Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 25

Daily Archives: 25th October 2017

ई-रिक्शों को मेन रोड पर पूर्णतयः प्रतिबंधित किया जाये: मण्डलायुक्त

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मण्डल के जनपदों में ब्लैक स्पाॅट्स सुरक्षात्मक कार्यवाही की जाये सड़क निर्माण परियोजना तैयार करते समय रोड सेफ्टी सम्पोनेंट्स को सम्लित किया जाये, साइनेज/ चेतावनी चिन्ह बोर्ड आवश्य लगाया जाये। एक्सीडेंट में दुर्घटना प्रभावित व्यक्ति को त्वरित एम्बुलेंस मुहैया करायी जाये इसके लिये आरटीओ स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की जायेगी। 100 डायल पर सूचना करने से भी एम्बुलेंस मगायी जा सकती है। स्कूलों में यातायात सुरक्षा की जानकारी दी जाये। स्कूली वाहन में ड्राइवरों के लाइसेंस अवश्य चेक कराये जाये। नाबालिक बच्चों के वाहन चलाने से रोकने के लिए अभियान चलाकर उन्हें रोका जाये। ई रिक्शो को मेन रोड से पूर्णतयः प्रतिबंधित किया जाये इसके लिये 48 रूट बनाये गये है उनका आरटीओ एक माह में पूर्ण सत्यापन कर उन्ही मार्गो में ई रिक्शा चलाने के लिये कार्यवाही करें। उक्त निर्देश निर्देश मण्डलायुक्त पी के महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एवं आरटीओ समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि सभी रोडो के जंकशन पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाये। मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलों के साथ साथ मण्डल मुख्यालयों पर प्रतिमाह आयोजित हो, नगर निगम सड़कों की लाइटे ठीक करायें। दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25 हजार रूपये तथा घायल को 12500 रूपये की सहायता दी जाये।

Read More »

पूर्ण हो चुकी योजनाओं को समीक्षा बैठक से हटायेंः मण्डलायुक्त

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। जो योजनाएं पूर्ण हो गई है उनको ई परियोजना प्रबंधन की समीक्षा बैठक से हटा दिया जाये। जिन पुलों के संपर्क मार्ग नहीं बन पाए हैं उनको वरीयता में पूरा कराया जाये। जिन विभागों को धन आवंटित नहीं हो पाया है तो उन्हें धन आवंटन हेतु शासन को मेरी ओर से पत्र लिखा जाये। नहरों को किसान की आवश्यकता अनुसार ही चलाया जाए तभी किसानों को लाभ मिलेगा। योजना पूर्ण होने पर संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाए। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी के महान्ति ने ई परियोजना प्रबंधन प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने समीक्षा में पाया कि मंडल में ई परियोजना प्रबंधन में 381 परियोजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें 379 परियोजनाएं क्रियान्वित हैं, जिनमें 211 परियोजनाओं में संदर्भ तिथि तक माइंड स्टोन प्राप्त किए जा चुका है तथा 181 परियोजनाएं पूर्ण हो गई है। बैठक में मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, सीएनडीएस, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन उत्तर प्रदेश, राजकीय निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण, जल निगम आदि विभागों की विस्तृत समीक्षा की।

Read More »

जयकुमार हत्याकांड में एक अभियुक्त गिरफ्तार

लेनदेन का मामला आया सामने
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद थानांतर्गत ग्राम लभौआ में सोमवार की शांम हुयी युवक जयकुमार की हत्या में 6 लोगों को नामजद किया गया है। इधर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। एसपी ग्रामीण ने अन्य अभियुक्तों को भी जल्द जेल की सलाखों के पीछे भेजने की बात कही है ।
एसपी ( ग्रामीण) ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया शिकोहाबाद थानान्तर्गत नगला बलुआ निवासी रामकुमार उर्फ जयकुमार यादव (30) पुत्र ऊधम सिंह की ग्राम लभौआ में सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। इसमें लेनदेन का मामला सामने आया है। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त पप्पू उर्फ रामकिशन को नगला पौपी स्कूल के सामने से गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी इसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।

Read More »

महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त-योगेश दिवाकर

फिरोजाबाद, जन सामन संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर ने लखनऊ में अपनी मांगों के समर्थन में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर की गई लाठीचार्ज की निन्दा की ओर ऐलान किया कि सरकार की हठधर्मिता और महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता त्रस्त है। अपने हक की आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसायी जा रही हैं। देश की जनता अब कांग्रेस के शासनकाल को याद कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा सर्वसमाज के विकास की ओर तक को प्राथमिकता दी है। भाजपा ने जनता से जो वायदे किये उस पर खरा नहीं उतर रही। कांग्रेस ने भी लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की निंदा की गई। आंगनबाड़ी महिलाओं का किसी भी कीमत पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय दस हजार रूपये प्रतिमाह करने का जो वायदा किया था उसे पूरा नहीं किया जा रहा।

Read More »

डीपीएस हाथरस में फ्रेन्च स्टूडेंट्स का कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम

हाथरस, जन सामना ब्यूरो।इंडो फ्रेंच कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आज 25 अक्टूबर को फ्रांस के स्कूली छात्रों ने सीबीएसई संबद्ध दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
यह डीपीएस हाथरस के लिए स्वर्णिम अवसर था जब किसी अन्य देश के छात्र यहाँ के विद्यालय, यहाँ की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू होने के लिए यहाँ आए और विविध कार्यक्रमों का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मोर्निंग असेम्बली में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात डीपीएस हाथरस के छात्र-छात्राओं ने अंगे्रज़ी व फे्रंच भाषा के साथ सुविचार, भाषण, कविता आदि प्रस्तुत की। लघु नाटिका, संगीत व नृत्य आदि प्रस्तुतियों ने इस कार्यक्रम को भव्यता देने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त फ्रांसीसी छात्रों ने यहाँ होने वाली कई एक्टिविटीज जैसे आर्ट एण्ड क्राफ्ट आदि में भाग भी लिया। साथ ही एक फ्रेंडली फुटबाॅल मैच का आयोजन भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया जिसमें सभी छात्रों ने जमकर लुत्फ़ उठाया।

Read More »

सड़क हादसों में छात्रा सहित आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, संवाददाता। अलग – अलग सड़क हादसों में कक्षा देा की छात्रा सहित कई लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टैम्पों चालक छात्रा को अस्पताल में छोड कर भाग निकला।
थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एमजी कालेज की कक्षा दो की छात्रा कु0 सोनिया पुत्री संजय निवासी लेबर कालौनी स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। उसी दौरान सामने स्कूल के एक ग्लास फैक्ट्री वाला बच्चो को बिस्कूट बांट रहा था। उसी समय छात्रा सड़क पर कर रही थी। कि तेज गति से आ रहे एक टैम्पों चालक ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गयी। घायल छात्रा को टैम्पों चालक अपने टैम्पों संख्या यूपी 83 एटी 57 5 में बिठाकर सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। टैम्पों चालक ने छात्रा को भर्ती कराते हुए पंजीकरण रजिस्टर में अपना नाम सईद पुत्र शाबिर निवासी 30 फुटा थाना रसूलपुर बताया। छात्रा के परिजनों के आने से पूर्व ही अस्पताल के एक कर्मचारी के कहने पर टैम्पों चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के परिजन टैम्पों चालक की तलाश कर रहे है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, संवाददाता। अलग -अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेडा निवासी 25 वर्षीय पंकज गुप्ता पुत्र महेशचन्द्र उसकी मां 50 वर्षीय सुमन को उसके बडे भाई दीपक गुप्ता की पत्नी जूली गुप्ता उसके भाई दीपू शीपू निवासी शिकोहाबाद एटा चैराहा ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की माने तो जूली खराब नेचर की है। जो आये दिन कर किसी पर गलत आरोप लगाती है। जिसके कारण परिजनों में उसकी एक नही बनती, पुत्र बधू के नेचर से परेशान होने के कारण आये दिन कहासुनी होती है। विगत रात्रि में जूली उसके भाईयों अन्य लोगो ने घर में घूस कर मारपीट करते हुए घर से लूटपाट कर ले गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया।

Read More »

महिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने किया विषाक्त सेवन अचेत

आर्थिक स्थिति से परेशान थी महिला कर्मचारी पति भी बेरोजगार
फिरोजाबाद, संवाददाता। महिला जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने विगत कुछ माह से वेतन न आने आर्थिक स्थिति से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के बड़ा मिर्जा का नगला निवासी नेत्रपाल के मकान में जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारी रजनी पत्नी धर्मेन्द्र ने बुधवार की दोपहर आर्थिक स्थिति से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी अचेत महिलाकर्मचारी को उसकी मां शकुन्तलादेवी मकान स्वामी नेत्रापाल के साथ मिलकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।

Read More »

निकाय चुनावों की तैयारी में लगी शिवसेना

कहा-प्रखर हिन्दूवाद को ध्यान में रख किया जायेगा टिकट वितरण
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिवसेना के नगर प्रमुख योगेश वर्मा और जिला संयुक्त सचिव एमपी जाटव, विमल राठौर, आशीष वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि शिवसेना निकाय चुनावों की तैयारी में लगी है तथा प्रखर हिन्दूवाद के लोगों को जिन्होंने निस्वार्थ हिन्दुआंे की सेवा की होगी उनको शिवसेना उम्मीदवार बनायेगी, कोई जातीय समीकरण नहीं देखा जायेगा, केवल प्रखर हिन्दूवाद को ध्यान में रखकर पार्टी टिकट वितरण का कार्य करेगी।
योगेश वर्मा ने कहा कि नगर व जनपद में हिन्दुत्ववादी लोगों को जिताने की आवश्यकता है जिससे समाज में अच्छे कार्य हो सकें। नगर पालिका, नगर निगम को उन लोगों ने लूटने का कार्य किया है जिन्होंने समाज को गुमराह कर धनबल का लालच देकर कुर्सी को हथियाया है। अब समय कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर लोकतंत्र के इस यज्ञ में ऐसी बुराई को स्वाह कर सच्चाई, ईमानदारी को जिताने का है।

Read More »

सपाः विक्रम बाघमार ने पार्षद पद हेतु की दावेदारी, विधायक का मिला समर्थन

कानपुर, जन सामना संवाददाता। चुन्नीगंज नगर निगम के वार्ड तीन से सपा से पार्षद पद की दावेदारी करने वाले विक्रम बाघमार को सीसामऊ के विधायक हाजी इरफान सोलंकी का आशीर्वाद मिला व विधायक के द्वारा निकाय चुनाव के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके पर विक्रम बाघमार व क्षेत्र की जनता द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक जी ने मंच के द्वारा वहा पर उपस्थित क्षेत्र की जनता को यहा जानकारी दी कि विक्रम बाघमार को यहां मौका दिया जा रहा है। आप लोग विक्रम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और बाल्मीकि समाज को सपा द्वारा आगे बढाये यह मौका बार बार नहीं आयेगा।

Read More »