Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 643)

मुख्य समाचार

आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का होता है आयोजन – जिला जज

रायबरेली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन विगत दिवस को दीवानी न्यायालय परिसर रायबरेली में किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्धाटन माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश के द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि न्याय व्यवस्था में वादकारियों का हित सर्वाेच्च होता है। वादकारियों के मध्य सुलह-समझौते के आधार पर लम्बित मामलों को निपटाने व आमजन को सुलभ व सुगम न्याय उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत कृष्णकान्त पाण्डेय, प्रथम अपर जिला जज पंकज जायसवाल, अपर जिला सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिला जज त्रिपुरारी मिश्रा, अपर जिला जज विद्याभूषण पाण्डेय (नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल त्रिपाठी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अमरेन्द्र सिंह व विभिन्न बैंक के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Read More »

अपराधियों के सत्यापन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली ने अपने आवास पर स्थित कमाण्ड हाउस में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के हेड आरक्षी तथा अपराध मुंशियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को आगामी नगर निकाय चुनाव, अपराधों की रोकथाम, अपराधियों के सत्यापन की कार्ययोजना एवं उन्हे आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, पुलिस कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान एसपी आलोक प्रियदर्शी ने समस्त क्षेत्रधिकारियों से कहा कि अपराधियों के सत्यापन हेतु प्रत्येक थानों पर एक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिसमें बीट के पुलिस कर्मी अपराधियों, चोर, लुटेरों, नकबजन आदि की जानकारी एकत्रित करें। उक्त रजिस्टर में थानाक्षेत्र का प्रत्येक अपराधी आकर अपने हस्ताक्षर बनाएगा और अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा।

Read More »

अहिंसा सेवा ट्रस्ट ने किया गायक मोहित को सम्मानित

बागपत, जन सामना संवाददाता। चाँदीनगर क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव के श्री सिद्ध पीठ समाधि शिव मंदिर में अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से सुप्रसिद्ध गायक मोहित कौशिक के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन एडवोकेट रणवीर चौधरी व अध्यक्षता महावीर पूरी महाराज जी ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि मोहित कौशिक गायकी के क्षेत्र में एक उभरता हुआ सितारा है जिसने हम सभी का नाम रोशन किया है। राकेश जैन ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें निखारने एवं हौसला अफजाई करने की जरूरत है।

Read More »

अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

डलमऊ, रायबरेली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर अभियुक्त नायाब आलम पुत्र साबिर अली निवासी मिया टोला थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। डलमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त को एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Read More »

तेरे बगैर मेरा गुजारा नहीं हुआ…हम जो भी चाहते थे हमारा नहीं हुआ…

⇒साहेब स्मृति फाउंडेशन द्वारा जश्न ए मौजशाही का शानदार आगाज
कान्ति शरण निगमः कानपुर। एक नक्श है ख्याल में उसको संवार दो, तुम खुद को मेरे साथ जमीं पर उतार दो, देखो जरा ये दिल की तलब चाहता है क्या, जर्रे को जर्रा रहने दो लेकिन संवार दो। उक्त हुजूरे साहेब के पाक कलाम खानकाह के सूफी गजल गायक प्रदीप श्रीवास्तव ने साहेब स्मृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित एकादश जश्न ए मौजशाही कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के मौके पर प्रस्तुत किया। सूफी गायन के बाद फाउंडेशन की संस्थापिका डाक्टर इरा मिश्रा जिन्हे माई साहिबा के नाम से लोग जानते हैं, इनके द्वारा ‘मसनवी आजाद कलंदर’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

Read More »

पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया 25 लाख की लूट का राजफाश

मथुरा। 25 लाख की डकैती का मथुरा पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में राजफास कर दिया। लूट की घटना को शातिर अपराधियों ने अंाजम दिया था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए ट्रक (कंटेनर) और उसमें लदे 128 फ्रिज को भी पुलिस ने बरामद किया है। गाङी में लदे माल की बिल्टी सलमान तथा राहुल ने फ्रीज को खपाने के लिये जुबैर के रिश्तेदार कबीर उर्फ नसीम पुत्र नामालूम निवासी दिहाना थाना नूह जिला नूह मेवात हरियाणा सलमान ने अपने नम्बर से बातचीत कर उसे व्हाट्सएप पर बिल्टी सेन्ड की थी तथा हमने एक अन्य डीलर पवन जो नोयडा या दिल्ली का रहना वाला है जो राहुल के साथ फरह थाने की करीब 9 करोड़ कीमत के फोन कन्टेनर लूट मे शामिल था को व्हाट्सएप पर फ्रिज की बिल्टी भेजकर कहा तो उसने कहा माल ले आओ खपा दूंगा। घटना के खुलासे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

Read More »

प्रशिक्षण वर्ग शिविर मे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

मथुरा। भाजपा किसान मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को बताया कि किस प्रकार भाजपा ने तीन सीटों से 303 सीटों तक के लक्ष्य का सफर तय किया है। साथ ही आगामी नगर पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट हो पार्टी के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र मे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने चर्चा की। देवेंद्र शर्मा ने नगर निकाय चुनाव, नगर पंचायत चुनावी की तैयारियों एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ को बूथ लेवल तक जाकर एकजुटता के साथ भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिस पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने भाजपा उम्मीदवारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर जिताने का आश्वासन दिलाया। तृतीय सत्र मे पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने निकाय चुनावों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं पूर्ण रूप से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को निर्देशित किया।

Read More »

जिला कारागार में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की

कानपुर। जिला कारागार में अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति तथा वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक डॉ0 बी0 डी0 पाण्डेय ने बताया कि कारागार में चिकित्सा शिविर के आयोजन से पूर्व में ही बंदियों की सूची तैयार कर ली गयी थी। वेदान्ता मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल के निदेशक डॉ0 गोविन्द त्रिवेदी अपने हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ कारागार पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ0 शिवांश त्रिवेदी-हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ0 जया त्रिवेदी-स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ0 प्रशान्त पाण्डेय जनरल फिजिशियन मेडिसिन, डॉ0 मो0 नदीम-यूरो सर्जन, डॉ0 अनुराग मिश्रा-डेण्टल सर्जन तथा डॉ0 ए0के0 सिंह फिजिशियन उपिस्थत हुये। इलेक्टरोथेरेपी मशीन द्वारा बंदियों की फिजियोथरेपी की गयी। बी0एम0 डी0 मशीन द्वारा बंदियों ने अपनी हड्डियों की जाँच करायी। ई0 सी0 जी0 मशीन द्वारा बंदियों के हृदय सम्बन्धी जांचे की गयी। यूरो फ्लोमीटर द्वारा बंदियों की पेशाब की जाँच की गयी। बंदियों द्वारा रक्तचाप एवं मधुमेह की जाँच भी करायी गयी।

Read More »

एसीएस डॉ देवेश चतुर्वेदी ने किया बागपत का भ्रमण

बागपत, जन सामना संवाददाता। बागपत जनपद में आज डॉ0 देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव कृषि एवं नियुक्ति एवं कार्मिक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भ्रमण किया गया। उन्होंने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र खेकड़ा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ0 संदीप चौधरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर चल रहे कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कराया गया। विभिन्न कृषि यंत्रों एवं डिकम्पोजर, मृदा नमी सूचक यंत्र तथा गो आधारित प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया गया।
जैविक कृषक विजय कुमार से भी जैविक खेती के विषय में विस्तृत जानकारी ली गयी। तत्पश्चात् खेकड़ा कृषक विकास प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 नामक एफ.पी.ओ. का उद्घाटन किया गया। उन्होंने इस दौरान एफ.पी.ओ. के सदस्यों तथा मौजूद कृषक गणों को सम्बोधित किया।

Read More »

बुजुर्ग दंपति ने की पीएम व सीएम से इच्छा मृत्यु की मांग

कानपुरः अखिलेश सिंह। चकेरी थाना क्षेत्र के के आर पुरम निवासी प्रेम शंकर सचान अपनी पत्नी निर्मला सचान व दो बेटे डॉ श्याम सिंह व रावेंद्र सिंह के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे डॉ श्याम सिंह की शादी शाहजहांपुर गांव थाना सट्टी कानपुर देहात निवासी श्रीराम कटिहार की पुत्री मीनू देवी से 3 मार्च 2013 को हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बहू ससुराली जनों के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। सामाजिक लोक लज्जा के चलते आपसी समझौते के बाद वो अपनी बहू को वापस अपने घर ले आए जिसके बाद उनके एक बच्चा भी हुआ। बच्चे का लगातार इलाज चल रहा जिसका खर्चा भी प्रेम शंकर ने उठाया है इसके बाद भी उनकी बहू ने उनके ऊपर झूठे मुकदमे लगवा दिए हैं। प्रेम शंकर ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि उनके ऊपर लगवाए गए सभी मुकदमे झूठे हैं। पुलिस भी पूरी तरह से बहू का ही साथ दे रही है।
उन्होंने डीजीपी उप्र से जांच करा कर सत्य उजागर करने की मांग की है और डीजीपी सहित जिले के पुलिस अधिकारियों से जांच कराने की गुहार लगाई है।

Read More »