Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 524)

मुख्य समाचार

उ.प्र. व्यापार मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा सेंट्रल चौराहे से लेकर घंटाघर तक मिस्ट कॉल कर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं प्रांतीय महामंत्री डा. दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापार मंडल अपना 50 वा स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती के रूप में मनाते हुए पूरे वर्ष व्यापारियों के हित में संघर्ष करता रहेगा। यह सदस्यता अभियान 8 से 28 फरवरी तक प्रत्येक बाजार कमेटियों की व्यापारियों से मिलकर निरंतर रूप से चलाया जाएगा। सभी व्यापारियों से निवेदन है कि सदस्यता अभियान में पूर्ण सहयोग करें।

Read More »

जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहा टूंडला प्रेस क्लब

टूंडला। बुधवार को टूंडला प्रेस क्लब की बैठक हाईवे रीजेंसी पर हुई। बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वहीं जनहित के कार्यो में पत्रकारों के योगदान के बारे में बताया गया।
संरक्षक राजू उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार जनता की आवाज बनकर उसे प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है। उनकी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाता है। आगे भी सभी पत्रकार साथी मिलकर जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करते रहेंगे। अध्यक्ष अरुण रावत ने कहा कि बदलते परिवेश में कोई भी अपनी आवाज को उठा सकता है। सोशल मीडिया के जरिए कोई भी अपनी बात को अधिकारियों और मीडिया तक पहुंचा सकता है। कुछ लोग भी अब समय के साथ हाईटेक हुए हैं। वह अपनी विभिन्न समस्याओं को सोशल मीडिया के जरिए अधिकारियों तक पहुंचाते हैं और उनकी समस्याओं का निदान भी होता है। सचिव बृजपाल परमार ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। उसे जो दिखाई देता है, वह उसकी तह में जाकर जनता के सामने पेश करने का काम करता है।

Read More »

एनसीसी कैडेट्सों ने पसीना वाले हनुमान मंदिर स्वच्छता अभियान चलाकर, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

फिरोजाबाद। सिक्स यू.पी. बटालियन के नेतृत्व में पसीना वाले हनुमान मंदिर पर पुनीत सागर अभियान चलाया गया। अभियान में किड्स कॉर्नर सीनियर सैकण्ड्री स्कूल के एन.सी.सी कैडेट्स ने पसीना वाले हनुमान मंदिर के आसपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। एनसीसी कैडेट्सों को स्कूल के निर्देशक डा. मयंक भटनागर एवं प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने प्रोत्साहित किया। इस दौरान बटालियन की ओर से सूबेदार महेंद्र सिंह, हवलदार कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह के अलावा स्कूल की ओर से तृतीय ऑफिसर रीना शर्मा, शिवम चौहान मौजूद रहे।

Read More »

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। हरिप्यारी कुबेर शिशुशाला इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सोमन यादव ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सोनम यादव ने कहा कि आप अपनी बेटियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार न करें, उन्हें भी विद्यालय भेजें और मंच प्रदान करें। उनमें किसी प्रकार की इच्छाशक्ति की कमी नहीं है किंतु उनके लिए उचित अवसरों का अभाव है। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि गांव में अनेक प्रतिमाएं उपस्थित है। किंतु उनको उचित मंच न मिल पाने के कारण उनका निखार नहीं हो पाता है। वहीं वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया।

Read More »

मगहर महोत्सवः एडस को लेकर रहें जागरुक, कोविड- 19 से रहें सावधान – सीएमओ

⇒ मगहर महोत्सव में लोगों को दी गयी एचआईवी और कोविड को लेकर जानकारी
⇒ बचाव के लिए बताए गए उपाय, चिकित्सकों ने लोगों के सवालों का दिया जबाव
संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जब तक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक नहीं होगी तब तक हमारे शरीर पर विभिन्न रोगों का आक्रमण जारी रहेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी लोग विभिन्न माध्यमों से अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक करें। कोविड और एड्स में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए कोविड और एचआईवी के नियमों का पालन करते हुए इनके प्रसार को रोकें।
यह बातें उन्होने मगहर महोत्सव में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस दौरान उन्होने आगे कहा कि कोविड-19 से सावधान रहने की जरुरत है। वह कभी भी पलटवार कर सकता है। इसलिए यह जरुरी है कि हम सावधानियों को अपनाएं। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मास्क का उपयोग करें तथा हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। उन्होने अपने खान-पान को सही रखने की बात कही। साथ ही साथ यह भी कहा कि व्यायाम करके शरीर को स्वस्थ बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डॉ मोहन झा ने कहा कि कोविड से बचाव में आवश्यक है कि हम पूरी तरह से कोविड की गाइड लाइन का अनुपालन करें। सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवा लें, ताकि उनके अंदर कोविड से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।

Read More »

सबका साथ-सबका विकास की राह पर चले रही भाजपा सरकारः जसवंत सिंह

⇒ होटल ग्रीन पार्क शिकोहाबाद में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट पर की चर्चा
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन होटल ग्रीन पार्क शिकोहाबाद में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट पर चर्चा की।
उन्होंने प्रबुद्धजनों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तैयार हुआ यह बजट सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को सिद्धि की राह पर आगे बढ़ाता है। बजट में किसी भी वर्ग को अछूता नहीं रखा गया है। अमृतकाल का पहला आम बजट 2023-24 एक लोक कल्याणकारी बजट है। यह गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में बढ़ते निवेश विकास की बयार और जीरो टॉलरेंस की नीति से उत्तर प्रदेश नए आयाम लिख रहा है। उ.प्र. में रोजगार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

Read More »

सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी हुई संपन्न

कानपुर देहात। कानपुर देहात के कस्बा रनिया में सेंगर रिसार्ट में बजट पर संगोष्ठी संपन्न हुई। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा यह बजट कल्याणकारी बजट है इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट से प्रदेश विकास की नई गति को प्राप्त करेगा, हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हैं। भारत मोटे अनाज का सबसे उत्पादक एवं निर्यातक देश है। भारत को अनाज का ग्लोबल हब बनाने के लिए इस बजट में बहुत बड़ा कदम है। पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक आर्थिक शक्तियों के सुधार के लिए 15 हजार करोड़ का कोष बनाया गया है। बजट में 7 लाख सालाना की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। टैक्स स्लैब को घटाकर 5 तक सीमित कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। पीएम आवास योजना का बजट 68 हजार करोड़ का कर दिया गया है। पीएम आवास योजना में 66 परसेंट बढ़ोतरी की गई है। 50 नए एयरपोर्ट हेलीपैड का विकास किया जा रहा है।

Read More »

नगर निगम के यूजर चार्ज के खिलाफत में लामबंद हो रहे व्यापारी

⇒ दो दर्जन से अधिक व्यवसायी समिति आईं एक मंच पर
श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। नगर निगम द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्ज के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो रहे हैं। व्यापारी इसे अवैध व अनैतिक उगाही कहा है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अब इस मुद्दे पर आर पार की लड़ाई का खाका तैयार कर लिया है। दो दर्जन से अधिक व्यवसायी समिति इस मुद्दे पर एक मंच पर आ गई हैं। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि के नेतृत्व में यूजर चार्ज का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। नगर उपाध्यक्ष विनोद सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चरणबद्ध आंदोलन कि रूपरेखा तैयार की। बैठक में मुद्दा उठा कि मौलिक सफाई कार्य के लिये भी जबरन वसूली का प्रयास हो रहा है जबकि व्यापारिक हित के कार्यों को निगम द्वारा तरह तरह के बहाने बनाकर रोका जा रहा है। उपस्थित भैंस बहोरा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष व नगर मंत्री भगवान चतुर्वेदी, संगठन मंत्री हेमेन्द्र गर्ग ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ अधिकारी जानबूझ कर आगामी नगर निगम निर्वाचन को देखते हुए सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के अनैतिक कार्यों को कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों व उनके कार्याे से शीघ्र ही सरकार को भी अवगत कराया जाएगा।

Read More »

ब्रज के रंग में रंगे अभाविप के पूर्वाेत्तर कार्यकर्ता

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित एकात्मता यात्रा के निमित्त दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि व वात्सल्य ग्राम भ्रमण किया एवं ब्रज की संस्कृति से परिचित हुए। उत्तर पूर्वी राज्यों से आए अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन किए। जन्मभूमि दर्शन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने वात्सल्य ग्राम पहुंचकर पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद लिया। दीदी मां ने अभाविप के आयाम की सराहना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी की आत्मा एक है। नाम और रूप अलग होता है किंतु सभी की जाती, चेतना और भारत मां एक ही हैं। उन्होंने कहा कि आसुरी ताकतें हमें बांटने का प्रयास करती हैं किंतु यदि हम चाह ले तो कोई भी हमें बांट नहीं सकता।

Read More »

रोटी बैंक ने किया गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी रोटी बैंक के तत्वाधान में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैराग पुरा कच्ची सड़क से आगे श्याम बाबा की बगीची पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था की संस्थापक शालू अग्रवाल ने बताया कि गाय माता की सेवा करके मनुष्य अपने जीवन में ऐसे चमत्कारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जो मनुष्य को संसार के सभी सुख प्रदान करने में सहायक होते है। इस प्रकार मनुष्य तीर्थ स्थान पर स्नान करने के बाद दान दक्षिणा देता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की पूर्ण रूप से सेवा करता है। जैसे गाय को पानी पिलाना, चारा खिलाना, गाय को नहलाना उस व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी हो जाती हैं।

Read More »