Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 27

Daily Archives: 27th October 2017

83 करोड से अधिक की लागत से विकास कार्य की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

भाजपा की भीतरी कलह पर कहा चार बर्तन खटकते है फिर भी होती है जीत- डा नीलकंठ तिवारी
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय, सूचना खेल और युवा कल्याण डा0 नीलकंठ तिवारी ने नगर के पालीवाल हाॅल में 83 करोड की लागात के विकास कार्य का लोर्कापण एव शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्य पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत जनपद में करोड की लागात का विकास कार्य कराया जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। शहर की जटिल समस्या पानी के लिए करोडा रूपया भेजा गया। जिसमें जेडाझाल परियोजना चालू की जा रही है। जनता को पानी मिलेगा, शहर में टयूवैल के माध्यम से भी जनता को पानी मुहिया कराया जा रहा है।
वही लोर्कापण एव शिलान्यास कार्यक्रम कें दौरान डा नीलकंठ तिवारी ने भारत माता के जयधोष के साथ अपनी बात का शुरू करते हुए कहा कि शपथ लेने के बाद देखा के खजारा खाली है। जनता के साथ किये वादों को भी पूरा करना है। उस समय काफी समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवास, आफिसों आदि अन्य खर्चा में फेर बदल करने के बाद 36 हजार करोड किसान त्रण को माफ कराया। एक से पाच करोड की आवासों में लगने वाले एसीआंे को मान्यनीय मख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यालयों , आवासों के एसी सुख को किसी को नही लेने देने, नही खुद एसी का आनन्द लेने की बात कहते हुए कुछ ही येसी रहने दिये बाकी सभी को हटवा दिया गया। धन को बचाने के बाद किसानों के त्रणमाफ होने पर 86 लाख घरों में खुशी की होली, व दिवाली मनी, दो करोड की परियाजनाओं को 55 करोड की योजना बतायी गयी। पिछली सरकार ने अपने चहेतों के विकास के लिए आप के शहर में अस्पताल बनवाया गया।

Read More »

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटवायें राजनीतिक पार्टियों के बैनर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चुनाव आचार सहिता लगने के बाद प्रशासन सख्ती में आ गया। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तिराहे पर राजनीतिक पार्टियों के लगे बैनरों और पोस्टरों को हटाने को पहुंचे।
सुहाग नगरी में चुनाव आचार सहिता लगते ही नगर मजिस्टेªट शीतला प्रसाद यादव और सीओं सिटी के निर्देशन में नगर निगम के द्वारा राजनीतिक पार्टियों के होटिंग्स हटाने का कार्य सांय पांच बजे शुरू हुआ। शहर के सुभाष तिराहे से नगर निगम की टीम के द्वारा होडिंग्स और बैनर हटायें गये। जैसे ही राजनीतिक पार्टियो को टीवी पर चुनाव की तारीख घोषित हुई वैसे ही राजनीतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता हरकत में आ गये।

Read More »

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 सचिवालय में ई-आॅफिस प्रणाली का शुभारम्भ किया

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज के दिन को प्रदेश की जनता के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सचिवालय में ई-आॅफिस प्रणाली की शुरुआत होने से शासकीय कार्यों एवं निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता आने के साथ ही कार्मिकों की जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की इस व्यवस्था से जहां डाटा सुरक्षा एवं इसके एकत्रीकरण में सुविधा होगी, वहीं सरकारी कार्य संस्कृति में सुधार होने से इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री आज यहां विधान भवन के तिलक हाॅल में उत्तर प्रदेश सचिवालय में ई-आॅफिस प्रणाली के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सचिवालय में 94 विभागों में से प्रथम चरण में 20 विभागों के साथ-साथ मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव

Read More »

नगर निकाय के चुनाव के लिए लोगो ने कसी कमर

हर क्षेत्र में सांय होते ही नेता लोगो के पैर छूते नजर आ रहे है
भाजपा से बगावत करने के लिए भी काफी नेता निर्दलीय चुनाव लडने को तैयार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। इन दिनों शहर में निकाय चुनाव की धूम मची हुई है। अधिकाश छोटे- बडे नेता अपने-अपने क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतने की फिराक में है। लेकिन कुछ लोग प्रदेश, केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के कारण भाजपा से चुनाव लडने की इच्छूुक है। जिसके लिए भाजपा के छोटे-बडे पदाधिकारियों के साथ संघ से जुड पदाधिकारियों के घर के चक्कर काट रहे है।
नेताओं की दर्जनों गाडियों भाजपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के साथ -साथ विधायकों , जनपद में रहने वाले संघ के बडे-बडे पाधिकारियों के रूख भी बदलते दिखायी दे रहे है। जिसका जिला जागता उधारण उस समय देखने को मिला। जब एक भाजपा के पदाधिकारी ने भाजपा के एक नेता से अपने साथी कि पार्टी से टिकट मांगने की बात कही तो शहर के भाजपा नेता ने कहा कि तेरे सम्बन्ध तो पार्टी के उच्चाधिकारियो से है। मेरे पास क्या रखा है , इतना ही नही उससे पार्टी में प्रवेश व चुनाव जीतने के बाद उपहार की बात कह डाली। जिसको सुनकर पार्टी के विरोध में चुनाव लडने का विचार बना लिया। जो सायं होते ही दर्जन भर लोगो को साथ लेंकर भाजपा के पदाधिकारी के दरबाजे पर रोजाना अपने नाम के नारे लगवा रहा है। जिससे भाजपा नेता काफी परेशान नजर आ रहा है। पार्टी से बगावत करने के लिए भी कई नेताओं ने मन बना लिया है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में अलग -अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलो ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर निवासी 22 वर्षीय जूली गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता ने अपने ही पति पर मारपीट करने के बाद घर से निकालने की बात कही है। महिला ने थाना उत्तर में पति के खिलाफ तहरीर देने के बाद शिकोहाबाद स्थित एटा रोड निवासी अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने घायल महिला को आज डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

14 वें वित्त की धनराशि से होगा, मथुरा नगर की सड़क निर्माण

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर निगम के द्वारा 14 वें वित्त की धनराशि से मथुरा नगर में हाॅट मिक्स सड़क का निर्माण कराया जायेगा। जिसका शुभारम्भ नगर निगम के द्वारा क्षेत्रिय लोगों की मौजूदगी में पूजन कर किया गया।
नगर निगम के द्वारा मथुरा नगर की सड़क निर्माण 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ नगर निगम के अधिकारियों और क्षेत्रिय जनता की मौजूदगी में कार्य की नींव रखी गई।

Read More »

सेफ्टी आर्गनाइजेशन ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आंगनबाड़ी कर्मचारी मजदूर संघ का धरना पिछले 22 अक्टूबर से उनकी मांगों को लेकर चल रहा है आज इस धरने में ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गेनाईजेशन के जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समर्थन किया।
जब आंगनवाड़ी महिलाओं से पर्ल्स कंपनी के बाबत पूछा गया तो उनमें से 80ः महिलाएं एजेंट व निवेशक के रूप में जुड़ी हुई थी 45000 करोड़ का पंजीरी घोटाला की जांच अभी तक सीबीआई द्वारा नहीं कराई गई उनके मानदेय को लेकर भी जो समस्या हैं जिनका निराकरण नहीं किया गया आज आंगनबाड़ी कर्मचारी मजदूर संघ का समर्थन करने के लिए उनके धरने पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि राज्य व केंद्र में ईमानदार लोगों की सरकार है फिर भी जनता परेशान है महिलाएं अपने घरों को छोड़कर धरने पर बैठने को मजबूर हैं

Read More »

पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। वादी शोभाराम पुत्र दाताराम निवासी ग्राम कोडरा थाना एका जनपद फिरोजाबाद द्वारा दी गई तहरीर पर थाना एका पर मु0अ0स0 329ध्17 धारा 302,34,506 भादवि बनाम शिशुपाल, कप्तान सिंह पुत्रगण रेवती राम, श्यामसुन्दर, सन्तोष पुत्रगण कप्तान सिंह निवासीगण कोडरा थाना एका जनपद फिरोजाबाद पजीकृत किया गया। घटना स्थल गाँव कोडरा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा घटना के सही खुलासे एवं सत्यता की जानकारी कर आगे कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देशित किया।
खुलासे में एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के क्रम मे पाया कि मुकदमा उपरोक्त के नामजद आरोपीयों का वादी शोभाराम से पुरानी मुकदमा बाजी चल रही है घटना की सत्यता के बारे मे गहनता से जाँच एवं जानकारी की गई साक्ष्य संकलन करने पर पाया कि वादी के भाई मृतक रनवीर करीब सवा साल पहले जेल गया। 17 अक्टूबर 2017 को घटना से दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था मृतक रनवीर के जेल की अवधी मे उसकी पत्नी आरती का मेलजोल अफसर पुत्र बन्ने अली निवासी मौहल्ला गालिव नगर गली नं0-7 थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद से हो गया था जो गाँव कोडरा मे ही लगी समर( ट्युबेल ) पर रहता था तथा एक दूसरे का साथ देने की बात आपस मे हुई।

Read More »

प्रेम नाथ की 25वीं पुण्यतिथि पर नवंबर में ज़ी क्लासिक का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल’ 

चाहे फिल्म कर्ज (1980) का वो यादगार विलेन हो जो ग्लास बजाकर अपनी बात कहता है या फिर फिल्म संन्यासी (1975) का वह खतरनाक संत हो, 70 और 80 के दशक के दौरान प्रेम नाथ का नाम सुनते ही हर घर में दहशत छा जाती थी। महान अभिनेता प्रेम नाथ ने हर तरह के किरदार में अपनी अभिनय प्रतिभा साबित की है, चाहे वह खूंखार विलेन हो या फिर अलग तरह का कॉमेडियन। इस एक्टर की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए ज़ी क्लासिक ‘वो जमाना करें दीवाना‘ की अपनी ब्रांड विचारधारा के साथ चार हफ्तों का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल‘ पेश कर रहा है, जिसकी शुरुआत 3 नवंबर 2017 से होगी। इस खास अभियान के तहत ज़ी क्लासिक एक डॉक्यूमेंट्री बायोपिक भी दिखाएगा, जिसे खुद उनके बेटे मोंटी नाथ ने बनाई है। ‘अमर प्रेम नाथ‘ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण हर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे होगा, जिसके तुरंत बाद ‘प्रेम नाथ‘ की एक शानदार फिल्म दिखाई जाएगी।प्रेम नाथ के खाते में 75 फिल्में हैं। हर फिल्म में प्रेम नाथ ने अपना एक अलग अंदाज दिखाया है। जहां बहुत से कलाकार हीरो बनने की ख्वाहिश लिए फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं वहीं प्रेमनाथ ने खतरनाक विलेन बनने का विकल्प चुना। राज कपूर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘आग‘ से प्रेम नाथ मशहूर हुए। इस फिल्म में उन्होंने लीड भूमिका निभाई थी लेकिन आगे चलकर उन्होंने खलनायक के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने का फैसला किया।

Read More »

प्रमुख सचिव ने की विकास कार्याें की समीक्षा

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जनपद के प्रभारी प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने आज कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में विकास कार्याें के सम्बन्ध में विभागीय प्रमुखों एवं मुख्य विकास अधिकारी सैमुअल पाल एन0 के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दिये गये निर्देशों का अनुपालन सभी विभाग के अधिकारियों के साथ सुनिश्चित किया जाय। राजस्व विभाग से समीक्षा की शुरूआत की गयी। समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी पर नाराजगी जताते हुये उन्होने कहा कि कोर्ट केस, आर0सी0 की वसूली तथा स्थगन मुुक्ति कराना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता, तथा रजिस्ट्री विभाग में डाटा को ऑनलाइन रिकार्ड में आना चाहिए।

Read More »