Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2016 » October » 17 (page 2)

Daily Archives: 17th October 2016

सब्मर्सिबल लगवाने हेतु भाजपा विधायक ने किया भूमि पूजन

2016-10-17-2-sspjs-jitendra-balmikiकानपुर, जन सामना ब्यूरो। छावनी विधानसभा के बनिया बाजार बस्ती में भाजपा के दक्षिण जिलामंत्री सुनील बाल्मीकि द्रारा छावनी विधान सभा विधायक रघुनन्दन भदौरिया को जानकारी दी गई कि यहां की बस्ती में जनता को पानी की बड़ी दिक्कत हो रही है, तो विधायक जी ने उनकी बात को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्र में पानी की समस्या को हल करते करने की बात कही और विधायक निधि से बनिया बाजार में समसेबल लगवाने हेतु भूमि का पूजन किया गया। पानी की किल्लत को दूर करने की पहल पर क्षेत्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधायक रघुनन्दन भदौरिया एवं दक्षिण जिलामंत्री सुनील बाल्मीकि का धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर आने वाले 2017 के चुनाव में भारी मतों से जिताने का बस्ती की जनता ने वादा किया। 

Read More »

बच्चों का शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

2016-10-17-1-sspjs-uraiउरई, जालौन, जन सामना ब्यूरो। हम सभी स्वयंसेवको का नैतिक दायित्व है कि अपने जनपद में बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जानकारी प्राप्त करें कि उनका बच्चा विद्यालय में क्या सीख रहा है। असर (ऐन्युअल स्टेटस आॅफ एजुकेशन रिपोर्ट)-2016 के माध्यम से जनपद जालौन मे शैक्षणिक स्तर की सही जानकारी प्राप्त होगी।
उपरोक्त विचार असर प्रशिक्षण के प्रथम दिन अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में कालपी रोड स्थित गणेशधाम के सभागार में लखनऊ से आये असर एसोसिएट मनोज कुमार पटेल ने व्यक्त किये, उन्होंने स्वयंसेवकों से विद्यालय में जाकर सतत् व्यापक मूल्यांकन विद्यालय प्रबन्धन समिति, विद्यालय विकास योजना, विद्यालय अनुदान की जानकारी विद्यालय में की गई, अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के तरीके को बताया जिससे उनका मूल्यांकन किया जा सके। असर के प्रशिक्षण सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं सन्दीप वर्मा ने स्वयंसेवकों को गाॅव में जाकर सर्वप्रथम मैप (नक्शा) बनाकर गाॅव को चार भागों में विभाजित करके एंव प्रत्येक गाॅव में 20 घरों के बच्चों का शैक्षणिक स्तर जिसमें गणित, भाषा, अंग्रेजी की जाॅच करने के तरीके को प्रशिक्षित किया।

Read More »

कांग्रेस करायेगी किसानों का कर्जा माफ-अंजन यादव

2016-10-17-4-sspjs-skcदूसरे दिन भी शिकोहाबाद के गांवों में घूमी राहुल संदेश यात्रा
किसानों का मिल रहा पूर्ण समर्थन-जगह-जगह हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार राहुल गांधी की संदेश यात्रा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि एआईसीसी आब्जर्वर एवं पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव संग दूसरे दिन भी शिकोहाबाद के विभिन्न गांवों में भ्रमण पर रहीं। भ्रमण के दौरान राहुल गांधी संदेश यात्रा का जगह-जगह माल्यार्पण कर जोशीला स्वागत किया गया। दूसरे दिन भी ग्रामीणों का राहुल गांधी संदेश यात्रा का अपार समर्थन मिला।
राहुल गांधी की यह संदेश यात्रा सबसे पहले थाना लाइनपार के ग्राम मौढ़ा, उसके बाद मक्खनपुर के गांव रायपुर बलाई, साढ़ूपुर, चमरौली चैराहा, जेवड़ा, विजयपुरा, मटसैना चैराहा, हरदासपुर, दतावली चैराहा, रानीपुरा, सहसपुर, हरगनपुर आदि गांवों में घूमी। जहां ग्रामीणों ने यात्रा संग चल रहे पदाधिकारियों का मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एआईसीसी आब्जर्वर अंजन कुमार यादव ने कहा कि यात्रा का सिर्फ एक ही उद्देश्य है गांव-गांव में जिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है जो भुखमरी के कगार पर हैं जिनका परिवार किस तरह चल रहा है वही जानते हैं उनको अपने संग लाकर उनका कर्जा माफ कराना है। किसानों की अन्य समस्याओं को भी दूर कराना है। आगे कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार आने पर चंद दिनों में ही किसानों को इसका असर दिखेगा। किसानों की समस्याओं को पूर्व में भी केंद्र में सरकार रहने पर प्रमुखता से लिया गया।

Read More »