Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June » 08

Daily Archives: 8th June 2017

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रिहाई तक धरना देकर बैठे रहे

2017.06.08 09 ravijansaamnaकानपुर, धमेन्द्र रावत। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर कांग्रेसजनों ने कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होकर कोतवाली में अपनी अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध दर्ज कराया और राहुल गांधी की रिहाई तक धरना देकर कोतवाली में बैठे जहां प्रशासन ने किया गिरफ्तारी में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के साथ, संदीप शुक्ला, पवन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, सियाराम पाल, नरेश त्रिपाठी, अशोक धानविक, के के तिवारी, कमल जायसवाल, आलोक मिश्रा, विकास सोनकर, दिनेश दीक्षित, मुन्ना मिश्रा आदि लोग शामिल थे।

Read More »

बाल भवन में मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए

2017.06.08 06 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। शिक्षा को राजनीती से न जोड़ा जाये। शिक्षा को भटकाया न जाये, बच्चे एक बीज की तरह होते हैं। अत: उन्हें प्रारम्भ से ही सही शिक्षा और अच्छे संस्कार दिये जाने अति आवश्यक है, ताकि वह देश का उज्ज्वल भविष्य बनाये और समाज की सेवा करते हुए निरन्तर आगे बढ़ते जाये।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ ने 15 मई से 15 जून तक संचालित ग्रीष्मकालीन निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर बाल भवन फूल बाग़ में आयोजित फ्लावर मेकिंग, जूट वर्क, बंदनवार, मोती वर्क, क्रोसिया सिलाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजायनिंग आदि से संबंधित आयोजित प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित करते हुए नव निर्मित सामग्रियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का बेहतर उपभोग किया जा रहा हैं 

Read More »

ऐसा क्या हुआ कि महिलाओं ने लगाये मोदी मुर्दाबाद के नारे

2017.06.08 03 ravijansaamnaकानपुर, अर्पण कश्यप। थाना बर्रा के गुजैनी चौकी क्षेत्र के रविदास पुरम वार्ड 74 में आज महिलाओं ने खुले में शौच जाने के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये। वही महिलाओं ने बताया कि जहां मोदी सरकार एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान चला कर लोगों को जागरुक कर रही है। वही उनके नुमाईंदे आज भी महिलाओं को खुले में शौच जाने को मजबूर कर रहे है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि घर से एक किलोमीटर दूर मैदान में शौच जाने में डर लगता है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद मनीष शर्मा से कई बार की पर हर बार एक ही जवाब वोट नही तो कुछ नही दिन हो या रात हर समय मैदान में अराजक तत्वों का जमावाड़ा लगा रहता है। जिससे छेड़छाड़ व भद्दे शब्दो को सुनना आम बात सी हो गयी है। 

Read More »

कानपुर में योगी को दिखाये गये काले झण्डे

2017.06.08 05 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता।आज योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से कुछ दूरी पर सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने उस समय हंगामा कर कर दिया जब योगी का हैलीकाप्टर लैंड कर रहा था। इस दौरान सपा छात्रसभा  के कार्यकर्ता कुछ दूरी पर पहुंच कर योगी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे वही छात्रों के हाथो में काले झंडे भी थे जिन्हे वो  दिखाना चाहते थे। सुधांशु सपा छात्र सभा का अध्यक्ष ने बताया की योगी सरकार जब से आई है। प्रदेश में अपराध बढ़ गया है और किसानों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है, इसका हम लोगों विरोध कर योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए है और काले झंडे दिखाए है।

Read More »

युवती ने लगाई फांसी, मौत

2017.06.08 02 ravijansaamnaबिना पोस्टमार्टम के शव का किया अंतिम संस्कार
कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलाबाद अन्तर्गत एक युवती ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पोवा निवासी सुरेश यादव की पुत्री(20) ने आज दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या करके जान दे दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं सूत्रों की माने तो कहिजरी चौकी इंचार्ज को सूचना होने के बाद भी पुलिस की मिली भगत से मामले को रफा दफा किया जा रहा है, और युवती के परिजनों ने इसीलिये बिना पोस्ट मार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More »