Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » September » 16 (page 3)

Daily Archives: 16th September 2017

स्वच्छता ही सेवा बृहद अभियान में अधिक से अधिक शौचालय करायें निर्माण: डीएम

जन प्रतिनिधियों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं आदि को शामिल कर स्वच्छता यात्रा का कराये आयोजनः राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्वच्छता ही सेवा बृहद अभियान के आयोजन किये जाने के निर्देश समस्त संबंधित विकास खंड के नोडल अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शौचालय निर्माण की दैनिक प्रगति से कम से कम 5 गुना अधिक शौचालयों का निर्माण प्रतिदिन कराये जायें, साथ ही उक्त वृहद अभियान महात्मा गांधी जयंती तक निम्न गतिविधियां एवं कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान के आयोजन के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया जाये। 

Read More »

अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लोग गंभीर रूप से घायल

2017.09.16 03 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। कार सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन कार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल माती भिजवाया है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरी असई स्थित इण्डेन पेट्रोल पम्प के निकट बीती देर रात करीब 12 बजे शिवली की ओर से आ रही आल्टो कार में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से आल्टो कार में सवार गांव बरगदियापुर निवासी हरीशचन्द्र पाल व जगरूप पाल और लखडुआ गम्भीर रूप से घायल हो रक्तरंजित हालत में छटपटाने लगे आल्टो सवार तीनो घायलों को बुरी तरह छटपटाते देख पेट्रोल पम्प के कर्मचारी अरविंद सिंह 

Read More »

डा0 जोशी के द्वारा कानपुर की मेट्रो परियोजना को तुरंत प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई

2017.09.16 01 ravijansaamnaडॉक्टर जोशी के द्वारा कल मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ महाराज के कानपुर आगमन पर कानपुर की मेट्रो परियोजना को तुरंत प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई।
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। चर्चा के आधार पर आज, डॉक्टर जोशी ने उक्त परियोजना के मुख्य अभियंता शिव ओम जौहरी को बुलवाकर वर्तमान की स्थिति पर संज्ञान लेकर के चर्चा किया। यह परियोजना अभी तक लखनऊ मेट्रो रेल के द्वारा ऑपरेट हो रही है। जौहरी ने डॉक्टर जोशी से कहा कि, एलएमआरसी की प्रक्रिया जिसके अंतर्गत कानपुर की व्यवस्थाएं पूर्ण होनी है 

Read More »

डीएम ने अधिकारियों को समय से कार्यों के प्रति सुधार के दिये निर्देश

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार एक गुणवत्तापरक प्रशासन एवं प्रगति की ओर अभिमुख है। इस दिशा में विकास हेतु राज्य स्तर पर अनेक योजनायें एवं अभिनव प्रयास किये जा रहें हैं ताकि प्राथमिकताओं का चिन्हीकरण करते हुए बेहतर परिणामों को प्राप्त किया जा सके। बैठक में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, सिंचाई एवं जल संसाधन, उद्योग, कृषि एवं नगर विकास आदि अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद की रैंकिंग ठीक रहे इससे हम सभी को समयवद्ध तरीके से कार्यो के प्रति में सुधार लाना आवश्यक है। 

Read More »