Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2016 » November » 16

Daily Archives: 16th November 2016

किसानों की खुशहाली से ही देश की खुशहाली-सीडीओ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के0 के0 गुप्ता ने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली में ही देश की खुशहाली है। कृशि क्षेत्र में नित नए विकास हो रहे हैं। नए आधुनिक कृषि यन्त्र भी आ रहे हैं जिन्हें किसान प्रयोग करें तथा कृषि के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दें।
मुख्य विकास अधिकारी के0 के0 गुप्ता ने बताया कि जनपद में उन्नतशील बीजों, कीटनाशक दवाओं, खादों आदि की कोई कमी नहीं है। कृषक अपना रजिस्ट्रेशन कराकर विकासखण्ड के कृषि रक्षा इकाई से बीज व खाद आदि प्राप्त करें। रबी की बुआई प्रारम्भ हो चुकी है। किसान वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने का प्रयास करें। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही जानकारियों को भली भांति जानें तथा उन्हें अमल में भी लाएं। उप कृशि निदेषक आर0के0 तिवारी ने बताया कि विगत किसान दिवस में 24 प्रार्थनापत्र आए हुए कृषकों ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए थे जिनमें से 16 का निस्तारण कर लिया गया है। इस किसान दिवस में 5 किसानों ने अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र दिए हैं जिनका शीघ्र ही निराकरण कर लिया जाएगा।

Read More »

बच्चों को किताबों व प्राकृतिक सम्पदा के नजदीक लाएं

2016-11-16-1-sspjs-dioकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। बच्चों को पेड़ पौधों, वन्य प्राणियों, पालतू जानवर, प्राकृतिक सम्पदा, वन सम्पदा, खनिज सम्पदा आदि के नजदीक लाने या उनके परिचय कराने पर उनका शैक्षिक, मानसिक विकास के साथ ही शिक्षा प्राप्त करने की ओर अग्रसर होता है। सम्पूर्ण वन सम्पदा, पेड़ पौधे हमारे जीवन दाता हैं। पौधे लगाकर उनकी रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए। वृक्षारोपण व उनके संरक्षण का सन्देश बच्चे अपने माता-पिता, भाई-बहन व अभिभावक को बेहतर तरीके से दे सकते हैं। इसके लिए अध्यापकों को बच्चों के बाल मन में पेड़ पौधों व वन्य जीवों आदि के संरक्षण आदि के बारे में जानकारी देकर उनके बीच लगाव पैदा कराना होगा। स्कूली बच्चों को हरियाणा हिसार से आए सरदार मेहर सिंह ने अकबरपुर देवसमाज विद्यालय द्वारा बच्चों को वृक्षारोपण व वन सम्पदा के संरक्षण, सम्वर्धन जागरूकता कार्यक्रम में ये जानकारियाॅं दीं।
सरदार मेहर सिंह ने बच्चों को बताया कि बच्चे मेहनत के साथ पढ़ाई साफ सफाई व पौष्टिक खाने पर भी विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने देवसमाज मन्दिर के प्रांगण में बच्चों व अध्यापकों के मध्य 10 पाम के पौधों का रोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की सेवा करना हम सब की जिम्मेदारी है। यही वृक्ष आगे चलकर हमें सुरक्षा प्रदान करेंगे। अपने घर के आसपास पौधे लगाकर उनकी सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल आदि से जुड़ाव न करके कितावों के प्रति अपना लगाव बढ़ाएं।

Read More »