Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December » 24 (page 3)

Daily Archives: 24th December 2016

क्रिसमस के मौके पर डीएम ने जनपद वासियों को दी बधाई

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने क्रिसमस के मौके पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस नववर्ष के आने की आहट देता है, हम सभी को आने वाले समय में नए जोश व उम्मीद के साथ एक नई शुरूआत करनी चाहिए। डीएम ने समस्त जनपद वासियों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मिलजुल कर रहने का आव्हान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, मुख्य विकास अधिकारी के0के0 गुप्त, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, एसडीएम जयनाथ यादव, राजीव पाण्डेय, सुरजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनीता सिंह सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जनपद वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, एमएलसी दिलीप सिंह यादव, विधायक रामस्वरूप गौर, इन्द्रपाल सिंह पाल, योगेन्द्र पाल सिंह, पूर्व मन्त्री व विधायक शिवकुमार बेरिया सहित समाजसेवी बलबीर सिंह यादव, ठा0 अनूप सिंह, वेदव्यास निराला, नीरज सिंह गौर, महेन्द्र कटियार, डा0 सतीश शुक्ला कई वरिष्ठ अधिकारियों व पत्रकारों ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।

Read More »

गरीबों को बांटे कम्बल

2016-12-24-01-ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। बर्रा 6 स्थित महादेव चौक के पास संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में गरीबों को कम्बल वितरित किये गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा का स्वागत समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने पुष्प गुच्छ देकर किया। इस मौके पर 150 गरीबों को कम्बल दिए गए। वहीं 10 लोगों को जैकेट दिए गए। इस मौके पर जो लोग कम्बल नहीं पा सके उन्हें 27 दिसंबर को बुलाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक मिश्रा, जयपाल सिंह, पुनीत द्विवेदी, विजय मिश्रा, दीपक चौहान, हिमांशु सिंह, सर्वेश द्विवेदी, जगदम्बा सिंह, रघुनाथ सिंह मौजूद रहे।

Read More »