Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 16

Daily Archives: 16th October 2017

नगरीय निकाय समान्य निर्वाचनः 25 अक्टूबर के आस पास जारी हो सकती है अधिसूचना

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश में जिस दिन सभी मतदाताओं के आधार नंबर उनके वोटर लिस्ट से लिंक हो जायेंगे उसी दिन गुजरात की भांति प्रदेश में आन लाइन वोटिंग प्ररम्भ हो जायेगी, क्योंकि वोटिंग की सुरक्षा भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, प्रदेश का पुलिस बल निष्पक्ष चुनाव कराने में सक्षम है। चुनाव आयोग जनता की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखता है अभी तक प्रदेश में 25 लाख मतदाओं ने अपना मोबाईल नंबर साइड पर दर्ज कराया है इसी क्रम में अन्य मतदाता भी अपना मोबाईल नंबर ( SEC.UP.INC.IN ) पर लिंक करा सकते है और परिणामों, मतदेय स्थलों की जनकारी घर पर ही ले सकते है। 25 अक्टूबर के आस पास नगरीय निकाय समान्य निर्वाचन 2017 की अधिसूचना जारी हो सकती है और 35- 40 दिनों के भीतर यानी 4 या 5 दिसंबर तक चुनाव प्रतिक्रिया पूर्ण हो जायेगी।
उक्त निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल ने नगरीय निकाय समान्य निर्वाचन 2017 की कानपुर एवं झांसी मण्डल के मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारियो तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को केडीए के सभागार में आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन को वीडियोग्राफी, सी सी टी वी कैमरा, ड्रोन, वेवकास्टिंग तथा सर्विसलांस के माध्यमों से भी चुनाव सम्पन्न कराये ताकि चुनाव शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं ईमानदारी से सम्पन्न हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस चुनाव में 16 नगर निगम, 199 नगर पालिकाएं और 434 नगर पंचायतों के साथ साथ नई नगर निगम मथुरा, फिरोजाबाद, आयोध्या के अतरिक्त सहारनपुर में भी शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे, इससे पूर्व मेरठ, आगरा, बरेली आदि जोनों की वह बैठक ले चुकें है। उन्होंने निर्देशित किया कि गुण्डा एवं बदमाशों पर कार्यवाही विचाराधीन है तो उनके ऊपर त्वरित कार्यवाही करें। जिन गुण्डा बदमाशों का जिला बदर होना है उन्हें तत्काल जिला बदर भी किया जाये।
हिस्ट्रीसीटरों पर विशेष नजर रखी जाये तथा जिनकी हिस्ट्री सीट खुलनी है उनके ऊपर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए तथा यदि अपराधियों की उम्र कम भी है तो भी शान्ति व्यवस्था कायम करने के लिये प्रभावी कार्यवाही की जाये। इनामी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये तथा ऐसे व्यक्ति जिनसे शान्ति भंग होने की आशंका है तो उन लोगों को पाबंद करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने गैर जमानती वारंटों की तत्काल तामीली कराकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

Read More »

संजीव यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बने अध्यक्ष

⇒अनुपम गुप्ता महामंत्री बने 7 वोट से जीते
इटावाः सुघर सिंह। सैफई के कल हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में संजीव यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक सभागार में सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई सबसे पहले महिला अध्यापकों ने वोट डालना शुरू किया उसके बाद पुरुष अध्यापको ने वोट डाले। इस अध्यक्ष व महामंत्री के चुनाव में सिर्फ दो दो प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार प्रद्युम्न यादव भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे और पूरे शोर से प्रचार में लगे थे लेकिन संजीव यादव को महिला अध्यापको का अधिक मत मिला और 23 मतों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने।

कुल 346 मत डाले गए जिसमे प्रद्युम्न यादव को 158 व संजीव यादव को 182 मत मिले। महामंत्री पद पर दो प्रत्याशी अनुपम गुप्ता व राजकुमार यादव मैदान में थे इसमे अनुपम गुप्ता ने 7 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 170 मत मिले जब कि राजकुमार को 163 मत मिले।

Read More »

साक्षी फाउंडेशन ने शुरू किया मातृ-पिता पूजन दिवस

कानपुर, जन सामना संवाददाता। साक्षी फाउंडेशन द्वारा मातृ-पिता पूजन दिवस का शुभारम्भ किया। साक्षी फाउंडेशन की प्रबंधक साक्षी विद्यार्थी ने बताया कि मेरी दादी रामदेवी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दादी के निधन के बाद उनकी यादें दिलो में बसी है। सभी लोगो की सोच होनी चाइये कि वृद्ध माता पिता की सेवा करें व सादर सम्मान दें। इसी अवसर पर फाउंडेशन ने श्रदाँजलि सभा आयोजित किया और सैकड़ों वृद्ध एवं वृद्धाओं को सादर सम्मान कर उनकी पूजा अर्चना की और उनकी दीर्घायु की कामना की भोजन व दान देकर आशीर्वाद लिया। साक्षी फाउंडेशन प्रति वर्ष 16 ऑक्टूबर को मातृ-पिता दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की।

Read More »

फिरोजाबादः स्कूल खुलने पर बच्चे ही करते हैं साफ -सफाई

नगर क्षेत्र विद्यालयों में सफाई करते है बच्चे सफाई करने के लिए नही किया कोई तैनात
जन सामना संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय स्टेशन रोड बालक नगर क्षेत्र में छोटे- छोटे मासूम बच्चे पढ़ाई से पूर्व झाडू लगाते है। इतना ही नही बच्चे पीने के पाने के लिए घर-घर जाते है। उक्त मामले की समस्या पर प्राधानाचार्या ने मिडियाकर्मी से फोन पर की अभद्रता कहा कि वही खडे रहना अगे बढ़ने की नही कोशिश नही करना।
जहां सरकार बच्चो की बेहतर शिक्षा कें लिए लाखो करोडो रूपये शिक्षको पर बरबाद करती है। वही शिक्षक बच्चो से चपरासी वाला कार्य करते रहते है। विरोध करने पर शिक्षक शिकायत कर्ता को धमकाने का कार्य भी करते है। येसा ही मामला उस समय देखने को मिला। जब क्षेत्रीय लोगो द्वारा मीडियाकर्मियों से प्राथमिक वि़द्यालय स्टेशन रोड बालक नगर क्षेत्र की प्रधानाचार्या की करतूत की जानकारी दी गयी। स्कूल में बच्चे ताला खोल कर स्वय झाडू लगा रहे थे।
जब उक्त समस्या की जानकारी प्रधानाचार्या तरून्नम आरा से बात की तो भडकते हुए मिडियाकर्मी से कहा कि आगे मत बढ़ना वही खडा रहना में अभी आ रही हूॅ। बच्चे नही तो झाडू में लगाऊगी, डीएम सहाब से बात कर मेरी समस्या को हल क्यो नही कराते बच्चो को टोफी दूगी तो झाडू भी लगवाऊगी।

Read More »

500 किसानों को दिया गया ऋण मोचन प्रमाण पत्र

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील मैथा के प्रागढ़ में आयोजित द्वितीय चरण के ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में तहसील स्तरीय उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी व जनप्रतिनिधियों को पुष्प व पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया। ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिभा ने कहा कि उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिए एक वरदान है तथा सरकार ने यह योजना लागू कर किसानों के साथ ही सबका साथ व सबके विकास का कार्य कर रही है जिससे देश व प्रदेशों में चैमुखी विकास हो रहा है।
मैथा तहसील के प्रागढ़ में विधायक प्रतिभा शुक्ला नेे कहा कि उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत लाभाविंत होने वाले लघु एवं सीमान्त कृषक जिनका ऋण मोचन हो रहा है उनके चेहरे पर दिख रही खुशी यह संकेत दे रही है कि किसान व आमजन का विकास हो रहा है। आयोजित भव्य समारोह में द्वितीय चरण के फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी आदि जनप्रतिनिधियों के साथ ही एसडीएम राजीव पाण्डेय ने अपनी बात प्रमुखता से रखते हुए कहा कि किसान योजना हेतु पात्रता रखते है उनके ऋण मोचन सहायता प्रणाली के तहत आधार कार्ड से भी लिंक करवाना जरूरी है अतः जिनके पास आधार कार्ड नही है वे किसान शीघ्र ही आधार कार्ड बनवा ले।

Read More »

जाम से निपटने के लिए एसडीएम ने की बैठक

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बे में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से जूझ रही जनता को मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी थाना अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी नेवली पावर प्लांट के कर्मी मंडी बरीपाल बस स्टेशन आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में यातायात के संबंध में सुझाव मांगे गए तथा जन सहयोग से इस समस्या के समाधान का सूत्र तलाशा गया एवं अवैध टैक्सी डग्गामार वाहन अवैध पार्किंग अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही गई। एसडीएम ने जाम का सबब बने दो वाहनों का चालान भी काटा और शांति भंग के आरोप में उनके चालको को जेल भी भेजा गया। बैठक में पत्रकारों को सूचना ना भेजे जाने से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है।

Read More »

उत्कर्ष पत्रिका का विमोचन समारोह सम्पन्न

औरंगाबाद, बुलन्दशहर, ब्यूरो। यहां निकटवर्ती ग्राम पर्वाना के हीरा पैलेस में बृाम्हण कल्याण समिति के तत्वावधान में एक विशाल जनपदीय सम्मेलन आहूत किया गया। इस अवसर पर सवेरे को वरदान सेवा संस्थान द्वारा गरीब व असहाय मरीजों की आखों का मुफ्त इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त दवायें दी गयीं। अपराहन उत्कर्ष पत्रिका का विमोचन भाजपा नेता डी0 के0 शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर गरीब आसपास के स्कूलों के बच्चों को एक एक हजार रूपये के चैक देकर सहायता की गयी। इस मौके पर विष्णुदत्त गोड़, लोकेश शर्मा, राजेश्वरपाल गोड़ होतीलाल गोड़, नरेश गोड़, सतीश शतीश शर्मा, नवल किशोर शर्मा, मंगलसेन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read More »

प्रेमी ने प्रेमिका को ब्लेड मार कर किया घायल

⇒स्वयं को भी गर्दन पर ब्लेड मार कर किया घायल
⇒शादी से पूर्व से चल रहा था एक -दूसरे से प्रेमप्रसंग
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर में एक युवक ने महिला को ब्लेड मारकर घायल कर दिया, साथ ही स्वंय को गर्दन पर ब्लेड मार कर घायल कर लिया। दोनो ही लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनो ही घायल शादी से पूर्व एक दूसरे से प्यार करते थे।
थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी सोनू यादव पुत्र कल्याण सिंह यादव पडोस की 24 वर्षीय रेखा पत्नी दिनेश के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दूसरे के बीच घेरा प्यार होने के कारण आये दिन दोनो ही परिवारों में कलह होती थी। क्यो कि दोनो ही लोगो की शादी हो चुकी थी। रेखा अपनी बहन की मौत के बाद दिनेश बहनोई के साथ शादी कर ली थी। सोनू की भी परिजनों ने कही ओर शादी कर दी थी। लेकिन दोनो ही लोग एक दूसरे से छुप-छुप कर प्यार करते थे। रविवार की सुबह दिनेश काम कर चला गया था रेखा घर पर अकेली थी।
उसी दौरान प्रेम में पागल हुआ सोनू अपनी प्रेमिका रेखा से मिलने उसके घर पहुच गया। दोनो के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। उसी समय सोनू ने रेखा को ब्लेड मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसी समय रेखा के शरीर से खून बहता देख उसके होश उड गये। सोनू ने भी अपनी गर्दन पर कई वार करते हुए खुद को भी गम्भीर रूप से घायल कर लिया। गर्दन में गहरा घाब होने से लहु-लुहान सोनू को उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गये।

Read More »

रिश्तेदार के घर आये व्यक्ति की छत से गिरकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव जलालपुर से मक्खनपुर रिस्तेदार के घर आया एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 45 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र लाखनसिंह अपने रिस्तेदार थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव धौरऊ निवासी ब्रजेन्द्र सिंह यादव के घर आया हुआ था। रात्रि में खाना खाने के बाद छत पर सो गया। अर्ध रात्रि में किसी तहर छत से गिरने से उसकी मौत हो गयी।

Read More »

ढोंगी बाबा के आतंक से महिला परेशान

घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे मरणासन्न हालत में पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने से आहत पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित शासन को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राम सारी निवासी कल्लू की पत्नी रेखा ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की है कि गांव के मततूने एक ढोंगी बाबा के कहने पर उस की नाबालिग पुत्री को बीती 13 अक्टूबर को नशीला पदार्थ खिला दिया था जिससे पुत्री की हालत बिगड़ गई जेठ की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के साथ ही गाली गलौज दुर्व्यवहार व मारपीट की जिससे पूरा परिवार डरावर सहमा हुआ है

Read More »