Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 818)

मुख्य समाचार

{जोधपुर दंगा विशेष}सांप्रदायिकता एक राजनीतिक हथियार बनी हुई है:-सत्यवान ‘सौरभ’

रोजमर्रा की भाषा में, ‘सांप्रदायिकता’ शब्द धार्मिक पहचान की रूढ़िवादिता को दर्शाता है। ये अपने आप में एक ऐसा रवैया है जो अपने ही समूह को एकमात्र वैध या योग्य समूह के रूप में देखता है, अन्य समूहों को निम्न, नाजायज और विरोध के रूप में देखता है। इस प्रकार सांप्रदायिकता धर्म से जुड़ी एक आक्रामक राजनीतिक विचारधारा है। सांप्रदायिकता भारत में एक विशेष रूप से महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह तनाव और हिंसा का एक स्रोत रहा है। सांप्रदायिकता एक ऐसी राजनीति को संदर्भित करती है जो एक समुदाय को दूसरे समुदाय के शत्रुतापूर्ण विरोध में एक धार्मिक पहचान के इर्द-गिर्द एकजुट करने का प्रयास करती है। भारत में स्वतंत्रता पूर्व के समय से सांप्रदायिक दंगों का इतिहास रहा है, अक्सर औपनिवेशिक शासकों द्वारा अपनाई गई फूट डालो और राज करो की नीति के परिणामस्वरूप। लेकिन उपनिवेशवाद ने अंतर-सामुदायिक संघर्षों का आविष्कार नहीं किया और निश्चित रूप से इसे स्वतंत्रता के बाद के दंगों और हत्याओं के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।भारत में सांप्रदायिकता एक राजनीतिक हथियार बनी हुई है; राजनेताओं ने भारत में गंभीर सांप्रदायिक स्थिति पैदा करने में खलनायक की भूमिका निभाई है।

Read More »

पालिका ने मस्जिदों के सामने सजाई रंगोली

शिकोहाबाद। ईद उल फितर के मौके पर नगर पालिका द्वारा नगर में साफ-सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था की। पालिका द्वारा नगर में स्थित विभिन्न मस्जिदों के बाहर साफ सफाई के साथ रंगोली सजाई। इसके साथ ही चूना डलवाया और पानी का छिड़काव भी कराया। रंगोली सजाने का कार्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में किया गया।

Read More »

एडीएम ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण कर प्रभुजनों को खिलाया खाना

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति के अपना घर आश्रम पर मंगलवार को एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने पहुंच निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओ को देखकर सराहा। इस दौरान अपने बेटे के जन्मदिवस पर प्रभुजनों को भोजन कराया। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम पर एडीएम अभिषेक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह ने अनिल लहरी के साथ आश्रम में प्रभुजनों के रहने की व्यवस्था को देखते हुए कमरों का निरीक्षण किया।

Read More »

सुहागनगरी में हर्षोल्लास से मनी भगवान परशुराम जयंती

हवन पूजन कर की आरती, बांटा प्रसाद, लगाये जयकारें
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भगवान परशुराम की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें परशुराम शिविर और भगवान परशुराम पार्क में लोगों ने पहुंच हवन पूजन कर आरती की। लोगों द्वारा भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर अध्यक्ष पवन उपाध्याय तथा परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मनोज भटेले द्वारा रामलीला मैदान स्थित भगवान परशुराम शिविर पर भगवान महर्षि परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, आरती करके उनका भोग लगाया। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। हवन पंडित राकेश राजौरिया द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक रविन्द्र लाल तिवारी, महेश शर्मा, दीपू शर्मा, जेपी शर्मा, भारत तिवारी, शीलू पाठक, संदीप पचौरी, सिद्धार्थ नागर, प्रतीक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
वहीं मंगलवार को अक्षय तृतीय पर नगर विधायक मनीष असीजा भी सुहाग नगर स्थित परशुराम पार्क पहुंचे। जहां नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चरणो में नमन किया। वहीं ब्राह्मण समाज के कई लोगों द्वारा भगवान परशुराम पार्क में परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा की सफाई के अलावा हवन-पूजन कर प्रसाद बांटा। वहीं जन कल्याण विकास समिति के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती, सोनेश चक, पवन चक्रवर्ती, दीपक गुप्ता, योगेश चक, मुकेश गुप्ता आदि लोग आदि मोजुद रहे।

Read More »

सीएल जैन में नगर विधायक ने छात्र-छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन व टेबलेट

फिरोजाबाद। मंगलवार को सीएल जैन डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने ग्रेजुएशन कर रहे 205 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व पोस्ट ग्रेजुएशन के 44 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किये। इस दौरान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमल जैन, सचिव प्रवीन भटनागर, पूर्व सचिब अनिल यादव, प्राचार्या उषा सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, नायाब तहसीलदार रवि सोनकर, लेखपाल राधेश्याम, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

ईदगाह में चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई ईद उल फितर की नमाज

देश में अमन चौन के लिए उठे हजारों हाथ, एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
फिरोजाबाद। मंगलवार को प्रशासन की चॉक चौबंद व्यवस्था के बीच ईद उल फितर की नमाज सम्पन्न हुई। मुस्लिम भाईयों ने खुदा की इबादत में शीश झुकाया। और देश में अमन चौन कायम रखने के लिए खुदा से प्रार्थना की। वहीं एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।मंगलवार को सुबह से ही ईद उल फितर की नमाज को सम्पन्न कराने के जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। प्रातः 7.30 बजे ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाकर देश में अमन चौन की कामना की। वहीं ईदगाह में नमाज मौलाना शफी कासमी ने अदा कराई। वहीं शाही मस्जिद, आयशा मस्जिद, जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस्लामिक सेंटर ने पहले ही एडवाइजरी जारी करते हुए ईद उल फितर का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की थी।

Read More »

ग्लैमर की चमक में खोते लोग

कुछ दिन पहले मैंने मेरी बेटी के मुंह से डेट शब्द सुना। तभी उसके पिताजी ने उससे पूछा कि यह डेट क्या होता है? डेट पर जाना मतलब क्या? ऐसा नहीं था कि उन्हें पता नहीं था लेकिन वो बेटी के मुंह से सुनना चाह रहे थे। बेटी जरा झेंप गई, उसे समझ में नहीं आया कि वो इस बात को किस तरह से बताये। सोचती हूं कि वक्त कितनी तेजी से बदल रहा है। एक वक्त था जब हम डेट जैसे शब्द नहीं पहचानते थे। फोन पर बात करना भी मुश्किल होता था और मिलना तो हमारी कल्पना से बाहर की बात थी लेकिन आज बच्चे छोटी सी उम्र में डेट का मतलब जानते हैं और वो इस चलन को अपनाने में भी बड़ी खुशी महसूस करते हैं। बच्चे गर्व से बताते हैं (अगर बच्चा आपसे बहुत फ्री है तो) कि मैं फला लड़के या लड़की के साथ डेट पर गया था।

Read More »

घर में से बैग चोरी

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला बेलनशाह में एक घर से अज्ञात चोर एक बैग चोरी कर ले गए। जिसमें से नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। घटना की रिपोर्ट हेतु कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में अवधेश कुमार पुत्र श्याम बाबू निवासी नगला बेलनशाह पशु अस्पताल के सामने ने कहा है कि अज्ञात चोर उसके घर में घुस कर बैग चोरी कर ले गये। जिसमें से मोबाइल एवं रुपए पार कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Read More »

जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जनपद की समस्याओं से कराया अवगत

हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने लखनऊ जा कर मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद की प्रमुख समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सीमा उपाध्याय ने विद्यानसभा क्षेत्र सादाबाद में खारे पानी की समस्या एवं पूरे जनपद में लगातार हो रही विद्युत कटौती को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही विद्युत कटौती से निजात दिलाने एवं 2024 तक खारे पानी की समस्या का निदान हेतु आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान सर्वप्रथम योगी आदित्यनाथ ने रामवीर उपाध्याय के स्वास्थय के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुुए विद्यानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सादाबाद में किये प्रदर्शन को सराहः। मुख्यमंत्री ने कहा यदि उपाध्याय जी स्वस्थय होते तो शत प्रतिशत सादाबाद से भारतीय जनता पार्टी विजय होती।

Read More »

धूमधाम से मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव

सासनी। अक्षय तृतीया के मौके पर परम पित्रभक्त भगवान विष्णु के छटे अवतार श्री परशुराम का जन्मोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया। श्री पूर्णानन्द चिकित्सालय पर पर विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती उतारकर भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया।मंगलवार को भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव मनाते हुए डॉ लोकेश शर्मा ने बताया गया कि भगवान श्री परशुराम जी ने यह शिक्षा दी कि ब्राह्ममण को एक हाथ में शास्त्र ओर दूसरे हाथ मे शस्त्र होना चाहिए हम शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्रों को भी पूजते हैं। उन्होंने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलकर ही हम सतयुग का फिर से आगमन कर सकतेहै। कार्रक्रम में सासनी विद्यापीठ इंटर कालेज प्रबंधक पं प्रकाश चंद्र शर्मा डॉ लोकेश शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा एड, दीपक शमार्, सौरव चक्रवर्ती, गौरांग, कपिल शर्मा, राहुल शर्मा, वृंदा शर्मा, शिवांश शर्मा, सार्थक शर्मा, धरित्री, दृश्य, गौरांग, छवि आदि मौजूद थे।

Read More »