Wednesday, April 17, 2024
Breaking News
Home » 2017 » September » 14

Daily Archives: 14th September 2017

पिछ़डावर्ग सम्मेलन में सम्मानित हुए समाजसेवी व मेधावी

2017-09-14-02 - - SSP--bjp sanjay katiyar 2⇒अधिवक्ताओं का भी किया गया सम्मान
⇒पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हो रहा सबका विकासः संजय कटियार
कानपुर, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनतापार्टी दक्षिण के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य में बर्रा विश्व बैंक में अन्धा कुआ के पास पिछड़ावर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बाबूराम निषाद, जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता, विधायक महेश त्रिवेदी के करकमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर बाबूराम निषाद का 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र छात्राओं, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं व समासेवियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बाबूराम निषाद ने सम्मेलन को सम्बोधित किया और कहा कि पं0 दीनदयाल ने अन्तिम व्यक्ति को अगली पंक्ति में खड़े करने का प्रयास किया था और आज वह स्वप्न साकार होता दिख रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की सरकार है। सम्मेलन में पिछड़े वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

Read More »

चोरी की बाइक से लूट करने वाले को दबोचा

कानपुर, श्यामू वर्मा। किदवई नगर पुलिस ने बुधवार की सुबह चोरी की बाइक और लूट के मोबाइल के साथ एक युवक को दबोच लिया। लेकिन वही पुलिसिया कहानी सामने आई और उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार, पूछतांछ के दौरान उसके पास से लूट के दो मोबाइल और चोरी की बाइक मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
किदवई नगर थाना प्रभारी शेष नारायण पांडेय ने बताया कि बुधवार को प्रातः संजय वन चैराहा के पास मोबाइल छिनैती की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शेष नारायन पाण्डेय अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। दूसरा साथी भाग निकला। पकडे गये युवक ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले हंसपुरम से बाइक चोरी की थी। उसी बाइक से कर्रही और किदवई नगर के पास से मोबाइल छीने थे।

Read More »

लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का क्रियावयन लाभार्थियों में पूरी तरह से ईमानदारी पारदर्शी तरीके के साथ ही इस योजना के सफल क्रियावन्यन को युद्वस्तर पर किया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही शिथिलिता किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगी। ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बारा विकास खंड अकबरपुर में अनियमितिताओं के संबंध में जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अकबरपुर द्वारा जांच करायी गयी जिसमें 13 लाभार्थी अपात्र पाये गये। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी भगवादीन आवासीय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने अपात्रों के चयन हेतु दोषी पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह के निर्देशानुसार तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी भगवानदीन को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय ने दी है।

Read More »

दो पहिया वाहन की खरीद के समय यातायात नियमों की पुख्ता जानकारी के साथ ही छूट

2017.09.14 05 ravijansaamnaजिलास्तरीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी 18,19,20 सितंबर की जानकारी के साथ ही सरकार की योजनाओं को भी महोत्सव में बताया
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। छोटी आय व कम वेतन वाले लोगों को वाहन लोन की सुविधा के बारे में बताया जाये उनको छूट दी जाये। दो पहिया वाहन के प्रतिनिधियों से कहा कि वाहन फाइनेन्स आदि में किसानों, कर्मचारियों, आमजन को शर्तों व नियमों आदि की स्पष्ट जानकारी दें। कोई भी छुपी शर्त न हो ताकि किसानों, कर्मचारियों, आमजन को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा जो भी वाहन खरीदें उस वाहन स्वामी के पास स्वयं का वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही परिवहन नियमों की भी जानकारी हो इसके अलावा कम आयु के बच्चों को किसी भी दशा में स्कूटी या मोटरसाइकिल चलाने के लिए न दे न ही बच्चों को इसके लिए प्रेरित करें। यह बात एडी सूचना प्रमोद कुमार ने अकबरपुर जनकपुरी मैदारी में एक निजी शोरूम सूर्यांस टीवीएस मोटर, द्वारा आयोजित एक जागरूकता महोत्सव कार्यक्रम में दी। 

Read More »

कोई भी 5 वर्ष तक का बच्चा पोलियों खुराक पीने से न छूटे: डीएम

2017.09.14 04 ravijansaamnaपल्स पोलियों टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान के सभी बिन्दुओं पर गहन समीक्षा कर ली जाये: डीएम
सघन पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान 17 से 22 सितंबर तक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार राकेश कुमार सिंह ने सघन पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान से संबंधित जिला पल्स पोलियों टास्क फोर्स के सदस्यों से कहा है कि वह 17 सितंबर से 22 सितंबर तक होने वाले पल्स पोलियो एसएनआईडी अभियान तथा रविवार सघन पल्स पोलियों बूथ दिवस 17 सितंबर 2017 को शत् प्रतिशत सफलता की समुचित तैयारी कर ले। पल्स पोलियों टीकाकरण हेतु माइक्रोप्लान के सभी बिन्दुओ पर गहन समीक्षा कर ली जाये। जहां कहीं कोई कमी हो उसे तत्काल पूरा कर लें। बूथ दिवस 17 सितंबर को ही 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को बूथ पर पोलियों की खुराक पिलाने के यथा संभव प्रयास किया जाये। 

Read More »

प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही 15 सितंबर को जनपद में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही 15 सितंबर को दिन के 1 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करंेगे, 3 बजे सिकन्दरा रामलीला मैदान में किसान कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। इसी दिन 12 बजे सर्किट हाउस में पार्टी के सभी फ्रन्टों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

Read More »

एंटी भू-माफिया पोर्टल के माध्यम से अवैध कब्जों पर लगाम की तैयारी

2017.09.14 03 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। राजस्व कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अभिलेखीय व्यवस्थाओं में आमूल परिवर्तन करते हुये उसे पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में व्यापक पहल का आगाज हो चुका है। राजस्व अभिलेखों में खासतौर पर खतौनी आदि के प्रारूप तथा असंक्रमणीय भूमि की पहचान को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था राजस्व परिषद द्वारा कर दी गयी है। इससे राजस्व कार्याें में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कार्य में तेजी भी आयेगी। यह जानकारी राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार के द्वारा दी गयी। अध्यक्ष राजस्व परिषद सरकिट हाउस के सभागार में इलाहाबाद मण्डल के राजस्व अधिकारियों को राजस्व परिषद की कार्य प्रणाली में आधुनिक परिवर्तनों की जानकारी दे रहे थे। 

Read More »

प्रभारी प्रमुख सचिव ने विकास कार्यो को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये जाने के दिये निर्देश

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। प्रभारी प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में विकास कार्यो के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन0 के साथ बैठक किये। उन्होंने कहा कि दिये निर्देशों का अनुपालन सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्यों की समयसीमा निर्धारित करते हुए उन्हे समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से पूरा किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। 

Read More »

बच्चों को संस्कारवान बनायें

बुलंदशहर/औरंगाबाद, जन सामना संवाददाता। यहां स्थानीय श्यामसुन्दर सत्संग भवन में साप्ताहिक कथा में बृजधाम से आये आचार्यकृष्ण गोपाल शास्त्री द्वारा कथा की अम्रत वर्षा की जा रही है। भक्तो को प्रवचन देते हुए महाराज ने बताया कि सन्तानों को अच्छे संस्कार दे जो गुणों की खान हो अच्छे संस्कार धर्मशास्त्र पढ़ने व सुनने से आते है। पहला चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, कृष्ण जन्म, आदि का सुन्दर चित्रण कथा में किया गया। इस अवसर पर सत्य प्रकाष शर्मा, किषन कटारिया, वेद प्रकाष अग्रवाल, अर्जुन सर्राफ, देवेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, गंगा चरन सैनी, डा. संजय, चिन्तामणि शर्मा, कन्छिद सिंह सैनी, डा. राजेष गोयल, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्र प्रकाष शर्मा, वैध बनवारी लाल शर्मा, किषन गोयल, मनोज गुप्ता, पवन लोधी, गिरिस शर्मा, अतुल शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read More »

पेट्रोल पंप कर्मियों ने शिक्षकों को पीटा

बुलंदशहर/औरंगाबाद, जन सामना संवाददाता। यहां कस्बे के बाहर हाईवे पर चौधरी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल पंप कर्मियों व शिक्षकों में कम तेल को लेकर जमकर मारपीट हुई। खूब लाठी डण्डे चले। गांव इसमाईला निवासी लोकेश पुत्र लखपत सिंह और गांवो में सोना निवासी सोमेन्द्र पुत्र भजन सिंह एस डी पब्लिक इण्टर कालेज में शिक्षक है। दोनो शिक्षक स्कूल से औरंगाबाद आ रहे थे। रास्ते में बाईक में पेट्रोल खत्म होने पर चैधरी फिलिंग स्टेशन पर तेल डलवाया शिक्षकों ने बाईक से पेट्रोल निकालकर नापा तो वह कम निकला इस बात पर शिक्षकों व पेट्रोल पंप कर्मियों में कहा सुनी हो गई। बात ज्यादा बढ़ने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने शिक्षकों की लाठी डण्डों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित शिक्षकों ने 100 नम्बर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। पेट्रोल पंपो पर ग्राहकों के साथ आये दिन कम तौलने की घटनाये होती रहती है। पेट्रोल पंपो पर चिप लगाकर कम पेट्रोल खुलेआम उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। पुलिस कार्यवाही करने की वजह आपसी फैसला कराकर मामले को रफा दफा कर देती है। ऐसी घटनाओं से नागरिकों में पेट्रोल पंप मालिकों के विरूद्ध रोष व्याप्त है।

Read More »