Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 21)

JAN SAAMNA DESK

ब्रह्मकुमारी आश्रम में पंखे में लटका मिला महिला का शव, जताई गई हत्या की आशंका

बागपत: विश्व बंधु शास्त्री । उत्तर प्रदेश में बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी में स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम में ब्रह्मकुमारी दीदी का शव फांसी के फंदे पर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की हड़ताल में जुट गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आश्रम है। गुरुवार में पुलिस को सूचना मिली कि आश्रम में वहां रहकर सेवा कर रही महिला ने बंद कमरे में छत पर लगे बिजली के पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

Read More »

महिला सशक्तिकरण के तहत हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया

चन्दौलीः जन सामना संवाददाता। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय चंदौली द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत आज महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर महिला स्टाफ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी चंदौली रक्षिता सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार द्वारा किया गया एवं साथ ही उप क्षेत्र प्रमुख पंकज कुमार एवं आराधना ज्योति, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार बर्नवाल एवं राजभाषा अधिकारी राहुल राम सहित सभी महिला स्टाफ सदस्य उपस्थित रहीं।

Read More »

फर्जी दस्तावेज से जमीन हथियाने के मामले में न्यायालय ने रद्द की अग्रिम जमानत अर्जी

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के उड़वा गांव की चर्चित बारह बीघा जमीन हथियाने के लिए किए फर्जीवाड़े में न्यायालय ने मुख्य साजिशकर्ता की अग्रिम जमानत अर्जी को रद्द कर दिया है। यह मामला ऊंचाहार कोतवाली में पंजीकृत हुआ था, जिसमें 12 लोग आरोपित है।
ज्ञात हो कि स्व. सीताराम पुत्र प्यारेलाल निवासी भरतपुर राजस्थान की जगतपुर के उड़वा गांव में करीब 12 बीघा जमीन थी। इसमें शिव प्रकाश निवासी ब्राह्मण मुहल्ला भरतपुर ने सीताराम का पुत्र बनकर उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर भूमि अपने नाम दर्ज करा ली थी । इस साजिश में उड़वा ग्राम प्रधान रमेश मिश्र समेत स्थानीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भी शामिल थे। बाद में जब मामले का खुलासा हुआ तो इससे संबंधित प्राथमिकी ऊंचाहार कोतवाली में दर्ज हुई । जिसमें उड़वा ग्राम प्रधान समेत कुल 12 लोगों को नामजद किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने आरोप पत्र प्रस्तुत किया तब शिव प्रकाश ने न्यायालय में अर्जी लगाकर गिरफ्तारी पर अग्रिम जमानत मांगा था ।

Read More »

केएमयू के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने लिया सीपीआर प्रशिक्षण

मथुरा। केएमयू की स्किल लैब में एमबीबीएस बैच के छात्र छात्राओं को व्यक्ति के दिल एवं सांस की गति रुकने की स्थिति में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन (सीपीआर) की जानकारी दी गई। यह कार्यशाला नौ मार्च तक चलेगी। प्रथम दिन एमबीबीएस प्रथम के 30 छात्र छात्राएंओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के चांसलर किशन चौधरी ने शुभारंभ करते हुए कहा कि अचेत पड़े व्यक्ति को तुरंत सीपीआर देने से बचाया जा सकता हैं। सीपीआर के बारे में जानने से पहले लोगों को हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट में फर्क समझना जरूरी है। हार्ट अटैक पूर्व दिक्कतों की वजह से होता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट अचानक होता है। यह खाते समय गले में कोई चीज फंस जाने व दूसरे कई अज्ञात कारणों से हो सकता है।

Read More »

अभिजीत गंगोपाध्यायः दिन में जस्टिस का इस्तीफा, दोपहर को बोले- बीजेपी में जाऊंगा

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने साफ कर दिया कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हिस्सा बनेंगे। मंगलवार (5 मार्च, 2024) को उन्होंने सूबे की राजधानी कोलकाता में बताया कि हो सकता है वह 7 मार्च, 2024 की दोपहर को एक कार्यक्रम में वह बीजेपी में शामिल होंगे। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने इससे पहले दिन में पद से इस्तीफा दे दिया था। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय मंगलवार (5 मार्च, 2024) की सुबह हाईकोर्ट में चेंबर पहुंचे, जिसके बाद उनकी ओर से त्यागपत्र भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि जस्टिस गंगोपाध्याय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्यागपत्र भेजा और उसकी कॉपियां चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ और कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टी एस शिवज्ञानम को भी भेजीं।

Read More »

वी के सिंह की उम्मीदवारी पर ग्रहण

नई दिल्लीः जन सामना संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी के. सिंह की टिकट पर पलीता लगता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी की पहली सुची में सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट पर भरोसा जताते हुए सभी 47 सीटों पर दोबारा मैदान में उतारा। वी के सिंह की फिर से उममीदवारी को लेकर पार्टी संसदीय बोर्ड में नकारात्मक राय है।
सियासी जानकारों की माने तो जिन सीटों पर अभी प्रत्याशी नहीं घोषित किए गए हैं उन पर जरूर बड़े फेर बदल देखने को मिल सकते हैं। इसमें वी के सिंह, मेनका गांधी, वरुण गांधी, बृजभूषण शरण सिंह, संघमित्रा मौर्य समेत कई लोंगों के नाम शामिल हैं। बीजेपी के एक सीनियर एमपी के अनुसार टिकट काटे जाने का मतलब यही होता है कि संसद या विधायक परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। वी के सिंह एक बड़ा नाम है लेकिन उन पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और विकल में कोई रुची नहीं दिखाने का आरोप है। पार्टी कार्यकर्तों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करती है। संभव है पूर्व सेना प्रमुख को क्षेत्र की उदासीन रवैैये का खामियाजा भुगतना पडे।

Read More »

बेजुबानों की सेवा भी ईश्वरीय भक्तिः डा. डीसी वर्मा

मथुरा। अन्नदाताओं एवं पशुपालकों की सेवा तथा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना ही वेटरनरी विवि का असली मकसद है। शोध, शिक्षा एवं प्रसार वि.वि का वास्तविक आधार है। वेटरनरी विवि का ब्रजभूमि में होना बड़े गर्व की बात है। बेहतर शिक्षा ही विकसित देश की नींव होती है। ये विचार उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, दुवासू मथुरा के कार्य परिषद के सदस्य एवं मीरगंज बरेली यूपी के युवा विद्यायक डा. डी.सी वर्मा ने व्यक्त किए। वो सोमवार को वेटरनरी विवि में 13 वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होने बताया कि बेजुबानों की सेवा ईश्वर भक्ति का पर्याय है। क्योंकि जो अपना दर्द, कष्ट और बीमारी को मुंह से बता नहीं सकते हैं, उनका इलाज करना और भी कठिन होता है।

Read More »

ब्रजवासियों के हृदय की पुकार, शुद्ध हो यमुना की धारः दिनेश शर्मा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर एक बार फिर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि हर ब्रजवासी के हृदय की यही पुकार है कि यमुना की धार शुद्ध हो। ब्रज में यमुना नदी नहीं हैं यमुना मां है। यमुना की पवित्र धारा में लोग स्नान और आचमन करना पुण्य कर्मों का लाभ मानते हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की नौका विहार बैठक के दौरान दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में यमुना की दुर्दशा से ब्रजवासी और यहां देश विदेश से आने वाले लाखों लाख श्रद्धालु आहत हैं। अब तक यमुना शुद्धीकरण के लिए हुए तमाम प्रयास विफल साबित हुए हैं और यमुना समय के साथ और दूषित होती चली गईं। इसकी वजह यह है कि ग्रांटों के नाम से आए धन का दुरुपयोग हुआ। ब्राह्मण सभा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री राजेश पाठक ने कहा कि जब यमुना मुक्ति आंदोलन के तहत पदयात्रा गई थी तब कहा गया था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी तो यमुना शुद्ध होगी।

Read More »

मॉर्निंग रेड में कई जगह पकडी बिजली चोरी

मथुरा। मॉर्निंग रेड में विद्युत विभाग ने कई स्थानों पर बिजली चोरी पकडी। चोरी के मामलों में लाखों का जुर्माना किया जाना संभावित है। औरंगाबाद, मसानी, नवादा, वृंदावन में कई स्थानों पर विद्युत विभाग की टीमों ने कार्यवाही की। वहीं कोर्ट ने राधा रानी मंदिर बरसाना के बिजली के बकाये को जमा करने के निर्देश बैंक को दिये हैं। बिजली बिल के 12.66 लाख रुपये बकाया होने के कारण विद्युत विभाग ने मंदिर की बिजली काट दी थी। विश्व प्रसिद्ध मंदिर की होली से ठीक पहले बिजली काट देने का मामला सुर्खियों में आ गया। इसके बाद मंदिर की बिजली चालू कर दी गई। इस बीच मामला उच्चाधिकारियों तक भी पहुंच गया। कहा यह जा रहा है कि मंदिर प्रबंधन की ओर से जल्द ही बिल जमा किये जाने के आदेश पर बिजली जोडी गई थी। अब कोर्ट ने राधा रानी मंदिर के बिजली बकाये का बिल जमा करने का आदेश बैंक को दिया है। एसडीओ संजय कुमार के मुताबिक बिल जमा करने का आदेश कोर्ट ने कर दिया है। जल्द ही बिल जमा किये जाने की संभावना है।

Read More »

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल, मुआवजा दे सरकार

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मंगलवार को नगला खूबी में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बैठक हुई। बेमौसम बारिश से खराब हुईं फसलों के लिए मुआवजे की मांग की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, प्रदेश महासचिव डॉ सतीश चन्द्र, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह सूबेदार ने कहा कि कुदरत की मार की वजह से उनकी फसलों में नुकसान हुआ है। ऐसे में तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह, मंडल महासचिव प्रेम सिंह सिकरवार, मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। अघोषित कटौती से किसानों में आक्रोश है।

Read More »