Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 50)

Jan Saamna Office

01 सितम्बर प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई

कानपुर नगर।  उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया है कि कल बुधवार प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस में महिला जन सुनवाई का आयोजन मिशन शक्ति फेस-3 के अन्तर्गत किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि महिला जन सुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन, मारपीट व अन्य महिलाओं से उत्पीडन संबंधी प्रकरणों को सुनते हुये उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि महिला जन सुनवाई में कोई भी पीडित महिला अपनी समस्या को प्रस्तुत कर सकती है। इस महिला जन सुनवाई में महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला भी उपस्थित रहकर महिलाओं की समस्याओं को सुनेगी।

Read More »

बर्थ डे पार्टी में 6 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

कानपुर दक्षिण। कानपुर में सोशल मीडिया पर एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक के बाद के एक छ बार फायरिंग की गई है। फायरिंग की सूचना पर क्षेत्र व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी करने पर पता चला कि ये वीडियो किसी बर्थ डे पार्टी का है। जिसमे केक काटने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। सूत्रो कि माने तो किदवई नगर विधानसभा पूर्व विधायक के गनर रह चुके रामवीर सिंह का जन्म दिन था। वही फायरिंग करने वाले का नाम अविनाश ठाकुर बताया जा रहा है।

Read More »

वर्चस्व को लेकर हिस्ट्रीशीटरों में बवाल पुलिस का सिरर्दद बने

देर रात दो हिस्ट्रीशीटरों में हुआ जमकर बवाल
सफेद पोशों का हाथ होने के चलते पुलिस की कार्यवाही से बचते है हिस्ट्रीशीटर
अजय, अमन, विपिन टेढ़ी और चौबे गैंग के चलते क्षेत्र में रहता है दहशत का माहौल
कानपुर दक्षिण, राघवेन्द्र सिंह। बर्रा थाना क्षेत्र जरौली इलाके में दबंगों का राज सा हो गया है। जहॉ आये दिन मारपीट लूट छिनैती कब्जा जैसे मामले प्रकाश में आते रहते है। जिसे रोकने में बर्रा पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। बीते 10 दिनों पीछे जाये तो मोबाइल लूट दबंगों द्वारा मारपीट कब्जे जैसे मामले रोज सुनाई दे रहे है। कल ही प्लाट कब्जे के मामले में एक द्विव्यांग को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद बर्रा पुलिस ने अपनी नाक बचाने के लिये एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी घटना के कुछ ही देर बाद बर्रा की यादव मार्केट चौकी के के. आर. पैलेस के बाहर बर्रा के नामचीन हिस्ट्रीशीटरों में आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया।

Read More »

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत में लॉन्च हुआ फिट इंडिया मोबाइल ऐप

135 करोड़ भारतीयों के लिए लॉन्च किया गया फिट इंडिया मोबाइल ऐप भारत का सबसे व्यापक फिटनेस मोबाइल ऐप है: अनुराग ठाकुर
फिट इंडिया ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है और यह निःशुल्क है
नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ मनाने के क्रम में केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर खेल सचिव रवि मित्तल और युवा कार्य सचिव उषा शर्मा भी उपस्थित थीं। फिट इंडिया ऐप शुभारंभ कार्यक्रम से पहले अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री निसिथ प्रमाणिक ने भी सम्मान जताया।

Read More »

श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन एवं अलौकिक लीलाएं

जन्माष्टमी का त्यौहार प्रतिवर्ष भाद्रपक्ष कृष्णाष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का भारतीय संस्कृति में इतना महत्व इसीलिए माना गया है क्योंकि श्रीकृष्ण को भारतीय संस्कृति का विलक्षण महानायक माना गया है। उनके व्यक्तित्व को जानने के लिए उनके जीवन दर्शन और अलौकिक लीलाओं को समझना जरूरी है। द्वापर युग के अंत में मथुरा में अग्रसेन नामक राजा का शासन था। उनका पुत्र था कंस, जिसने बलपूर्वक अपने पिता से सिंहासन छीन लिया और स्वयं मथुरा का राजा बन गया। कंस की बहन देवकी का विवाह यदुवंशी वसुदेव के साथ हुआ।

Read More »

भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन

दिल्ली। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित 450 पृष्ठों की एक पुस्तक का विमोचन केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी कुमार चौबे, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ‘चाणक्य वार्ता’ द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भारतीय संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में दिए गए भाषणों का संकलन प्रकाशित किया गया है। ‘भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी’ नामक इस पुस्तक में कोश्यारी द्वारा याचिका समिति के अध्यक्ष के रुप में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई हैं।

Read More »

भारत छोड़ो आंदोलन’ की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से एक यात्रा

नई दिल्ली। यह प्रदर्शनी भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक अंग के रूप में लगाई गई है।
यह प्रदर्शनी 9 अगस्त से 8 नवंबर, 2021 को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जनता के लिए खुली है।
प्रदर्शनी भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान की घटनाओं के चित्र, आधिकारिक दस्तावेज, एलईडी मानचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करती है।

Read More »

PM ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को बधाई दी और कल उनकी सफलता के लिए देश की तरफ से पूरा समर्थन मिलने की बात कही।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया:

“बहुत-बहुत बधाई भाविना पटेल! आपने शानदार प्रदर्शन किया।
पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल के मुकाबले में भी आपके साथ खड़ा रहेगा। आप बिना किसी दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपकी खेल भावना पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती है।”

Read More »

महिला जनसुनवाई 01 सितम्बर को

प्रयागराज। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि अनीता सिंह, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा माह सितम्बर के प्रथम बुधवार को को विभिन्न योजना मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर, कोविड़ महामारी से पीड़ित परिवारों एवं अन्य सुपात्र परिवारों की महिलाओं को उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजना से अच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ योजना के प्रचार-प्रसार के साथ ही उ0प्र0 बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों/बालिकाओं के संबंध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराये जाने तथा महिलाओं के उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु सर्किट हाउस प्रयागराज के मीटिंग हाल में दिनांक 01-09-2021 के प्रातः काल 11ः00 बजे से महिला जनसुनवाई की जानी है।

Read More »

“वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ”

कानपुर नगर। चौधरी अरूण कुमार, उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर ने बताया है कि कृषि मन्त्री, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में 02 सितम्बर, 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से 02 बजे तक “वैज्ञानिको की बात किसानों के साथ” वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों के साथ पराली प्रबन्धन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेन्ट, रबी में दलहन तिलहन एवं सब्जी उत्पादन, पशुपाल, जैविक खेती, एफ0पी0ओ0, कृषि एवं अनुषांगी विभागों में देय सुविधाओं की जानकारी आदि सम्बन्धी विषयों पर विचार विर्मश एवं वार्ता की जायेगी। इस कार्यक्रम का जनपद के निम्न निर्धारित स्थानों पर लाइव स्ट्रीमिंग करायी जायेगी।

Read More »