Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 669)

मुख्य समाचार

राजकीय बालिका हाईस्कूल दबरई पर मनाया गया हिंदी दिवस

फिरोजाबाद। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकर के अध्यक्ष हरवीर सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय बालिका हाईस्कूल दबरई पर हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिनाक्षी सिन्हा ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। साल 1946 में आजादी के बाद, जब संविधान सभा के सामने राजभाषा का सवाल खड़ा हुआ, तब हिंदी सबसे बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई। हालांकि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने पर कुछ लोग इसके विरोध में थे। तब हिंदी और इंग्लिश दोनों को आधिकारिक भाषा के रूप में चुना गया। इसके बाद संविधान सभा ने एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित कर दिया गया। वहीं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद, 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। उन्होनें बालकों को यह भी अवगत कराया कि मोबाइल व टीबी का प्रयोग अपनी आवश्यकतानुसार आवश्यक सेवाओं के लिए ही इस्तेमाल करें, अनावश्यक इस्तेमाल से बचें, इससे शारीरिक व मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है।

Read More »

दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

फिरोजाबाद। बुधवार सुबह दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। गोली की आवाज सुनकर भीड़ को अपनी ओर आता देख हमलावर तमंचा वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तमंचे को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला थाना रामगढ़ क्षेत्र का है। थाना उत्तर क्षेत्र के संतोष नगर निवासी सुशील कुमार पुत्र भीमसेन अपने बच्चों को सती वाली बगीची इंदिरा कॉलोनी थाना रामगढ़ स्थित एक स्कूल में छोड़ कर वापस घर लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक हेलमेट लगाकर पहुंचे, जिन्होंने पीछे से गोली मार दी। एक गोली उनकी पीठ में आकर लगी है। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।

Read More »

हिंदी दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताया।
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी संघ सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया। इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वंतत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंद दास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्योहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किया।

Read More »

हिंदी दिवस पर शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

बागपत। भारतीय वैश्य परिवार महासंघ के द्वारा नगर बड़ौत में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षिका करुणा गुप्ता और पूनम जैन को विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी डा राजीव गुप्ता एवम उनकी टीम ने छपरौली इंटर कॉलेज की शिक्षिका करुणा गुप्ता और पूनम जैन को विशिष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित करते हुए उनको पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया।
डा राजीव गुप्ता ने कहा कि शिक्षक पथ प्रदर्शक होता है जो हमेशा चाहता है की उसका विद्यार्थी उस से आगे निकले ।

Read More »

परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराने के लिए ग्राम प्रधानों की गोष्ठी का आयोजन

महाराजगंज, रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराने के लिए ग्राम प्रधानों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाराजगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधानों से खण्ड विकास अधिकारी शिवबहादुर ने कहा कि अगर आप लोग चाह लें, तो अभी तक जहां पर भी कायाकल्प का कार्य नहीं हुआ हैं, वहां पर बहुत ही आसानी के साथ कार्य शुरू हो सकता है। विद्यालय के कायाकल्प कराने की पूरी बागडोर ग्राम प्रधान के पास में ही है। जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में ग्राम प्रधानों से बीईओ राम मिलन यादव ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से विद्यालय का बेहतर तरीके से कायाकल्प का कार्य कराया जा सकता है। इस मौके पर कम्पोजिट विद्यालय महाराजगंज,कस्तूरबा गांधी विद्यालय पाराकला, प्रा0 वि0 ऐहलाना, प्रा0 वि0 जमुरावां, प्रा0 वि0 हाजीपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर ने 19 अवस्थापना सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राजकुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Read More »

हिंदी भाषा अपने देश की प्रभावशाली विरासतः डॉ. संजीव आर्य

बागपत, जन सामना संवाददाता। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, बडौत में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर पब्लिक स्कूल में लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज निदेशक एवं आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता श्रीमती कीर्ति त्यागी प्रधानाचार्य ने की।
डॉक्टर संजीव आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय एकता की कड़ी हिंदी में जोड़ी जा सकती है। हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है जिस देश में अपनी भाषा अपने साहित्य पर गर्व ना हो वह देश आगे नहीं बढ़ा सकता।
हिंदी हमारी बोलचाल की भाषा है।

Read More »

मूसलाधार बारिश से ऊंचाहार देहात के कई गांव सहित कोतवाली परिसर जलमग्न

ऊंचाहार, रायबरेली। मूसलाधार बारिश के कारण जहां ऊंचाहार देहात के कई गांव जलमग्न हुए वहीं कोतवाली परिसर भी इस बारिश में जलमग्न हुआ और फरियादियों का आवागमन इसी जलभराव से होता रहा । कोतवाली परिसर में जलभराव का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हालांकि परिसर से जल की निकासी ना होने का मूल कारण नालियों में कचड़ा जमा होना हो सकता है। कोतवाली परिसर के बगल ही नगर पंचायत का कार्यालय भी है वहां मौजूद कर्मी नगर की व्यवस्था को सुधार करने में लगे हुए थे, परंतु कोतवाली परिसर के अंदर काफी समय तक जलभराव की समस्या बनी रही।
वहीं दूसरी तरफ ऊंचाहार देहात के कई गांव की सड़कें भी जलमग्न रहीं, ग्रामीणों के घरों के सामने काफी जलभराव रहा लोग तैराक की तरह आवागमन करते रहे। यहां तक की वाहनों का आवागमन भी दुष्कर रहा। ग्रामीणों के यह हालात ऊंचाहार देहात में भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है।

Read More »

भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में हिंदी का अहम योगदान-पोस्टमास्टर जनरल


वाराणसी। सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। हिन्दी सिर्फ एक भाषा ही नहीं बल्कि हम सबकी पहचान है, यह हर हिंदुस्तानी का हृदय है। भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल एवं चर्चित साहित्यकार कृष्ण कुमार यादव ने केन्द्रीय विद्यालय 39 गो.प्र.के. वाराणसी कैंट में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। प्राचार्य श्री बैरिस्टर पांडेय ने हिन्दी दिवस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का संदेश पढ़ कर विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं लोक विधा पर आधारित कजरी का भी प्रस्तुतिकरण किया गया तो छात्रा पल्लवी ने हिन्दी के महत्त्व एवं उपयोगिता पर अपना विचार प्रस्तुत किया।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए हिंदी को मातृ भाषा के रूप में जननी की तरह सम्मान देने और राष्ट्र निर्माण व आपसी भाईचारे के बढ़ाने में हिंदी की महत्ता पर जोर दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी की अहम् भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि हिन्दी सिर्फ साहित्य ही नहीं बल्कि विज्ञान से लेकर संचार-क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार की भाषा भी है।

Read More »

एनटीपीसी में परियोजना प्रमुख के संदेश के साथ हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। भारत जैसे विशाल और बहुभाषी राष्ट्र के नागरिकों को एक मंच पर लाने में हिंदी भाषा का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इस समय रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं, विज्ञापनों तथा प्रचार-प्रसार के अन्य सभी माध्यमों से हिंदी स्वतरू ही प्रतिष्ठित और लोकप्रिय हो चुकी है तथा देश के अधिकांश भागों में इसे परस्पर संपर्क और बोलचाल की भाषा के रूप में अपनाया जा रहा है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार के मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार ने परियोजना में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान व्यक्त किए।
परियोजना प्रमुख समैयार ने कहा कि ऊंचाहार परियोजना हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित है इसलिए यहां सभी को हिंदी में शत-प्रतिशत कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही साथ अपनी कार्यप्रणाली से राजभाषा हिंदी के प्रति अनुराग प्रदर्शित करना चाहिए। इस भाव को और पुख्ता करने के लिए समैयार ने सभी कर्मचारियों के लिए हिंदी भाषा में काम करने का संदेश प्रसारित किया। उनका ये संदेश प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों से पूरे परियोजना परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा।

Read More »

एक दिवसीय सतत जल प्रबंधन सम्मेलन का किया आयोजन

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने एक दिवसीय सतत जल प्रबंधन सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि सतत जल प्रबंधन समय की मांग है। पानी की मांग और आपूर्ति पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेश सरकार पानी की खपत के प्रबंधन के लिये डुअल पाइपिंग की शुरुआत की है, एक पाइप से स्वच्छ जल की आपूर्ति तथा दूसरे पाइप से शोधित (ट्रीटमेंट) जल की आपूर्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और कृषि के लिए 84 प्रतिशत जल का उपयोग किया जाता है। जल संरक्षित करने से पहले कृषि पर ध्यान देने की जरुरत है। इसके लिए देश में प्रधानमंत्री जी ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ अभियान शुरु किया था। पानी की हर बूंद से फसल की पैदावार कर सकें तभी जल संरक्षित हो सकता है।

Read More »