Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1078)

मुख्य समाचार

ओबीसी की भागीदारी के साथ भाजपा करेगी सत्ता में वापसी

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । प्रदेश का पूरा ओबीसी समाज एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़ा है और आसन्न विधान सभा चुनाव में ओबीसी समाज भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए तत्पर है।एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही है।जिसमें ओबीसी समाज अग्रणी भूमिका निभाएगा।यह विचार ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने व्यक्त किए।वह ऊंचाहार में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे।ऊंचाहार चौराहे पर बिजली घर के सामने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के ऊंचाहार विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द कौशल के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

Read More »

लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुशील कुमार, राष्ट्रीय महासचिव रमन ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाह, जिला अध्यक्ष पुष्पराज, जिला संयोजक रिंकू तिवारी समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय संरक्षक व बीजेपी के कद्दावर नेता चौधरी शेर सिंह को केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय अंतर्गत भारत की प्रमुख गैस उत्पन्न की सबसे बड़ी तकनीकी संस्था गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गैल इंडिया लिमिटेड) में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है अलीगढ़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता लेखक चौधरी शेर सिंह को गेल का डायरेक्टर चुना गया है। गौरतलब है कि चौधरी शेर सिंह भाजपा में एक बड़ा नाम है।

Read More »

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के जन्मदिवस पर किया नमन

फिरोजाबाद। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिन के अबसर पर एक गोष्ठी का आयोजन कांग्रेस महानगर कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला पहनाकर कर नमन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने स्व. इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि उन्हीं की दम बात थी जो चीन जैसी शक्तिशाली ताकत को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया। उनके नेतृत्व में देश ने तरक्की की। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्म ने कहा बंगलादेश को आजाद कराने में इंद्रा गाँधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष वकार खालिक ने कहा ये भारत की एकमात्र ऐसी प्रधानमंत्री रही हैं।

Read More »

 कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण कर जताया हर्ष

फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा तीनो कृषि कानून वापिस लेने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बौधाश्रम रोड पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष जताया। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के बीच में ही कहा था कि सरकार को पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले कानून वापस लेना ही पड़ेंगा।

Read More »

यादव महासभा ने रेजांगला में शहीद हुए वीरों को किया नमन

फिरोजाबाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वाधान में श्रीकृष्ण भवन रामलीला ग्राउंड में शहीद दिवस पर 114 अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा 114 सैनिकों के पराक्रम को जन-जन को याद दिलाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा प्रति वर्ष 18 नवंबर को यादव शोर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान प्रदेश सचिव मनोज यादव, आरपी सिंह यादव, अशोक यादव, ब्रजेश यादव, नीरज यादव, कालीचरण यादव, डीपी यादव, महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, संजय समर्थ, पंकज यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा ने कैंप लोगों को दिलाई सदस्यता

फिरोजाबाद। भाजपा पश्चिम मंडल द्वारा घंटाघर चौराहे पर सदस्यता कैंप लगाया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों को भाजपा की सदस्या दिलाई गई। कैंप में राकेश राजोरिया, प्रमोद राजोरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद्र अग्रवाल, सदर विधायक मनीष असीज, वरिष्ठ नेतागण महेंद्र बंसल, विनोद पचौरी, सत्यवीर गुप्ता, श्याम सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष मधुरिमा गुप्ता, महानगर सदस्यता प्रमुख नीतेश अग्रवाल जैन, महानगर महामंत्री आनंद अग्रवाल, राज्यमंत्री विवेक अग्रवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, राम लड़ेती लकी, पार्षद हरिओम वर्मा, मनोज ताऊ, महानगर उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा गौतम कुशवाह, मंडल महामंत्री आकाश गुप्ता, अर्चित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ध्रुव गुप्ता, अल्प संख्यक मोर्चा मंत्री नितिन जैन, बूथ अध्यक्ष राजीव बंसल, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

सड़क हादसें में दो लोगों की मौत, एक साथी घायल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में पड़ोसी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  नारखी क्षेत्र के अमान के समीप बाइक सवार दो लोगों को केंटर के टक्कर मार दी। जिसमें थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव नगला खार निवासी 45 वर्षीय उदयसिंह पुुत्र चरनसिंह की मौत हो गयी। जबकि उसका पड़ोसी मलखान सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपनी बेटी के घर कपावली जा रहा था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। वही दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र ढलपई सॉती के मध्य सड़क हादसे में लाइन मैन 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र नैक्सेलाल उर्फ श्याम सिंह कुशवाह की मौत हो गयी।

Read More »

छः मोबाइल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद।  पुलिस ने दो लुटेरो को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया कि थाना लाइनपार पुलिस टीम ढोलपुरा के समीप चौकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो लुटेरों को मौके से दबोच लिया। जिनके पास से लूट के छः मोबाइल एक चोरी की बाइक बरामद की है।

Read More »

स्कूटी सवार युवकों ने सब्जी कारोबारी से मारपीट कर हजारों रुपए लूटे

शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड पर गुरुवार की रात स्कूटी सवार तीन युवकों ने एक सब्जी के बेचने वाले के साथ जमकर मारपीट कर उससे हजारों रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों का पीछाकर तहसील तिराहा के पास दबोच लिया। पुलिस ने स्कूटी को भी बरामद कर लिया। पुलिस युवको से पूछताछ कर रही है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।

Read More »

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर में लगी आग, जलाकर हुआ राख

शिकोहाबाद। नगला ऊमर में खेत में खड़े एक ट्रेक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर खाक हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसान ने ट्रेक्टर में आग लगाए जाने का अंदेशा प्रकट किया है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत की है। श्रीदयाल पुत्र अजब सिंह निवासी हरिया थाना नसीरपुर ने गांव ऊमर में खेती कर रहा है

Read More »