Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 462)

Jan Saamna Office

हाई टेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक गम्भीर रूप से झुलसा

चकिया/चन्दौली, दीपनारायण यादव। स्थानीय रेंज कार्यालय चकिया में प्राइवेट तरीके से कार्यरत रशियां गांव निवासी संतोष पासवान 20 वर्ष नामक एक युवक हाई टेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि उक्त युवक किसी काम से रेंज कार्यालय में बने आवास के छत पर गया हुआ था कि छत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में आ गया, जिससे रेंज कार्यालय में हड़कम्प मच गया। घायलावस्था में कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना की सूचना लगने पर युवक के परिजन भी मौके पर आ चुके है।

Read More »

निर्माण कार्य के गुणवत्ता में तनिक भी कमी हुयी तो तत्काल होगा मुकदमा-जिलाधिकारी

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। राज्य सरकार ने प्रदेश में निराश्रित-बेसहारा गोवंश की समस्या के निराकरण के लिए प्रत्येक जनपद में वृहद गो संरक्षण केन्द्र के लिए एक करोड़ बीस लाख प्रति जनपद को स्वीकृत कर देने के बाद चल रहे निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र नियामताबाद के कठौरी एवं धानापुर के नेकनामपुर का जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था फैक्सपेड को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनदेखी किसी भी दशा में बर्दास्त नही की जायेगी। निर्माण कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापरक पूर्ण कराये जाने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता प्रान्तिय खण्ड एवं अधिशासी अभियन्ता आरईएस को दिये। साथ ही प्रत्येक 15 दिन में निर्माणाधीन कार्यो की जाॅच आख्या प्रस्तुत करते रहने के निर्देश दिये। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी। शासन से धनराशी पर्याप्त होने के बावजूद किसी कार्यदायी संस्था द्वारा शिथिलता बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जायेगी।

Read More »

शातिर मोबाइल चोर चरस समेत शिवली पुलिस के हत्थे चढा

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। कानपुर से मोबाइल चोरी कर कानपुर देहात जनपद में उन्हें बेचने का काम करने वाला एक शातिर चोर चरस समेत शिवली पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के भऊआपुरवा गांव निवासी संदीप जोशी पुत्र रमेश जोशी कानपुर रेलवे स्टेशन पर सो जाने वाले यात्रियों के मोबाइलों को चोरी कर उन्हें देहात जनपद में लोगों को बेचने का काम करता है। वह स्टेशन से तीन मोबाइल चोरी कर गुरुवार को शिवली बस स्टॉप पर उन्हें बेचने का प्रयास कर रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर शिवली चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास चोरी के तीन मोबाइल फोन तथा 250 ग्राम चरस बरामद हुई है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पकड़ा गया शातिर चोर है। उसके खिलाफ कानपुर नगर के थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी चरस की तस्करी भी करता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Read More »

प्रख्यात कलाकारों द्वारा दशरथ प्रतिज्ञा कथा राम बनवास की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। दशहरा के पावन पर्व पर शिवली में चल रही लीला गुरुवार की दोपहर बाद लंका मैदान पर प्रख्यात कलाकारों द्वारा दशरथ प्रतिज्ञा कथा राम बनवास की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।
अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ अपनी वृद्धावस्था देख अपने मंत्रियों व गुरु वशिष्ठ तथा अयोध्या वासियों के सामने अपने बड़े पुत्र राम को राजगद्दी सौंपने के लिए राजा बनाने की सलाह लेते हैं। जिसे सभी ने उचित निर्णय लिए जाने की बात कहकर हामी भर दी। इसके पश्चात राम के राज्याभिषेक किए जाने की तैयारियां की जाने लगी। राम के राज्याभिषेक की जानकारी पाकर कुटिल दासी मंथरा राजा दशरथ की रानी कैकेयी को यह कहकर भड़का दिया कि राजा तो तुम्हारे पुत्र भरत को बनना चाहिए लेकिन यहां तो राजा दशरथ द्वारा राम का राज्याभिषेक किया जा रहा है। यह सुनकर कैकेयी अपनी दासी मंथरा के बहकावे में आ गई।

Read More »

नगर पंचायत रसूलाबाद अधिशासी अभियंता की सूझबूझ से टला भीषण हादसा

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद नगर पंचायत के शास्त्री नगर वार्ड में स्थित पानी की टंकी में नुवान नामक खरपतवार नाशक जहर मिला देने से गांधी जयंती के अवसर पर बहुत बड़ी जनहानि होते  होते बची। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय पटेल ने खबर मिलते ही इस टँकी से सप्लाई होने वाले 7 वार्डो के 14oo कनेक्शनों, 8 वाटर कूलर एवं 70 सार्वजनिक टोटियों की पानी सप्लाई तत्काल रोक कर हजारों लोगों की जाने व भयंकर बीमारियों से लोगों को बचा लिया। अधिशासी अधिकारी संजय पटेल की लिखित शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण को हल्के में लिया सुबह अगले दिन जनप्रिय परगनाधिकारी अंजू वर्मा की सख्ती पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने मौके पर पहुंच कर संदेह के आधार पर पम्प आपरेटर नंद किशोर बाथम व भोला कुशवाहा को हिरासत में कर जहर की शीशी सहित टँकी के पानी का सैंपल लिया और पुलिस द्वारा दोनो  लोगों को हिरासत में लेकर उनसे  गंम्भीरता से पूंछतांछ शुरू कर दी। पम्प आपरेटर नन्द किशोर का आरोप है कि भोला कुशवाहा ने यह जहर पानी में मिलाया है जब कि भोला कुशवाहा का कहना है कि मैने नही मिलाया है। भोला का भी आरोप है कि यह पम्प आपरेटर जुवा खिलवाता है तथा शराबी है। पुलिस जुवा खेलने वालों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। कुल मिलाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामसरन सिंह की सक्रियता वश स्थानीय पुलिस इस गंभीर प्रकरण पर अति सक्रियता बरत यह पता करने  का प्रयास भी कर रही है कि आखिर में इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आरोपी क्या मकसद हासिल करना चाहता था।

Read More »

आस्था का प्रतीक है माँ बारादेवी मंदिर, यहाँ चुनरी बांधने से पूरी होती है मनोकामना

कानपुर, महेंद्र कुमार। नवरात्रि के यह दिन जिन्हें माता के 9 दिनों से जाना जाता है हिन्दू धर्म में बड़े ही खास होते है। नवरात्रों में शहर के सभी माता रानी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की उनके दर्शनों के लिए लंबी – लंबी लाइन देखने को मिलती है। रात से ही लोग माता के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे रहते है। शहर में ही ऐसे कई मंदिर है जिनमे लोगों की आस्था जुडी हुई है। कुछ ऐसी ही आस्था कानपुर में स्तिथ माँ बारा देवी मंदिर में भी देखने को मिलती है। शहर के दक्षिण इलाके में स्तिथ यह बारा देवी मंदिर पौराणिक और प्राचीनतम मंदिरों में सुमार रखता है। साल के बारह महीनों और ख़ास कर नवरात्रि में लाखो भक्तों की अटूट आस्था इस बारा देवी मंदिर में भीड़ के स्वरुप में देखने को मिलती है। मां के दरबार में शहर के साथ ही दूसरे जिलों के श्रद्धालु भी मत्था टेकने आते और मनोकामना मान कर चुनरी बांधता है। जिसकी भी मन्नत पूरी होती है वह दोबारा यहां आकर मन्नत की चुनरी खोल देता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसमें लोगों का अटूट विश्वास है।

Read More »

सांसद ने कचरा बटोर कर दिया संदेश, पॉलिथीन छोड़िए और झोला पकड़िए

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। गांधी संकल्प यात्रा के तहत भाजपाइयों ने गुरुवार को जूही परम पुरवा क्षेत्र से यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गो से निकली यात्रा में भाजपाइयों ने सांसद के साथ कचरा प्लास्टिक को एकत्रित कर पॉलिथीन छोड़ने का संदेश दिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर से सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़नेे के तहत जन जागरूकता के लिए पूरे देश मे “गांधी संकल्प यात्रा “निकालने का निर्णय लिया था। सांसद सत्यदेव पचौरी व भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन जूही परम पुरवा के झंडे वाले तिराहा से यात्रा निकाली गई। यात्रा का मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र परम पुरवा मे लोगों ने फूल माला पहनाकर सांसद का भव्य स्वागत किया।

Read More »

एक सौ एक साहित्यकार हुए सम्मानित

चरखी/दादरी, जन सामना ब्यूरो। हरियाणा प्रांत की प्रगतिशील साहित्यिक संस्था निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति – चरखी दादरी द्वारा सरस्वती विद्या विहार के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के एक सौ एक कलमकारों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जनपद आगरा निवासी मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए “निर्मला स्मृति युवा साहित्य सम्मान – 2019” प्रदान किया गया।
संस्था अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों की नवीन प्रकाशित क्रतियों का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिष्ठित साहित्यकार महानुभाव प्रो. रुपदेव गुण, प्रो. नरेश मिश्र, डॉ. नरेश कुमार सिहाग, डॉ. रामनिवास मानव, संदीप जोशी, डॉ. दिग्विजय शर्मा (आगरा) आदि रहे।

Read More »

बारिश से गिरा किसान का घर, परिवार पर रहने का छाया संकट

प्रयागराज, वी. डी. पाण्डेय। प्रयागराज जनपद के तहसील सदर के भगवतपुर ग्राम में एक किसान का घर बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश आम जनमानस के लिए कहर ढा रही है। आपको बता दें राजू पुत्र जीत नारायण निवासी भगवतपुर खेती किसानी के साथ दूध बेचने का भी काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। लेकिन कल रात से लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिर गया। जिससे अब उसके परिवार के रहने और सामान रखने खाने पीने की व्यवस्था आज के लिए संकट पैदा हो गया। पीड़ित की माने तो अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उसके पास नहीं पहुंचा है और ना ही किसी तरह की सरकारी सहायता उपलब्ध कराई गई है। राजू ने बताया कि उसने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय को इस मामले की जानकारी दी तो उन्होंने लेखपाल का नंबर दिया लेकिन खबर लिखे जाने तक पीड़ित को किसी तरह की सहायता मुहैया नहीं कराई जा सकी। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसने प्रधान से गुहार लगाया कि हमारे पास रहने को एक अददपक्का मकान नहीं है। प्रधानमंत्री आवास गरीब और जरुरतमंदो को न मिलकर धनवान परिवारों को दिए गये लेकिन गरीब गुहार लगाते लगाते मर जाते है उनको एक आवास नहीं मिल पाता है।

Read More »

एक तरफ आवारा पशुओं की मार, दूसरी तरफ बारिश की बौछार, किसान परेशान

कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। कौशाम्बी के सरसवाॅ ब्लाॅक स्थित कटरी, डेढ़ावल, भगवतपुर, देवरी गाँव के किसानों पर इन दिनों दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ इंद्र देवता कहर बरपा रहे हैं तो दूसरी तरफ आवारा पशुओं का झुंड उनकी फसलें बर्बाद कर रहे है।
कटरी गाँव के किसान सुनील का कहना है कि एक तरफ मौसम खराब होने से उनकी फसल बर्बाद हो रही है तो दूसरी तरफ आवारा पशु बहुत परेशान कर रहे है।
अगर यही हाल रहा तो किसानों के बच्चे पढ़ नहीं पाएगे और एक एक दाने के लिए मोहताज हो जाएंगे अगर अधिकारियों द्वारा आवारा पशुओं पर समय पर अंकुश नहीं लगाते है तो किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या आने वाले समय में उत्पन्न हो जाएगी। कटरी गाँव के फतेह बहादुर ने बताया कि हम बहुत छोटे किसान है लेकिन इन आवारा पशुओं के चलते आधी से ज्यादा खेती बर्बाद हो चुकी है। जबकि हमारे बच्चे दिन में खेतों की रखवाली करते है और रात में हम खेतों की रखवाली करते हैं अगर इन आवारा पशुओं पर पाबंदी नहीं लगाई गयी तो हम और हमारे बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।

Read More »