Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December » 27 (page 3)

Daily Archives: 27th December 2016

डीएम ने ली राजनीतिक पार्टीओं की बैठक

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में कलैक्टेट सभागार में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को स्वमंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के लिए मान्यता प्राप्त, राजनैतिक प्रतिनिधियों व सभी एसडीएम, सभी नोडल व जोनल अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की बैठक कर आयोग द्वारा राजनैतिक पार्टियों की बेहतर सुविधा एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए ई सुविधा व ई समाधान पोर्टल के बारे में स्लाइट प्रोजेक्टर पर विस्तार से बताया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव के दौरान समस्त प्रकार के आवेदन ई सुविधा पोर्टल के माध्यम से किए जायेंगे जिसमें 6 प्रकार के आवेदन हैलीपेड के अनुमति के लिए आवेदन, सभा/रैली हेतु आवेदन, व्हीकल परमिट, लाउड स्पीकर, व्हीकल परमिट (लाउड स्पीकर के साथ) एवं स्टेज के लिए आवेदन शामिल रहेंगे आवेदन करने के उपरान्त इसी पोर्टल पर आवेदन की स्वीकृति एवं अस्वीकृति की स्थिति देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ई पोर्टल के द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए एक ही स्थान के लिए जो प्रत्याशी पहले आवेदन करेगा उसे पहले मौका दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित शिकायतें ई समाधान पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है एवं उनका निस्तारण भी देखा जा सकता है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों सचेत करते हुए कहा कि शहर के चैराहौं दीवारों खंभों पर पार्टी की जो प्रचार सामग्री लगी हुई है उसे पहले से चिन्ह्ति कर हटवाने की तैयारी करें अन्यथा आचार संहिता लगने के 24 घण्टे में संबंधित पार्टी के खर्चे पर जिला प्रशासन द्वारा हटवा दी जायेगी ।

Read More »

श्रम परिवर्तन टीम ने पकड़े पांच बाल श्रमिक

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने मंगलवार को होटल, ढावों व दुकानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुये पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। श्रम परिवर्तन अधिकारी ने इनका डाक्टरी परीक्षण भी कराया है। श्रम परिवर्तन अधिकारी एस पी पाण्डेय के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम ने नगर में बाल श्रमिकों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन रोड और मौहल्ला राम नगर स्थित होटलों पर छापेमार कार्यवाही करते हुये पांच बाल श्रमिकों को कब्जे में लिया है। जिनमें वीरू पुत्र भगवान सिंह नगला दया बसई मौहम्मदपुर, राहुल पुत्र मुकेश आर्यनगर, गौरव पुत्र बृजेश नगला विश्नू, मनीष पुत्र भूदेव दतौजी कला लाइनपार, प्रिंस पुत्र राजपाल सुहाग नगर है। श्रम विभाग की टीम ने जिन होटल व दुकानों से इन बच्चों को मुक्त कराया है उनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी कर रही है।

Read More »

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर के पीपल नगर में एक युवक विषाक्त सेवन से अचेत हो गया। अचेत को जिला अस्पताल लाया गया है।
पीपल नगर निवासी राहुल पुत्र रामवीर ने सोमवार को परिजनों से कलह के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया। अचेत को परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है।

Read More »

गर्म पानी से किशोरी झुलसी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण के महावीर नगर में एक किशोरी गर्म पानी से झुलस गयी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाये है।
महावीर नगर निवासी 15 वर्षीय मुस्कान पुत्री अशोक मंगलवार को गर्म पानी गिरने से झुलस गयी। चीख पुकार मचने पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार जारी है।

Read More »

एक साथ जीने मरने की कसम खाने के बाद एक साथ त्यागे प्राण

वृद्व दम्पति की एक साथ मौत, लोगों के लिये प्रेरणाश्रोत
गाजे वाजे के साथ निकाली शव यात्रा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले एक वृद्व दम्पति ने एक साथ प्राण त्यागकर सभी को एक प्रेरणाश्रोत मिशाल दी है। दोनों के शवों को गाजे वाजे के साथ विमान निकालकर अंतिम संस्कार किया है। मृतकों ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। थाना दक्षिण के मौहल्ला संत नगर में 80 वर्षीय तोडीराम पुत्र देवीराम के पांच पुत्र है। जिनकी शादिया हो चुकी है। तोडीराम अपनी पत्नी 75 वर्षीय भगवती देवी उर्फ रामकला को अत्यधिक प्रेम करते थे। अक्सर दोनों एक दूसरे पर तंज कसते हुये कहते थे कि हम दोनों में से पहले किसकी मृत्यु होती है। वृद्व दम्पति के इस तंज से परिवार भी खुश था। दोनों के जीवन की नैया खुशी खुशी चल रही थी। रोजाना की तरह सोमवार की रात्रि में दोनों परिवार के साथ सोये थे। मंगलवार सुवह दोनों के न जागने पर परिवार ने जव इनके पास जाकर देखा तो दोनों की सांसे थम चुकी थी। यह देख परिवार सन्न रह गया। जैसे ही दोनों की एक साथ मृत्यु होने की खबर क्षेत्र में फैली तो लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। परिवार के अनुसार तोडीराम की शादी 1950 में हुई थी। तभी से दोनों के मध्य बहुत प्रेम था। परिवार ने भी खुशी खुशी बैंण्ड वाजों के साथ दोनों का विमान निकालकर शवों का एक साथ अंतिम संस्कार छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम पर किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड जमा रही। सभी ने एक दूसरे के प्रेम की सराहना की और उनसे कुछ सीखने की प्रेरणा भी ली।

Read More »

धनगर महासभा का सम्मान समारोह 30 को

टूंडला, जन सामना संवाददाता। धनगर महासभा का सम्मान समारोह 30 दिसंबर सुबह 10 बजे से फ्रेंड्स क्लब पर होगा। जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेशीय, जिलाध्यक्षों के अलावा समाज के प्रबुद्धजनों, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधानों का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी महासभा के प्रदेश महासचिव भंवर सिंह धनगर ने दी है।

Read More »

सभासदों ने की टेंडर में मनमानी की शिकायत मंडलायुक्त से

पालिका प्रशासन पर लगाया चहेतों को टेंडर देने का आरोप
141 निर्माण कार्यो की जांच कराए जाने की मांग
टूंडला, जन सामना संवाददाता। पालिका प्रशासन द्वारा करोड़ों  रूपए की लागत से बनने वाले नाला निर्माण को लेकर निकाले गए टेंडर में सभासदों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की है। सभासदों ने पालिका प्रशासन पर धनवसूली और भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। मंगलवार को सभासदों का एक प्रतिनिध मंडल सपा के नगर अध्यक्ष ललित जैन के नेतृत्व में मंडलायुक्त चन्द्रकांत से मिला। जहां सभासदों ने कमिश्नर से पालिका प्रशासन की शिकायत करते हुए कहा कि नगर में कराए गए विकास कार्यो में पालिका प्रशासन द्वारा मनमानी की गई। विकास कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि पर टेंडर देने के नाम पर 10 प्रतिशत वसूली का भी आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि हाल ही में पालिका प्रशासन द्वारा करीब आठ करोड की लागत से सिंचाई विभाग के नाला निर्माण को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके बुधवार को टेंडर होने हैं। टेंडर में चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए पालिका अधिकारियों ने सांठ गांठ कर ली है। इस पूरे खेल में पालिका के कर्मचारी भी शामिल हैं। पालिका के एक बाबू द्वारा जो रसीद काटी गई हैं, उनमें भी खेल किए गए हैं। सभासदों ने इस टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर आॅन लाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में अजयराज दीक्षित, जसवंत सिंह, रिचा यादव, आशा, किशन सिंह माहौर, रामतीर्थ चक, नीलम दिवाकर, गौरव चक आदि हैं। वहीं स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन पर धनवसूली और विकास कार्यो में घोटाला किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खान से शिकायत की है।

Read More »

एटा रोड से निकलना हुआ दुश्वार, गड्ढे दे रहे दर्द

20 से 30 मिनट में तस हो रहा छह किलोमीटर का सफर
पुलिया निर्माण और गड्ढे युक्त सडकों ने किया निकलना दुश्वार
टूंडला, जन सामना संवाददाता। एटा रोड पर राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह पुलिया निर्माण को खोदी गई सड़क और गड्ढों के चलते जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। स्थिति ये है कि छह किलोमीटर का सफर 20 से 30 मिनट में तय हो पा रहा है। प्रदेश सरकार के विकास कार्यो से अभी भी अछूता है एटा रोड मार्ग। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे हैं। पूरी सडक खुदी हुई पडी है। वहीं ऊपर से सडक काटकर पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते राहगीरों को धूल मिट्टी का सामना करना पडता है। आए दिन एटा रोड पर जाम के हालात पैदा होते हैं। एटा, कासगंज, सोरों, पीलीभीत, बदायूं के लिए सैकडों यात्रियों का इस ओर प्रतिदिन आवागमन रहता है। रात के समय में भी इस रोड पर बसें चलती रहती हैं। बावजूद इसके इस रोड को बनवाने की जहमत नहीं उठाई। टूंडला से नगला बीच तक करीब एक दर्जन गांव इस मार्ग पर पडते हैं। जहां रहने वाले ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पडता है। इतना ही नहीं प्रत्येक शुक्रवार को पचोखरा श्रीनगर पर पशु पैंठ लगती हैं। जिसमें दूर दराज से लोग पशु खरीदने और बेचने के लिए आते हैं। इस क्षेत्र में पचोखरा पशु हाट सबसे बडी मानी जाती है। शुक्रवार के दिन हालात और भी खराब हो जाते हैं। एटा रोड से दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने इस मार्ग को बनवाने की मांग की लेकिन नतीजा ढ़ाक के तीन पात ही रहा है।

Read More »

शोरूम में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर राख हुआ

दो घंण्टे बाद दमकल ने पाया आग पर काबू
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र रानी वाला मार्केट के सामने पारकर इलैक्ट्रोनिक शोरूम में भीषण आग लगने से लाखों का इलैक्ट्रोनिक सामान जलकर खाख हो गया। मौके पर पहुंची दमकलों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। शोरूम मालिक का आरोप है कि दुकान में आग पीछे से दीवार तोडकर किन्ही लोगों ने लगायी है। थाना दक्षिण के अन्तर्गत रानी वाला मार्केट के सामने राजेन्द्र सिंह बग्गा पारकर इलैक्ट्रोनिक के नाम से शोरूम का संचालन करते है। उनके शोरूम पर टीवी, फ्रिज, एलईडी, बाशिंग मशीन, आदि इलैक्ट्रिोनिक आयटम की बिक्री की जाती है। सोमवार सांय शोरूम संचालक राजेन्द्र सिंह बग्गा रोजाना की तरह अपने शोरूम को बंद कर घर गये थे कि तभी आधी रात्रि बाद शोरूम से अचानक जोरदार आग की लपटे उठना शुरू हो गयी। जैसे ही राहगीरों ने शोरूम से आग की लपटे उठती देखा तो वह सन्न रह गये। उन्होंने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इधर किसी ने सूचना शोरूम संचालक को दी तो वह भी शोरूम पहुंचे। इधर जानकारी होते ही थाना पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये गये। करीब दो घंण्टे की कडी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन तव भी उसमें से आग की कुछ लपटे उठती रही जो काफी समय बाद शांत हुई। इतनी भीषण आग से शोरूम संचालक सन्न रह गया पहले तो उसने शार्ट सर्किट से आग की आशंका जाहिर की लेकिन आग बुझने के बाद देखा गया कि शोरूम के पीछे की दीवार भी कटी हुई है। जिसके पास ही केरोसिन की बोतल भी पडी मिली। शोरूम संचालक ने दीवार काटकर तथा कैरोसिन डालकर शोरूम में आग लगाने का आरोप किन्ही लोगों पर लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि आग लगाने से पहले शोरूम में चोरी भी की गई है। शोरूम संचालक के अनुसार इस भीषण अग्निकांण्ड में करीब 35 से 40 लाख का नुकसान होने की अनुमान लगाया गया है। इधर शोरूम संचालक के आरोप के बाद मामले की जांच करने के लिये क्राइम ब्रांच टीम व डाग स्कायड टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

Read More »

प्रेमी प्रेमिका की पिताओं ने की गोली मारकर, गला रेतकर नृसंस हत्या

दोनों एक ही परिवार व समाज के थे प्रेमी प्रेमिका
पुलिस को गुमराह करने के लिये पहले दर्ज करायी गुमशुदगी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज क्षेत्र में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। इस क्षेत्र में प्रेम करना इतना गुनाह हो गया कि एक ही परिवार व एक ही समाज के होने के बाद भी प्रेमी व प्रेमिका के पिता ने दोनों की गोली मारकर हत्या करने के बाद गला रेतकर शवों को कुए में फेंक दिया और थाने मंे दोनों की गुमशुदगी पहले ही दर्ज करा दी। पुलिस ने तीन दिन बाद घटना का खुलासा करते हुये दोनों के शवों को बरामद करने के साथ हत्यारोपी पिताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र का है। गांव नगला पुरा निवासी गौरी शंकर पुत्र गंगादीन की पुत्री प्रवेश की आंख अपने रिस्ते के भाई रवि पुत्र शिवनाथ से लड गयी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान चढ गया। दोनों आपस में एक दूसरे से छिपते-छिपाते मिलते रहे। 23 दिसम्बर 2016 को गौरी शंकर ने अपनी पुत्री प्रवेश को रवि के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पुलिस अधीक्षक हिमांशू कुमार ने बताया कि इसके बाद गौरी शंकर ने अपनी पुत्री प्रवेश व शिवनाथ ने अपने पुत्र रवि की गोली मारकर व गला रेतकर क्रूरता पूर्वक हत्या करने के बाद शवों को कुए में डालकर धान के प्वाल से ढक दिया और दोनों ने ही थाने आकर प्रवेश व रवि के गायव होने की झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में एसआई यश कुमार, एसआई बाबी कुमार आदि पुलिस टीम ने जव प्रेमी रवि व प्रेमिका प्रवेश की तलाश की तो कोई पता नही चल सका। पुलिस को जव दोनों के प्रेम प्रसंग तथा एक ही परिवार से ताल्लुक रखने एवं परिवार द्वारा इस प्रेम प्रसंग का विरोध किये जाने की जानकारी हुई तो पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने जुर्म का इकवाल करते हुये रवि व प्रवेश की हत्या कर शवो को कुए में फेंकना बताया। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के शव को बरामद कर हत्यारोपी दोनों पिताओं के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजा है।

Read More »