Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 22

Daily Archives: 22nd October 2017

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत बालक गंभीर

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। तीन मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौके पर मौत हो गई तथा बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी छोटे का पुत्र राजेश उम्र 22 वर्ष दोस्तों से मिलकर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। बेदां गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना महाराजपुर से कर चुली पुर जा रही बाइक में जहानाबाद रोड में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में पीछे बैठा दिव्यांशु उम्र 14 वर्ष पुत्र रामनरेश गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना ग्राम जहांगीराबाद में घटी रविवार अपराहन मार्ग दुर्घटना में मां के साथ जा रहा शाहरुख ढाई वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गया।

Read More »

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां हुईं तेज

बैठक में नवनियुक्त पीसीसी सदस्यों का हुआ जोरदार स्वागत
हर वार्ड, हर नगर पंचायत-नगर पालिका, नगर निगम सदस्य खड़े करेगी पार्टी
मेयर के लिये जल्द से जल्द होगा आवेदनों पर मंथन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी हर वार्ड हर नगर पंचायत से लेकर नगर पालिका सदस्य खड़े करेगी। मेयर के लिये जल्द से जल्द आवेदनकर्ताआंे में चयन कर लिया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने संयुक्त रूप से कहा पार्टी हर निगम वार्ड, पंचायत सदस्य, पालिका सदस्य पर एवं अध्यक्ष व मेयर पदों पर मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे। जनता आज के भाजपा शासन से त्रस्त है, दु,खी है। आर्थिक रूप से कमर टूटी पड़ी है। लोग कांग्रेस को पुनः चाह रहे हैं। सभी चुनावों में लड़ने वाले प्रत्याशी 25 अक्टूबर 2017 तक आवेदन करें। इससे पूर्व नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों का स्वागत हुआ। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रामनिवास यादव एवं बाबूराम निशंक ने संयुक्त रूप से कहा कांग्रेस को हर घर में चाहने वाले पहले से लाने का सोच रही है। कार्यकर्ता सिर्फ कांग्रेस की कामयाबी एवं भाजपा की विफलता को लोगों तक पहुंचाएं। पीसीसी महिला सदस्या कुसुम दिवाकर एवं स्नेहलता बबली ने संयुक्त रूप से कहा पार्टी नेतृत्व के बिना गठबन्धन चुनाव लड़ने पर धन्यवाद दिया। कहा चुनाव में महिला शक्ति पूर्णतः अपनी कांग्रेस पार्टी को ला कर अच्छे दिन लायेगी। प्रवक्ता अजय शर्मा और नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा कि भाजपा के जमाने में खाने के बिस्कुट पर 18 प्रतिशत जीएसटी प्रदान कर पेट करेंगे वहीं सोने के बिस्कुट जो रहीसों के लिये होते पर मात्र तीन प्रतिशत जीएसटी लागू किया है। विदेशी कार सस्ती करने वाली सरकार उखाड़ फेंकने के लिये हम जैसे सभी लोग चुनाव लड़ेंगे।

Read More »

टाटा सूमों से 95 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र मुस्तफाबाद रोड से फरिहा की ओर जाती टाटा सूमों का जब एसओ जसराना अनिल कुमार, एसआई धीरेंद्र चैरसिया, आबकारी विभाग से खनक सिंह, राजेश ने घेराव किया तो उसमें चालक जो सवार था वह निकलकर खेतों की ओर से भाग गया। टाटा सूमों को पकड़ लिया गया।
बताया गया कि इसमें 95 पेटी केजी वाटर रोमियों की बरामद हुईं। आबकारी विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी जिस पर पूरी तैयारी करते हुये पुलिस टीम संग घेराव की योजना बनायी गयी थी जो सफल रही। इसकी कीमत लाखांे में बतायी जा रही है।

Read More »

संस्कार भारती द्वारा भव्य दीपावली आनन्द महोत्सव आयोजित

श्री गिर्राज पर्वत की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप ने दी बेहतरीन प्रस्तुतियां
चटपटी चाट-स्वदेशी उत्पाद की स्टाॅलों पर भी उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती महानगर फिरोजाबाद द्वारा ज्योति पर्व दीपावली के अवसर पर संस्था द्वारा दीपावली आनन्द महोत्सव का आयोजन तिलक इंटर काॅलेज के प्रांगण में किया गया। देर रात्रि तक काफी संख्या में शहर के नागरिकों ने आकर्षक विद्युत सजावट एवं रंग-बिरंगी आतिशबाजी व मेले में लगी खान-पान की दुकानों पर खाने का आनंद लिया। वहीं बच्चों ने घुड़सवारी एवं आनंद महोत्सव में लगे मिक्की माउस का आनंद उठाया। पूरा मेला प्रांगण बिजली की रोशनी से जगमगा रहा था। आनन्द महोत्सव के मुख्य आकर्षण में 20 फुट लम्बी एवं बीस फुट चैड़ी मुॅम्बई के राहुल ग्रुप द्वारा श्री गिर्राज पर्वत की आकर्षक झांकी सजायी गयी। गिरिराज पर्वत को सजीव कृष्ण स्वरूप बनाये गये द्वार पर एक उंगली पर उठाते हुये दिखाया गया। वहीं तीन कुंटल गोबर द्वारा श्री गिरिराज महाराज की झांकी सजायी गयी। जिनका श्रंगार सभी को सम्मोहित कर रहा था। श्रद्धालुगण गिरिराज बाबा के दर्शन कर एवं भक्ति भाव से उनका पूजन कर परिक्रमा कर रहे थे। इस अवसर पर पूरा वातावरण जय गिरिराज से गुंजायमान हो रहा था। उत्सव का विशेष आकर्षण आओ देश सजाएं संकल्प एवं विकास की ज्योति जलाएं कार्यक्रम के अन्तर्गत तिलक इंटर काॅलेजे के प्रांगण में विशाल 25 फीट लंबे एवं 25 फीट चैड़े भारत माता का नक्शा बनाया गया। जिस पर सभी आगुन्तकों ने दीपक जलाकर देश को आगे बढ़ाने एवं देश की समृद्धि व उज्जवल भारत बनाने की कामना की। भारत माता के नक्शे पर सजने वाले दीप बहुत ही अदभुत रोशनी बिखेर रहे थे। इसके अलावा लाइट एवं साउण्ड मंचीय कार्यक्रम के अन्तर्गत मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा दी गयी। एक से एक प्रस्तुतियां को आये श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का सजीव चित्रण किया गया। ग्रुप द्वारा रामभक्त हनुमान जी का गुणगान किया गया, दुनिया चले न राम के बिना राम जी चले न हनुमान के बिना भजन पर श्री हनुमान जी महाराज द्वारा भव्य नृत्य एवं सीना फाड़ कर भगवान श्रीराम के दर्शन की प्रस्तुति दी गयी। मां काली द्वारा रक्तबीज का वध एवं मां काली का विराट स्वरूप के भी दर्शन कराये गये। उसके उपरांत भोले शंकर का शुभ विवाह नाट्य प्रस्तुति दिखायी गयी। शिव अघोरी नाटय की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के अन्त में बरसाने एवं ब्रज के फूलों की होलीे की भी प्रस्तुति दी गयी। होली की प्रस्तुति के अवसर पर मंच पर उपस्थित कलाकारों द्वारा हास परिहास किये गये। जिनको सुनके जनता भाव विभोर हो गयी। कार्यक्रम के अंत में विशाल आतिशबाजी की गयी।

Read More »

अवैध संबंधों के चलते पत्नी का गला काटा, गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति गिरफ्तार कर प्रेमी को हिरासत में लिया
शिकोहाबाद। पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बका भी कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने वार्ता के दौरान बताया हत्या के पीछे अवैध संबंध सामने आये हैं।
शनिवार रात 11 बजे के करीब एटा रोड स्थिति नगला कुंवर प्रसाद में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बच्चे से पूछताछ के बाद दबिश दी और मटसेना के गांव सिकैरा निवासी भूरेसिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बका भी घर से ही बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी पति ने बताया कि 18 अक्टूबर को कानपुर से घर पहुंचा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख उसका खून खौल गया। पत्नी को काफी समझाया और ब्रजमोहन को छोड़ने के लिए मिन्नतें कीं। शनिवार सायं सीमा पडौसी के घर चली गई और उसके बुलाने पर भी घर नहीं आई। इससे आक्रोशित भूरे ने उसकी मौत का निश्चय कर लिया। रात ११ बजे सौते में उसका गला दबाया। विरोध पर उसने पास रखे बका से पत्नी का गला रेतने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजा खोल कर बाहर भागने लगी। इसी दौरान गैलरी में दरवाजे के बीच में उसने पत्नी के गला पर बका से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भूरे ने बताया घटना के बाद उसने बका कमरे में छिपा दिया और भाग गया। लेकिन वह शहर से बाहर जाता, उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Read More »

इंटर कालेज का ताला तोड़ कर दो बैटरी चोरी

घाटमपुर, कानपुर। साढ़ पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर बरुई स्थित बी०आर0डी० इंटर कॉलेज के कच्छ का ताला अज्ञात चोरों ने रात में तोड़ दिया तथा कमरे में रखे लगभग 30000 मूल्य के कीमती बैटरी चोरी कर लिए सुबह जानकारी होने पर पीड़ित प्रधानाचार्य रामकण्ठ कुशवाहा ने साढ़ पुलिस चैकी में शिकायत की है। पुलिस चोरियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Read More »

नहर पुल से अज्ञात युवक का शव बरामद

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। साढ़ पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर नहर पुल के नीचे से रविवार सुबह 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से राहगीरों में दहशत फैल गई। मृतक काला पैण्ट नीली शर्ट जिसमें सफेद काली लाइनें हैं पहने हुए था तथा कमर में कपड़े की एक रस्सी बंधी है। सूचना पर पहुंची चैकी पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर परीक्षण के लिए कानपुर भेजा।

Read More »

युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी

कानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घट वा रोड में रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव देख कर ग्रामीणों में हलचल मच गई बाद में ग्राम शीतलपुर निवासी शिव गोविंद सिंह ने शव की शिनाख्त अपने चचेरे भाई सुनील सिंह पुत्र भोले सिंह निवासी ग्राम शीतलपुर के रूप में की पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्यारों ने युवक की हत्या के बाद शव को रोड के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

Read More »

अमित गर्ग बने आॅल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष

बैठक में संगठन के जुझारू साथियों को सांसद बनवाने पर किया मंथन
कहा-केंद्र सरकार ने नहीं सुनी निवेशकों के मन की बात
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर सभागार में आॅल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप ने की। बैठक में आगरा के प्रदेश अध्यक्ष एससी जैन, प्रदेश संरक्षक रैपुरिया, फिरोजाबाद जिला संरक्षक डा. निजामुद्दीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डा. निजामुद्दीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र सरकार किसी भी प्रकार से निवेशक के मन की बात नहीं सुनना चाहती है। ना ही सेवी व लोढ़ा कमेटी कोई स्पष्ट जानकारी दे रहे, अतः अब निवेशकों व एजेंट को ,खुलकर होने वाले चुनावों में अपना विरोध जताना होगा। सचिव नवीन विद्यार्थी ने कहा आये दिन ग्राहकों द्वारा एजेंट को भुगतान के लिये परेशान किया जाता है जिसमें कि निवेश की कोई भी गलती नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष श्री जैन ने अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताया कि अब निवेशक व एजेट में एकजुट होकर अपने संगठन के जुझारू साथियों को सांसद बनवाना होगा। क्योंकि हमने राज्य के अनेक सांसदों को ज्ञापन देखकर देख लिया। सेवी के खिलाफ धरना प्रदर्शन व अन्य संघर्ष भी किये कुछ नहीं हुआ। इस दौरान निवेश व एजेंट के बआग्रह पर व जिला संगठन की मांग पर पूर्व जिलाध्यक्ष अमित गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। अखिल भारतीय सवर्ण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पाल सिंह तोमर ने निवेशेकों के शीघ्र भुगतान के लिये हर प्रकार के संघष में साथ देने की बात कही।

Read More »

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना शुरू

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। रविवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, उप्र द्वारा काम बंद कलमबंद हडताल शुरू हुयी। जिसमें समस्त कार्यकत्रियों ने भाग लिया। इस दौरान कोई भी वजनी कार्य न करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों को लेकर मुखर हुयीं।
इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष आशमा कुलश्रेष्ठ और जिला महामंत्री संध्या सिंह ने कहा कि कुछ लोग जो संगठन के नाम पर दुकान चला रहे हैं वो फोन करके बहाना को गुमराह कर रहे हैं। उनको पता है ये आंदोलन हुआ तो इनकी फिर जीत होगी और हमारी दुकानें बंद हो जायेगी।

Read More »