Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 540)

मुख्य समाचार

कलपतरु कंपनी की 66 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

⇒कंपनी के विरुद्ध संगीन धाराओं में 46 अभियोग पंजीकृत हैं
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । चिन्हित कलपतरु कंपनी द्वारा अवैध रूप से अर्जित कुल 663,272,500 रुपये की संपत्ति की कुर्क की गई है। थाना फरह स्थित कल्पतरु कंपनी गांव पोरी, चुरमुरा भदाया के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत यह कार्यवाही की गई है। कल्पतरु कंपनी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और धोखाधडी करने जैसे संगीन धाराओं में 46 अभियोग पंजीकृत है। ग्राम पौरी, भदाया, चुरमुरा में स्थित कुल 265.309 बीघा जमीन जिसकी कीमत कुल 663,272,500 (छियासठ करोड़ बत्तीस लाख बहत्तर हजार पांच सौ रुपये) को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि शासन से लगातार निर्देश प्राप्त होते हैं कि संगठित अपराध, माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसी के तहत गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग 265 बीघा जमीन आज कुर्क हो रही है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 66.5 करोड के आसपास है। ये यहां का चर्चित धोखाधडी का मामला था। जिसमें लोगों की कमाई लेकर अभियुक्त फरार हो गए थे। इसमें छह लोगों के विरूद्ध गैंगस्टर लगा। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद कल्पतरु नाम से यहां जो कंपनी थी उसकी 265 बीघ जमीन जो उसने अपराध द्वारा अर्जित पैसों से बनाई थी को कुर्क किया जा रहा है और संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी तरह गैंगस्टर एक्ट में अन्य अपराधियों को भी चिन्हित कर उनकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।

Read More »

जिला स्तरीय इन्वेस्ट समिट में 195 एमओयू के माध्यम से 5406 करोड़ का होगा फिरोजाबाद में निवेश

फिरोजाबाद। उ.प्र. ग्लोबल इवेंस्टर्स समिट 2023 का शुभारम्भ लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के पालीवाल हॉल में जनपद के उद्यमियों एवं निवेशको के बीच किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी रवि रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण सहित बडी संख्या में जनपद के उद्यमियों सहित कॉलेज के विद्यार्थियों ने समारोह का सीधा प्रसारण देंखा।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने अपने सम्बोधन में जनपद में निवेश करने वाले निवेशकोें को धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी निवेश करने वालों का जनपद में स्वागत है। जिला प्रशासन हर सम्भव उनकी छोटी बडी सभी समस्याओं को निस्तारित करने के कटिबद्ध है, इसके लिए उनकी अध्यक्षता में अंर्तविभागीय बैठक आयोजित कर अन्य विभागों से भी जुड़ी हुई समस्याओं को त्वरित निस्तारित किया जाएगा। उन्होने कहा कि अब जनपद में कांच उद्योग के साथ अन्य दूसरे उद्योगों में भी युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि इससे 25000 युवाओं को प्रत्यक्ष व हजारों की संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगारों को सृजन होगा। उन्होेने कहा कि इस इन्वेस्टर समिट के माध्यम से जो कहानी प्रारम्भ हुयी है अब वह दूर तक जाएगी।

Read More »

किड्स महोत्सव में बच्चों का होगा उत्साहवर्धन

फिरोजाबाद। नए सत्र के प्रवेश प्रक्रिया के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को किड्स कॉर्नर स्कूल मे किड्स महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे सत्र नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा प्राप्त की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की झलकियां प्रस्तुत की जायेगी।
किड्स कॉर्नर स्कूल की प्रधानाचार्या डा. रूपाली रूपाली भटनागर एवं प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने जानकारी देते हुये बताया कि 12 फरवरी को स्कूल प्रंगण में किड्स महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पिछले सत्र में छोटे बच्चों के द्वारा अपने शिक्षकों के माध्यम से जो सीखा है, उसका प्रदर्शन बच्चो के द्वारा किया जायेगा। जिसमें शिक्षा के साथ-साथ बच्चो के द्वारा नृत्य, गायन, पेंटिंग, स्पोर्ट्स आदि का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नये स्टूडेंट का उनका उत्साह वर्धन किया जायेगा।

Read More »

ग्राम पंचायत मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम ने अपने ही नाम के मार्ग का किया शिलान्यास

-ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने सोनम यादव को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत मोड़ा के सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत मोड़ा में सोनम ने अपने नाम से बने मार्ग का फीता काटकर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर शुभारम्भ किया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि क्रिकेटर सोनम यादव ने अपने गांव और ननिहाल का ही नहीं पूरे जनपद वासियों का सीना चौड़ा करके सम्मान से सर ऊंचा करने का काम किया है। हम सब का आशीर्वाद उसके साथ है। वह और आगे बढ़ कर शीर्ष पर पहुंच कर हम सभी को गौरवान्वित करें। उन्होंने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कहा कि सोनम यादव जैसी तमाम प्रतिमाएं मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। जिनको आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। ऐसी बेटियों और बेटों को हम सबको दिल खोल मदद करनी चाहिए। जिससे वे भी देश व प्रदेश में नाम रोशन करके जनपद का सम्मान बढ़ाने का काम करें। वहीं ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव, रामनिवास यादव ने सोनम यादव का शाल उड़ाकर, साफा, पगड़ी पहनाकर व ग्यारह हजार रू. का चेक देकर एवं बांके बिहारी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।

Read More »

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के 50 वें वर्ष में प्रवेश होने पर संगठन के द्वारा पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। वहीं मिस्ट कॉल कर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवरी ने बताया कि संगठन के 50 वे वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं महमंत्री डा. दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक स्वर्ण जयंती के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छह से 28 फरवरी तक व्यापारियों को संगठन से जोडने के लिये मिस्कॉल अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मो. 7030930361 पर मिस कॉल कर व्यापरियों को जोडने का कार्य किया जा रहा है। 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वभिमान यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। जो कि 23 मार्च को जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का जिले में प्रवेश होने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

Read More »

एक पेड़ देश के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। शुक्रवार को प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वाती इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण गतिविधी के तत्वाधान में एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शिकोहबाद एसडीएम एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में एसडीएम ने बच्चों को पर्यवरण संरक्षण का संदेश देते हुये कहा कि हम सभी को पेड़ लगाने चाहिये। वृक्षों से हमे प्राणवायु प्राप्त होती है। उनका हम सभी को पालन पोषण करना चाहिए। साथ ही अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगना चाहिए। मुख्य वक्ता अमन यादव ने कहा कि वृक्षों को अनावश्यक ना तोडें। क्योंकि पेडों से हम सभी को ऑक्सीजन प्राप्त होती है। हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को लगाना चाहिये।

Read More »

कृमि मुक्ति अभियान के तहत खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

⇒जनपद में 10 से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा और 10 से 15 फरवरी तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद स्तर व ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जा चुका है। अभियान के दौरान एक साल से 19 साल की उम्र के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से एक से पांच साल तक के बच्चों को दवा दी जाएगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में छह से 19 साल तक के बच्चों व किशोरों को शिक्षकों की मदद से दवा खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दवा चबाकर खानी है।

Read More »

वृंदावन में बिजली के सही मीटर को बदलने जाने का कारण नहीं बता रहे अधिकारी

⇒आरटीआई में भी नहीं दिया जवाब, लगा 25 हजार का जुर्माना
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन में सही और चालू मीटरों को बदलने जाने का कारण अधिकारी नहीं बता रहे हैं। आरटीआई में भी विभाग जवाब देने को तैयार नहीं। सूचना छुपाने और सूचना के प्रवाह में अवरोध डालने के आरोप में आरटीआई कार्यकर्ता की अपील पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार का अर्थदंड अध्यारोपित किया है। आरटीआई कार्यकर्ता ठाकुर कुंजबिहारी सिंह ने अधिशासी अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड द्वितीय वृंदावन मथुरा से सूचना मांगी थी कि वृंदावन में लगे बिजली के सही मीटरों को हटा कर किसके आदेश पर अथवा गजट नोटिफिकेशन के आधार पर परिवर्तित किया जा रहा है। यदि राज्य एवं केन्द्र सरकार का ऐसा कोई गजट नोटिफिकेशन हो तो उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें। वृंदावन में वर्तमान में लगे चालू एवं सही बिजली के मीटरों के स्थान पर ठेकेदार द्वारा चाइना मेड मीटर लगाए जा रहे हैं। जो किस शासन के किस आदेश के तहत अथवा किस गजट नोटिफिकेशन के आधार पर लगाए जा रहे हैं। उस आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें। निर्धारित समय सीमा के तहत आरटीआई कार्यकर्ता को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गयी। इसके बाद कुंजबिहारी सिंह ने इसकी अपील राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश में की। 23 सितम्बर को प्रस्तुत प्रकरण की विशेष सुनवाई जनपद आगरा में कैंप लगाकर 26 जुलाई 2022 को की गई। 29 सितम्बर 2020 को प्रथम अपील आयोजित की गई। 30 जुलाई 2021 को द्वितीय अपील आयोजित की गई। चार अप्रैल 2022 आयोग ने सुनवाई करते हुए प्रतिपक्षी जन सूचना अधिकारी कार्यालय मुख्य अभियंता (वितरण) द्वितीय दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा क्षेत्र आगरा को आदेशित किया था कि आवेदक को दो सप्ताह के अंदर सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्र (वि/रा) की अध्यक्षता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाई के राय की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों को मध्यान्ह भोजन के बाद एलबेण्डाजोल कि दवा एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली व दो से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली खिलाकर किया गया। इसी क्रम में 2206 (सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी विद्यालयों व मदरसे) के तथा 1823 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को दावा की खुराक दी गई। 13 फरवरी से 15 फरवरी, 2023 तक (मापअप राउंड) विशेष अभियान जो बच्चे 10 फरवरी 2023 को किन्ही कारणों से कृमि मुक्ति खुराक से वंचित रह गए उनको इस अभियान के तहत दवा खिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा यह बताया गया कि यह दवा पूर्ण तरीके से सुरक्षित है इससे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों से यह अपील की ज्यादा से ज्यादा बच्चों को यह एल्बेण्डाजोल 400 उह कि दवा खिलाने में पूर्ण सहयोग करे।

Read More »

प्रधानमंत्री राज्य सभा में गरजेः कल राहुल गांधी थे निशाने पर आज पंडित नेहरु की बारी थी…

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरु का जिक्र करते हुए गांधी परिवार पर बड़ा हमला किया। कहा, 600 से ज्यादा योजनाएं गांधी-नेहरू के परिवार के नाम पर हैं। अगर अब किसी कार्यक्रम में नेहरू जी का नाम नहीं प्रयोग हुआ तो कुछ लोगों का खून गर्म हो जाता था, लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है। क्या शर्मिंदगी है नेहरू सरनेम रखने में। इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको और आपके परिवार को मंजूर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने संबोधन से पहले ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, तेज नारेबाजी और हूटिंग के बीच पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार जारी रखा।

Read More »