Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » April » 26

Daily Archives: 26th April 2017

दिल्ली चुनावों में मिली जीत पर भाजपाईयों ने किया खुशी का इजहार

2017.04.26 05 ravijansaamnaमहिला नेत्री ने लगाए भाजपा नेता पर गंभीर आरोप
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आज भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली नगर निगम चुनावों में मिली भारी जीत से जहां चारों ओर खुशी का माहौल है, तो दूसरी ओर जिले की भाजपा महिला मोर्चा की एक महिला नेत्री ने अपनी पार्टी के ही अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु तहरीर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की एक नेत्री ने आज तमाम महिलाओं के साथ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाये हैं कि अध्यक्ष ने गत 9 अप्रैल को पार्टी कार्यालय बुलाया था और वहां पर वह अकेले थे और उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकते कीं। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके बाद एक शादी समारोह में भी उक्त अध्यक्ष 

Read More »

विद्युत समस्याओं को लेकर पूर्व उर्जा मंत्री ने उर्जा मंत्री से फोन पर की वार्ता

3-4 दिन में सुचारू हो जाएगी विद्युत व्यवस्था
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जनपद हाथरस की बिगडी विद्युत व्यवस्था व टीटीजेड क्षेत्र सादाबाद में भी भारी विद्युत कटौती को लेकर आज प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने वार्ता करते हुए बिजली सप्लाई दुरूस्त करने की अपील की। प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को फोन पर हुई वार्ता में आश्वस्त करते हुए कहा कि टीटीजेड क्षेत्र सादाबाद व जिले की विद्युत सप्लाई व्यवस्था आगामी 3 से 4 दिनों के अन्दर सुधर जायेगी और जिले को सही तरीके से विद्युत आपूर्ति मिलना सुचारू हो जायेगा। उल्लेखनीय है जिले में व सादाबाद टीटीजेड क्षेत्र में अंधाधुंध विद्युत कटौती को लेकर पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने विद्युत व्यवस्था न सुधरने पर जिलाधिकारी को नोटिस देकर आगामी 2 मई से एसडीएम सादाबाद कार्यालय पर लगातार धरना देने का ऐलान किया है।

Read More »

कांग्रेसी नेता की मां के साथ पुलिस चौकी से चन्द कदम दूरी पर लूट

2017.04.26 04 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। शहर के दक्षिणी इलाके में लगातार लूट और चोरी की हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम दिख रही है। पुलिस की नाक के नीचे एक बार फिर दुस्साहस दिखाते हुए बदमाशों ने कांग्रेसी नेता की मां को पुलिस वाला बनकर लूट लिया। बेखौफ बदमाशों को इतना भी डर नहीं था कि मात्र 200 कदम की दूरी पर पुलिस चैकी है। जानकारी के अनुसार, खुद को पुलिस वाला बता कर बदमाशों ने कांग्रेसी नेता की मां से दो सोने की अंगूठी और चैन लूट ली। कांग्रेसी नेता की मां के साथ हुई लूट पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंचे। बर्रा 6 सी ब्लाॅक में रहने वाली रिटायर्ड बैंक कर्मी रामकुमारी सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे लाल बंगले में रहने वाले अपने भाई के घर जाने के लिए निकली थीं जैसे ही पाल टावर पहुंची पहले से घात लगाए दो युवक उनके पास पहुंचे खुद को पुलिस वाला बताकर महिला से कहा कि यहां पर लूटपाट बहुत होती है इसलिए आप अपनी चेन और अंगूठी उतार कर पर्स में रख लीजिए। लगातार इलाके में हो रही घटनाओं से वाकिफ रामकुमारी श्रीवास्तव ने चेन और अंगूठी जैसे ही उतारी बदमाशों ने उन्हें दबोच कर सोने की ज्वैलरी लूट लिया और भाग निकले महिला ने घटना की जानकारी अपने कांग्रेसी नेता बेटे संजय श्रीवास्तव को दी तो वह अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कांग्रेसी नेता की मां के साथ हुई लूट की जानकारी पर सीओ गोविंदनगर समेत बर्रा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी ।

Read More »

सूचना विभाग की वार्षिकी ’उ0 प्र0’ पुस्तक जानकारी का है भण्डारः एसपी

2017.04.26 03 ravijansaamnaसूचना विभाग की वार्षिकी देश व प्रदेश के बारे में बृहद जानकारी देता एक पठनीय ग्रन्थ: एसपी-सीडीओ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सूचना वार्षिकी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण पुस्तक के साथ ही देश व प्रदेश के बारे में बृहद जानकारी उपलब्ध कराता एक पठनीय ग्रन्थ है। पुस्तक में प्रदेश की मूलभूत भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यक जानकारियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागो द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारियो का भी समावेश किया गया है।

Read More »

जिला स्वच्छता समिति की बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी

2017.04.26 02 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला स्वच्छता समिति/जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की विकास भवन में आयोजित बैठक को सम्बोेधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी के के गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिला स्वच्छता समिति/स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की संस्तुतियों के अनुरूप जन जागरूकता अभियान चलाकर जनपद को पूर्ण रूप से ओडीएफ व स्वच्छ सुन्दर जनपद कराने में आगे आये। 

Read More »

कानून व शांति व्यवस्था पूरी तरह से रहें चाक चौबंद: राकेश कुमार सिंह

2017.04.26 01 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 04.00 बजे कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों, अपर जिलाधिकारी (प्र0), अपर जिलाधिकारी (वि0एवं रा0) तथा समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकता के अनुसार जनपद सहित समूचे प्रदेश में किसी भी स्तर पर लाॅ एण्ड आॅर्डर के बिगड़ने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। 

Read More »