Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June » 06 (page 2)

Daily Archives: 6th June 2017

राहगीरों में बंटवाया दाल चावल व शरबत

2017.06.06. 3 ssp jitendraकानपुर, जन सामना संवाददाता। जेठ मास के दशहरा के पावन अवसर पर क्षेत्रीय भक्तगणों द्वारा ओमपुरवा रोड पीपल शनि देव मन्दिर के पास में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने अपनी अपनी इच्छा के अनुसार प्रसाद के रूप दाल चावल बंटवाया। वहीं लालकुर्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन दिव्य प्रकाश सेवा समिति के द्वारा करवाया गया।

Read More »

वाणिज्य कर विभाग ने जीएसटी जागरूकता रैली निकाली

2017.06.06. 2 ssp gstकानपुर, जन सामना ब्यूरो। सबका साथ सबके विकास के लिये यह आवश्यक है कि व्यापारियों को कर अदा करने में कोई कठिनाई न हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारत सरकार ने जी एस टी यानी आसान कर प्रणाली जो देश के आर्थिक विकास में नई दिशा देगा। शासन ने व्यापारियों की सुविधाओं के लिए 1 जून से 15 जून तक जी एस टी में रजिस्टेशन हेतु पुनः खोला है, अतः इस सुनहरे अवसर का व्यापारियों को लाभ उठाना चाहिए। उक्त उदेश्यों की पूर्ति हेतु वाणिज्य कर विभाग द्वारा 20 किलोमीटर की रैली का आयोजन किया गया, रैली को मण्डलायुक्त ने अपने कैम्प कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली चुन्नी गंज, हर्ष नगर, बढ़ा चौराहा, फूलबाग, घंटाघर, ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर, गोविन्द नगर, फजल गंज, जरीब चौराहा, गुमटी गुरुद्वारा, 80 फिट रोड, बेनाझाबर, मोतीझील, गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन, गुरदेव पैलेस चैराहा होती हुई वाणिज्य कर कार्यालय में समाप्त हुई।

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण

2017.06.06. 1 ssp santoshकानपुर, जन सामना ब्यूरो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प सेवा समिति (रजि0) और मानव विकास समिति (रजि0) के द्वारा बर्रा 6 एल आई जी में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान, मानव विकास समिति के सचिव रूपेश श्रीवास्तव, संकल्प सेवा समिति के सचिव विजय मिश्रा, मानव विकास समिति के अध्यक्ष रूबल श्रीवास्तव और क्षेत्र के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। सभी लोगों ने इस नेक कार्य की तारीफ की और आगे भी इसी तरह के कार्य की आशा व्यक्त की।इस मौके पर मुख्यरूप से पुनीत द्विवेदी, रघुनाथ सिंह, अशोक मिश्रा, दीपक चैहान, सर्वेश द्विवेदी मौजूद रहे।

Read More »

नमस्ते इंडिया परिवार ने मनाया पर्यावरण दिवस

2017.06.06 06 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नमस्ते इंडिया परिवार ने बम्हरौली स्थित इलाहाबाद डिपो कार्यालय में पेड़ पोधे लगाकर काफी उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मोतीलाल अग्रहरी के द्वारा प्रारम्भ किया गया उन्होंने कहा सांसें हो रही कम आओ पेड़ लगाये हम! जहाँ विश्व पर्यावरण दिवस को लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर प्रेषित कर रहे है। इलाहाबाद का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 3 से 4 दिनों से तापमान 42 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड तक पहुँच गया, ग्लोबल वार्मिंग से विकासशील देश ज्यादा जूझ रहे हैं। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वनों कि आच्छादित क्षेत्रफल सिर्फ 4.5% बचा है, धरती का जलवायु शून्य कि ओर बढ़ रहा है। 

Read More »

शास्त्री चौक चौराहे पर पर्यावरण दिवस मनाया गया

2017.06.06 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उपलक्ष्य में बहुत ही वृहद रूप से शास्त्री चौक चौराहे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया। संस्था ने 21000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा है। कानपुर में संस्था द्वारा 509 पेड़ लगाये गये जा चुके है। संस्था ने पेड़ो के नाम बेटियों के नाम रखकर लोगों को जागरूक किया। हमें पेड़ों को काटने से हर कीमत पर रोकना होगा इसी के साथ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देते हुए महिला जिलाध्यक्ष शशि प्रभा शुक्ला ने कहा हम सभी को 2 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण स्वच्छ रह सके और हम स्वस्थ्य रह सकें। इस मौके पर मुख्यरूप से अविनाश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, नितिन शर्मा, अनुराग दीक्षित, हर्षित शुक्ला, इशांक, आशीष त्रिपाठी, दीपक वर्मा, पूजा निगम, पम्मी रावत, प्रभा निगम, सोनी गुप्ता, सशीला सिंह, बीना वर्मा, मानसी सिंह, हरबंश कौर आदि लोग मौजूद थे।

Read More »