Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 270)

Jan Saamna Office

विश्व दिव्यांग दिवस को “राष्ट्रीय पुरस्कार” प्रदान किए जायेंगे

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। विश्व दिव्यांग दिवस”03 दिसम्बर 2020 को “राष्ट्रीय पुरस्कार” प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव का आमंत्रण अखिलेश बाजपेयी जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संगठनों/सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जाने हेतु प्रस्ताव अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में दिनांक 30.06.2020 की शाम 5.00 बजे तक आमंत्रित किये जाते है–
1- सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित 2-सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी 3-दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या संस्था। 4-प्रेरणा स्रोत व्यक्ति। 5-दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन/उत्पाद विकास। 6-दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए। 7-पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए। 8-उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे। 9-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी। आदि।

Read More »

मामूली विवाद में फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। मामूली विवाद में बर्रा थाना क्षेत्र में दबंगो ने दूध लेने जा रहे फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा। शोरगुल सुन कर क्षेत्रीय लोगों के दौड़ाने पर दबंग भाग निकले।
मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-8 एफ1 सेक्टर का हैं। जहाॅ के निवासी अर्जुन सिंह जो कि आर्मी से रिटायर्ड़ हैं व वर्तमान में सुरक्षा गार्ड़ का काम करते है। सोमवार देर शाम अर्जुन सिंह के दोनो बेटे रवि सिंह(28) व आशीष सिंह (25) घर के पास से ही चार पहिया वाहन से दूध लेने जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर गाड़ी मोड़ते वक्त अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी टकरा गयी मामूली विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसमे अज्ञात कार सवार चार से पाॅच युवकों ने रवि व आशीष पर ईट व फावड़ें से हमला कर दिया। जिसमे दोनों भाईयों को सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। वही मारपीट करने के बाद सभी युवकों ने आशीष की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया शोरगुल सुन कर क्षेत्रीय लोगों द्वारा हमलावरों को दौड़ाने पर वे भाग निकले। वही भीड़ द्वारा गाड़ी का नम्बर नोट कर लिया गया था। जिसके आधार पर आरापियों की पहचान कर शिकायत दर्ज की जायेगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया।

Read More »

न्यूज़ कार्यालय का शुभारंभ

घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बा चौराहा स्थित एबीसी न्यूज़ चैनल एवं रीडर्स मैसेंजर समाचार पत्र के संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी के साथ पहुंची महिला सिपाही शालू धामा व डाली द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिराजी, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, आशीष पांडे, दीपू गुप्ता, ए सुफियान, रजत सिंह, शिवम गुप्ता, मधुसूदन यादव ने रीडर मैसेंजर के संवाददाता रोहित कुमार व एबीसी न्यूज़ चैनल के संवाददाता विवेक पाल को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

Read More »

पर्यटन मंत्रालय ने “देखो अपना देश” शीर्षक से 20वें वेबिनार का आयोजन किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। वेबिनार श्रृंखला ‘देखोअपना देश’ के 20वें सत्र में 16 मई, 2020 को “उत्तराखंडएक स्वर्ग” शीर्षक से आयोजित वेबिनार में उत्तराखंड के 2 क्षेत्रों केदारखंड (गढ़वाल क्षेत्र) और मनु खंड (कुमाऊं क्षेत्र) में पर्यटन की संभावनाओंको उजागर किया गया। इसके साथ ही इसमें गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व विरासत स्थल फूलोंकी घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों को भी विशेष तौर पर दर्शाया गया।
इसवेबिनार सत्र को जाने-माने विद्वान, भोजन की उत्पत्ति के संबंध मेंऐतिहासिक जानकारी रखने वाले एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ डॉक्टरपुष्पेश पंत, एक प्रसिद्ध लेखक, जाने-माने फोटोग्राफर एवं उत्तराखंड केइतिहास पर पकड़ रखने वाले जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर श्री गणेश शैली औरप्रमाणित प्रशिक्षक, आस्पेन एडवेंचर्स के प्रबंध निदेशक शशांक पांडेने प्रस्तुत किया।

Read More »

डीएम को संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए दी गयी चेक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 कोरोना वायरस माहामारी के संक्रमण से बचाव एवं राहत कार्यो के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्व संगठन मंत्री भाजपा रामकृपालन के पुत्र एडवोकेट अनुज प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष बीजेपी राम महेश वर्मा, मंडल महामंत्री मलखान सिंह गोर द्वारा पीएम केयर फंड चेक 22 धनराशि 85200, सीएम केयर फंड में 20 चेक रू0 53000 कुल 138200 रूपये का सहायता चेक दिया।
जिलाधिकारी ने इस योगदान के लिए सराहना की तथा लोगों से ऐसे कार्यों में बढ-चढ कर अपनी भागीदारी/योगदान देने की अपील भी की। इस मौके पर पूर्व संगठन मंत्री भाजपा द्वारा इस महामारी के चलते उन्होेने सब को सहर्ताथ करने हेतु धन्यवाद दिया है। इस मौके पर डीआईओएस अरविन्द कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

जिलाधिकारी ने अकबरपुर क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा

जनपदवासी मास्क जरूर लगाये तथा घरों से अनावश्यक न निकले, लाॅक डाउन का करें पालन: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस लाकडाउन के चलते जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने तहसील अकबरपुर क्षेत्र के अकबरपुर ओवर ब्रिज, बारा, नबीपुर आदि विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस बल एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे लगे पुलिस के कर्मचारियों से कहा कि लाक डाउन का कडाई के साथ पालन कराया जाये तथा लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी कराये।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रवासी श्रमिक पैदल, ट्रक, बसों, ट्रौला आदि असुरक्षित वाहनों से जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके बचाव हेतु ने निर्देश दिये किये हैं कि किसी भी दशा में प्रवासी श्रमिक पैदल या असुरक्षित वाहनों से यात्रा न करें। प्रवासी श्रमिकों को ठहराने के लिये अस्थायी शैल्टर होम्स बनाये गये हैं। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि वह लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराएं और जो लोग इसका उल्लंघन करते पाए जाएं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को घरों में ही रहने को कहे तथा जो लोग बाहर जनपदों से आ रहे है उनकी जांच करायी जाये तथा उसकी सूचना कन्ट्रोल रूम में दे। उन्होंने ईओ को निर्देश दिये कि सैनेटाइजेशन व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई का कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिये फेस मास्क जरूर पहनें, हैण्डवाश, सैनेटाइजर का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंस बनाये रखें। लाॅकडाउन के नियमों का पूर्णतः पालन करें।

Read More »

वायरस से बचाव के लिए सभी कर्मचारियों को पीपी किट जरूरी- EO संजय पटेल

पीपी किट पहनाकर नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव युद्ध स्तर पर शुरू
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। कोरोना वायरस की भयानकता को देखते हुए नगर पंचायत रसूलाबाद के अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल ने अति सतर्कता बरतते हुए सभी कर्मचारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन पीपी किट पहनाकर अलर्ट कर नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव युद्ध स्तर पर शुरू कराकर जनता से अपील की है कि अब सामाजिक दूरी बनाकर बातचीत करना मुंह पर मास्क लगाना व लॉकडाउन का पालन करना अनिवार्य होगा क्योकि कोरोना वायरस दिन पर दिन विकराल रूप धारण करता जा रहा है जो गम्भीर चिंता की बात है।
नगर की जनता के जीवन के प्रति संजीदा अधिशाषी अधिकारी संजय पटेल के निर्देशों का असर यह देखा गया कि कर्मचारियों ने पीपी किट पहनकर नगर के वार्डो में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना बहुत तेजी के साथ शुरू कर दिया। सोमबार यह पीपी किट पहने कर्मचारियों को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही लेकिन यह लगनशील कर्मचारी अपने जीवन की परवाह किये बगैर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते नगर में देखे गए।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने कोरोना अनुभव से मिली सीख के साथ नई जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया

जीवन और मानवता के प्रति नई दृष्टि विकसित करने का आग्रह
बीमारी या अर्थव्यव्स्था सभी को प्रभावित करते हैं, सबसे बड़ी सीख तो ये है कि हमारा जीवन एक दूसरे पर परस्पर निर्भर है: उपराष्ट्रपति
कोविड ने वैचारिक और नैतिक प्रश्न उठाए हैं, आर्थिक विषमताएं उजागर हुई हैं
कोविड सभ्यता के लिए चुनौती: उपराष्ट्रपति
श्री नायडू ने कोरोना काल में जीवन की 12 सूत्रीय नव सामान्यताएं बताई
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति तथा राज्य सभा के सभापति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज लोगों से नई जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया और कोरोना संक्रमण के अभी तक के अनुभवों से सीख लेते हुए, इस वायरस का सामना करने के लिए 12 सूत्रीय नव नॉर्मल प्रतिपादित किए। इन आशंकाओं के बीच कि हमें इस वायरस के साथ उम्मीद से अधिक समय तक रहना पड़ सकता है, उन्होंने जीवन और मानवता के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया।

Read More »

लॉकडाउन 4.0 – गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में लगाए गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते हैं

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्थानीय स्तर पर आकलन और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर ऐसा कर सकते हैं: गृह मंत्रालय
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 17.05.2020 को लॉकडाउन प्रतिबंधों के बारे में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए। चूंकि लॉकडाउन को 31.05.2020 तक बढ़ा दिया गया, इसलिए प्रतिबंधों में व्यापक छूट दी गई।
आज से प्रभावी नए दिशा-निर्देशों के तहत, अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही 17.05.2020 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का परिसीमन या निर्धारण करेंगे। रेड/ऑरेंज जोन के भीतर कंटेनमेंट (सील) और बफर (नियंत्रित) जोन की पहचान करने का काम स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा ही स्थानीय स्तर की तकनीकी जानकारियों एवं सूचनाओं और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाएगा।

Read More »

गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अम्फान‘ पर नजर

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारत मौसम विज्ञान विभाग के तूफान चेतावनी प्रभाग ने अपनी नवीनतम विज्ञप्ति (12.30 बजे) में निम्नलिखित जानकारी दी है:
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी (बीओबी) के ऊपर कल का दबाव उसी दोपहर (16 मई के 14.30 बजे) एक गहरे दबाव में तीव्र हो गया और उसी शाम (16 मई के 17.30 बजे) बीओबी के मध्य भागों के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अम्फान‘ (यूएम-पन के रूप् में उच्चरित) के रूप में बदल गया। आज, 17 मई, 2020 को सुबह 0830 बजे यह गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तीव्र हो गया और पारादीप (ओडिशा) के लगभग 990 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) के लगभग 1140 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और खेपुपारा (बांग्ला देश) के लगभग 1260 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम की दूरी पर करीब 11.4 डिग्री उत्तर अक्षांश एवं 86.0 पूर्व देशांतर के निकट एक ही क्षेत्र में केंद्रित है।

Read More »