Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 440)

Jan Saamna Office

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर में एक विवाहिता ने स्वयं की साडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी 25 वर्षीय नेहा पत्नी प्रमोद कुमार ने आज दोपहर अपने को घर में अकेला देख कमरे में स्वंय की साड़ी से फांसी का फंदा लगाते हुए जान दे दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी किसी तरह पडोस के लोगो को हुई तो उन्होने सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया। परिजन घटना की स्पष्ट जानकारी नही दे पा रहे है। कि आखिर महिला ने फांसी क्यों लगायी। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पडोसियों ने महिला के शव को दरबाजा तोडकर निकाला था।

Read More »

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के मौढ़ा गांव में एक व्यक्ति अकेला रहता था। जिसकी आज सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मौढा भाजपा कार्यालय के सामने एक कमरे में ऋषि पचैरी पुत्र रमाशंकर पचैरी मौढ़ा नामक युवक रहता था। जिसकी आज सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भिजवाया। मौके पर लोगो का हुजूम लगा हुआ था। जिसमें चर्चा हो रही थी कि किसी ने युवक की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है।

Read More »

थ्रेसर की चपेट में आने से महिला घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढरौली में थ्रेसर की चपेट में आने से महिला घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए 108 की एम्बुलेन्स द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव गढ़रौली निवासी 52 वर्षीय बैबी पत्नी अंगूर सिंह अपने परिजनों के साथ खेत पर थ्रेसर द्वारा घान निकाल रही थी। उसी दौरान किसी तरह से मशीन में महिला का सिर आ गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल महिला को परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए 108 की एम्बूलेंस की सहायता से उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ वृद्ध महिला का उपचार किया गया।

Read More »

युवती सहित दो लोग अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। दूसरे ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था।
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव आकलपुर हसनपुर निवासी 35 वर्षीय भीकम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने विगत रात्रि में अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत खराब होने के कारण अचेत हो गया। जिसको उसके भाई उमेश, संत सिंह आदि लोगो द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना बसई मौहम्मद क्षेत्र तिवारी गढ़ी निवासी इन्द्रजीत की 18 वर्षीय पुत्री कु0 डौली ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।

Read More »

बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने चोरी की बाइक, उपकरणों सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दो लोगो को चोरी की बाइक व उपकरणों सहित दबोच लिया। जिनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।
थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र पसीना वाले हनुमान मन्दिर जाने वाले मार्ग पर खण्डर के समीप कुछ लोग चोरी की बाइकों को खोलने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर द्वारा इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की दो बाइक एक बाइक के पार्टर खुले हुए, खोलने के औजारों सहित दो लोगो को मौके से दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर अपने नाम बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र नगला चूरा निवासी शेरसिंह पुत्र अमर सिंह, कटीनर निवासी र्गिराज पुत्र महावीर सिहं बताये गये। दो लोगो के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। पकडने वाली टीम में उनि. सहाब सिंह, उनि संदीप सिंह, का. अजय सिंह, रामबाबू, मौसीम, चालक है. का. ऊदल सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

जमीनी विवाद में दो सगे भाईयों को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र मौहल्ला खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गये। घायलो ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला खेड़ा निवासी 30 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र सियाराम उसके भाई 20 वर्षीय खेमचन्द्र को जमीनी विवाद के चलते परिवार के ही छोटेलाल, करूआ, भूरा आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वाले उक्त लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों के डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर भिजवाया।

Read More »

छत से गिरकर युवक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के उर्दू नगर में छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के उर्दू नगर निवासी 22 वर्षीय जलालउद्दीन पुत्र सरफुद्दीन अपने घर की छत पर लगी टीन सेट पर चढ़ रहा था। उसी दौरान किसी तरह से वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।

Read More »

पालिका से टूंडली मार्ग को जल्द बनवाने की मांग

दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी नही बनी सड़क
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दो सप्ताह पूर्व खुदी पड़ी सड़क को अभी तक नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों ने नही बनवाया है। जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। नगर के लोगो ने अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिकाध्यक्ष से मांग की है कि इस रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाये।
नगर पालिका परिषद टूंडला द्वारा थाने के पीछे जाने वाली सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। वहां से निकलने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि सड़क खुदे हुए दो सप्ताह हो चुके है लेकिन इस सड़क पर अभी तक कार्य शुरू नही किया गया है। जिससे स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चें गिरकर चोटिल हो जाते है। इसी मार्ग पर टाईनी टोटस स्कूल, बिशप्स काॅन्वेन्ट स्कूल, एमएस स्कूल भी है। स्कूल में पड़ने वाले बच्चों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका के ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरतने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों के अभिभावको एवं गणमान्य लोगो ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक से की है।

Read More »

कृषक इंटर कालेज में सेवानिवृत्त-नवागंतुकों प्रधानाचार्यो का हुआ स्वागत

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यो एवं नवागंतुको प्रधानाचार्यो का सम्मान समारोह का आयोजन कृषक इंटर कालेज पचोखरा में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक ब्रजेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि रितु गोयल जिला विद्यालय निरीक्षक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो, नवागंतुको प्रधानाचार्यो का शाॅल उड़ाकर एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रनवीर शर्मा ने किया तथा संचालन राकेश गिरी ने किया। इस मौके पर हरीशंकर यादव, रविशंकर तिवारी, डीके अमोरिया, डा. कुशपाल सिंह, देव प्रकाश शर्मा, उमेश चन्द्र यादव आदि ने अपने-अपनें विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुनील मिश्रा, सुरेश रस्तोगी, हरीशंकर यादव, नरेन्द्र कुमार सिंह, अजीत सिंह, शिवशंकर शर्मा, मुकेश शर्मा, डीपीएस राठौर, अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, आर्येन्द्र, संतोष उपाध्याय, उमाशंकर बाबा आदि के अलावा कालेज स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Read More »

महिला एवं बाल विकास संस्थान ने बुजुर्गों का किया सम्मान

बन्ना वृद्धाश्रम टूंडला पर किया मिष्ठान वितरण
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महिला एवं बाल विकास सेवा संस्थान सिरसागंज-फिरोजाबाद तथा सूचना का अधिकार टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से वृद्धा आश्रम बन्ना में असहाय एवं वृद्धजन को मिष्ठान वितरण कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास सेवा संस्थान की अध्यक्षा नीलम सागर ने कहा कि हमें हर हाल में अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए इनके चरणों में ही सच्चा स्वर्ग है। और जो बच्चे अपने मां-बाप को बेसहारा कर बाहर अपने हाल पर जीने मरने के लिए छोड़ देते हैं उनके लिए यह जीवन नर्क समान है। ऐसे लड़के-लड़कियां ना तो किसी के पुत्र और ना ही किसी की पुत्रियां हो सकते है। जिला चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्क फोर्स डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि जो बच्चे अपने मां-बाप का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें यह याद करना चाहिए कि उनके मां बाप ने बिना किसी लगाव के उन्हें जीवन में मिलने वाली हर शिक्षा दीक्षा सुख-सुविधा बिना किसी लालच के देकर इस दुनिया में लाए हैं और उन्होंने जो संस्कार दिए उनमें यह चीज कहीं भी अंकित नहीं थी।

Read More »