Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December (page 10)

Monthly Archives: December 2016

देशभक्ति की रागनियों ने सभी का मनमोहा

2016-12-28-01-ravijansaamnaऔरंगाबाद, बुलंदशहर राजेश गोयल। यहां सामाजिक संस्था करप्शन फ्री इण्डिया का स्थापना धूम धाम से बनाया गया। समारोह में देशभक्ति की रागनियों का कार्यक्रम आहुत हुआ। इस मौके पर भारत सरकार के सचिव रहे देवी दयाल ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की बड़ी समस्या है। इसके खिलाफ देश के लोगों को लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवी दयाल ने दीप जलाकर किया। समारोह में देशभक्ति की रागनियों ने श्रोताआंे को मनमोह लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत हरेन्द्र यादव ने अध्यक्षता की। इस मौके पर डा0 शीतला प्रसाद, प्रवीण भारतीय, वाई एस सिसौदिया, चैधरी श्योपाल सिंह, जगमाल सिंह, जय प्रकाश, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, रूपचन्द्र कपासिया, ओम कार सिंह, रामरिख सिंह, मेहकार सिंह नागर, अनिल नागर आदि समाजसेवी उपस्थित रहे।

Read More »

गैस एजेंसी के सेल्समैन से साठ हजार की लूट

औरंगाबाद, बुलंदशहर राजेश गोयल। यहां खानपुर थाने के ग्राम लड़ाना के जंगल में गैस सिलेण्डर सप्लाई कर लौट रहे सेल्स मेन के साठ हजार रूपये लूट लिये का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक स्याना से शहीद सुरेन्द्र गैस संर्विस स्याना के सेल्समैन ब्रजपाल व बलवीर सिंह अपनी वितरक गाड़ी से एल पी जी सिलेण्डर डिलीवर करके वापस आ रहे थे। लड़ाना-बिगराऊ गांव के बीच पीछे से आये तीन बाईक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके तंमन्चे के बल पर गाड़ी रूकवा ली। बदमाश ब्रजपाल से साठ हजार रूपये से भरा बैग छीनकर स्याना की ओर भाग गये। उक्त घटना से खानपुर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में भय व्याक्त है।

Read More »

हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ता संघर्ष-पंकज के. सिंह

pankaj-k-singhसेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा द्वीप है। भारत के लिए सेशेल्स का महत्व इसलिए भी बहुत अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि वहां चीन अपना दखल निरंतर बढ़ाता जा रहा है। वर्तमान समय में चीन द्वारा सेशेल्स में डेढ़ दर्जन के लगभग बड़ी सरकारी वित्तीय परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। चीन ने सेशेल्स को आठ करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान की है। पिछले कुछ वर्षों से चीनी अधिकारी और राजनयिक निरंतर सेशेल्स की यात्रा करते रहे हैं और उन्होंने सेशेल्स को हरसंभव चीनी सहयोग का आश्वासन दिया है। चीन की ओर से सेशेल्स को सैन्य सहयोग भी दिया जा रहा है और उसे अनेक रक्षा उपकरण भी चीन द्वारा दिए गए हैं। सेशेल्स 115 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है और इसकी आबादी मात्र एक लाख के लगभग है। सेशेल्स में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। चीन की बढ़त को कम करने के लिए भारत ने भी सेशेल्स की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया है। भारत द्वारा सेशेल्स को तटीय निगरानी रडार जैसे अत्याधुनिक तकनीकी रक्षा एवं निगरानी उपकरण देने का निर्णय लिया गया है। चीन के नौसैनिक हितों के दृष्टिगत सेशेल्स बहुत महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि वह इसी क्षेत्र में मॉरीशस के पास दिएगोगार्शिया में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे के समक्ष अपना प्रतिरोधी केंद्र निर्मित करना चाहता है। उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर भारत देश के नाम पर ही बना है। यह विश्व का इकलौता महासागर है, जो किसी देश के नाम पर है।

Read More »

रामवीर ने किया कब्बाली का उद्घाटनः स्वागत

मुरसान, जन सामना संवाददाता। ग्राम गोलनगर में आयोजित कब्बाली समारोह का उद्घाटन लोकलेखा समिति के सभापति एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक शब्बीर खान द्वारा उपाध्याय का फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया।
उद्घाटन के मौके पर रामवीर उपाध्याय ने कहा कि आज रामवीर उपाध्याय राजनिति के इस मुकाम पर है, तो वह केवल मेरे मुरसान ब्लाॅक के प्रत्येक ग्रामवासियों की देन है। मैं कभी भी अपने पैतृक गाॅव बामोली एवं मुरसान ब्लाॅक के किसी भी गाॅव में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करता। उन्होंने ग्रामवासियों की शिकायत को सुनते हुए कहा कि आप लोग परेशान न हों जब तक आपका रामवीर उपाध्याय जिन्दा है, जीयेगा भी आपके लिए और मरेगा भी आपके लिए। इस अवसर पर पप्पू खान, रफीक खान, सलीम खान, शरीफ खान, शप्पो खान, भूरा खान, अनवर खान, जानू खान, बकील खान, दिनेश शर्मा पूर्व प्रधान, रानू पण्डित, गुड्डू शर्मा, पप्पू शर्मा प्रधान, निरंजनलाल पुजारी, रामनिवास, राजवीर मुखिया जी, सुखवीर आदि मौजूद थे।

Read More »

जीवन में ज्ञान का बड़ा महत्व है

हाथरस, जन सामना संवाददाता। बागला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई सं. प्रथम का तृतीय एक दिवसीय शिविर ग्राम दयानतपुर में आयोजित हुआ। इकाई प्रथम के अधिकारी डा. एम.पी. सिंह ने कहा कि यदि लक्ष्य बनाकर परिश्रम करेंगे तो वह आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मन, वचन एवं ईमानदारी से किया गया कार्य व्यक्ति को प्रगति के पथ पर ले जाता है। विद्यार्थी पढाई के साथ सभी सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करें तो वह समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। हमें सदैव सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इसी क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों के मध्य पधारे संत श्री अरूण ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे जीवन में ज्ञान का बड़ा महत्व है। ज्ञान के सहारे व्यक्ति बड़े से बडे लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है, हमारे लिए सबसे बड़ा गौरव यह है कि हम मानव शरीर धारण किये हुए जीव हैं तथा हमारे साथ माता-पिता का साथ व गुरू की शिक्षा हमारे जीवन को धन्य कर देती है। इसके साथ-साथ छात्र जीवन, मानव जीवन का सबसे सुखद समय है, जिस समय में मानव अपार ज्ञान प्राप्त करता है तथा मानव को ज्ञान प्राप्त करने के लिए एकान्त व मन शान्ति की आवश्यकता होती है। प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि जीवन में सेवा भावना सबसे महत्वपूर्ण है और इसी भावना से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। मुख्य अनुशासन अधिकारी डा. चन्द्रशेखर रावल ने कहा कि जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर सेवा भावना का संकल्प लेकर ज्ञानार्जन करते हैं उन्हें सफलता से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संत पंचमदास, जवाहरानन्द आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही साथ महाविद्यालय के शीलेन्द्र कुमार शर्मा, राजीव अग्रवाल, निकेश शर्मा, भानु सारस्वत, विमल, हिमांशु, शरद शर्मा, बबलू, पार्वती, नीलम, दीपक सिंह, तरूण कुमार, श्याम सुन्दर, प्रीति शर्मा, नीरज, मनोज, अर्चना, राखी, पूजा, मोनिका, संगीता आदि उपस्थित रहे।

Read More »

रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाला दबोचा

सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कस्बा व देहात में घूम-घूमकर व भोले-भाले लोगों को रिश्तेदार बताकर ठगी करने वाला एक व्यक्ति आज लोगों के हत्थे चढ़ गया और लोगों ने उसकी जमकर मजामत कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि एक व्यक्ति लोगों के पास पहुंचकर अपने आपको उनका जबरन रिश्तेदार बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। इस ठग ने पहले कस्बा के मौहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी श्रीपाल पुत्र ठाकुरदास के यहां पहुंचकर और रिश्तेदार बताकर शादी कार्ड बांटने के बहाने उनकी साइकिल ले उड़ा। फिर भूतेश्वर कालौनी में ब्रजेश कुमार पुत्र रामबाबू के यहां पहुंचा और उन्हें भी रिश्तेदार बताकर उनके यहां से एक मोबाइल व करीब 5 हजार रूपये लेकर चंपत हो गया। गांव नगला खन्ना में रिंकू पुत्र चोबसिंह के यहां भी रिश्तेदारी निकाल कर उनसे भी 2-3 हजार रूपये व एक जोड़ी पायल ले उड़ा। उक्त ठग यहां से कस्बा पुरदिलनगर पहुंचा और उसने यहां भी लोगों को वहीं रिश्तेदारी बताकर ठगने की कोशिश की लेकिन लोग समझ गये और उसे दबोच लिया तथा उसकी माजमत कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को अपना नाम चन्द्रपाल पुत्र त्रिलोकी निवासी लक्ष्मी का नगला थाना सोंरो कासगंज बताया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Read More »

अटलजी के जन्म दिन पर सब्जी पूड़ी बांटीं

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा के स्तंभ व पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 92 वें जन्म दिन पर भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय (गोरू) के नेतृत्व में सरक्यूलर रोड पर सब्जी पूड़ी का वितरण किया गया तथा अटलजी की दीर्घायु के लिये भगवान से कामना की गई। गोरू ने कहा कि श्री वाजपेयी होनहार प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ व्यक्तित्व के धनी हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मोरमुकट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, मयंक वाष्र्णेय सीए, अजय गुप्ता, यश गुप्ता, संतोष शर्मा, ऋषि शर्मा, प्रमोद शर्मा, आशीष वर्मा, मुकेश राना, नवीन शर्मा, श्रीराम भगवान, नरेन्द्र शर्मा, मदन वर्मा, मा. सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, सुभाष सेंगर, नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, दिनेश वर्मा, आशीष गुप्ता, अंकित गौड़, मुकेश पौरूष, सोनू वाष्र्णेय, देवेन्द्र अग्रवाल, दुर्गादत्त, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप वाष्र्णेय, बांकेलाल, ब्रह्मा शर्मा, मुकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More »

भाजपा की परिवर्तन यात्रा समापन समारोह में शामिल हुये विधायक गेंदालाल चौधरी

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा के सदर विधायक गेंदालाल चौधरी भाजपा की लखनऊ में परिवर्तन यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुये। परिवर्तन यात्रा केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती एवं प्रदेश अध्यक्ष केशवदेव मौर्य की अगुवाई में समाप्त हुई। परिवर्तन यात्रा में मुख्य रूप से अवध प्रांत के संगठनमंत्री ब्रजबहादुर भारद्वाज, फतेहपुरसीकरी से सांसद चै. बाबूलाल, अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष हृदयनाथ दीक्षित, अमांपुर विधायक ममतेश शाक्य आदि उपस्थित थे। विधायक गेंदालाल चैधरी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा उम्मीद से ज्यादा सफल रही। प्रदेश की खुशहाली के लिये जनता की उम्मीद भाजपा से लगी है। 2017 में भाजपा ही प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। यही प्रदेश की जनता की मांग है। विधायक के साथ वरिष्ठ नेता भगवानसिंह भारती, रामप्रकाश सागर, जिला पंचायत सदस्य पंकज चैधरी, भूप्रकाश उपाध्याय, राजकपूर आदि थे।

Read More »

समायोजित शिक्षकों के तवादले नहीं किये जाने से आक्रोश

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में समायोजित शिक्षक शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने शासनादेश का हवाला देते हुये बेसिक शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया है कि मनमाने तरीके से उन्हें जिला स्तरीय स्थानान्तरण नीति में शामिल नहीं किया जा रहा है। पूर्व में जिले के अन्दर शिक्षकों ेके स्थानान्तरण के लिये समस्त इच्छुक शिक्षकों ने आवेदन किये थे। जिसके फलस्वरूप जनपद बदायूं, शाहजहांपुर, रामपुर, फतेहपुर, बरेली, पीलीभीत के साथ-साथ विभिन्न जनपदों में समायोजित शिक्षकों के तवादले हो चुके हैं तथा अन्य जपनदों में तबादले की प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता शीघ्र लगने के कारण अंतिम दौर से गुजर रही है। किन्तु हाथरस जिले में समायोजित शिक्षकों को कतई समलित नहीं किया गया है। जिससे समायोजित शिक्षकों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष संगीता शर्मा व हरिओम चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री मूलचन्द्र माहौर आदि थे।

Read More »

बांकेबिहारी जी का द्वितीय वार्षिकोत्सव 16 को

विशाल भजन संध्या में चित्र-विचित्र के भजनों की होगी धूम
हाथरस, जन सामना संवाददाता। शहर के आगरा-अलीगढ बाईपास पर लहरा रोड स्थित श्री बांकेबिहारी जी मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव आगामी 16 जनवरी को भारी धूमधाम से मनाया जायेगा। महोत्सव में आयोजित विशाल भजन संख्या में भजन सम्राट चित्र-विचित्र की जोडी के भजनों की धूम होगी। आगरा-अलीगढ बाईपास पर लहरा रोड स्थित श्री बांकेबिहारी जी मंदिर के प्रबंधक एवं प्रमुख युवा समाजसेवी श्री रवि चैहान भट्टे वालों ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री बांकेबिहारी जी मंदिर की स्थापना के द्वितीय वार्षिकोत्सव आगामी 16 जनवरी को भारी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर को जहां रंगीन लाइटों से सजाया जायेगा वहीं भव्य फूलों से फूल बंगला व अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन होंगे व प्रसादी भी होगी। श्री चैहान ने बताया कि 16 जनवरी की शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी जिसमें प्रख्यात भजन सम्राट चित्र-विचित्र की जोडी अपने मधुर वाणी से रसीले भजनों से धूम मचायेगी और भक्तों को आनन्द रस में डूबकी लगवायेंगे। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से भारी संख्या में पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Read More »