Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1073)

मुख्य समाचार

रोडवेज कर्मियों को पढ़ाया यातायात का पाठ

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में “यातायात माह” के तहत रोडवेज बस स्टैण्ड आगरा रोड एवं रोडवेज वर्कशॉप में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार व विजय चौधरी एवं अन्य यातायात कर्मियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराते हुये यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि आयेदिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है। इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है।

Read More »

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ने लगाया सदस्यता अभियान कैम्प

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता अभियान का एक कैम्प सासनी गेट पर लगाया गया जिसका शुभारभ भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक ब्रज क्षेत्रं अनूप अग्रवाल ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री हरीशंकर राणा भूरा पहलवान व रूपेश उपाध्याय ने भाजपा की रीतियों नीतियों के बारे में बताया।

Read More »

दिव्यांगों ने निकाली भव्य मतदाता जागरूकता रैली, सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षरण अभियान – 2022 के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर ब्लॉक दिव्यांगजनों की भव्य मतदाता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली अजितेंद्र नारायण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर ब्लॉक से निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान दिव्यांग ‘युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, हम हैं जागरूक मतदाता, लोकतंत्र के भाग्य विधाता’ आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम लोग लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। जहां सरकार बनाने का अधिकार जनता को है। इसके लिए जरूरी है कि हम पहले मतदाता बनें।

Read More »

सड़क पार करते वक्त मार्ग दुर्घटना में घायल हुआ बीडीसी सदस्य

ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। नगर स्थित ब्लाक मुख्यालय के निकट सड़क पार करते वक्त बीडीसी सदस्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Read More »

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किए गए डॉ.अमिताभ पांडेय

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में पार्टी के विस्तार में लगी हुई।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से रायबरेली के डॉ.अमिताभ पाण्डेय को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया।

Read More »

विश्व पटल पर मिल रहा भारत और भारतीयों को सम्मान:राष्ट्रपति

कानपुर। कानपुर की धरती पर पले बढ़े सांसद से राष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाले, महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,को कानपुर की धरती पर एक समय मिनी मुख्यमंत्री की हैसियत से अपनी धाक जमाने वाले और शौर्य चक्र से विभूषित कानपुर की ही धरती में जन्में स्व चौधरी हरमोहन सिंह की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में पहुंचने का अवसर मिला। मेहरबान सिंह पुरवा मे स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव जन्म शताब्दी समारोह में गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों से परिचित कराने पर जोर दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत और भारतीयों को सम्मान मिला है उन्होंने लोगों में हमसफर की भावना जगाने का आह्वान किया, तो बेहतर शिक्षण संस्थानों का हवाला देते हुए कानपुर की जिम्मेदारी देश के प्रति अहम बताई। वही आजादी के अमृत महोत्सव की भी चर्चा करते हुए उन्होंने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों से परिचित कराने और इतिहास बताने पर जोर दिया।

Read More »

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जोर का झटका ,रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आखिरकार कांग्रेस पार्टी से सदर विधायिका बनी अदिति सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी में जुबानी जंग के बाद आज पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी से अलग हुई।इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु मान लिया है।जिसके चलते बाहुबली एवं पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने आज भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया है।बताते चलें कि उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सदर से 2017 का पहला चुनाव जीता और विधायक बनी। पिता के निधन के बाद से ही सदर विधायिका और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोगों से समय के साथ दूरी बढ़ती गई।बताते हैं कि अदिति सिंह कभी प्रियंका गांधी की करीबी भी मानी जाती थी।

Read More »

मेयर ने 36 लाख के सड़क निर्माण कार्यो की रखी नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को मेयर नूतन राठौर ने कई वार्डो में क्षेत्रिय पार्षदों के संग लगभग 36 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जाएंगे। महापौर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 37 के गांधी पार्क में क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा के संग गांधी जी की प्रतिमा के चारो तरफ रैलिंग फाउंडेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया।

Read More »

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने कैंप लगाकर 475 लोगों को बनावाएं श्रम कार्ड

फिरोजाबाद। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर द्वारा सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 424 ई-श्रम कार्ड बनावाएं गये साथ ही लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाइ गई।सदस्यता कैंप मंगला गौरी, सीएमओ ट्रांसपोर्ट, डाक बंगला पर लगाया गया। जिसमें भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने ई-श्रम कार्ड का कैंप लगाकर निःशुल्क 475 लोगों श्रम कार्ड बनवाए गए। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता, नितेश अग्रवाल जैन, महापौर नूतन राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव देव संखवार, मंडल महामंत्री गेंदालाल राठौर, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अनुभव माहेश्वरी, सह संयोजक राहुल कुमार, सह संयोजक प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, अनमोल जैन, विनोद माहेश्वरी, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, महानगर मंत्री निर्मल शर्मा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, वूत अध्यक्ष रमेश चंद्र चकपंडित शास्त्री जी, गौरी शंकर, सुनील कुमार, अजय कुमार जैन, रोहित कुमार, प्रमोद माहेश्वरी, सेठ अजीत कुमार जैन, अनिल बघेल, मुन्ना लाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं नगला करन सिंह पर रामबाबू झा, जिला संयोजक डॉक्यूमेंटेशन विभाग भाजपा के संयोजन में लगाया गया।

Read More »

जिलाधिकारी ने जिले में प्रतिदिन 40 हजार वैक्सीन लगाने का दिया लक्ष्य

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अंधता निवारण, नियमित टीकाकरण, यू.पी. हैल्थ डेस्क बोर्ड, राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण, पीसीपीएनडीटी, परिवार नियोजन कार्यक्रम, कोविड-19 टीकाकरण, एमडीआर सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को कडे निर्दंेश देते हुये कहा कि वह अपने अधीनस्थों को अलग-अलग टीकाकरण केंद्रों पर उनके लक्ष्य निर्धारित करें। उनकी प्रतिदिन समीक्षा करें।

Read More »