Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » March » 29 (page 2)

Daily Archives: 29th March 2017

इण्टर कालेज की भूमि पर महाविद्यालय चलाने का आरटीआई एक्टीविस्ट ने लगाया आरोप

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर की एक इण्टर कालेज की प्रबन्ध समिति द्वारा अपनी ही दूसरी संस्था को फर्जी तरीके से भूमि हस्तानान्तरित किये जाने व उस पर अवैध व अनाधिाकृत तरीके से महाविद्यालय संचालित किये जाने के आरोप लगाकर मामले की शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित अन्य स्तरों पर की गई है। साथ ही कार्यवाही की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर, उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा व शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को उक्त आरोप लगाते हुये भेजी शिकायत में आरटीआई एक्टीविस्ट व समाजसेवी भीकेन्द्र कुमार वाष्र्णेय निवासी लाढ़पुर ने कहा है कि सार्वजनिक धार्मिक सभा द्वारा वित्त पोषित संस्था सरस्वती इंटर कालेज संचालित है जो कि गांव अहियापुर में है। उक्त संस्था उ.प्र. शासन से इंटरमीडियेट स्तर तक मान्यता प्राप्त एवं अनुदानित शिक्षण संस्था है जो कि उ. प्र. माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के प्रावधानों से संचालित होती है।

Read More »

रूनक-झुनक गणगौर गीत प्रतियोगिता सम्पन्न

2017.03.29. 3 ssp gangaurकानपुर, स्वप्निल तिवारी। कराची खाना स्थित राजस्थान भवन में श्री माहेश्वरी महिला मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार को रूनक झुनक गणगौर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बहनों ने गणगौर गीत सुना कर सबकों झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ईश्वर गौरा गीत गायन व गणगौर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से मन्जू बांगड़, अन्जू जाजू, करूणा अटल, शालिनी करनानी, सीमा झंवर, नीलम, सुमन डागा, शालिनी तोषनीवाल, आरती, ऋचा, कविता, तुशिता, कुशुम मौजूद रहीं।

Read More »

झांकियों के साथ धूमधाम से निकली भगवान परशुुराम शोभायात्रा

2017.03.29. 2 ssp n chakrapaniजगह-जगह पूजा-अर्चना के साथ हुआ भव्य स्वागत
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। श्री ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में नवसंवत्सर के अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की विशाल व भव्य शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया गया।
आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से शोभायात्रा की शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना व आरती उतार कर की।
मेला अध्यक्ष प्रवीन कौशिक, संयोजक शरद उपाध्याय नन्दा के नेतृत्व में सभी अतिथियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व बगीची पर धार्मिक विद्वानों के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई।

Read More »

भाड़े पर कराई थी पत्नी व भाई ने मिलकर हत्या

अवैध सम्बन्धों के चलते हुई चरन सिंह की हत्या
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सादाबाद कोतवाली क्षेत्रातंर्गत गांव तसींगा में गत 28 जनवरी को पोखर के पास मिली गांव के ही चरन सिंह के शव के बाद उक्त हत्याकाण्ड का आज कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या में मृतक की पत्नी, सगे भाई सहित 3 लोगों को गिरतार किया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या उसकी ही पत्नी व सगे भाई ने मिलकर भाडे पर हत्या करायी गई।
घटना का खुलासा करते हुए आज कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि गत 28 जनवरी को गांव तसींगा के जंगल स्थित पोखर के पास 36 वर्षीय इसी गांव के चरन सिंह पुत्र कुंवर लाल का शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराने पर चरन सिंह की गला दबाकर हत्या करना पाया गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई।

Read More »

हृदयनरायण दीक्षितः राजनीति में कैद सांस्कृतिक चेतना का शिखर पुरूष

2017.03.29. 1 ssp jh n dixitउत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दीक्षित जी सदन का गौरव बढ़ायेंगे।
-एम. अफसर खां सागर
वह जो ठान लेते हैं, वही करते हैं। उनका व्यक्तित्व सागर के समान सरल है, तो कृतित्व पर्वत के समान अटल। उनके जीवन का कोई भी पहलू आसान नहीं है। विशाल व जीवट अस्तित्व के गढ़े एक दिलचस्प व सरल व्यक्त्वि के धनी हैं हृदयनरायण दीक्षित। इनके चिंतन व लेखन से भारत का सम्पूर्ण हिन्दी भाषी समाज परिचित है। सामाजिक समरस्ता, सांस्कृतिक चिंतन, वैदिक व्याख्या के पर्याय है दीक्षित जी। हिन्दी पत्रकारिता के शिखर पर दीक्षित जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है। बहुत विरले ही होते हैं वो इंसान जो राजनीतिक झंझावतों के बावजूद देश के पचासों अखबारों के लिए नियमित स्तम्भ लिख कर समाज को दिशा देने का काम करते हैं। हृदयनरायण दीक्षित की पत्रकारिता को यही अवदान है कि उनके पत्रकारिता जीवन पर डॉ अनुभव अवस्थी ने शोध कर पीएचडी की डिग्री हासिल किया है। अनुभव द्वारा लिखित ‘हृदयनरायण दीक्षित और उनकी पत्रकारिता’ नमक पुस्तक प्रकाशित हुई है। इसके अलावा दीक्षित जी के पत्रकारिता पर अनुभव के आठ शोधपत्र भी छपे हैं। दीक्षित जी का मानना है कि समाज सेवा के लिए राजनीति में सक्रिय हूं और भारतीय संस्कृतिमूलक विचार संवर्द्धन के लिए पत्रकारिता में। निःसंदेह दीक्षित जी विश्व में भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े व्याख्याता हैं। इन्हें 21वीं सदी का दीनदयाल उपाध्याय कहा जाता है, जिसे सभी राजनीतिक दल के लोग स्वीकार भी करते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसा अध्यक्ष के पद पर दीक्षित जी का चयन सबसे योग्य व्यक्ति का चयन है। सदन का लम्बा अनुभव के साथ संसदीय कार्यों की बेहतर व सटीक जानकारी है इनके पास। सदन के सफल संचालन में इनका तजुर्बा व ज्ञान काम आयेगा।

Read More »

दूसरे दिन भी हिन्दी नववर्ष का उत्साह जारी

2017.03.29 06 ravijansaamnaमातृशक्ति संयोजिका ने महिलाओं को तिलक कर दी बधाई
बेटियों को खुद सुरक्षा करने को जागरूक करेगा संगठन-मंजू सिंह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिन्दी नववर्ष के दूसरे दिन भी उत्साह का दौर जारी रहा। इस बार महिलाओं ने भी खासा उत्साह दिखाया। मातृशक्ति की प्रान्तीय संयोजिका करूणा नागर के निर्देश पर जिला संयोजिका मंजू सिंह ने हिन्दी नवसम्वत्सर पर महिलाओं, युवतियों को तिलक लगाकर बधाई दी। राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मंदिर को जाने वाले और वहां से आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं, युवतियों, वृद्धाओं, बालिकाओं को तिलक करते हुये हिन्दी नववर्ष की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर महिलायें आगे बढ़कर रूचि नहीं लेती हैं, जबकि उन्हें हर कार्य में भागीदारी दिखानी चाहिये। 

Read More »

पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोमल फाउण्डेशन के द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन बीएमएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली बीएसएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली बीएसएम पब्लिक स्कूल, सत्यनगर से शुरू होकर बघेल कालोनी, नाला रोड, टापा कलां भ्रमण करते हुये सत्यनगर की बगीची पर समाप्त हुयी। रैली में छात्र-छात्रायें वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, आओ मिलकर वृक्ष लगायें, पर्यावरण को स्वच्छ बनायें जैसे नारे लगाते हुये जन-जन को जागरूक करते हुये रैली में चल रहे थे। संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण का हम सबके जीवन में बहुत ही महत्व है। इसलिए हमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। अगर हम सबने पर्यावरण को स्वच्छ नहीं किया तो यह सबके लिये घातक होगा।

Read More »

सर्राफा व्यापारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

2017.03.29 04 ravijansaamnaमक्खनपुर में दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार
आरोपित एसओ की तैनाती पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाये आरोप
व्यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
रात कैण्डिल मार्च में उमड़े सैकडों-महिला पुरूष
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव नगला तुरकिया में दो दिन पूर्व लूट के बाद हुयी सर्राफा व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापारी वर्ग अभी शांत नहीं है। बीते दिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख गुस्सा जाहिर किया था। आज फिर अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान करते हुये व्यापारियों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। 

Read More »

व्यापार मण्डल ने जताया लूट-हत्या की घटना पर आक्रोश

कहा-डीजीपी लखनऊ-प्रमुख सचिव को कराया है अवगत
व्यापारी सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी को कर रहे मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर प्रान्तीय अध्यक्ष वीएस गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद के मक्खनपुर में सर्राफा व्यवसाई के साथ बड़ी लूट एवं लुटेरों द्वारा सरेआम गोली मार कर हत्या करने पर गहरा आक्रोश जताते हुये दुख व्यक्त किया।

Read More »

पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने कई लोगों को विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। थाना उत्तर पुलिस ने विगत रात्रि में अभियान चला कर नशे बाजों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। 

Read More »