Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 364)

Jan Saamna Office

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर भाई बहन घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। एक बार फिर समय से कार्यवाही होने व इलाज मिलने से मासूम बहन भाई की जान बच गई, दुर्घटना के बाद समय से पहुंचे जेब्रा सिपाही अजय कुमार व सोनू कुमार ने त्वरित कार्यवाही कर ट्रैक्टर व चालक को लिया हिरासत में तथा घायल बहन भाई को कराया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज रायबरेली निवासी रज्जन का पुत्र हेमंत 16 वर्ष कक्षा 9 व पुत्री कंचन 14 वर्ष कक्षा आठ की छात्रा है। आज शुक्रवार करीब 11:00 बजे हेमंत अपनी बहन कंचन के साथ शिवरात्रि जुलूस के लिए झंडा लेकर वापस घर लौट रहा था। मूसानगर रोड स्थित सचान गेस्ट हाउस के सामने मूसानगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बहन भाई घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर त्वरित पहुंचे जेब्रा सिपाही अजय कुमार व सोनू कुमार ने ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर दोनों घायल बहन भाई को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती करवाया। समय से इलाज मिलने से दोनों बहन भाइयों का खून बहने से बच गया, वहीं डॉक्टर पवन कुमार ने आनन-फानन प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर उत्तरी रोडवेज बस स्टैंड के पीछे गली निवासी घायल की नानी ने बताया कि उसकी पुत्री सुधा मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों को मायके में पढ़ा रही है।

Read More »

देश के उत्थान में छात्रों का अहम योगदान होता है-अभिताभ कुमार

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। देश के उत्थान में छात्रों का अहम योगदान होता है। छात्रों को अपने छात्र जीवन की सतत मेहनत और लगन का परिणाम सुखदायी होता है। यह बातें नार्थ सेंट्रल रेलवे इंटर कालेज के 137वें वार्षिकोत्सव के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार ने कहीं।
कालेज के छात्रों द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद की अध्यक्षा अंजू अमिताभ ने बच्चों से जीवन में तीन प्रण रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कम से कम एक बच्चे को शिक्षा दिलाना, कम से कम एक पौधे को पालपोस कर वृक्ष बनाना और तीसरा भोजन सदैव पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्घक करना। मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष खरे ने कहा कि विद्यालय में कदम रखते ही हम अपने छात्र जीवन में चले जाते हैं। छात्र जीवन में की गई मेहनत ही आगे काम आती है।

Read More »

बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार का छीना मोबाइल

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बुधवार शाम दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीडित ने थाने में तहरीर दी है। एटा रोड निवासी ईशू ठाकुर सुभाष चौराहे से दुकान बंद कर देर शाम करीब 8.30 बजे घर वापस जा रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी बीच उपाध्याय फर्नीचर के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और एटा की ओर भाग गए। ईशू ने काफी शोर किया परंतु तब तक बदमाश मौके से काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करते हुए मोबाइल बरामदगी की मांग की है।

Read More »

जैन मुनि वसुनंदी महाराज का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गुरुवार को जैनमुनि श्री श्री108 वसुनंदी महाराज का नगर में धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ। पचोखरा से चलकर आए महाराज जी का तहसील के सामने नगर के जैन समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर व जयकारों के साथ स्वागत किया गया।
जैनमुनि वसुनंदी महाराज अभी तक पचोखरा में प्रवास कर रहे थे। गुरुवार को पचोखरा से चलकर टूंडला में उनका मंगल प्रवेश हुआ। उनको लेने के लिए जैन समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे तहसील के सामने पहुंच गए। जैसे ही जैनमुनि वसुनंदी महाराज का टूंडला सीमा में प्रवेश हुआ वैसे ही बैंडबाजों के साथ उनका महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहां से सभी महाराज के साथ एटा रोड स्थित जैन मंदिर पर पहुुंचे। महाराज के साथ चल रहीं महिलाएं हाथों में कलश आदि लेकर मंगलगीत गाते हुए चल रहीं थीं। संदीप जैन व पंकज जैन ने बताया कि जैनमुनि वसुनंदी महाराज इंदिरा नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवास करेंगे। शुक्रवार को वसुनंदी महाराज सुबह छह बजे जिनालय वंदना करते हुए नगर के सभी जैन मंदिरों के दर्शन करेंगे। इसके उपरांत वह शिखर का शिलान्यास व चैबीसी का नवीनकरण करेंगे। इस दौरान अनिल जैन, राजेश जैन, राजू जैन, चंदू जैन, आशू जैन, गोपाल जैन, मुकुल जैन, नितिन जैन, गुंजन जैन, पवित्रा जैन, दीप्ती जैन, मनोज जैन, आकाश जैन, भोला जैन, विवेक जैन और चंद्रेश जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More »

कारखाने में मारपीट तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित एक कारखाने में हुई मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के दीदामई निवासी 24 वर्षीय शैफुल स्लाम पुत्र हाजी समीउद्दीन, 37 वर्षीय शाबिर पुत्र अली सैफ, कश्मीरी गेट निवासी अरमान उर्फ आशमानपुत्र मौहम्मद रफीक दरोगा अपने साथियों के साथ रोजाना की तरह दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ स्थित न्यू गणेश कारखाने में काम करने गया था। जहाॅ उसके अन्य किसी साथियों से कहासुनी के दौरान मारपीट हो गयी। मारपीट में उक्त तीनों लोग घायल हो गये। कारखाने में कार्य करने वालों ने दोनो पक्षों को समझाने के बाद मामले को शांत कराया। घायलों को उसके साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ घायलों का उपचार किया गया।

Read More »

दीवार काट कर दो भैंस चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा भीकनपुर में विगत रात्रि में दीवार तोड़ कर अज्ञात चोरो दो भैंस चोरी कर ले गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव रैपुरा भीकनपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र तेजसिंह के घर आज सुबह उस समय हडकम्प मच गया। जब घर के समीप चार दीवारी में बंद दो भैसों को अज्ञात चोर दीवार काट कर निकाल ले गये। घटना की जानकारी परिजनों को आज सुबह उस समय हुई जब भैसों को चारा डालने के लिए चार दीवारी में पहुंचे, तो वहाॅ से भैस गायब थी। परिजनों के शोर गुल करने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।

Read More »

तेजाब पीने से युवक की हालत बिगड़ी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू में परिजनों की बात से नाराज होकर एक युवक ने तेजाब का सेवन कर लिया जिससे वह अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र वीेरेन्द्र कुमार ने विगत रात्रि में परिजनों की डांट से नाराज होकर घर में रखे ज्वलनशील तेजाब का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। भाई की हालत खराब होता देख उसके व परिजनों के होश उड़ गये। जिसका उसकी बहन प्रिया परिजनों के साथ उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहंुची। जहाॅ सरकारी ट्रामा सेन्टर में उसका उपचार किया गया।

Read More »

सड़क हादसों में छात्र-छात्राओं सहित आधा लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी 26 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी प्रमोद कुमार 28 वर्षीय विमलेश पत्नी आशीष कुमार एक ऑटो में सवार होकर किसी काम से बाजार की ओर जा रही थी। उसी दौरान ककरऊ कोठी के पूर्व हाईवे पर मरघट के समीप ऑटो बाइक से टकराते हुए अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। जिससे उक्त दोनो महिलाओं के साथ चालक नारखी के गांव मीटना निवासी 32 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र समर सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगो का हुजूम लग गया, उन्ही में से लोगो ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ घायलों को उपचार किया गया।

Read More »

एस.आर.के. शिक्षण संस्थान का शताब्दी समारोह कल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एस.आर.के. शिक्षण संस्थान के 100 वर्ष पूर्व होने पर शताब्दी समारोह 22 व 23 फरवरी को मनाने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अतिविशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार डा. दिनेश शर्मा, डा. अनिल जैन एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा प्रो. अशोक मित्तल शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जीके शर्मा सह सचिव प्रबंध समिति एसआर के महाविद्यालय एवं प्राचार्य प्रभाष्कर राय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसआर के शिक्षण संस्थान अपनी शताब्दी समारोह 22 व 23 फरवरी को मनाने जा रहा है। शताब्दी समारोह के अवसर पर 22 फरवरी अपराहन तीन बजे सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Read More »

ममता महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चो ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हेमकान्वेंट इंटर स्कूल तिलक नगर द्वारा ममता विद्यालय नैपई का द्वितीय वार्षिकोत्सव नगर निगम के रामचंद्र पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति एवं फिल्मी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों की शानदार प्रस्तुती देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का आगाज स्कूली छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना के साथ किया। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों के द्वारा मेरा रंग दे बस्ती चोला, कहाॅ राजा भोज कहाॅ गगू तेली, शिरडी वाले साई बाबा के अलावा राजस्थान गाने पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। कार्यक्रम में मैनेजर प्रवीन कुमार उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More »