Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » 2017 » May » 26

Daily Archives: 26th May 2017

अब अपंजीकृत नोटरी धारक भी बन जायेंगे भवन स्वामी!

2017.05.26. 2 ssp kda news jarauliजरौली फेस एक व दो के लोगों को मिलेगी राहत
कानपुर विकास प्राधिकरण को मिलेगा वित्तीय लाभ
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर विकास प्राधिकरण अब तक उन्हें ही वैध कब्जेदार मानता रहा है जिन्होंने कानपुर विकास प्राधिकरण से सम्पत्ति का आवंटन करवाया हो या मूल आवंटी से पंजीकृत अनुबन्ध करवाया हो, लेकिन अब प्राधिकरण की नींद टूट चुकी है और अपना राजस्व बढ़ाने के लिए अपंजीकृत कब्जेदारों को भी मालिकाना हक देने को राजी हो गया है। इससे जहां एक ओर उन लोगों को राहत मिल जायेगी जो लोग दसकों से मालिकाना हक पाने के लिए जद्दोजेहाद कर रहे थे वहीं दूसरी ओर वर्तमान कब्जेदार उन मूल आवंटियों के ब्लैकमेलिंग से भी बच जायेंगे जो दसकों पहले अपने भवनों को बेंच कर चले गए थे।
बताते चलें कि जागरूकता के अभाव में हजारों क्रेताओं ने अपंजीकृत दस्तावेजों के सहारे बेचनामा करार दसकों पहले कर लिया था लेकिन कानपुर विकास प्राधिकरण ने उन्हें सम्पत्ति का मालिकाना हक देने से मना कर दिया था।

Read More »

फौजी ने थानाध्यक्ष को दो तमाचे जड़े

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कोतवाली गेट पर डम्फर चालक को हड़का रहे फौजी को रोकना पुलिस को मंहगा पड़ गया। फौजी के दो थप्पड़ खाकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष चैंधिया गये। बाद में दबाव पड़ने पर फौजी को थाने से छोड़ दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम मवई भच्छन निवासी विवेक विश्वकर्मा की बहन की शादी कोतवाली के पास स्थित गेस्ट हाउस से आज है। जिसमें शरीक होने आए रिस्तेदार फौजी सुनील कुमार ओझा की आज शुक्रवार सुबह बाइक में कट मारने को लेकर कोतवाली गेट पर डम्फर चालक से बहस हो रही थी। पुलिस के सिपाहियों के हस्ताक्षेप के बाद फौजी व सिपाही भिड़ गये। 

Read More »

दबंगों ने पुजारी की नाक व गुप्तांग काटा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। तन्त्र मन्त्र की शंका में दबंग तान्त्रिक को मारपीट के बाद रात में घर से उठा ले गये और उसकी नाक व गुप्तांग काट कर उसे घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर कोतवाली पहुंचे ग्राम जगन्नाथपुर निवासी नत्थू ने पुलिस को बताया आज तड़के सुबह गाॅव के विमलेश छोटे चन्दा व छुटकी ने उसके घर पर धावा बोल कर उसे व उसकी पत्नी राजकुमारी के साथ मारपीट की और बेहोशी की हालत में मुझे(नत्थू) उठा ले गये। खेतों में ले जाकर उक्त लोगों ने धारदार हथियार से उसकी नाक व गुप्तांग काट दिया। सुबह पुत्र बहू व पत्नी ढूढ़ती हुई खेतों में पहुंची जहाॅं से घायल नत्थू को उठा कर घर लाई और अब न्याय के लिये थाने आई है। पीड़ित नत्थू का कहना है कि मेरे घर के सामने शंकर जी का सार्वजनिक मन्दिर है जिसे दबंग हटाना चाहते हैं। इसी बात से नाराज उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

Read More »

अंग्रेज ने भीमराव की पत्नी का हाथ तोड़ा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया में बीती रात बच्चों के झगड़े से नाराज दबंगों ने रात दस बजे हमला बोलकर वृद्ध शषि पत्नी भीमराव निवासी ग्राम ककरहिया पतारा ने पुलिस से शिकायत की है कि पड़ोसी कल्लू गुड़िया व अंगे्रेज ने बच्चों के विवाद में बीती रात हमला बोल कर मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया है।

Read More »

उधारी मांगने पर छोटे भाई पर हमला

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उधारी का रूपया मांगने पर बड़े भाई के परिवार ने हमला कर छोटे भाई व भतीजी को घायल कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गढोलामऊ निवासी रामस्वरूप के पुत्र लल्लन ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई गंगा सिंह को ट्यूबवेल बोर कराने के लिए एक लाख ग्याहर हजार पाॅच सौ रूपया दिया था। कई बार मांगने के बाद भी उधारी नहीं दी। आज सुबह पुत्री नेहा बड़े भाई गंगा सिंह के यहाॅं पैसे मांगने गई तो गाली गलौच कर भगा दिया। पीछे से आए गंगा सिंह पुत्र सुनील पत्नी सावित्री देवी ने हमला कर पीड़ित लल्लन को जमकर पीटा बचाने दौड़ी पुत्री नेहा को भी जमकर मारा पीटा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Read More »

महिला ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक महिला ने संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने पति पर जहर देकर मारने का प्रयास करने का अरोप लगाया। मायका पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी 22 वर्षीय पत्नी सावित्री ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसने अर्ध अचेत हालत में डायल 100 को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की माने तो उसके पति ने अतिरिक्त दहेज के चलते उसके साथ मारपीट करते हुए मुख में जहर डालकर पानी डाल दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके मायके जनपद आगरा के बलकेश्वर निवासी शम्भूनाथ पिता को दी। जिला अस्पताल में पहुच महिला के माता-पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More »

खेत में पड़ा मिला शौच को गई किशोरी का शव

दुष्कर्म की आशंका, गत शाम की घटना के बाद गांव में सनसनी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी गढ़ी टीकरी में शौच करने गये एक किशोरी मृत हालत में खेत में मिली। जिसके शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की है। बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी स्थित गढ़ी टीकरी निवासी शारदा प्रसाद की पुत्री 16 वर्षीय ममता गत दिवस शाम को अपने घर से खेत की ओर शौच करने गयी थी। 

Read More »

गेल गैस की पाइप स्थानान्तरित कराने की मांग

2017.05.26 11 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिंद विकास पार्टी श्रमिक संगठन के बैनर तले 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में स्थानीय गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। संगठन द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। शहरी क्षेत्र की घनी आबादी में संचालित कांच कारखानों को शहर से बाहर स्थानान्तरित करने, श्रमिकों की उपस्थिति 12 नंबर फार्म में दर्ज कराने, शहरी क्षेत्र से गुजर रही गेल गैस की पाइप लाइन को बदलवाने और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को तुरंत सील कराने की मांग को लेकर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के पूर्व हिंद विकास श्रमिक संगठन के अध्यक्ष गुमान सिंह ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने और धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी और अनेक श्रमिक नेता मौजूद थे।

Read More »

ईद की तैयारियों को लेकर डीएम व एसएसी ने किया निरीक्षण

गांधीपार्क स्थित ईदगाह में देखी व्यवस्थाऐं
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ईद की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार देर शाम डीएम नेहा शर्मा व एसएसपी अजय कुमार ने संयुक्त रूप गांधी पार्क स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। ईद की तैयारियों को डीएम नेहा शर्मा ने ईदगाह का निरीक्षण किया। डीएम नेहा शर्मा ने नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का साफ-सफाई का दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं इमामबाड़ा का निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी अजय कुमार को शहर काजी सैय्यद शहननियाज अली ने बताया कि ईद पर बाजारों में खासी भीड़-भाड़ रहती है।

Read More »

लोक अदालत को और ज्यादा प्रभावी बनाने के प्रयास

न्याय अधिकारियों संग प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मंथन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय सभागार में शुक्रवार को आठ जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियो के सम्बन्ध मे बैठक संपन्न हुयी। बैठक मे नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज आर.पी.सिंह ने बैठक में आये सभी अधिकारियो से अपील की राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभागों में लम्बित अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए। उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया कि लोक अदालत के लिए भेजी जाने वाली सम्मन को शीघ्रता से तामिल कराये। 

Read More »