Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2016 » November » 03

Daily Archives: 3rd November 2016

मानवाधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

2016-11-03-3-sspjs-skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता का प्रोटेक्शन के महानगर सचिव मुसब्बिर खान के नेतृत्व में जाटवपुरी चैराहे पर जोरदार स्वागत मालायें पहनाकर किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं को मानवाधिकार के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। अंत में मुसब्बिर खान ने कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों को ध्यान में रखते हुये जनता के अधिकारों की जानकारी देने का कार्य करेंगे। स्वागत के दौरान राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी वसीम उसमानी, मोहम्मद राशिद खान, जिला संगठन सचिव अंकित गुप्ता, रजनीश गुप्ता, मोहम्मद रहीश आदि रहे।

Read More »

पीएमएफवाई योजना से किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश भारत सरकार एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स क0अ0 इंडिया लिमिटेड के सहयोग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पीएमएफवाई द्वारा संचालित है। इसके द्वारा जनपवासियों को लाभ दिया जा रहा है इसके तहत प्राकृतिक आपदाओ, कृमियों एवं रोगों के कारण किसी भी संसूचित फसल नष्ट होने की स्थिति में किसानों को वित्त सहायता एवं बीमा आवरण प्रदान करने के साथ ही किसानों को कृषि में प्रगतिशील कृषि तरीकों उच्च मूल्य आदानों एवं उच्चतर प्राद्यौगिकी का उपयोग करने के लिए प्रत्सोहन देना है। विशेष कर आपदा वर्षो में कृषि आय को स्थिर रखना है। रवी सीजन वर्ष 2016-17 जनपद में बीमा कराने की अवधि 31 दिसंबर (रवी सीजन) रखी गयी है। किसान इस योजना के बारे में कृषि अधिकारी कार्यालय एचआईबीएल, बैंक आदि से संपर्क कर लाभ उठा सकते है।

Read More »

शहर कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

2016-11-03-2-sspjs-skcसरकार बर्खास्त करने को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में जाटवपुरी पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से सरकार को बर्खास्त करने के लिये ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा देश के एक पूर्व सैनिक ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आत्महतया करने पर मजबूर होना पड़ा। उसके परिवार को बगैर कारण हिरासत में लिया गया एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी परिवार के लोगों से मिलने से रोका जाता है और हिरासत में लिया जाता है यह कैसा लोकतंत्र है। आगे कहा कि ीाारत देश में किसी भी निरंकुश सरकार द्वारा इस प्रकार का कार्य लोकतंत्र की हत्या है। शहर कांग्रेस कमेटी केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुये बर्खास्त करने की मांग करती है। प्रदेश सचिव शफात खान राजू एवं प्रकाशनिधि गर्ग ने भी केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही रवैये को लोकतंत्र पर हमला बताते हुये आम नागरिकों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया।

Read More »

समाजवादी स्मार्ट फोन के लिये आनलाइन पंजीकरण करायें: एडीएम

2016-11-03-1-sspjs-dio-knpdकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा समाजवादी स्मार्टफोन योजनान्तर्गत प्रदेश में शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे जन सामान्य तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक शासकीय (जी2सी) और व्यवसायिक (बी2सी) सेवाओं को नागरिकों तक सरलता एवं सुगमतापूर्वक दिये जाने हेतु 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को निःशुल्क स्मार्ट फोन प्रदान किया जाना है। स्मार्ट फोन प्राप्त करने हेतु नागरिकों द्वारा बेबसाइट www.samajwadisp.in पर आनलाइन पंजीकरण किया जाना है। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में कार्यरत समस्त जनसेवा केन्द्रों द्वारा नागरिकों का आनलाइन पंजीकरण निःशुल्क किया जाना है। आनलाइन पंजीकरण करने हेतु नागरिकों के लिए आवेदक उप्र का नागरिक हो, 1 जनवरी 2017 को उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण हो तथा आवेदक अथवा उसके अभिभावक श्रेणी 1 व 2 के शासकीय अधिकारी न हो तथा आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय रूपये 6 लाख से कम हो।

Read More »

बच्चों को लेकर विवाद में हुई फायरिंग

एक व्यक्ति घायल पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कटौरा बुजुर्ग में बच्चो को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार व डाक्टरी परीक्षण कराया। वही पुलिस मामले की जाच कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गाव कटौरा बुर्जग निवासी 45 वर्षीय सुभाष पुत्र नाथूराम यादव को उसके परिजनों द्वारा देर रात्रि में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल के परिजनों ने कहा कि बच्चो के विवाद में उसको गांव के ही प्रदीप व आरबी सिंह आदि लोगो ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने थाने में तहरीर भी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

दिल्ली सीएम को हिरासत में लेने पर आप में आक्रोश

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। वन रैंक वन पेंशन अधिकार प्राप्त न होने से क्षुब्ध रिटायर्ड फौजी रामकिसन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद उपजे हालात पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा उबाल है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फौजी के परिजनों से मिलने जाते समय रोकने और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के खिलाफ जिले के आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ गांधी पार्क पर जमकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने शहीद के परिजनों की गिरतारी तथा उन्हें अपमानित किये जाने को विस्मयकारी व शर्मनाक करार दिया। कहा कि मोदी सरकार ने ेपरोक्ष रूप से देश में आपातकाल लागू कर दिया है। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुये आरिफ खान ने कहा कि मोदी सरकार अब पूरी तरह तानाशाही पर आमादा हो गयी है। गैर बीजेपी सरकारों के साथ वह आपातकालीन हथकंडे अपना रही है।

Read More »