Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 319)

Jan Saamna Office

प्रधानमंत्री ने आरबीआई द्वारा आज की गई घोषणाओं की सराहना की

इन कदमों से तरलता बढ़ेगी और ऋण आपूर्ति में सुधार होगा: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज की गई विभिन्‍न घोषणाओं की सराहना की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से पूरी वित्‍तीय प्रणाली में तरलता (लिक्विडिटी) बढ़ेगी और ऋणों की आपूर्ति या उपलब्‍धता में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘आज @RBI द्वारा की गई घोषणाओं से तरलता में काफी वृद्धि होगी और ऋण आपूर्ति में सुधार होगा। इन कदमों से हमारे छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को मदद मिलेगी। इन कदमों के तहत डब्ल्यूएमए सीमा बढ़ा देने से सभी राज्यों को भी आवश्‍यक मदद मिलेगी।’

Read More »

मैथा लायर्स एसोसिएशन ने असहाय लोगों की मद्द के लिए राशन दिया

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। कोरोना की महामारी में कानपुर देहात के मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी रामशिरोमणि को असहाय लोगों को राशन वितरण हेतु 2 कुंतल आटा, 75 किलो चावल, एक कट्टी आलू, दो गत्ता बिस्कुट, 50 पैकेट नमक इत्यादि सामान उपलब्ध कराया। अधिवक्ताओं की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र वासियों ने सराहना की स्वयं उपजिलाधिकारी राम शिरोमणि ने सराहना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लायर्स एसोसिएशन मैथा के उपाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल, सयुक्त मंत्री विवेक सिंह, समाज सेवी टिल्लू पाल, राजेश राजपूत, उमाकांत, प्रमोद पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

डीएम-एसपी ने संचालित कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण

जरूरतमंद लोगों को समय से भोजन पैकेट के माध्यम से कराया जाये उपलब्ध: डीएम
बैंक, बाजारों आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का हो कड़ाई से पालन: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा तहसील भोगनीपुर क्षेत्र का आज भ्रमण किया गया तथा भोगनीपुर स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किचन में बहुत ही साफ-सफाई का ध्यान देते हुए भोजन बनाया जाए तथा सभी जरूरतमंद लोगों को समय से भोजन पैकेट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि बैंक, बाजारों आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए और क्षेत्र में पूर्ण रुप से लॉक डाउन का पालन किया जाए।

Read More »

हम होंगे कामयाब एक दिन- जितेन्द्र वाल्मीकि

कानपुर, जन सामना संवाददाता। गोलाघाट नई बस्ती के रहने वाले जितेन्द्र वाल्मीकि समाज की सेवा करने वाले एक सामाजिक संस्था में कार्य करने वाले पर यह गीत बिल्कुल सही साबित होता है-
होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन।
क्योंकि संस्था के अधिकारियों ने एक ऐसे पेड़ को हटवा दिया था जो पेड़ एक पूरी बिल्डिंग को क्षति पहुंचा सकता था संस्था के सभी अधिकारी कर्मचारी के मुताबिक पेड़ को दूसरे स्थान पर नहीं लगाया जा सकता था लेकिन जितेन्द्र वाल्मीकि को पूर्ण रूप से विश्वास था कि यह पेड़ दूसरी जगह लगाया जा सकता है तभी संस्था के प्रधानलिपिक अनिल त्रिवेदी ने जितेन्द्र का विश्वास देखकर कहा ऐसा प्रतीत होता है कि विश्वास अटूट है। संस्था में किसी और को यकीन नहीं हो रहा था सिर्फ प्रधानलिपिक को छोड़कर जितेन्द्र ने मैदान के किनारे एक गहरा गड्ढा खोदा जिसमें उस पेड़ को पिछले वर्ष अक्टूबर के महीने में खाद्य डालकर लगाया हर रोज उसकी नियमित सेवा भाव से पानी देना शुरू किया स्टाफ के लोग उनका मजाक उड़ाते रहे लेकिन उनको खुद पर भरोसा था।

Read More »

कोरोनॉ-व्याधि- संकट और चिंतन

संकट की है घड़ी विकट, एक जुट होकर लड़ना होगा,
आपसी भेदभाव से उठकर, कोरोनॉ से भिड़ना होगा।
हो रहा विषैला पर्यावरण, यह सबसे बड़ी चुनौती है,
प्रकृति से छेड़छाड़ अनुचित, नितप्रति कर रही पनौती है।
क्रुद्ध हुई प्राकृतिक सृष्टि, प्रतिक्रियात्मक प्रकोप दिखाती है,
ऋतु चक्र, कालक्रम बदल बदल, मानव को लक्ष्य बनाती है।
अब भी हम संभले नहीं अगर, यह आफत कहर मचाएगी,
प्राकृतिक चक्र यूं ही टूटेगा, सृष्टि पर विपदा आएगी।

Read More »

बेनकाब होता चीन

पूरे विश्व को कोरोना महामारी की सौगात देने वाले चीन की काली करतूतों पर से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है| पूंजीवादी संस्कृति किसी देश को नैतिक रूप से कितना दीवालिया कर सकती है, चीन इसका जीता जागता उदाहरण है| कहने को तो चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी की सत्ता है| परन्तु उसकी संस्कृति घनघोर पूंजीवादी है| ऐसे देश के नेतृत्व की दृष्टि में न तो दूसरे देश के नागरिकों की जान का कोई मूल्य होता है और न ही अपने देश के नागरिकों के प्राणों की कोई कीमत होती है| उनकी सारी शक्ति स्वयं के पूंजी विस्तार पर ही केन्द्रित रहती है| जनवरी माह में जब चीन में मृत्यु का ताण्डव शुरू हुआ तब पूरा विश्व चीन को संवेदनशील दृष्टि से देख रहा था| उसकी मदद के लिए हर तरफ से हाँथ उठ रहे थे| लेकिन कोविड-19 नामक महामारी के पीछे छुपा चीन का कलुषित चेहरा जैसे-जैसे उजागर हो रहा है, वैसे-वैसे विश्व का प्रत्येक देश चीन को हिकारत भरी निगाहों से देखने लगा है| अमेरिका सहित विश्व के कई देश लामबन्द होकर न केवल चीन के विरुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं बल्कि दूसरे तरीकों से भी चीन को सबक सिखाने की योजना बना रहे हैं| सम्भवता इसका आभास चीन को भी हो चुका है| शायद तभी उसने गोपनीय तरीके से अपने परमाणु अस्त्रों का परीक्षण शुरू कर दिया है| उधर अमेरिकी सेनाओं ने भी चीन के विरुद्ध मोर्चा सम्भाल लिया है|

Read More »

बेनकाब होते वैश्विक संघठन

आज पूरा विश्व संकट के दौर से गुज़र रहा है। कोरोना नामक महामारी से दुनिया भर के विकसित कहे जाने वाले देशों तक में होने वाले त्राहिमाम को देखकर आशंका होती है कि कहीं ये एक युग के अंत की शुरुआत तो नहीं। क्योंकि जैसी वर्तमान स्थिति है, इसमें इस महामारी का अगर कोई एकमात्र इलाज है तो वो है स्वयं को इससे बचाना। तो जब तक लॉक डाउन है तबतक हम घरों में सुरक्षित हैं लेकिन जीवन भर न तो आप लॉक डाउन में रह सकते हैं और ना हो कोई देश। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम पूरे विश्व पर आई इस विपत्ति से कुछ सबक सीखें।
अगर मानव सभ्यता के इतिहास पर नज़र डालें तो मानव ने शुरुआत से ही अनेक चुनौतियों का सामना करके अपने बाहुबल और बौद्धिक क्षमता के सहारे ही वर्तमान मुकाम को हासिल किया है। इस पूरे सफर में अगर उसका कोई सबसे बड़ा मित्र था, तो वो था उसका आत्म विश्लेषणात्मक स्वभाव जो उसे अपनी गलतियों से सीखने के लिए प्रोत्साहित करता था। भारत की सनातन संस्कृति के स्वाभानुसार यह विश्लेषणात्मक विवेचन आत्मकेंद्रित ना होकर इसमें सम्पूर्ण प्रकृति एवं मानवता का भी कुशलक्षेम शामिल होता था। और यह संभव होता था उन नैतिक मूल्यों से जो उसे सही और गलत का भेद कराते थे। किंतु समय के प्रवाह के साथ परिभाषाएं बदलीं तो नैतिक मूल्य कहीं पीछे छूटते गए।

Read More »

महिला की फॉसी से मौत परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर बिधनू के कठुई गांव में एक महिला (28) की फांसी से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कठुई गांव में किसानी करने वाले रामकुमार तिवारी के बड़े बेटे विजय की शादी सात फरवरी 2018 में हाजीपुर की रहने वाली महिला से हुई थी। जिसको डेढ़ साल की बेटी तनुष्का भी है। आज सुबह शुक्रवार तड़के सास मिथलेश, ससुर, पति और देवर पवन खेत पर गेहूं काटने गए थे।
कोटे से राशन लेने भी जाना था। इसलिए पवन सुबह जल्दी 8 बजे घर आ गया जहॉ पवन ने भतीजी के रोने की आवाज सुनी तो भाभी के कमरे में गया तो चीख पड़ा। कमरे में उसकी भाभी साड़ी के फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पर पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के शव को फंदे से उतारा जा चुका था। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुरजीत ने बताया कि बहन को अक्सर दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है।
क्या कहा पुलिस ने
बिधून थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More »

डी0बी0टी0 के माध्यम से लाभार्थियों की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में की गयी अन्तरित

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रयागराज ओ0एन0 सिंह ने बताया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित महामारी  COVID -19 के अन्तर्गत व्यवसायिक एवं अन्य सामान्य गतिविधियां प्रभावित होने के कारण भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे डी0बी0टी0 के माध्यम से धनराशि उनके बैंक खातों में अन्तरित की गयी है। बैंक की शाखाओं में जनता का दबाव घटाने के उद्देश्य से तथा अनावश्यक भीड़ इकट्ठा नहीं हो, इसके लिए बैंकों के  Business Correspondent (व्यवसाय सहायक) को अधिक से अधिक सकिय किया जा रहा है, जिसके तहत बैंकों के कुल 935 बी0सी0 द्वारा दिनांक 15.04.2020 को 52651 ट्रांजेक्शन के माध्यम से रू० 10,61,17.000.00 धनराशि आहरित करके कैश के रूप में आमजन मानस को उपलब्ध कराया गया।

Read More »

पनकी शताब्दी नगर शिवालिक फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप

कानपुर : जन सामना संवाददाता। पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवतियों के शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल। पनकी के शताब्दी नगर में कानपुर विकास प्राधिकरण की बहुमंजली योजना शिवालिक में दिल दहला देने वाला वाक्या सामने आया है। जनता लॉक डाउन के चलते अपने – अपने घरों में है, वहीं पुलिस विभाग दिन – रात महामारी से जंग लड़ रही है। इस तरह की घटनाओं से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ रहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवतियों ने कुछ दिन पहले ही फ्लैट किराए पर लिया था।
बदबू आने से स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस तुरन्त मौके पर पहुँच कर फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश हुई तो देखा दो युवतियों के शव खिड़की के सहारे फंदे से लटके हुए है। शवों से दुर्गन्ध आ रही थी, शवों से पता चलता है कि कई दिन के है।
फ्लैट को सील कर शवों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना और युवतियों के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी। पुलिस पूरी तरह जांच में जुटी।

Read More »