Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » July

Monthly Archives: July 2017

गंगा नदी केे किनारे गांव ओ0डी0एफ0, सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत: राजीव कुमार

portal head web news2आगामी 2 अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश में लगभग 01 करोड़ 55 लाख शौचालयों का कराया जायेगा निर्माणः मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार आगामी 31 दिसबर, 2017 तक प्रदेश के 30 जनपदों को और 02 अक्टूबर, 2018 तक सम्पूर्ण प्रदेश को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिदिन 44,000 शौचालयों का निर्माण कराना होगा। उन्होंने जनपद शामली एवं गंगा नदी के किनारे सभी गांव ओ0डी0एफ0 घोषित हो जाने पर सम्बंधित अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य सम्बंधित अधिकारियों को भी शौचालयों के निर्माण में गति लाकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना होगा।

Read More »

नई विधि कीनेसियो टेपिंग तकनीक कार्यशाला पर कार्यक्रम सम्पन्न

2017.07.30 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर के साकेत नगर स्थित वात्सल्य पाॅली क्लीनिक में रविवार को कीनेसियो टेपिंग तकनीक कार्यशाला कार्यक्रम का एक आयोजन हुआ। जिसमे आहुजा हास्पिटल एवं एलडीजेएच सिंह फिजियोथिरैपी α रिहैबिलेशन सेन्टर के फिजियोथेरेपिसट डा0 सेत पाल सिंह ने इस विधि के बारे में विस्तार से बताया। डा0 सिंह कुछ माह पहले बैंगलोर से इस नई विधि के बारे में देश विदेश से आये डा0 के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आये है। डा0 सिंह ने बताया इस नई विधि से शरीर में एक विशेष तरह का टेप की मद्द से कई तरह के मांशपेशियों की कमजोरी, न्यूरल पेन, स्पोर्ट इंजरी, 

Read More »

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

2017.07.30.arpanश्रावस्ती, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार जन-जन को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की जो बेड़ा उठाया है उसको जन समुदाय तक पहुचांना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जब विकास खण्ड सिरसिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनापुर पड़वलिया का औचक निरीक्षण किया, वंहा पर लैब असिस्टेन्ट कमलेश कुमार ही उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर पता चला कि अभिलाष कुमार (वार्ड ब्वाय) 25 जुलाई, 2017 से अनुपस्थित चल रहे हैं,

Read More »

अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला, संगोष्ठी का किया आयोजन

2017.07.30. 7 ssp knd dioकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोश्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिन ब्लाकों राजपुर, रसूलाबाद, अकबरपुर तथा जिलास्तरीय विकास भवन में जो अवशेष कार्यक्रम होने है उनको भव्य तरीके से मनाये जाने के तैयारियां संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी कर ले।

Read More »

बाबा शिव की निकाली बारात

2017.07.30. 9 ssp shiv baratकानपुर, जन सामना संवाददाता। सावन मास के अवसर पर बाबा शिव के भक्तों ने बारादेवी मंदिर के पास शिव बारात निकाली। इस मौके पर आसपास का क्षेत्र बाबा शिव भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर खूब मौजमस्ती भी की। शिव बारात में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा शिव से मंगलकामना की।

Read More »

प्रोजेक्ट दीदी ने लौटाई 3 परिवारों की खुशियां

2017.07.30. 6 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रोजेक्ट दीदी ने 3 जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है। रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशन में 42 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 10 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 11 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद 3 जोड़ों का सुलहनामा कराया गया।

Read More »

पति से कहासुनी होने पर महिला ने किया विषाक्त सेवन

2017.07.30. 3 ssp fzbअचेत हालत में एक विशेष समुदाय के युवक ने कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र नीबू वाला बाग में एक महिला ने पति से हुए विवाद में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए एक विशेष समुदाय का युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गया। पति को कई बार फोन करने के बाद भी जिला अस्पताल नही पहुचा।

Read More »

यामाह बाइक कम्पनी से लाखों की चोरी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी स्थित नईम आटो एजेन्सी में चोरो ने जंगला काट कर लाखों की नगदी व सामान चोरी कर ले गये। पीड़ित एजेन्सी मालिक ने थाने में घटना की जानकारी दी।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र निवासी मौहम्मद फहीम पुत्र फखरूद्दीन की नगला बरी स्थित नईम आटो एजेन्सी यामाह कम्पनी है। विगत रात्रि में रोजाना की तरह कम्पनी में ताला लगाकर अपने घर गया था। अर्धरात्रि के बाद अज्ञात चोरो द्वारा बेसमंेट के जंगला काट कर एजेंसी में प्रवेश कर गये।

Read More »

जिला अस्पताल में अवैध बसूली के चक्कर में गरीब की नही सुनी व्यथा

2017.07.30. 4 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों के साथ अनदेखी की जा रही है। इतना ही नही छोटी-छोटी बीमारी के मरीजों को भी आगरा रैफर कर दिया जाता है। एक गरीब परिवार उपचार के अभाव में बच्ची को लेकर अस्पताल में रोता हुआ इधर से उधर घूमता रहा, लेकिन उसकी किसी ने भी नही सुनी।
बताते चले कि जिला अस्पताल से लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर तक अवैध बसूली का कार्य जोरो पर किया जा रहा है।

Read More »

संदिग्ध हालत में गोली लगने से महिला घायल

2017.07.30. 5 ssp fzbफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना एका के गांव नगला मानधाती में एक महिला ने गोलीमार कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला को रात्रि में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह तक थाने से कोई मुल्जिम चिट्टी नही ला सके, जिससे उसका डाक्टरी परीक्षण नही हो सका।
थाना एका के गांव नगला मानधाती निवासी 25 वर्षीय ज्योति पत्नी अजय प्रताप को रात्रि में अनिल कुमार जेठ द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया, घायल महिला की माने तो उसके सिर में गोली के छर्रे लग हुए है। रात्रि में रिस्ते के जेठ गुल्लू, जिठानी नीरज व पडोसी युवक नवरत फौजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी।

Read More »