Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » 2017 » July » 26

Daily Archives: 26th July 2017

हादसों का सबब बन रहा डिवाइडर 

2017.07.26 01 ravijansaamnaरेडियम संकेत न लगने से डिवाइडर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है।
2 महीने में 1 दर्जन से अधिक बड़े हादसे हो चुके है।
मौत को दावत दे रहा डिवाइडर आये दिन हो रहे हादसे 
इलाहाबाद, रवि कुमार राठौर। कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर बम्हरौली चौकी से कुछ दूरी पर बना डिवाइडर हादसों का सबब बन रहा है। कानपुर से इलाहाबाद जीटी रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित इस डिवाइडर को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। रेडियम संकेत न लगने से डिवाइडर आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। 2 महीने में 1 दर्जन से अधिक बड़े हादसे हो चुके है। कुछ बड़ी घटनाएं 7 जून की रात इलाहाबाद न0 का ट्रक डिवाइडर के बीचों बीच जाकर फंस गया। 

Read More »

आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

2017.07.26 11 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह ने अधिकारियों से कहा कि प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय के अन्तर्गत अवश्य कर लेे। इस दौरान उन्होंने प्रकरण के निस्तारण में धीमी गति होने पर लो0नि0वि0 एंव विधुत विभाग, ईओ अकबरपुर, जल, डीएसओ आदि अधिकारियों को निर्देश दिया कि 29 जुलाई तक जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायतों का निस्तारण का प्रमाण पत्र 2017.07.26 12 ravijansaamnaउपलब्ध करा दे अन्यथा प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित आधा दर्जन अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि आईजीआरएस के प्रकरण के निस्तारण अपेक्षित गति नही आयेगी तो संबंधित  

Read More »

मान्यता प्राप्त पत्रकार कुशवाहा के निधन से डीएम व पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मुख्यमंत्री ने पत्रकार विजय सिंह कुशवाहा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया विजय सिंह कुशवाहा हसमुख, नेक इंसान और मिलनसार व्यक्ति थे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार, सदस्य मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेसक्लब व समाजसेवी विजय सिंह कुशवाहा का डायबिटीज लो आदि बीमारी के कारण विगत दिवस हुए आकस्मिक निधन से सभी पत्रकारजनों ने दुख व्यक्त किया है तथा शोक सतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की है। श्री कुशवाहा के दुखद मृत्यु पर जिला सूचना कार्यालय स्टाफ व पत्रकारों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन अकबरपुर के ब्लाक गांव के सलावतपुर में लोकनाथ कुशवाहा आवास पर किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। शोक सभा मे शोक संतृप्त परिजनो के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गयी। शोक सभा में विजय सिंह कुशवाहा के व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी और तथा कहा गया कि वे छोटे बडे सभी पत्रकारों के साथ ही हमेशा सम्मान दिया। हसमुख प्रवृत्ति व मिलनसार व्यक्ति थे। सूचना विभाग व अन्य शासकीय विभागों से उनके बेहतर संबंध थे। 

Read More »

मुख्यमंत्री ने रियल स्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी #UPRERA की वेबसाइट का लोकार्पण किया

2017.07.26 09 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उ0प्र0 रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी (UPRERA) की अत्याधुनिक तकनीक से विकसित पूर्णतः स्वचालित वेबसाइट www.up-rera.in का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवास खरीदने वालों के हितों की रक्षा तथा उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कटिबद्ध है। इस वेबसाइट के माध्यम से अब उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले अनेक वर्षों से रियल इस्टेट सेक्टर में बिल्डर्स और कंज्यूमर्स के बीच हाउसिंग प्रोजेक्ट के समय से पूरा न होने के कारण अविश्वास का संकट खड़ा हो गया है। 

Read More »

किसान की हत्या का आज हुआ खुलासा

2017.07.26 02 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में पशु चोरों ने किसान की गला दबाकर हत्या कर दी थी। किसान का बदमाशों को टोकने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। आज एसपी हाथरस ने उस मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को जेल भेज दिया है। आपको बता दें सिकन्दरा राऊ कस्बे के गांव पचों में कुछ दिन पूर्व अर्ध रात्रि के समय 50 वर्ष के किसान की हत्या कर पशु चोर दो भैंस को खोल कर लेगये थे। बताया जाता है कि किसान नरेश कुमार का दोष सिर्फ इतना था की उन्होंने भैस चोरी करके ले जा रहे बदमाशों को टोक कर शोर मचाया था तो चोरों ने किसान को पकड़ लिया और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

Read More »