Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » June » 20

Daily Archives: 20th June 2017

कमेरा समाज हक के लिए आगे आए: ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह

2017.06.20. 6 ssp pankaj kumar1अपना दल (एस) ने चलाया सदस्यता अभियान, दिलाई पार्टी की सदस्यता
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेन्द्र बोले कानपुर के सभी वार्डों में चलेगा अभियान
पंकज कुमार सिंह-
कानपुर/लखनऊ। कमेरा समाज आगे आए और अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट हो। यह वक्तव्य अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि मेहनत कर कमाने वाला कमेरा समाज हजारों वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। अब कमेरे समाज के लोगों को एक जुट होकर हक की लड़ाई में आगे आना चाहिए। सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में दल के सदस्य बनाए गए।

Read More »

वाणिज्यकर अधिकारियों ने संभाली जीएसटी की कमान

सेमीनार के जरिए व्यापारियों को दी गई जीएसटी की जानकारी
अलग-अलग ट्रेड के व्यापारियों को आयोजित हो रहे सीएसटी सेमीनार
2017.06.20. 5 ssp pankaj kumarपंकज कुमार सिंह-
लखनऊ। गुड्स एण्ड सर्विस टेक्स (जीएसटी) के लिए वाणिज्यकर के बड़े अधिकारियों ने कमान संभाली है। व्यापार मण्डल के साथ सेमीनार का आयोजन कर अलग अलग ट्रेड के व्यापारियों को जीएसटी की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। लखनऊ के वाणिज्यकर उप आयुक्त शक्ति प्रताप सिंह व उनकी टीम व्यापारियों को जीएसटी से अवगत करा रही है।
मंगलवार को पांचवें दिन व्यपारियों के लिए जीएसटी सेमीनार का अयोजन किया गया। लाटूश रोड व्यापार मण्डल भवन में सायं 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस सेमीनार में लखनऊ के बर्तन व्यापारियों को जीएसटी की विधिवत जानकारी दी गई।

Read More »

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएम एवंअधिकारियों ने दी हार्दिक बधाई

2017.06.20 10 ravijansaamnaयोग से सकारात्क व रचनात्मक दिशा में कार्य होने के साथ ही नई ऊर्जा का संचार भी होता है: डीएम
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर गांव के बच्चों सहित कई संस्थानों ने योग की जोरदार की पहल, कहा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में बढ़चढ़कर ले भाग
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, एडीएम शिवशंकर गुप्ता, विद्याशंकर सिंह, सीएमओ केके श्रीवास्तव, एडी सूचना प्रमोद कुमार, डीडीओ आरआर मिश्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि योग जीवन को एक विशिष्ट गहराई प्रदान करती है। जीवन में भारत को आध्यात्मिक राष्ट्र व विकासशील राष्ट्र बनाने का संकल्प सरकार द्वारा लिया गया है। भारत के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे 21 जून को योग दिवस में शामिल होकर भारत को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध व सुन्दर बनाने में आगे आये। 

Read More »

विधायक, डीएम, एसपी ने फरियादियों की समस्या को सुना

2017.06.20 08 ravijansaamnaतहसील समाधान दिवस को अधिकारी गंभीरता से ले:डीएम
सबका साथ सबका विकास पुस्तक व कैलेण्डर पाकर फरियादी प्रसन्न दिखे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह की देखरेख में तहसील मैथा में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से उसका निराकरण भी कराया। तहसील समाधान दिवस पर डीएम, एसपी, डीडीओ ने तहसील में 50 से अधिक फरियादियो ने अपनी समस्या के निदान हेतु प्रार्थना पत्र दिये जिसे गंभीरता व संवदनशीलता के साथ सुना गया। मौके पर 10 समस्याआंे का निस्तारण कर दिया गया। अवशेष शिकायतों को तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष प्रार्थना पत्र के व्यक्तिगत रूचि लेकर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण करे। तहसील समाधान दिवस पर अधिकांश प्रतिशत राजस्व के मामले पाये जाने पर जिसमें अधिकांश जमीन से संबंधित है। 

Read More »

योग प्रशिक्षण शिविर में विजेताओं का किया सम्मान

2017.06.20. 4 ssp alok yog 3कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर योग एसोसियेशन के तत्वावधान में सोलह दिवसीय निशुल्कः योग प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आज दामोदरनगर में आयोजित किया। इस मौके पर लगभग 250 योगसाधकों ने भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ सूक्ष्म यौगिक क्रियायें, प्राणायाम, योगासन, सूर्यनमस्कार, संस्कार, दिनचर्या, आहार विहार, प्रेक्षा विहार एवं योगासनों का विशेष प्रशिक्षण का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में 18 व 19 जून को विशेष की प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें विजेता, प्रतिभागियों को किदवईनगर विधान सभा के विधायक महेश त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता के द्वारा 45 बालक एवं बालिकाओं, पुरूष व महिलाओं को पदकों से सम्मानित किया गया।

Read More »

उपनिरीक्षक की मिली भगत से हो रहे गैरकानूनी कार्य!

2017.06.20. 3 ssp rupa yadavकानपुर, स्वप्निल तिवारी। थाना ग्वालटोली के अहिरानी क्षेत्र में दबंग एसपीओ अशोक यादव उर्फ मोनू व कपूर सिंह यादव, ग्वालटोली के उप निरीक्षक शिव प्रकाश पाल से मिलीभगत कर क्षेत्र के मकानों में कब्जा करना, झाड़ फूंक कर जनता के साथ ठगी करना, चोरी करना, माल असबाब गायब कर देना, फर्जी रिपोर्ट लिखा कर वसूली करना, सट्टा लगवाना, गुंडा टैक्स वसूल करना आदि अनैतिक गैर कानूनी कार्यों को अन्जाम दे रहे हैं इस कारण क्षेत्रीय जनता त्राहिमाम कर रही है और शासन की ओर से कोई यह उचित कार्यवाही नहीं हो पा रही है। यह आरोप लगाते हुए जनता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बालगोविन्द तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना ग्वालटोली के चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश पाल, एसपीओ अशोक यादव उर्फ मोनू व हिस्ट्रीशीटर प्रकाश कालिया (जिसका काउंटर हो चुका है) की पत्नी ने मिलीभगत कर रूपा यादव का मकान कब्जा कर लिया है।

Read More »

सरकारी कर्मियों की अनदेखी से एक रूपये में अस्पतालों में टाइम पास

2017.06.20 07 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद हुए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया था ताकी हमारी युवा पीढ़ी कुछ सुधर सके और खुलेआम पार्को और सड़को पर प्रेमालाप ना करे। पर हकीकत इसके बिलकुल उलट है। प्रेमी जोडो ने इसका तोड़ निकाल लिया है। काम वही हो रहा है बस ठिकाना बदल लिया है। सरकारी कर्मियों की अनदेखी से एक रूपये में सरकारी अस्पतालों में इनका टाइम पास करवा रही है। आपको बता दे की जब से एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन हुआ तब से खुलेआम प्रेमी जोड़ो का दिखाई देना बंद हो गया है पर जिला अस्पताल में हकीकत कुछ अलग ही बया होती है यहाँ जहा तहा आपको प्रेमी जोड़े बैठे हुए दिखाई देंगे। प्रेमी युगल यहाँ आते है। एक रूपये का पर्चा बनबाते है और परचा किसी ऐसे सर्जन के पास लगाते जिसके पास बहुत 

Read More »

शिवली का सुपर मार्केट बना पेशाबघर!

2017.06.20. 1 ssp shivliशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सुन्दरीकरण के लिए अहम फैसले लिए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ दिन रात मेहनत कर अधिकारियों को उपदेश दे रहे हैं कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। लेकिन देहात जिले के आलाधिकारी योगी सरकार के आदेश को अनसुना करते दिख रहे हैं। सफाई व्यवस्था साथ साथ अधिकारियों की हीलाहवाली भी खूब सामने आ रही है । मामला शिवली नगर पंचायत का है जहां वर्षों पहले लाखों रूपये खर्च कर बनाई गई सुपर मार्केट अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। शिवली बाजार में बनी सुपर मार्केट को लोगों ने पेशाब घर की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि सुपर मार्केट अपने उद्घाटन के लिए तरस रही है।

Read More »

2018 तक 10 लाख गरीब परिवारों को निःशुल्क आवास दिये जायेंगे: डा. महेन्द्र सिंह

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. महेन्द्र सिंह ने कहा है कि आवास विहीन अथवा कच्चे आवासों में रहने वाले सभी पात्र परिवारों को जिनके नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना की सूची में शामिल हैं, ऐसे 24 लाख परिवारों को वर्ष 2022 तक निःशुल्क आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। इनमें से 9.71 लाख परिवारों को मार्च 2018 तक आवास अवंटित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। डा. सिंह ने यह जानकारी सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दी। उन्होंने बताया कि डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। 

Read More »

ईद की तैयारियों सम्बन्धी बैठक सम्पन्न

2017.06.20 04 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में ईद से संबंधित बैठक आहूत की। सुरेंद्र सिंह ने दादा मियां मस्जिद, मदीना मस्जिद, पटकापुर रावतपुर, रेल बाजार ग्वालटोली, सुनहरी मस्जिद, हुमायूं बाग मस्जिद, मक्का मस्जिद, कुली बाजार मस्जिद सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों में साफ सफाई से सम्बंधित व्यवस्था के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा आवारा जानवरों की सूची अपडेट कर ले 290 पशुपालकों की वार्ता थाना स्तर पर एसीएम, सीओ की मौजूदगी में होगी। 22 तारीख तक जानवर बाडो मे बंद हों। नाजिम दफ्तर से गुलाब घोषी मस्जिद तक सीवर लाइन डालने के बाद खराब सड़क 25 जून तक बनवाएं। पेचबाग से चमड़ा मंडी, परेड से मूलगंज, बांसमंडी से डिप्टी पड़ाव, शनि मंदिर मकराबर्ट गंज, कागजी मोहाल से फूलमती 

Read More »