Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1068)

मुख्य समाचार

लाखो की कीमत के नशीले पाउडर (हेरोइन) सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी पुलिस ने एक अभियुक्त को चैकिंग के दौरान लाखों की कीमत का नशीला पदार्थ हेरोईन सहित दबोच लिया। उक्त अभियुक्त के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बनकट पुल के पास से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। तो मोटर साइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति उतर गया। तभी मोटर साइकिल चालक ने तेजी से मोटर साइकिल भगा दी। तभी पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिल से उतरे व्यक्ति को पकड़कर मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया।

Read More »

पार्षद के साथ हुई लूट का हुआ खुलासा,चार लुटेरो सहित लूट का सामान व असलाह बरामद

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस सर्विलान्स टीम एसओजी टीम द्वारा शहर में लूट की घटना करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का संपूर्ण माल, मोबाइल, रुपये व अवैध असलाह बरामद भी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत 19 नवम्बर 2021 को शहर के थाना रामगढ़ क्षेत्र अजमेरी गेट के पास मौ. इरशाद पार्षद पुत्र चुन्ने खाँ निवासी अजमेरी गेट निवासी अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा कही जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अज्ञात तीन अभियुक्तों द्वारा रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया। उक्त घटना में थाने में अभियोग भी दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा विगत दिन चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिसका आज अनावरण किया जा रहा है।

Read More »

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाताओ को किया जागरूक

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान तहत हस्ताक्षर अभियान आर्य नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें युवाओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह एवं ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम एक से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है। ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि जगह-जगह पंपलेट, विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता रैली, स्लोगन, रंगोली, ईएलसी की गतिविधियां द्वारा विद्यार्थियों एवं अन्य वर्गों के लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के उद्देश्य से जागरुक किया जा रहा है। मतदाता बनने की अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 है।

Read More »

भाजपा पांचों विधानसभाओं ने लहरायेंगी जीत का परचम-राकेश शंखवार

फिरोजाबाद। स्थानीय निकाय चुनाव प्रकोष्ठ की एक बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम फिरोजाबाद की पांचों विधानसभा में लहरायेगी। उसके बाद आने वाले निकाय चुनाव में भी पूरी दमखम के साथ अपना दमखम लगाने की कोशिश करेगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला संयोजक निकाय प्रकोष्ठ दीपक गुप्ता ने बताया सभी मंडल के निकाय प्रकोष्ठ संयोजक घोषित किए जा चुके है। सभी सदस्यों को अपने दो-दो सह संयोजक भी बनाने हैं।

Read More »

एबीबीपी पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह मंत्री आदर्श भारद्वाज के नेतृत्व में सीएल जैन कॉलेज के बी. एससी, बी. कॉम के द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष के छात्रों की स्कॉलरशिप रिन्यूवल फॉर्म में कोर्स और ब्रांच न खुलने व छात्रवृत्ति की तारीख बढ़ाने के संदर्भ में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विख्यात शर्मा ने कहा कि सी.एल.जैन कॉलेज में विद्यार्थियों के साथ अव्यवहार किया जा रहा है। मामला विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में आया तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। महानगर सह मंत्री राज पलिया ने बताया कि जब-जब विद्यार्थियों के साथ अव्यवहार किया जाएगा।

Read More »

सफाई मजूदर संघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को शीघ्र समाधान किये जाने की मांग की है। नगर निगम सफाई कार्मचारियों की समास्याओं के समाधान किये जाने के लिये उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष रामनाथ आजाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है।

Read More »

न्याय ना मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

फिरोजाबाद। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने पर डा. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने परिवार सहित आत्मदाह करने की बात कही है। धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार राजनीति दल से जुडे हुये एक व्यक्ति के द्वारा उन्हें चौथ के रूप में पांच हजार रूपये माह देने के लिये धमकाया जा रहा है

Read More »

कोतवाली पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन

सिकंदराराऊ। शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस से सम्बंधित शिकायतें आई। जिनका समाधान करने को उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम को निर्देश दिए।

Read More »

अंतर्जनपदीय पुलिस क्रास कंट्री प्रतियोगिता का समापन,हाथरस प्रथम

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिवसीय आयोजित आगरा जोन की 59वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रास-कंट्री प्रतियोगिता का समापन किया गया और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डा. आनन्द कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजपाल सिंह, पीटीआई. श्रीकृष्ण तथा जिला क्रीडा प्रभारी माध्यमिक शिक्षा अतुल वर्मा व अन्य कर्मचारी व विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागी मौजूद रहे।

Read More »

सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के खाद्य राज्य मंत्री ने लगाई चौपाल

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दलित समाज के लोगों के बीच जाकर भाजपा की रीतियों नीतियों तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनसे वार्ता करने के लिये चलाए जा रहे सामाजिक संपर्क अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री डॉ. जी. एस. धर्मेश द्वारा गांव कलवारी में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया गया और उन्हें भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए लाभार्थियों से वार्ता की गई।सदर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित से कलवारी, राजपुर, पवलोई आदि ग्राम पंचायतों में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं उज्जवला योजना गरीबों के लिए कोरोना काल में भी काफी मददगार सिद्ध हुई है।

Read More »