Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 471)

Jan Saamna Office

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट 25 को प्रदेश में करेगी धरना प्रर्दशन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप के आव्हान पर 25 सितम्बर 2019 को प्रदेश के सभी विद्युत वितरण खण्डों पर मण्डलीय कार्यालय में एम डी विद्युत विभाग का घिराव किया जायेगा।
उक्त बात की जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह पूर्व प्रधान जीत कमल सोलंकी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सगंठन मन्त्री संजय शर्मा, जगदीश कुमार आदि लोगो ने सयुक्त रूप से बताया कि किसानो के ऊपर बढ़े हुए बिजली बिलों एवं किसानों के लिए बिजली आपूर्ति 10 घण्टे किये जाने के विरोध में किया जायेगा। साथ ही किसानों की माॅगों को लेकर घिराब होगा। किसानो की माॅगो में देश-प्रदेश में किसानों को 24 घण्टे बिजली दी जाये साथ ही मुफ्त मिले, किसानो के घरो पर लगे मीटरो में हो रही गड़बड़ी को रोका जाये। सिचाई के कर्जदार किसानों को कर्जा माफकिया जाये, आदि समस्यों के निस्तारण शीघ्र से शीघ्र किया जाये।

Read More »

पेट्रोल पम्प पर ओमनी कार में आग लगने से मचा हड़कम्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका के कस्वा में ओमनी कार में आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची फायर बिग्रेट के गाडी ने आग पर काबू पाया।
बताते चले कि थाना एका के गांव नगला स्वेटा निवासी धर्मवीर अपनी ओमनी गाडी में पैट्रोल डलवाने के लिए पम्प पर गया हुआ था। अचानक किसी तरह कार में आग लग गयी। आग लगते ही गाडी को धकेल कर पम्प से वाहर किया। उसी दौरान सूचना पर पहुची फायर बिग्रेट के लोगो ने पानी से आग बुझाकर राहत की सांस ली। पम्प के समीप गाडी में लगी आग से हडकम्प मचा हुआ था। हर कोई आग पर काबू करने का प्रयास कर रहा था। समय पर फायर बिग्रेट के लोग नही पहुचते तो बडा हादसा हो सकता था।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घालय हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा।
थाना एका के गांव गांव कछवाई निवासी 22 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र प्रेमसिंह, उसके भाई 20 वर्षीय विमल प्रताप माॅ 48 वर्षीय सुदामा देवी को गांव के ही प्रधान सन्तोष उसके भाई राजेन्द्र उर्फ रामू ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने उक्त लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल माॅ-बेटों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। घायलों ने बताया कि दो दिन से डाक्टरी परीक्षण के लिए परेशान किया जा रहा है। पहले तो एका अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया, जहाॅ से भी वापिस एका अस्पताल भंेज दिया। कहा कि एका में अस्पताल है चिकित्सक है, वही डाक्टरी परीक्षण करेंगे। सीएमएस डा0 आर के पाण्डे से बात करने पर आज जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसाखास निवासी आरिफ अली उर्फ रवि पुत्र यासीन अली पे थाने में तहरीर दी कि उसकी बुआ के लडके संजू पुत्र वकील ने मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण उपचार कराया।

Read More »

श्रीराम कालोनी में विकास कार्य न होने पर आक्रोशित लोग चढ़े पानी की टंकी पर

नगर मजिस्ट्रेट के अश्वासन पर आक्रोशित लोगों को कराया गया शान्त
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालौनी में आज सुबह विकास कार्य न होने पर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगा मौहल्ले में लगी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रर्दशन करने लगे। लोगो के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ नगर निगम के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुच गये। जिन्होने लोगो को समझाते हुए टंकी पर चढ़े लोगो को नीचे उतरवाया।
रविवार की सुबह श्रीराम कालौनी के सैकडों महिला पुलिस एकत्रित होकर पास की ही पानी की टंकी पर चढ़ने लगें। लोगो को पानी की ऊॅची टंकी पर चढता देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गये। पहले तो लोगो ने समझा की पानी की टंकी में कुछ है जिसको देखने लोग चढ़ रहे है। लेकिन ऊपर चढ़कर नारे बाजी करने पर पता चला कि क्षेत्र में विकास कार्य नही हुआ है। जिसके कारण आक्रोश में अपनी माॅगों को लेकर प्रर्दशन किया जा रहा है। टंकी पर लोगो को चढ़ने की सूचना पर नगर निगम के आलाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पुलिस बल भी मौके पर पहुच गया इतना ही नही लोगो की भीड को बढ़ता देख कई थानों का फोर्स भी एकत्रित हो गया।

Read More »

बाइक फिसलने से दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र बम्बा चैराहा पर विगत रात्रि में बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र बम्बा चैराहा के समीप अनियंत्रित बाइक फिसलने से बाइक सवार थाना उत्तर क्षेत्र जैन नगर निवासी 65 वर्षीय शिशुपाल पुत्र श्यामलाल यादव, 47 वर्षीय नरेन्द्र कुलश्रेष्ठ पुत्र ओमप्रकाश आदि लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूदा लोगो में से निम्रल नामक युवक दोनो घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचा। जहाॅ दोनो घायलों का उपचार किया गया।

Read More »

छत से गिरकर महिला घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना ताडो वाली बगिया में एक महिला रात्रि में छत से गिरकर घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी 55 वर्षीय शकीला बेगम पत्नी मौहम्मद इकबाल रात्रि में अपने घर की छत पर सो रही थी। अर्धरात्रि के बाद आयी बारिस के चलते वह नीचे उतरने लगी। उसी दौरान पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गयी। जिससे वह घायल हो गयी, घायल महिला को उपचार के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गयरा।

Read More »

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट चली गोली

गोली लगने से एक युवक घायल अस्पताल में उपचार के लिए लायी पुलिस
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दरगापुर में विगत रात्रि में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल ने गोली लगने की बात कही।
बताते चले कि थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दरगापुर निवासी 24 वर्षीय महेश उर्फ रामू पुत्र नरेन्द्र को विगत रात्रि में विकास सिंह पुलिसकर्मी द्वारा डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ उसके साथ आये लोगो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी, मारपीट के दौरान एक पक्ष से फायरिंग हुई जिससे रामू को गोली लग गयी जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आयी। मारपीट करने वालों में गौरव यादव बब्लू, गट्टू आदि लोग थे। उक्त लोगो में मारपीट भी हुई है। रामू को गोली अपने भाई को बचाने में लगी बतायी गयी है।

Read More »

भगवान विश्वकर्मा पर राजनीति करने वाले दलों के बहिष्कार का लिया गया निर्णय

चन्दौली, दीप नारायण यादव। दुलहीपुर विश्कर्मा समाज के अस्मिता संस्कृति तथा पौराणिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ एवं भगवान विश्वकर्मा के नाम पर वोट के लिए सपा द्वारा राजनीति करने के विरोध में ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में दुल्हीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आज दिन में विश्वकर्मा स्वाभिमान बचाओ सम्मेलन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा विश्वकर्मा समाज का सभी दलों ने सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल कर धोखा दिया है। राजनैतिक भेदभाव के चलते यह समाज आज भी उपेक्षित शोषित और वंचित है। उन्होंने कहा एक ओर जहां विश्वकर्मा समाज के लोग विश्वकर्मा पूजा पर्व के सार्वजनिक अवकाश सहित पौराणिक संस्कृति स्वाभिमान अस्मिता और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ तथाकथित स्वार्थ लोलुप लोग राजनैतिक स्वार्थ लाभ के लिए समाज की एकता पौराणिक संस्कृति परंपरा और स्वाभिमान को बेच रहे हैं।

Read More »

बदमाशों ने ग्रामीणों को खिलाया नशीला प्रसाद

15 लोग हुए बीमार चार घरों से कि बदमाशों ने लूटपाट
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में आज बदमाशों का एक नया कारनामा देखने को मिला है। बदमाशों ने गांव में बने एक मंदिर पर पहुंचकर लड्डू का प्रसाद चढ़ाया और प्रसाद चढ़ाने के बाद गांव के लोगों को खिला दिया और चार घरों से लूटपाट करते हुए मौके से फरार हो गए। वही लड्डू के प्रसाद से बीमार हुए लोगों ने बताया कि बाइक से कुछ लोग मंदिर पर आए और वहां पर प्रसाद चढ़ाया प्रसाद चढ़ाने के बाद हम लोगों को प्रसाद खिलाया जैसे ही हम लोगों ने प्रसाद खाया वैसे ही गांव के तकरीबन 15 लोग प्रसाद खाने से बेहोश हो गए। जिसके बाद बदमाशों ने बड़े ही आराम से घटना को अंजाम देने के लिए चार घरों से लूटपाट की लूटपाट करने के बाद मौके से फरार हो गए। जैसे ही पड़ोस के लोगों ने घर में लोगों को बेहोशी की हालत में देखा वैसे ही पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है वहीं उनका हाल लेने चकर नगर क्षेत्र के एसडीएम भी पहुंचे जहां पर उन्होंने नशीला लड्डू खाने से पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना एसडीएम ने बताया कि अभी सभी की हालत ठीक है और डॉक्टरों की टीम अच्छे से पीड़ितों का इलाज कर रही है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More »

शोक संवेदना में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री रविंद्र श्रीवास्तव के घर पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत की और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने आज अपना एक बहुत अच्छा सदस्य खो दिया जिसने हमारे सुख-दुख में पूरा साथ दिया। जब कभी हमारे घर में कोई कार्यक्रम होता था तो बखूबी रविंद्र अच्छी तरह से निभाते थे। मुझे लगता है कि कैंसर का इलाज संभव नहीं है क्योंकि इसी की वजह से रविंद्र अब हमारे साथ नहीं है। जब हम सरकार में थे तो हमारा सपना था कि लखनऊ में कैंसर पीड़ितों के लिए एक अस्पताल खुलवाया जाए लेकिन अब हमारी सरकार नहीं है तो कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए अस्पताल नहीं खुल पाया। लेकिन जब भी हमारी सरकार आएगी तो हम सबसे पहले कैंसर पीड़ितों के लिए लखनऊ में एक अस्पताल खुलवा पाएंगे जहां पर हर गरीब का इलाज मुफ्त में हो सकेगा।

Read More »