Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June » 12

Daily Archives: 12th June 2017

दबंगईः जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया मकान

2017.06.12. 7 ssp fzb 4– थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद का मामला
– जमीन पर दोनों पक्ष जता रहे अपना हक
टूंडला, जन सामना संवाददाता। दबंग ने दिन दहाड़े मकान पर जेसीबी चला दी। मामले की जानकारी होने पर मकान मालिक और दूसरे पक्ष के लोगों में जमकर तकरार हुई। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना अधिकार जता रहे थे। मामले को लेकर मकान मालिक ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ऐलई निवासी सत्यप्रकाश उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज ऐलई प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष हैं।
वह वर्तमान में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद में वर्ष 1990 में एक प्लाट खरीदा था। जिसे 2015 में बनवाया गया था।

Read More »

खेत में बकरी जाने पर की गई किसान की हत्या

31 मई को नगला दल के किसान का खेत पर मिला था शव
पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा, रविवार को हुआ था हंगामा
टूंडला, जन सामना संवाददाता। पचोखरा क्षेत्र में 12 दिन पूर्व हुई किसान की हत्या में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा है। हत्या के पीछे खेत में बकरी घुसना बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस आठ दिन से आरोपी को हिरासत में लिए हुए थी।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला दल निवासी राजपाल सिंह बघेल का शव 31 मई को गांव के ही खेत पर पड़ा मिला था। शव पर तेज धारदार हथियार के निशान पाए गए थे।

Read More »

समाधान दिवस में आयुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना

2017.06.12. 6 ssp fzb 3फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर निगम के पालीवाल हाॅल में सोमवार को आयोजित नगरीय समाधान दिवस के दौरान निगम अफसरों ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जल निगम के अफसर भी मौजूद रहे।
प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी। सर्वाधिक समस्या पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई को लेकर दर्ज कराई गई।

Read More »

ग्राम विकास विभाग में हद दर्जे की लापरवाही पर बिफरीं डीएम

2017.06.12. 5 ssp fzb 2समीक्षा बैठक में कई कर्मचारियों पर गिरी गाज
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ग्राम विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही की स्थिति सामने आने पर डीएम ने कडी नाराजगी जाहिर करते हुए कई कर्मचारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की है। वहीं डीएम के रूख को देख विभागीय स्तर पर हडकंप मच गया है।
समीक्षा विकास विभाग की समीक्षा करते समय जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सख्ती दिखाते हुए शासकीय कार्यों में लापरवाही की स्थिति सामने आने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिलीप कुमार, अमितकुमार यादव, जुगेन्द्र सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा टूण्डला के एडीओ पंचायत रमेशचन्द्र का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। मनरेगा सहित सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन करने में शिथिलता मिलने पर वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।

Read More »

बिजली पानी के लिए जाम लगा रही महिलाओं ने किया हंगामा

2017.06.12. 4 ssp fzb 1महिलाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलवाडी-बासठ गांव के लोगो ने पानी बिजली की समस्या को लेकर फतेहाबाद जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुचे थाना प्रभारी दक्षिण ने जाम लगा रहे लोगो को हलका बलप्रयोग कर हटाने का प्रयास किया। उसी दौरान महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
आसफाबाद से फतेहाबाद जाने वाले मार्ग को सोमवार की दोपहर गांव बासठ, -फुलवाडी व आसपास के मौहल्ले के लोगो ने पानी -बिजली की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। जाम लगते ही वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गयी। उसी दौरान किसी ने फतेहाबाद मार्ग जाम होने की सूचना इलाका पुलिस को दी। थाना प्रभारी दक्षिण देवेन्द्र सिंह पाण्डे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच गये।

Read More »

भाजपा नेत्री के घर में सेंध लगाते तीन धरेे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के कुन्दन महल के समीप भाजपा नेत्री के घर चोरी करने आये तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के कुन्दन महल के समीप निवासी भाजपानेत्री ममता कठेरिया/ बाल्मीक के घर आज दोपहर दिन दहाडे तीन चोर घर मे ंप्रवेश कर गये। जिसकी जानकारी किसी तरह घर में बैठी ममता कठेरिया को हो गयी। जिसने कमरे को बन्द करने के बाद डालय 100 को सूचना कर दी।

Read More »

भतीजी ने चाची-चाचा के खिलाफ दी तहरीर

मकान के बटबारे को लेकर हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला गडरिया में बटबारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष की किशोरी ने एसएसपी कार्यालय जाकर शिकायत प्रकोष्ट से अभियोग दर्ज कराने के बाद डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला गडरिया निवासी अनिल कुमार के परिजनों को विवाद घर के बटबारे को लेकर उसके छोटे भाई दिलीप के परिजनों से हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्षों में मारपीट होने लगी।

Read More »

शांतिभंग में एक को भेजा जेल, दूसरा छोडा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र पुलिस ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ शान्ति भंग में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर निवासी 40 वर्षीय बन्टू पुत्र रूपबसन्त का विवाद रात्रि में पडोस के ही सत्यप्रकाश से हो गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। 

Read More »

छत से गिरी युवती,गंभीर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के कच्चा टूण्डला में छत पर टहल रही एक युवती असावधानीवश से नीचे गिर पडी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजन गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर आए।
थाना टूण्डला क्षेत्र के कच्चा टूण्डला निवासी श्रीनिवास की 18 वर्षीय पुत्री रेखा विगत सांय अपने घर की छत पर फोन से किसी से बात कर रही थी। उसी दौरान बातो में इतनी व्यस्त हो गयी, कि छत पर घूमते -घूमते उसका पैर किसी तरह से फिसल गया। 

Read More »

गर्म दूध से बच्ची झुलसी

फिरोजाबाद, संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र नगला भजन में गर्म दूध से एक बच्ची झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला भजन निवासी अरविन्द की 10 वर्षीय पुत्री कु0 मनू अपने घर पर गर्म दूध का पात्र एक स्थान से उठाकर दूसरे जगह रख रही थी।

Read More »