Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 368)

Jan Saamna Office

जीएसटी पंजीयन कैंप में व्यापारियों को जागरूक कर बताए लाभ

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में मंगलवार दोपहर वाणिज्य कर अधिकारियों द्वारा नव पंजीयन कैंप लगाकर कर व्यापारियों को इसके लाभ व सुरक्षा आदि की जानकारियां दी गई। प्राप्त विवरण के अनुसार शासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों का पंजीयन कर उन्हें सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं,लाभ और सुरक्षा का फायदा पहुंचाने के लिए जागरूक करने का वाणिज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आज आयोजित वाणिज्य कर विभाग द्वारा नव पंजीयन कैंप में व्यापारियों को असिस्टेंट कमिश्नर सूर्यपाल सरोज, वाणिज्य कर अधिकारी चंद्रभाल द्वारा देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों की सहभागिता, जीएसटी पंजीयन व्यापारिक उन्नति संभावनाओं का प्रथम सोपान, जीएसटी कर प्रणाली में समस्त कार्य घर बैठे ऑनलाइन, देश के किसी भी राज्य से खरीदे गए माल पर आईटीसी की निर्बाध सुविधा, डेढ़ करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना, उत्तर प्रदेश राज्य में पंजीकृत व्यापारियों के लिए रुपया दस लाख की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, जिसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना है।

Read More »

मेयर ने हवन-पूजन कर रखी पं. दीनदयाल पार्क के सौंर्दीकरण की नींव

14 वें वित्त आयोग की लगभग 40 लाख रूपए की राशि होगा पार्क का सौंर्दीकरण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर महापौर ने लेबर कालौनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सौन्र्दीकरण के लिए हवन-पूजन कर शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य 14 वें वित्त आयोग की राशि से कराया जायेगा।
मंगलवार को नगर निगम की महापौर नूतन राठौर द्वारा 14 वें वित्त आयोग की निधि से वार्ड नम्बर 48 के लेबर कालौनी में पं. दीन दयाल पार्क का सौंर्दीकरण के लिए भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान पार्षद गुडिया गुलशन खाॅन भी मौजूद रही। मेयर नूतन राठौर ने बताया कि आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है।

Read More »

रेप पीड़ित किशोरी के पिता की गोली मार कर हत्या

हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने गठित की टीम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के तिलकनगर में विगत रात्रि में एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते गोलीमार कर हत्या पड़ोस के लोगो ने कर दी थी। उक्त घटना में आईजी आगरा ए सतीश गणेश ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस लापरवाही को देखते हुए दो थाना प्रभारियों के साथ एक चैकी प्रभारी को निलम्बित किया है। मृतक रेप पीड़ित किशोरी का पिता बताया गया। जिसको तीन दिन पूर्व हत्या की चेतावनी भी मिली थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी 50 वर्षीय राजीव पुत्र जगदीश प्रसाद की विगत रात्रि में पीठ में गोलीमार कर अज्ञात लोगो ने हत्या कर दी थी। मृतक के भाई बंटी ने बताया कि मृतक की पुत्री के साथ रेप करने वाले आरोपियों ने हत्या की है।

Read More »

घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन मीरा चौराहा प्रदीप नगर के समीप घायल हालत में मिली महिला ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है।
थाना लाइनपार पुलिस को विगत दिन कुछ लोगो ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र मीरा चौराहा प्रदीप नगर के समीप एक महिला घायल हालत में पडी है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान होश आने पर महिला ने अपना नाम थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के कटरा मीरा बाल्मीक बस्ती निवासी 46 वर्षीय मिथलेश पत्नी महावीर बताया। जिसको यहाॅ लाकर फैका गया है। आज सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। पुलिस मामले की जाॅच पडताल कर रही है।

Read More »

जेल में बंदी की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला जेल में बंद एक कैदी की विगत रात्रि में मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी के जिला जेल में विगत काफी दिनो से बंद थाना शिकोहाबाद के गांव गौसपुर निवासी 65 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र मुलायम सिंह की विगत रात्रि में जिला जेल में मौत हो गयी, जिसके शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए जेल से जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

आशा ज्योति पुलिस एक युवती को अस्पताल में भर्ती करा चलती बनी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मंदबुद्धि की एक युवती को आशा ज्योति पुलिस ने उपचार के लिए चैराहा से उठाकर सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। उसके बाद मौके से चलती बनी।
बताते चले कि महिला की सुरक्षा के लिए सरकार सर्तक है। लेकिन महिलाओं को अनदेखा महिलायें ही करेगी तो भला इनकी सहायता कौन करेगा। ऐसा ही मामला उस समय देखने को मिला जब एक महिला को मंदबुद्धि के साथ नशे की हालत में बताते हुए चौराहा से उठाकर आशा ज्योति की महिलायें जिला अस्तपाल में भर्ती कराने के बाद गायब हो गयी। अस्पताल में उपचार करा रही युवती ने 20 वर्षीय खुशनमा उर्फ सीमा पुत्री खलील खाॅ खिन्नी भीकनपुर पूरबा उन्नाब बताया है। जिसका फिलहाल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Read More »

महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गाजीपुर में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी वीरवती पत्नी सर्वेश ने विगत रात्रि में परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।

Read More »

आम आदमी पार्टी की जीत पर दी बधाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. राजकुमार यादव ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर बधाई देते हुये कहा कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की 63 सीटों जीत कर। जुमलों, बडवोलेपन, झूठे राष्ट्रयवाद, की बातें करने वाली पार्ठी के लोगों को अईना दिखाया है। आमआदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने उन्हे दी जाने वाली फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्री ईलाज आदि सुवधाओं का वोट मिला है। उन्होने कहा इसी तरह उ.प्र. में 2022 में होने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को उखाड फेकने का रास्ता प्रगतिशील समाजवाद से होकर निकलेगा।

Read More »

दिल्ली में मिली सफलता के बाद आप पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनावों में भी पूरी ताकत के साथ उतरेगी

दक्षिण/कानपुर, जन सामना संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कानपुर दक्षिण इकाई द्वारा दिल्ली चुनाव में पूरे चुनाव की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने वाले संजय सिंह के निर्देशानुसार एक प्रेस वार्ता कर जिला संयोजक सोम भारत के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें यह जानकारी साझा की गई कि दिल्ली में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद पार्टी उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनावों में भी पूरी ताकत के साथ उतरेगी तथा पार्टी प्रदेश में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ तथा महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संघर्ष करेगी और गली-गली, गांव-गांव में कार्यकर्ता तैयार कर संगठन को मजबूती से खड़ा करेगी। सस्ती और अच्छी शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पार्टी की प्राथमिकता होगी। वार्ता के दौरान योगेश दीक्षित ने कहा कि ये युवाओं की जीत है और देश विकास की ओर अग्रसर है, सोम भारत ने कहा कि ये जीत भारत में राजनीति की नई जमीन तैयार करेगी। वार्ता के उपरान्त आप कार्यकर्ताओं ने बिरहाना रोड पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। विनय अवस्थी ने बताया कि 12 फरवरी को एक विजय जुलूस सचान चौराहे से प्रारंभ होगा जो विजय नगर, जरीब चौकी, परेड, बड़ा चौराहा, माल रोड, घंटाघर, किदवई नगर होते हुए यशोदा नगर में समाप्त होगा तथा दिल्ली चुनाव प्रचार हेतु गये सभी साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सोम भारत, प्रशान्त त्रिपाठी, विनय अवस्थी, योगेश दीक्षित, जीतू फेरवानी, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

स्टेट्स में बैंक त्रुटियों को सही करने हेतु 16 फरवरी तक पोर्टल पर डाटा को पुनः सबमिट करें

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। शासन/विभाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2019-20 में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्था स्तर से अवशेष छात्र/छात्राओं के डाटा अग्रसारित करना, संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित संस्था एवं जनपद अधिकारियों के लाॅगिन पर प्रदर्शित किया जाना एवं आनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्रों द्वारा शुद्ध करके पुनः आनलाइन आवेदन सबमिट किये जाने, शिक्षण संस्था में समस्त वांछित प्रपत्रों सहित जमा किये जाने एवं शिक्षण संस्था द्वारा अग्रसारित किये जाने हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जिसे पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। उक्त के अतिरिक्त जिन छात्र/छात्राओं के स्टेट्स में बैंक त्रुटियों के कारण रिजेक्टेड बाई बैंक के कई कारण प्रदर्शित हो रहे हैं, ऐसे रिजेक्ट हुये खातों को सही करने हेतु दिनांक 11.02.2020 से 16.02.2020 तक पोर्टल खोला गया है, जिससे कि छात्र अपना खाता/ बैंक शाखा/बैंक का नाम इत्यादि सही करके पुनः सबमिट कर सके।

Read More »