Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » November » 27

Daily Archives: 27th November 2016

28 से 30 तक लगाया जायेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नोटबंदी के चलते परेशान मरीजों के लिये एफएच की पहल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एफएच हाॅस्पीटल में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एफएच मैड़ीकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल टूण्डला के वाइस चैयरमैंन डा. रिहान फारूक ने बताया कि नोटबंदी के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए एफएच हाॅस्पीटल में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 28, 29 एवं 30 नवम्बर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सभी तरह की बीमारियों का चेकअप कर निःशुल्क जाँचे, निःशुल्क आॅपरेशन व निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की जायेगीं। किसी भी तरह का कोई चार्ज मरीजों से नहीं लिया जायेगा।

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गौछ के समीप बाइक सवार को एक वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को समाजवादी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
थाना नारखी क्षेत्र के गढ़ी श्रीराम निवासी 35 वर्षीय बौबी शर्मा पुत्र जयप्रकाश अपनी बाइक पर सवार होकर गौछ किसी काम के लिए आया हुआ था। वापस घर जाते समय गौछ बाग के समीप सामने से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक से गिर गया। घटना के बाद मौके पर लगी भीड ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुचे परिजन व पुलिस समाजवादी एम्बुलेन्स 108 से उपचार के लिए जिला अस्तपाल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

भाई ने भाई का बहाया खून चले लाठी-डन्डे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव खडीत में पशु निकलने पर दम्पति को सगे भाईयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का उपचार व डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव खडीत निवासी 45 वर्षीय जयदान सिंह पुत्र गंगासिंह, उसकी पत्नी 40 वर्षीय अम्बरवती को उसके सगे भाई रामवीर सिंह व सौदान सिंह आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की माने तो उक्त लोगो की गाय-भैस दरवाजे पर होकर निकली है। जिसको विरोध करने पर आये दिन मारपीट होती है। आज तो लाठी-डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। सिर फूटने पर उक्त दम्पति को मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

दक्षिण पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार करने के बाद विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
थाना दक्षिण पुलिस ने विगत रात्रि में चोरी की बाइक सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया। पकडे गये चोरो में दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर निवासी गोलू उर्फ सुमित पुत्र राकेश, थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर निवासी भूपेन्द उर्फ डिप्टी पुत्र शैलेन्द्र से चाकू भी बरामद किया गया। वही रामगढ़ क्षेत्र के अजमेरी गेट निवासी इन्साफ पुत्र साबूद्दीन को तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों लोगो के खिलाफ दक्षिण पुलिस ने कार्यवाही कर जेल भेजा। दूसरी घटना में थाना उत्तर क्षेत्र के करन सिंह का नगला निवासी राजकुमार पुत्र रामजीलाल, सत्कार टाकीज निवासी हरी शंकर पुत्र पूरनसिंह, नारखी के त्रिलोकपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सत्यवीर को शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा।

Read More »

गाय चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के पैमेश्वर गेट तिराहा पर गाय चोरी करने आये तीन लोगो को क्षेत्रीय लोगो द्वारा मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरो को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्जकर जेल भेजा।
थाना दक्षिण क्षेत्र पैमेश्वर गेट तिराहा निवासी रामकिशोर उर्फ रामू पुत्र स्व0 श्याम लाल के घर पर रविवार की तडके तीन लोग गाय चोरी कर ले जा रहे थे। उसी दौरान चोरो पर नजर पडोरियों को पड गयी। शोर करने पर क्षेत्रीय लोगो व परिजनों एकत्रित हो गये। जिन्होने ने गाय चोरो के साथ मारपीट करते हुए पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पकडे गये गाय चोरो में थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र गांव नईतोर निवासी रामबाबू पुत्र भगवान सिंह उसकी पत्नी गुडिया पुत्र देवेन्द्र बताया गया। पुलिस ने उक्त लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है।

Read More »

अधिक शराब का सेवन करने से युवक अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद पर अचेत हालत में पडे एक युवक को उपचार के लिए इलाका पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि युवक ने अधिक शराब का सेवन किया हुआ प्रतित होता है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद के समीप सड़क के किनारे लगभग 25 वर्षीय एक युवक अचेत हालत में पडा हुआ था। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस अचेत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गयी। जहां होश आने पर उसने अपना नाम थाना रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कालौनी निवासी मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद इकवाल बताया।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत प्यार में धोखा खाने से किया विषपान

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह भी अचेत हो गये, जिनको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी सौपली के 25 वर्षीय पुत्र राजू ने परिजनो से कहासुनी होने पर नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया, अचेत पुत्र को उसकी मां परिजनों की सहायता से उपचार के लिए जिला असपताल लेकर आयी। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के लालपुर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रूकसार नामक युवती ने प्यार में धोखा खाने से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन बीमारी के चलते दवा का सेवन से बीमार होने की बात कह रही थी। वही अस्पताल में आये एक युवक उस से फोन गायब करने की बात कहकर निकल गया। लोगो में चर्चा भी कि युवक प्यार में धोखा दे रहा है। जिससे वह नाराज होकर उक्त कदम उठाया।

Read More »

पूर्व सैनिकों के साथ प्रधानमंत्री के माध्यम से नव वर्ष बधाई के लिखित संदेश का महाअभियान का शुभारम्भ किया।

2016-11-27-01-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आज रविवार को हिन्दी भवन अकबरपुर कानपुर देहात में राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार एवं विश्व रिकार्ड विजेता रजत गुप्ता अपने सैकड़ों युवा साथियों एवं नरेन्द्र सिंह कुश्वाहा (पूर्व सैनिक) सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने इस नव वर्ष में एक अनोखे अभियान का हवन पूजन कर शुभारम्भ किया जिसमें कानपुर देहात के हजारों युवा एवं बच्चों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के माध्यम से 24 घण्टे दिन-रात हमारी सेवा करने वाले सैनिकों को नव वर्ष के लिखित बधाई संदेश भेजेंगे जिसमें संदेश भेजने वाले का फोटो सहित पूरा ब्योरा एवं बधाई संदेश होगा।      

Read More »

छत से गिरकर दो बच्चिया घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो बच्चे छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मौहल्ला मुरली नगर निवासी कल्लू की चार वर्षीय पुत्री कु0 खुशी अपने घर की छत पर खेल रही थी। उसी दौरान अचानक खेलते समय छत से नीचे गिर गयी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। घायल बच्ची को उसके परिजनों द्वारा आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के कोहनूर रोड निवासी नयाब की चार वर्षीय पुत्री कु0 इकरा भी अपने घर की छत पर परिजनों के साथ धूप में खेल रही थी। वह भी अचानक खेलते समय नीचे गिर गयी। जिसको भी उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।

Read More »

स्व. महेश भारद्वाज की स्मृति में हुआ आयोजन

2016-11-27-02-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण संगठन द्वारा स्व. महेश भारद्धाज की स्मृति में 10वां स्थापना एवं मण्डल स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पालीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें दूर दूूर से आये अतिथिगणों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
कार्यक्रम में सवर्ण बंधुुओं की एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्राहा्रण, क्षत्रिय, जैन, वैश्य, कायस्थ, पूंजीपति उद्योगपति, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक, आफीसर्स, कर्मचारी, अधिवक्ता, प्रोफेसर्स, अध्यापक, डाक्टर्स, इंजीनियर्स, वैज्ञानिक, किसान आदि की सहभागिता रही। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सवर्णो का मान-सम्मान बढ़ाना ही संगठन का प्रथम लक्ष्य है तथा सवर्णो द्वारा दलित पिछड़ों की चरण वन्दना का विरोध ही संगठन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में शामिल शिक्षाविदों, प्रमुखजनों का बैज लगाकर सम्मान किया गया। 

Read More »