Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 848)

मुख्य समाचार

मेयर निगम अधिकारियों संग सौंर्दीकरण कार्य व नाला सफाई अभियान का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। नगर निगम महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों संग शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य एवं नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया।उन्होंने सुभाष तिराहे पर चल रहे सौंर्दीकरण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही सुभाष तिराहे भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए ठंडे पानी के लिए रखे गये मटको का अवलोकन किया। इसके बाद वार्ड नं 18 बासठ में चैन मशीन के माध्यम से नाले की सफाई कार्य शुरू कराया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अतुल पाण्डेय, सहायक अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता विभोर कुमार, जोनल सेनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह, सफाई निरीक्षक प्रकाश सिंह, दिनेश पाल सिंह व पार्षद विद्याराम शंखवार आदि मौजूद रहे।

Read More »

उ.प्र. व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक कैंप कार्यालय मां शारदा ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि फिरोजाबाद जिला संगठन को बाजार समितियों तक पहुंचाने की आवश्यकता है संगठन में एक नया पद सृजन किया गया है। जिसमें जनपद की सभी पांचों विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष व महामंत्री बनाए जाएंगे। संगठन में सक्रिय सदस्य के साथ-साथ छोटे-छोटे व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। किसी भी व्यापारी की व्यापार से संबंधित कोई समस्या है तो वह जिलाध्यक्ष व महामंत्री को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराएं। उसकी समस्या का समाधान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के माध्यम से अवश्य कराया जाएगा।

Read More »

माता-पिता के साथ बाल विवाह कराने वाले पंडित भी जाएगें जेल-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को बाल संरक्षण समिति व बाल विवाह रोकथाम हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बाल विवाह की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होने बताया कि जनपद में कोई भी बाल विवाह नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी को बाल विवाह सम्बन्धित वैधानिक जानकारी होनी चाहिए। उन्होने निर्देश दिए कि माता-पिता के साथ बाल विवाह कराने वाले पंडित भी जेल जाएंगे। उन्होने कहा कि बाल विवाह कराने लोगों के विरूद्ध दो वर्ष का कठोर कारावास के साथ एक लाख रूपए तक का अर्थ दण्ड भी है। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि बाल विवाह होने पर उस क्षेत्र के लेखपाल, चौकीदार, बीट कांस्टेबल के विरुद्ध वैधानिक व विभागीय कार्यवाही होगी।

Read More »

अग्रेंजी की वाद-विवाद प्रतियोगिता में एडिफाई की छात्रा भूमिका रही प्रथम

सहोदया कॉन्फ्रेंस फिरोजाबाद द्वारा सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता
फिरोजाबाद। सहोदया कॉन्फ्रेंस फिरोजाबाद द्वारा सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।वाद-विवाद प्रतियोगिता में एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 12 वी छात्रा भूमिका चेलानी ने अग्रेंजी भाषा में प्रथम, कक्षा 10 की छात्र आदित्य गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं कक्षा 10 के अनंत अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। सभी विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय के डायरेक्टर्स विख्यात भटनागर, दीपाली भटनागर एवं प्रधानाचार्य शालिनी एडवर्ड ने शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव पंडित सोनू शर्मा ने कराया,अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गाय का उपचार

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गंथरी शाहपुर के पास माछुआ रजवाह पर एक गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 5 दिन से गाय घायल अवस्था में वहीं पड़ी हुई है । भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के मंडल महासचिव पंडित सोनू शर्मा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल गाय को खाई से बाहर निकलवाया तथा पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गाय को अस्पताल अथवा गौशाला में ले जाकर उपचार करने के बजाए घटनास्थल पर ही छोड़ दिया गया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है ।बता दें कि गांव गंथरी शाहपुर के पास 5 दिन पूर्व एक गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी । वाहन की टक्कर से गाय सड़क के किनारे खाई में जा गिरी । जिससे उसकी पीठ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

Read More »

प्रसूता महिला ने रास्ते में 108 एम्बुलेंस में दिया एक शिशु को जन्म

सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव नगला बक्शी निवासी एक प्रसूता महिला ने शनिवार को रास्ते में 108 एम्बुलेंस में एक शिशु को जन्म दिया। बाद में महिला चिकित्सक द्वारा प्रसूता को उपचार दिया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है।गांव नगला बक्शी निवासी रामा देवी पत्नी तारा सिंह को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी गई। सूचना पर एम्बुलेंस पहुँच गई। परिजन प्रसूता को प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस में लेकर सीएचसी के लिए रवाना हुए। उसी दौरान प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जैसे ही एम्बुलेंस गांव सूसामई के समीप पहुँची। उसी दौरान प्रसूता महिला ने रास्ते में ही एम्बुलेंस के अंदर एक नवजात शिशु को जन्म दिया।

Read More »

दहेज हत्या में वांछित तीन आरोपित गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर नगर के पंत चौराहे पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से दहेजहत्या के मामले में वांछित चल रहे एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गत 2 मार्च को डालचन्द्र पुत्र ल्होरे सिंह निवासी गांव भेमती थाना गोण्डा जनपद अलीगढ़ ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने अपनी पुत्री सरिता देवी की शादी क्षेत्र के गाँव बारमऊ निवासी राहुल कुमार पुत्र अमर सिंह के साथ दान दहेज देकर हिन्दू रीति रिवाज के साथ 10 मार्च 2016 को की थी। शादी के कुछ दिन तक ससुरालीजनों का व्यवहार बढ़िया रहा। बाद में ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक स्विफ्ट कार की मांग करने लगे।

Read More »

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित भाइयों को भेजा जेल

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली में पीड़िता किशोरी की मां ने दो सगे भाइयों पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह 9 बजे करीब सामान खरीदने को गई थी। उसी दौरान पुत्री को घर ले जाकर उसके साथ दोनो ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी सौरभ व जसवंत उर्फ छोटू पुत्रगण कृष्ण कांत निवासी मोहल्ला ललता गेट पुरदिलनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

Read More »

नूरानी मस्जिद में अलविदा के दिन इफ्तार पार्टी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। गंगा जमुनी तहजीब रायबरेली की हमेशा से विरासत रही है। यहां की परंपराएं पूरे विश्व को संदेश देती हैं। रमजान के महीने में जिले के कभी हिन्दू तो कभी मुस्लिम भाईयों की ओर से इफ्तार पार्टी के आयोजन किये जाते है।शहर के इंद्रानगर निकट नूरानी मस्जिद में अलविदा के दिन रोजा इफ्तार पार्टी को आयोजित कर सरवर भाई ने यादगार बना दिया। रमजान के महीने में अलविदा के दिन शाम को मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन आगे भी करते आये है। वही इस शुक्रवार की शाम को हुए इफ्तार में सैकड़ो लोग इस रोज इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। रोजेदारों के इफ्तार के लिए तरह तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे। शाम को सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार के बाद एकता के साथ देश मे अमन चैन के लिए दुआ की।

Read More »

किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना की दी गई जानकारी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिले के रोहनिया ब्लाक के रायपुर गांव में शनिवार को आयोजित कृषि पाठशाला में किसानों को प्रधान मंत्री कृषि बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई है।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को रोहनिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रायपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमे किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा , बीमा लाभार्थी , बीमित राशि , देय प्रीमियम दर , जोखिम, के बारे में बिंदुवार चर्चा की गई है।

Read More »