Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » September » 07 (page 2)

Daily Archives: 7th September 2017

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सितम्बर तक

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके विचारों और उनके सपनों को साकार करने में प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता को परिचित करा एवं जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उदद्श्य से विकास खण्ड स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 07 सितम्बर से 09 सितम्बर तक विकास खण्ड सादाबाद में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण बीडिओ सादाबाद मोहम्मद जाकिर ने किया और सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन करते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। बीडिओ सादाबाद ने अवलोकन के पश्चात पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृत्त पर आधारित सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी को अत्यन्त प्रशंसनीय बताया और प्रदर्शनी आयोजन के लिये सूचना विभाग सहित ब्लाॅक एवं अन्य समस्त स्टाॅफ को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Read More »

भ्रष्ट अफसर जायेंगे जेल-प्रभारी मंत्री तिवारी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आज जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी के साथ मंच पर सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व विधायक डा. रामसिंह, ब्रजेन्द्र सिंह व पूर्व सांसद डा. बंगालीसिंह, एसडीएम सदर अमिताभ यादव, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार मंचासीन थे। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से एक-एक कर अपनी समस्याओं के बारे में पूछा। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिले को कम बारिश होने के कारण सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की तथा नहर व बम्बों में पानी छोडे जाने की बात कही। कुछ कार्यकर्ताओं ने देहातों में कम बिजली आने की शिकायत की तथा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की भी शिकायत प्रभारी मंत्री से की इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

टश्न ए डांस का आयोजन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में टश्न ए डांस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कासगंज के चेयरमैन रूपकिशोर कुशवाहा ने किया। दीप प्रज्वलन वीरबहादुर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि कुंवरवाल सिंह कुशवाहा, नत्थूसिंह कुशवाहा, डा. गजेन्द्र राजावत, गीतमसिंह कुशवाहा, दिनेश राजावत, राजकुमार कुशवाहा बीडीसी, ऋषि कुमार कुशवाहा, नेमसिंह कुशवाहा थे। कार्यक्रम संयोजक सनी कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, लटूरीसिंह कुशवाहा, ताराचन्द कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, दिनेशचन्द कुशवाहा ने अतिथियों का जोशीला स्वागत किया।

Read More »

भाजपा शिविर में गूंजी कवियों की वाणी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित भारतीय जनता पार्टी के शिविर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। आधी रात तक अनवरत पड़ी श्रृंगार, ओज व हास्य रसों की बरसात में हजारों श्रोताओं ने खूब डुबकी लगायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवेन्यू बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष व पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक मदन मोहन गौड़ ने की। जबकि सफल संचालन संयोजक ओजकवि हरिनाम दास सांचा ने किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सांसद राजेश दिवाकर व भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्रपट के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात हरिनामदास सांचा की मां सरस्वती वंदना के साथ कविताओं का दौर शुरू हुआ। लालसिंह लाल ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाई।

Read More »

सीएम ने विवेकानन्द जी की स्मृतिका का पूजन कर किया लोकार्पण

2017.09.07. 033 sspnews cm kargilकानपुर, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सर्वप्रथम नगर निगम परिसर के कारगिल पार्क में बने स्तम्भ पर भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में शहीदों हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना सबका साथ – सबका विकास योजना के अन्तर्गत जोन 4 वार्ड 43 नगर निगम परिसर, मोतीझील, कारगिल पार्क में नवनर्मित 2. 91 करोड़ की लागत से बने स्वामी विवेकानन्द जी की स्मृतिका का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया तथा इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने पार्क में बने बायोट्वायलेट का लोकार्पण किया तथा पार्क में मुख्य मंत्री जी ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने हेतु वृहद वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया।

Read More »

बम्बा में गिरकर बाइक सवार की मौत

⇒परिजनों ने जताई हत्या की आशंका थाने में नही दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी के समीप बम्बा के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव की शिनाख्त आधार कार्ड के आधार पर राकेश सैनी निवासी टूण्डला के रूप में की गयी।
थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी के समीन लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को बम्बा के किनारे पानी पर पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। पास में ही एक बाइक भी पडी थी। जिससे लोगो ने अनुमान लगाया कि बाइक से गिरकर मौत हुई है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में दम्पति सहित कई लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता।अलग -अलग मारपीट की घटनाओं में दम्पति सहित कई लोग घायल हो गये। घायलों ने थाने में तहरीर देने के बाद जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र के रैना निवासी 53 वर्षीय मुकेश शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा उसकी पत्नी अनीता देवी को पुरानी रंजिश को लेकर पडोस के ही दिनेश, अंशु, बौबी, सन्तोष आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही दूसरी घटना में थाना एका के गांव छत्तू निवासी 34 वर्षीय विजय भारद्वाज पुत्र रामसनेही लाल को पडोस के ही यतेन्द्र टिक्कू आदि लोगो ने शराब के नशे में घर में घुस कर मारपीट कर दी। घायल ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विगत रात्रि में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गये। झुलसे लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गुरूवार को फैक्ट्री के चार लोगो के खिलाफ प्रशासन द्वारा अभियोग दर्ज कराते हुए कार्यवाही की है।
बताते चले कि बुधवार की देर सायं शिकोहाबाद क्षेत्र हाईवे स्थित रामलीला ग्राउण्ड के समीप पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिनको रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। केबिनेट मन्त्री प्रेा0 एसपी सिंह बघेल के साथ जिलाधिकारी नेहा शर्मौ के साथ जिला प्रशासन ने मौके पर जाकर घायलों की स्थिति के बारे में जाना।

Read More »

अत्यधिक नशा करने पर युवक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के टापाकला बम्बा के पास अचेत पडे युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयीं। मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में की गयी। मृतक नशे का शौकिन बताया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कला बम्बा के समीप आज सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक पुलिस द्वारा अचेत हालत में मिलने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के शव को अस्पताल के लोगो द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में पहुचाया गया।

Read More »

विवाहिता ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसगांज क्षेत्र के गांव सिरसाखास में एक विवाहिता ने पति से कहासुनी होने पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मायका पक्ष में घटना के बारे में बताने से चुप है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र सिरसाखास निवासी विश्नू की 19 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी पति द्वारा मायका पक्ष के साथ इलाका पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। मृतका के पति की माने तो वह कमरे में टीबी देख रही थी। वही उसको भाई भी टीवी देख रहा था।

Read More »