Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 470)

मुख्य समाचार

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

मथुरा। गाजियाबाद में ऑल इंडिया इंटर स्कूल क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद पब्लिक स्कूल नौ अप्रैल को संपन्न हुई। गोविंद ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के दो खिलाड़ियों ने तीन पदक प्राप्त किए प्रेम अग्रवाल मधुबन इंटर कॉलेज महोली क्रेडिट 34 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। चिराग जादौन श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर कैडेट 42 किलो भार वर्ग में रजत पदक और पूमसे मैं भी रजत पदक प्राप्त किया।

Read More »

प्रसूता की मौत पर परिजनों ने चिकित्सक की लापरवाही का लगाया आरोप

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के गांव खोजनपुर आईटीआई कालेज के पास निवासी अनुज कुमार की पत्नी निशा (32 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि प्रातः काल 3ः15 बजे प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया। यह उसका चौथा बच्चा था। प्रसव के बाद प्रसूता को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे उसकी अस्पताल में मौत हो गई । मौत के बाद प्रसूता के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद लगातार रक्तस्राव हो रहा था और चिकित्सकों ने उसकी देखभाल नहीं की। चिकित्सकों की लापरवाही और अधिक खून बह जाने के कारण प्रसूता की मौत हुई है । सीएससी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया गया था । वह सामान्य अवस्था में थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उसकी निगरानी कर रहे थे।

Read More »

अनसुनीः गलती विद्युत विभाग की, भुगत रहे उपभोक्ता

मथुरा। गलती विद्युत विभाग की है लेकिन खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड रहा है। जनपद में विभाग की ओर से बडी संख्या में उपभोक्ताओं को गलत और ज्यादा धनराशि के बिल थमाए जा रहे हैं। अधिकांश मामलों में पूछने पर भी उपभोक्ताओं को यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उन्हें ये तीन से चार गुना तक बढे हुए बिल किस वजह से थमाए जा रहे हैं। जबकि इस बीच न तो उनका लोड बढा है और नहीं खपत, बिल संशोधन के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं को पहले बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं पर विभाग का बिल बकाया है, उन्हें विद्युत विभाग ने ओडीएफ में बिल भेजने शुरू कर दिये। जिन उपभोक्ताओं के वर्ष 2022 के आखिर तक ओडीएफ में एक हजार अथवा इससे कम का बिल प्रति महीने थमाया जा रहा था। उन्हें नए साल में अचानक करीब चार हजार का बिल बिना कुछ बताए थमाए जाने लगे हैं। अभी तक मीटर रीडर जो बिल दे रहे थे उसमें बकाया बिल की पूरी डिटेल होती थी। अब जो बिल दिये जा रहे हैं, उन में सिर्फ एक महीने का बिल भी दर्शाया जा रहा है। अब उपभोक्ता को यह भी नहीं पता कि उसके ऊपर कितना बिल हो गया है। इसी बीच मौके पर पहुंचे बिना कार्यालय में बैठकर ही बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ताओं के रिकार्ड में कनेक्शन विच्छेदित कर दिये गए हैं। अब कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

व्यापार मंडल चौहान गुट टीम ने लावारिस शव का कराया दाह संस्कार

रायबरेली। व्यापार मंडल चौहान गुट के द्वारा लगातार सराहनीय कार्य जारी है। व्यापार मंडल की यह टीम व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने के साथ साथ गरीब बेसहारा असहायों की मदद भी कर रही है। व्यापार मंडल चौहान गुट लावारिस शवों को अपनाकर विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व टीम ने आज फिर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगागंज के मध्य रेलवे 997/7 स्थित गेट 151 दाऊद नगर पर एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का लावारिश शव बरामद हुआ। 35 वर्षीय महिला शव को गोद लेकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार मुंशीगंज में करवाया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों के शोषण में सदैव मदद के लिए आगे रहता है।

Read More »

निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

♦ काफी मात्रा में बने अधबने तमंचे और उपकरण बरामद
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने वाले भी सक्रिय हो गए। पुलिस ने चुनाव से पहले ही एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यहां से कई बने और अधबने तमंचों के साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम को शाहिद नगर अबू हरैरा कॉलेज के समीप एक अधबने मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां तमंचा बनाते हुए राहुल पुत्र शिशुपाल निवासी संतोष नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस को तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन अधबने तमंचे, आठ नाल, ड्रिल मशीन समेत तमंचे बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

Read More »

केजीबी में गूंजा, मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता……….

♦ छात्राओं को बताया वोट का महत्व, लोगों को जागरूक कर मतदान करने की अपील
फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता हमारे देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर हम मतदान के प्रति जागरूक होंगे, तो हमारे देश की तस्वीर बदलेगी और देश का भविष्य उज्जवल होगा। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है, जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। हम सभी मत देने की शक्ति से अपने देश की बागडोर संभालने के लिए योग्य व्यक्ति को चुन सकते हैं। हर व्यक्ति को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि हर एक मत कीमती है। उक्त विचार नारखी ब्लॉक के नगला अमान स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में स्वीप की ब्रांड एम्बेसडर जया शर्मा ने व्यक्त किए।
ई.एल.सी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि जिनकी आयु 18 वर्ष की पूर्ण है वह अपना नाम मतदाता सूची में वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन जुड़वा सकते हैं। चार मई को फिरोजाबाद जनपद में नगर निकाय का चुनाव है। इस चुनाव में भी सभी को अपने मत का प्रयोग करना है।

Read More »

खराब पड़े टायरों से आकर्षक उत्पाद बनाकर पार्काे में हो रहा सौंदर्यीकरण

फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा सम्पूर्ण देश में प्रारम्भ हो चुकी हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 एवं गार्वेज फी्र सिटी स्टार रेटिंग में प्रतिभाग किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं गार्वेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग में अच्छे प्रदर्शन हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के दृष्टिगत् रखते हुए नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में शहर में सौन्दर्यीकरण कार्य कराया जा रहा हैं। नगम निगम के जौनल सैनेटरी ऑफीसर व नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन संदीप भार्गव के निर्देशन में शहर के अटल पार्क एवं अम्बेडकर पार्क में खराब पडे टायरों से आकर्षक उत्पाद जैसे व्हेल मछली, कार्टून आकृति बनाकर स्थापित कर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया।

Read More »

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 800 लोगों की हुई जांच

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सी.बी. गेस्ट हाउस में किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा लगभग 800 मरीजों के नेत्र का परीक्षण किया गया। साथ ही 70 लोगों को मोतिया बिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल एवं फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्याम मोहन मौजूद रहे। शिविर में स्वशासी मेडिकल कॉलेज के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों के आंखो का परीक्षण किया गया। महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि शिविर में आज मरीजों के नेत्र का परीक्षण कर दवा प्रदान की गई है। वहीं 23 अप्रैल को सीबी गेस्ट हाउस में चार बजे से मरीजों को चश्मा वितरण किया जायेगा। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि जो लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए हैं। उनका ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में महिला शक्ति की देखरेख में निश्चित तिथि में किया जाएगा।

Read More »

नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए रू माला श्रीवास्तव

रायबरेली। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए नामांकन व्यवस्था सहित तहसील सदर प्रांगण में वेरीकेटिंग, नामांकन कक्षों आदि का निरीक्षण कर नामांकन सबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नामांकन व्यवस्था में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही सभी व्यवस्था दुरस्त रहे। जनपद में निष्पक्ष निर्भीक भयरहित शांतिपूर्वक सकुशल नगरीय निकाय निर्वाचन को सम्पन्न कराने के लिए बताया कि ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी सक्रिय होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों तथा आदर्श संहिता का कड़ाई से अनुपालन भी कराया जाये।

Read More »

बांधनू में रैली निकालकर बताए संचारी रोग से बचाव के उपाय

सासनी, हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस के निर्देशन में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी द्वारा चल रहे संचारी रोग अभियान रैली निकल कर ग्रामीणों को बीमारी के बारे में बताकर उनको जागरूक किया गया।
मंगलवार को निकाली गई रैली तथा गांव में लगाए गयेे शिविर में एमओआईसी डा. दलवीर सिंह रावत ने बीमारियों को रोक थाम करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचारी रोग में हैजा, मलेरिया, खसरा, चेचक, प्लेग, स्वाइन फ्लू इत्यादि से मरीज पीडित हो जाता है। उन्हांेने बताया कि बैक्टीरिया, वायरस, कवक और प्रोटोजोआ सहित रोगजनक, संचारी रोगों का कारण बनते हैं। इससे व्यक्ति जब लक्षणों का अनुभव करना शुरू कर सकता है। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों से बचने के लिए अपने हाथों को अच्छी तरह और नियमित रूप से धोएं, सफाई का विशेष ध्यान रखें, वहीं घर क आस-पास या कूलर एसी आदि में पानी जमा न होने दें। तभी संचारी रोग से बचा जा सकता है।

Read More »