Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 955)

मुख्य समाचार

सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह तीन मार्च को

फिरोजाबाद। व्यापारी मजदूर किसान जाग्रति सेवा समिति के तत्वावधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन तीन मार्च दिन गुरूवार को सांय चार बजे से शगुन मैरिज होम टूटी पुलिया आसफाबाद पर किया जायेगा। यह जानकारी समिति अध्यक्ष मुन्नालाल गोला ने दी है।

Read More »

वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे-मयंक भटनागर

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंडिया के प्रख्यात वैज्ञानिक सीवी रमन की उपलब्धियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने कहा कि वैज्ञानिक सीवी रमन एशिया के पहले नोबेल विजेता थे। और सौभाग्य से हमारे देश भारत के अमूल्य रत्नों में से एक थे। भारत सरकार द्वारा उन्हें 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। वहीं कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के बच्चों ने उनकी उपलब्धियों और खोजों पर प्रकाश डालते हुए उनके बारे में अनूठी जानकारियों से अवगत किया।

Read More »

वैज्ञानिक प्रदर्शनी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फिरोजाबाद। ए.जी. पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मोडलों को बनाया।विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने वाटर साइकल, वर्किंग मोडल ऑफ सोलर एनर्जी, यूरिनरी सिस्टम, अपशिस्ट पदार्थों से बनी साइकल, लाईट हाउस, वाटर बोट, वेल्डिंग मशीन, सोलर कार, पेरिस्कोप, मेटल डिटेक्टर इत्यादि माडलों का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीएस राठौर ने की। अतिथियों द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सरहना की गई। प्रबंधक सुनील राना ने इस अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बनाये गए प्रत्येक मोडल की विशेष प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में सभी बच्चों को विस्तार से बताया।

Read More »

 वैज्ञानिक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आईडियल पब्लिक स्कूल, सिरसागंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी सिरसागंज कमलेश कुमार, प्रबंधक देश दीपक गुप्ता, जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन, सह समन्यवक प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह, प्रधानाचार्य विशाल गंगवार, डॉ सुखेन्द्र यादव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर किया।

Read More »

कल्पतरु ट्रस्ट ने लगाया 16 वाँ कांवरिया कैम्प

शिकोहाबाद। नगर की सामाजिक संस्था कल्पतरु ट्रस्ट द्वारा शिवरात्रि त्योहार को लेकर नगर के एटा रोड स्थित तिवरिया पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 वाँ दो दिवसीय कांवरिया कैम्प लगया गया। कांवरिया कैम्प का शुभारम्भ संस्था के संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल ने किया।
कांवरिया कैम्प मे कांवर ले जाने वालो के लिए नाश्ता, फलाहार, मिष्ठान, चाय से लेकर अन्य व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा की गयीं थी। कल्पतरु ट्रस्ट के सदस्य व कल्पतरु ट्रस्ट महिला मण्डल की सदस्य रास्ते से गुजरने वाले कांवरियों को बुला बुला कर फलाहार आदि दे रहे थे।

Read More »

चार साल की मासूम के साथ छेड़छाड़

फिरोजाबाद।  रामगढ़ क्षेत्र में एक 50 वर्षीय आरोपी ने चार साल की मासूम बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया था। बालिका की चीख पुकार सुनकर बालिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Read More »

बम-बम के जयकारों से गूंजा सिकंदराराऊ

सिकंदराराऊ। नगर में सोमवार को लोग शिवभक्ति के रंग में रच-बस गए। महाशिवरात्रि की शिव भक्तों ने विशेष तैयारी कर लीं। सोमवार को देर शाम तक भक्त शिवरात्रि की तैयारी में जुटे रहे। गंगा घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रही कांवड़ियों की भीड़ से नगर की सड़कें पूरी तरह से गुलजार रहीं । सड़कों पर चारों तरफ कांवड़ियों के जत्थे नजर आ रहे थे। हर तरफ कांवड़ियों के घुंघरुओं की रुनझुन और बम-बम भोले के जयघोष होते रहे। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा कासगंज रोड एवं हाथरस रोड पर लगाए गए शिविरों में कांवड़ियों की सेवा करने की लोगों में होड़ लगी रही। इन सेवा शिविरों में थके-हारे कांवड़ियों को जलपान कराया गया।
भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर गंगाघाट से लौट रहे शिव भक्त शिवरात्रि पर शिव का जलाभिषेक करेंगे । नगर व देहात क्षेत्रों में भगवान शिव के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। शिवरात्रि से एक दिन पहले नगर में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की विशेष तैयारी की। सोमवार को बाजार में पूजा पाठ और उपवास के सामान की खूब खरीदारी हुई। व्रत के लिए कूटू का आटा, सिंघाड़ी का आटा, शमा के चावल, मेवा, काली मिर्च, सेंदा नमक आदि चीजों की खरीदारी हुई। लोगों ने फलों की भी खरीदारी की। शिवरात्रि पर नगर में पूरी रात धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी। कहीं शिव विवाह होगा तो कहीं रुद्राभिषेक की धूम रहेगी। पूरी रात शिव मंदिर में मंत्रोच्चारण गूंजेगा। कुछ शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का दुग्धाभिषेक होगा तो कहीं फूल बंगला और छप्पन भोग की झांकियां भक्तों को रिझाएंगी। इन आयोजनों के लिए सोमवार को शिवालयों में तैयारियां कर ली गई हैं।शिवरात्रि पर्व पर नगर के गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित शिवालय से शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। वहीं नगर के भूतेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, हर हर महादेव, जागेश्वर महादेव, मंडी गांधीगंज स्थित भोले बाबा आदि शिव मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए से भक्तों की भीड़ उमडेगी।
शिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव को मनाने के लिए सबसे पहले दूध से अभिषेक करें और उसके बाद जलाभिषेक करें। महादेव को दूध,दही, शहद, इत्र, देशी घी का पंचामृत बनाकर स्नान कराएं। फूल, माला और बेलपत्र के साथ मिष्ठान से भोग लगाएं।
सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं पुलिस कर्मियों को यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कडी मशक्कत करनी पड़ी। पंत चौराहे से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों को भी वाहनों से पहले निकाला गया। कांवड़ियों के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसके लिए भारी संख्या में पंत चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कराया गया था। कावड़ियों के आवागमन के कारण कासगंज रोड एवं हाथरस रोड तथा जलेसर रोड पर भारी भीड़ भाड़ का आलम रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस दिन रात सभी मार्गों पर पेट्रोलिंग करती रही।

Read More »

डेयरी फार्मिंग एवं पशुधन प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण

सिकंदराराऊ। कृषि विज्ञान केंद्र के अंतर्गत डेयरी फार्मिंग एवं पशुधन प्रबंध विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 26, 27, 28 फरवरी को ग्राम नगला गलिया में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पशुपालन द्वारा किसानों की क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से भारत सरकार के डेयरी एवं मत्स्य विभाग नई दिल्ली तथा अटारी कानपुर द्वारा वित्त पोषण से चलाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सुधीर कुमार रावत ने किसानों को पशुपालन द्वारा कैसे आय दुगनी की जाए के विषय में विस्तार से बताया तथा बताया कि पशुपालन के बिना आय दुगुनी करना संभव नहीं है। प्रशिक्षण में कुक्कुट पालन कब करे, कैसे करे, कुक्कुट की प्रजाति, आहार, प्रबंधन तथा रोग के विषय मे विस्तार से बताया।

Read More »

175 रोगियों का नेत्र परीक्षण, 65 का होगा आपरेशन

हाथरस।  जी बाबा नेत्र चिकित्सालय संस्थान मथुरा द्वारा विशाल कैंप प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बिछिया इगलास रोड में मनोज शर्मा प्रधानाचार्य के सफल नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें डॉ. सुमित द्वारा 175 आंखों से संबंधित मरीजों को देखा गया। 65 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका मथुरा में आंखों का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। अन्य को दवा दी गई।

Read More »

चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित

हाथरस। चन्द्रशेखर आजाद की 91 वीं पुण्यतिथि पर पं. किशोरीलाल स्मृति योग संस्थान द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईं। डॉ. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी द्वारा कहा कि जब 27 जनवरी 1931 को प्रयागराज के संगम की पवित्र भूमि पर जब अल्फ्रेड पार्क गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा था तब आजाद ने कहा था हम आजाद हैं, आजाद रहेंगे, दुश्मनों से संघर्ष करते रहेंगे और अंतिम क्षणों तक लड़ते रहेंगे। अंग्रेजी हुकूमत के कमांडर तथा हुक्मरानों ने एक बहुत बड़ी बटालियन के साथ चारों ओर से चंद्रशेखर आजाद को घेर लिया था।

Read More »