Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2017 » January » 05 (page 2)

Daily Archives: 5th January 2017

बजरंग दल ने मनायी गुरू गोविंद सिंह की जन्म जयंती

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बजरंग दल के विभाग संयोजक पं. वीनेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरू गोविन्द सिंह महाराज की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कैम्प कार्यालय पर किया गया। जिसका शुभारम्भ गुरू गोविंद सिंह महाराज के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण सवं दीपदान के साथ हुआ। इस दौरान वीनेश शर्मा ने कहा कि दसवें गुरू गोविंद सिंह ने मुगलों के शासनकाल में देश की आजादी के लिये अपने जीवन का सर्वस्त्र दांव पर लगा दिया व मुगलों से लड़ाई लड़ी। गुरूजी ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ रहे वीर पुरूषों व क्रांतिकारियों में नई चेतना जाग्रत करते हुये कहा था कि चिड़िया से मैं बाज लड़ाऊं तब गोविन्द सिंह नाम कहाऊं। 

Read More »

गुरू गोविन्द साहब का 350 वां प्रकाश उत्सव सम्पन्न

2017-01-05-04-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गुरू गोविन्द साहब का 350 वां प्रकाश उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विगत दो दिन पर्व नगर के गुरूद्वारे में अखण्ड पाठ साहब की आरम्भ किया गया। जिसकी सेवा बग्गा परिवार की माता महेन्द्र कौर द्वरा की गयी। गुरूगोविन्द जयन्ती के अवसर में नगर के गुरूद्वारा में पाठ व लंगर का आयोजन किया गया। रात्रि में प्रकाश व आतिशबाजी की गयी। गुरूगोविन्द साहब के जन्म उत्सव के दौरान गुरूवार को गुरूद्वारा को रंगीन रोशनी से सजाया गया। वही तीन दो दिन से चल रहे साहब पाठ का समापन करते हुए भब्य लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा ने गुरू गोविन्द सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते एक विचार प्रकट किये। वही गुरूद्वारे की तरह से उनको मटोपा भेट किया। गुरूद्वारे के प्रधान सं0 हरवंश सिंह मल्होत्रा द्वारा गुरू जी के बारे में लोगो को जनकारी दी। वही रात्रि में नौ बजे से 12 बजे तक बच्चो द्वारा कीर्तन, कविता का पाट किया गया। वही बाहर से आये रागी जत्था ज्ञानी ओंकार सिंह द्वारा कीर्तिन किया गया। सभी के सम्मान के साथ गुरूद्वारे में लंगर लगाया गया। जिसमें लोगो ने जमकर प्रसाद पाया। इस मौके पर त्रिलोचनसिंह, विक्की सलूजा, राजेन्द्ररसिंह मल्होत्रा हरवंश सिंह मल्होत्रा, रविन्दर पाल सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा, चरनजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर प्रशासन गंभीर

2017-01-05-03-ravijansaamnaडीएम ने वार्ता के दौरान तैयारियों पर डाला प्रकाश दी चुनाव से संबंधित विभिन्न एप्स की जानकारी
एसपी ने पेड न्यूज न बनाने पर दिया जोर
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नया वर्ष 2017 शुरू होने के साथ ही चुनाव आयोग ने भी विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजा दी है जिसको लेकर पूरी यूपी में प्रशासनिक अधिकारियों का अमला सतर्क हो गया है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गंभीरता दिखाते हुये जहां बीते दिन से ही शहर के प्रमुख चैराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे रहे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटवाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार चुनाव आयोग द्वारा सुगमता के लिये एप जारी किये हैं अर्थात सारे कार्य आॅनलाइन होंगे। इसी क्रम में डीएम राजेश प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस को संबोधित करते हुये विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियों पर प्रकाश डाला। मीडिया से बात करते हुये उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने चुनाव को और पारदर्शी बनाने के लिये अहम कदम उठाते हुये कई एप बनाये हैं। जिनके बारे में जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि पहला ई-सुविधा इसेक लिये जो भी राजनीतिक दल हैं वे इस एप पर कोई भी कार्यक्रम या बैठक या जनसभा करने के लिये इस एप पर एप्लाई करेंगे। दूसरा ई-समाधान एप जिसमें जो भी चुनाव से संबंधित शिकायतें होंगी उनको इस पर आॅनलाइन किया जा सकता है। बूथ डायरी एप के माध्यम से बूथ वाइस जिला वाइस हमारा वोट कहां पड़ेगा उसके बारे में जानकारी ली जा सकती है। 

Read More »

डीएम ने ली राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों की बैठक

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। डीएम राजेश प्रकाश ने दबरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों की बैठक में चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद वार्ता करते हुये खास निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के होर्डिंग्स, बैनर अभी लगे हैं न हटने पर उन्हें उतारने के बाद वसूली भी की जायेगी। आगे कहा कोई पार्टी अगर जाति धर्म की बात कहते हुये वोट मांगती है तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वह भी कार्यवाही की जद में आती है, इसलिए राजनीतिक पार्टियां इसका भी विशेष ध्यान रखें। आगे कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं के वाहनों पर लगे झंडे, बैनर आदि भी हटा लें। अगर किसी के मकान के बाहर कोई पार्टी का पोस्टर आदि लगाना है तो उसकी अनुमति मकान स्वामी और फिर अपने क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर से ले लें।

Read More »

श्री रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आठ को

2017-01-05-02-ravijansaamnaफिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। श्री रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा आठ जनवरी को श्रीमती श्यामा देवी इंटर काॅलेज हिमायूंपुर के प्रांगण में होगा। ये जानकारी मंच के अध्यक्ष पीके शर्मा, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, मुकेश शर्मा एवं कृष्ण कुमार कनक ने संयुक्त रूप से दी। आगे बताया प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिये चैंतीस विद्यालयों के कुल 423 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जो कि प्रसन्नता की बात है। परीक्षा समाप्त होने ेक बाद एक घंटे तक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में डा. मयंक भटनागर, डा. रामसनेही लाल शर्मा, डा. सुशील शर्मा, आचार्य संतोष शर्मा, डा. रजनी सिंह, श्रीमती वर्तिका जैन, राघवेंद्र जी, आर नवरंग आदि शामिल होंगे। प्रतियोगिता के समय दर्शक दीर्घा में सही उत्तर देने वाले श्रोताओं को अभिषेक मित्तल, किंसुक बंसल, मयंक जैन आदि के द्वारा आकर्षण पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

Read More »

अजीम को चुनाव लड़ाने पर आभार व्यक्त

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहिद अन्सारी ने फिरोजाबाद के सभी छोटे बडे कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि सपा प्रत्याशी अजीम भाई हिन्दू मुस्लिम समाज के लोकप्रिय नेता है। विकास में विश्वास रखते हैं को मनमुटाव दूर करके मजबूत बनायें। इस मौके पर डा. सीएल सैन, पंडित दिनेश चंद्र शर्माद्व राजकुमार कठेरिया, फुन्दन अन्सारी, ल्याउलन हक, हाजी नईम परवेज अन्सारी, मुनव्वर अंसारी, इस्लाम सिद्दीकी, शफीक अन्सारी, इलारी अनसारी, अकील, अकील सलमानी, इकबाल मंसूरी, विन्नी मित्तल, राममोहन यादव, योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, सोनू बघेल आदि ने अजीम भाई को चुनाव लड़ाने के लिये पार्टी का आभार व्यक्त किया।

Read More »

भाजपा से वर्षों पूर्व गठबंधन का फर्ज निभा रही सपा

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डोरीलाल जाटव एवं महासचिव दिलीप कुमार ने समाजवादी पार्टी में जारी उठापटक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा सपा, भाजपा से वर्षो पूर्व हुये गुप्त गठबन्धन का धर्म निभा रही है। इसी प्रकार का ड्रामा सपा नेताओं ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन को धोखा देकर किया था। समाजवादी पार्टी हर बार मुसलमानों को बेवकूफ बनाने का काम करती है। अतः मुस्लिम समाज को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों को भी धनगर जाति सहित सोलह जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देना भी एक धोखा हैै। केंद्र की मोदी सरकार ने भी नोटबंदी करके गरीबों, मजदूरों व किसानों को बेरोजगार करके छोड़ दिया है। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ाकर तथा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी कराकर पूंजीपतियों एवं जमाखोरों को फायदा पहुंचाया है। समाज के दलित तबकों का आरक्षण निष्प्रभावी करके आरएसएस की मानसिकता को बढ़ावा दिया है। अगर सही मायने में दलितों की हितैषी मोदी सरकार है तो निजी क्षेत्र में आरक्षण तुरन्त लागू करें।

Read More »

आदर्श आचार संहिता के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगाः डीईओ

2017-01-05-01-ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने बताया कि जनपद में निष्पक्ष निर्भीक भयरहित शांतिपूर्वक सकुशल विधानसभा सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए आदर्श संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन की विभिन्न तिथियां घोषित कर दी है। जिसके तहत कानपुर देहात जनपद में तीसरे चरण 19 फरवरी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए 24 जनवरी को नोटिफिकेशन, 31 जनवरी को नामांकन, स्कूटनी 1 फरवरी को, नामवापसी 3 फरवरी की तिथि निर्वाचन आयोग द्वारा निहित की गयी है। विधान सभा चुनाव के तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता के नियमों का शतप्रतिशत पालन किया जायेगा। निर्वाचन की दृटि से जनपद में 1062 मतदान केन्द्र तथा 1422 मतदेय स्थल स्थापित किये गये है। निर्वाचन संबंधी जहां पर मतदान केन्द्र व मतदेय स्थलों पर सभी व्यवस्थायें दुरस्त कर ली गयी है। जनपद के सारे बैनर, पोस्टर, होर्डिग को तत्काल प्रभाव से हटवा दिया गया है। 

Read More »