Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » July » 23

Daily Archives: 23rd July 2017

निजी स्कूलों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

2017.07.23 04 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर नगर, मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन द्वारा बिठूर ब्रम्हावर्त घाट में निजी स्कूलों की मनमानी एवं अनियमितता के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिठूर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पित शुक्ला ने बताया कि संस्था ने निजी स्कूलों की मनमानी एवं अनियमितताओं के खिलाफ पहला आंदोलन 22 अप्रैल 2017 को शान्ति मार्च के रूप में नानाराव पार्क से डीएम कार्यालय तक किया था और 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भी सौपा था। लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम ना उठाये जाने के कारण संस्था ने उसी आंदोलन को आगे बढाते हुए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है जो 15 अगस्त तक शहर के विभिन्न स्थानों पर चलता रहेगा। इस हस्ताक्षर अभियान को आगे बढाते हुए आज बिठूर में चलाया 

Read More »

भीषण गंदगी से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने किया प्रदर्शन

2017.07.23. 8 ssp gujaini pradarshanकानपुर, अर्पण कश्यप। भीषण गंदगी व नालियों से निकाल कर सड़कों पर फेके गये कूड़े-कचरे को लेकर रविदासपुरम गुजैनी के निवासियों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वाले लोगों ने नगर निगम व क्षेत्रीय पार्षद के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर द फ्रेन्डस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि गन्दगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियाॅ क्षेत्र में अपना पैर पसार रही हैं।

Read More »

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी का डीएम और विधायक ने किया हुआ शुभारंभ

2017.07.23 03 ravijansaamnaलक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने का पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र की बारीकियों से आमजन हुए रूबरू
अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी को सैकड़ों जनों ने देखा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत मलासा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व विधायक विनोद कटियार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया। विधायक विनोद कटियार ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। उपाध्याय का व्यक्ति विशाल था वे श्रेष्ट विचारक लेखक, कुशल वक्ता और समाजसेवी ही नही और हर क्षेत्र में मार्ग दर्शन करने वाले और नई व्यवस्था बनाने में कुशल बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। 

Read More »

गरीब उपभोक्ताओं हेतु विद्युत विशेष कैंपों का हुआ आयोजन

2017.07.23 01 ravijansaamnaगरीब उपभोक्ताओं के साथ ही विद्युत विशेष कैंपों में विधायक और जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़चढकर लिया हिस्सा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभा कक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका एवं नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र में सुगम संयोजन योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन देने के साथ ही बिजली के एलईडी बल्ब, पंखे आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक विनोद कटियार, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। विनोद कटियार ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र में सुगम संयोजन योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले बीपीएल परिवारों को 

Read More »

तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान

2017.07.23. 7 ssp gujaini aacidentकानपुर, अर्पण कश्यप। आखिर कार रोड पर पड़े कूड़े ने एक महिला की जान ले ली। वहीं गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा रोड पर कूड़ा फेकने की वजह से एक छात्रा चुटहिल हो गई थी जिसकी खबर ‘जन सामना’ ने प्रमुखता से लगाई थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया, नतीजन एक और हादसा हो गया।
बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 7 हाईवे का है, जहॉ गुजैनी सी ब्लॉक कच्ची बस्ती निवासी कल्लू व पत्नी रामदेवी मजदूरी करके घर चलाते हैं। परिवार में एक बेटा सुरेश व बेटी रजनी है। बताया गया कि रामदेवी रविवार सुबह अपने घर से बर्रा 8 मजदूरी के लिए जा रही थी।

Read More »

‘मत कमाऊ को चाहिए मीठे-मीठे पकवान’ विषय पर प्रतियोगिता 14 सितम्बर को

जन सामना ब्यूरो, रतलाम, मप्र। जय कुलदेवी सेवा समिति,रतलाम के तत्वाधान में हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह यादव के अनुसार ‘मत कमाऊ को चाहिए मीठे-मीठे पकवान’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहला वर्ग विद्यार्थियों के लिए है इसमें निबंध कम से कम 300 शब्दों में जबकि दूसरा वर्ग अन्य विद्ववानों के लिए है इसमें निबंध कम से कम 500 शब्दों में होना अनिवार्य है। भाषा की गरिमा का ध्यान रखते हुए कहवतों का प्रयोग अनिवार्य है जैसे पानी में पांव नहीं दूँगा, सबसे बड़ी मछली में लूँगा, लाड़ के पूत आ चूले में मूत आदि।

Read More »

मजदूरों-किसानों-नौजवानों की पार्टी है अपना दल (एस): अजय प्रताप सिंह

2017.07.23. 6 ssp apnadalकानपुर, जन सामना ब्यूरो। दर्शन पुरवा में अपना दल (एस) का सदस्यता अभियान कैम्प लगाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजन शिवम पांडेय ने किया। इस मौके पर संतू कुमार के नेतृत्व में लगभग पांच सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय प्रताप सिंह ने कहा कि अपना दल (एस) प्रदेश की चौथी बड़ी पार्टी बन गई है। डॉ सोने लाल पटेल का सामाजिक न्याय का कारवां अब अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कमेरों मजदूरों किसानों नौजवानों की पार्टी है। अपना दल सोनेलाल और इनके हक की लड़ाई लगातार अनुप्रिया पटेल लड़ रहीं हैं। आशीष सिंह पटेल और अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

Read More »

बेटी की शादी के लिये रखे जेवर हुए चोरी

कानपुर, अर्पण कश्यप। थाना नौबस्ता के गल्लामण्डी क्षेत्र में चित्रा डिग्री कालेज व उससे सटे हुए मकान में देर रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि वहॉ के रहने वाले अखिलेश सचान ने बताया कि कालेज परिसर में बने हास्टल में पीछे के तरफ बनी कालोनी से चढ़ कर खिड़की को तोड़ कर चोरों ने सात सिलाई मशीन चोर कर ली है। वहीपर पीछे रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड बाबूराम ने बताया कि वह नाईट ड्यूटी करते हैं। घर में पत्नी आशा बेटी अल्पना कल्पना सुदिक्षा भाई गौरव व बड़ी बेटी अल्पना अपनी बेटी आदित्या के साथ नीचे कमरे मे सोये हुए थे रात क्या हुआ किसी को कोई जानकारी नहीं सुबह उठे तो पता चला कि घर में चोरी हो गयी।

Read More »

पौधारोपण कर सुरक्षा करने की शपथ ली

2017.07.23. 5 ssp PAUDHAROPANकानपुर, जन सामना संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा दक्षिण जिला इकाई द्वारा बर्रा क्षेत्र के वरुण विहार के आदर्श पार्क में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिलामंत्री (दक्षिण) संजय कटियार ने पौधारोपण करते समय पौधों को संरक्षित व सुरक्षा करने की शपथ दिलवाई। पौधारोपण के मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. बीना आर्या, जिला मंत्री (दक्षिण) संजय कटियार, वार्ड प्रमुख्य गौरव मिश्रा, राम सिंह चन्देल, रोहित गुप्ता, रजनीश राजपूत, विशाल पाण्डेय, संदीप राजपूत, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप पाण्डेय, विराट शुक्ला, सिद्धान्त, गौरव, अन्नू सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Read More »

कानपुरः स्वयं सेवकों ने मनाया गुरू पूजन उत्सव

2017.07.23. 3 ssp rss pramnamस्वयं सेवकों ने गुरूदक्षिणा समर्पित कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कानपुर, जन सामना संवाददाता। बर्रा क्षेत्र स्थित वरूण विहार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कानपुर दक्षिण की माधव शाखा के तत्वावधान में गुरू पूजन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारम्भ सरसंघचालक डा. हेडगेवार, भारत माता और सरसंघचालक श्री गुरू जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उत्सव में सम्मिलित हुए स्वयं सेवकों ने अपनी स्वेच्छा से गुरूदक्षिणा समर्पित की।

Read More »