Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 29 (page 2)

Daily Archives: 29th October 2017

न्यू लक्ष्मी टाॅकीज के स्वामी ने जिला प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

रिश्वत की मांग पूरी न करने पर टाॅकीज को चालू नहीं होने दिया जा रहा: पूपेन्द्र सिंह
जिला प्रशासन टाॅकीज की भूमि का सत्यापन कराकर करे आवश्यक कार्यवाही
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। स्थानीय न्यू लक्ष्मी टाॅकीज के स्वामी पूपेन्द्र सिंह का कहना है कि वह जिला प्रशासन के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने टाॅकीज तथा आस-पास की जमीन को बेचने को तैयार हैं और उन्होंने जिलाधिकारी तथा सम्बन्धित आला अफसरों से मांग की है कि वह लक्ष्मी टाॅकीज का मुआयना कराकर उसकी सम्पत्ति का आकलन कराकर जमीन को बेचने की अनुमति दें। इसके अलावा सरदार पूपेन्द्र सिंह ने यह भी कहा है कि लाखों रूपये राजस्व का जमा करने के बावजूद भी उनका टाॅकीज चालू नहीं करावाया जा रहा।

Read More »

बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराना ही पहली प्राथमिकता: सुनील कुमार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था पर भी होगा विशेष ध्यान
नकल विहीन ही करायी जायेंगी यू0पी0 बोर्ड परीक्षाएंः डी0आई0ओ0एस0
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनील कुमार का कहना है कि जनपद के समस्त विद्यालयों में बेहतरीन शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी और वित्त पोषित (एडेड) स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा तथा जो भी एडेड (वित्त पोषित) विद्यालय कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के पढ़ने वाले बच्चों से किसी भी नाम पर व्यवस्था या सुविधा शुल्क की एवज में एक रूपया भी वसूलते हैं तो यह अवैधानिक है।

Read More »

जनपद व प्रदेश में जूडो कराटे का विकास के असीम संभावनायें बताया सीनियर सिटीजनों ने

जूडो कराटे विधा के विकास व जनपद में पहचान दिलाने के लिए राज्यस्तरीय जूडो कराटे टूनाॅमेन्ट का आयोजन आगामी दिसंबर माह में किये जाने पर हुई चर्चा
कई जिलों से आये जूडो कराटे एडमिन व प्रभारियों ने बताया कि राज्यस्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पढ़ाई को विकसित करने के साथ ही जूडो कराटे विधा की ओर रूझान बढ़ाना तथा विकसित करना
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान जूडो कराटे टाउन एरिया मार्केट बाढापुर द्वारा संस्था के प्रांगढ में राज्य स्तरीय य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दिसंबर माह में किया जायेगा ताकि जनपद को जूडो कराटे विधा में एक अलग पहचान मिले। राज्यस्तरीय बेल्ट टेस्ट के छात्र-छात्राओ द्वारा जूडो कराटे का आकर्षक प्रदर्शन तो किया जायेगा साथ ही कई राज्यों के जूडो कराटे खिलाडी बुलाये जायेंगे जिसमें दिल्ली हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चण्डीगढ़, आजमगढ़, चेन्नई, बनारस आदि सहित कई राज्यों के जूडे कराटे प्रशिक्षण केन्द्रों से सम्पर्क किया जा रहा है। आत्मरक्षा के नए-नए हैरत अंगेज करतब का भी प्रदर्शन होगा।

Read More »

सीएम ने 04 थानाध्यक्षों तथा 02 खान निरीक्षकों को निलम्बित करने के आदेश दिए

गोण्डा/मऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अवैध खनन पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं करने, अवैध खनन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर 04 थानाध्यक्षों तथा 02 खान निरीक्षकों को निलम्बित कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जनपद गोण्डा एवं मऊ के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी देने के साथ ही 03 उप जिलाधिकारियों और 03 क्षेत्राधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जनपद गोण्डा के जिलाधिकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह एवं जनपद मऊ के जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह को अवैध खनन पर

Read More »

9वाॅ वार्षिकोत्सव दीप प्रज्वलित करके धूमधाम से मनाया गया

कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर स्थित कल्याणपुर न्यू शिवली रोड रायल केसल गेस्ट हाउस में आज मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाईजेशन ने 9वाॅ वार्षिकोत्सव मुख्य अतिथियों के द्रारा दीप प्रज्वलित करके धूमधाम से मनाया गया। संस्था के राष्टीय महामंत्री तपन अग्निहोत्री ने अभी तक संस्था द्रारा जो कार्यक्रम कराये गये उस कार्यक्रम के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी और यह भी जानकारी दी कि आगामी वर्ष एक गरीब लड़की की शादी का खर्च उठाने का संकल्प लिया गया है। आये हुये संस्था के मुख्य अतिथि गुलाब सिंह चंदेल ने जानकारी दी कि हमारी संस्था द्रारा 19 राज्यों में अपने कार्यालय बनाकर काम कर रही है संस्था गरीबों को निस्वार्थ रूप से हर तरह की सुविधायें उपलब्ध करा रही है पर्यावारण के विषय में जागरुकता करने का काम कर रही है

Read More »

शासन की नीतियों, योजनाओं को नजदीक आये और हुए लाभाविंत

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष में पूरे जनपद कानपुर देहात में ब्लाक, जिलास्तर पर अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेले भव्य तरीके से आयोजित हुए जिससे जनता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को दूर दराज की जनता जानी, अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जाना, वहीं शासन की नीतियों, योजनाओं को नजदीक आये और उससे लाभांवित हुए। प्रदर्शनी और मेलों से बढ़ चला उत्तर प्रदेश एक नई दिशा की ओर, समृद्धि और खुशहाली और जागरूकता का संदेश देता हुआ जनपद में विगत माह अन्त्योदय मेला व प्रर्दशनी में जनपद में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक व जिलास्तरीय में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन किया गया। जिसका लाभ शहरी और ग्रामीण दोनो ही जनता द्वारा लिया गया। अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेले में किसानों के साथ ही युवा व छात्र-छात्राओं की भागीदारी बड़ी संख्या में देखने को मिली। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अन्त्योदय मेले पं. दीनदयाल उपाध्याय की जीवन पाठ व सरकार की उपलब्धियों का भी लोकगीतों, नाटक, अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से बखान भी किया गया।

Read More »

निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह का जिम्मा उठायेगा श्रम विभाग

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। निर्माण श्रमिको की पुत्रियों की विवाह का जिम्मा उठाएगा श्रम विभाग।
सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद ने बताया उ.प्र. सरकार द्वारा असंगठित श्रेत्र के भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिको के हितार्थ उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत कन्या विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही हैै। जिसका उददेश्य लाभार्थी पंजीकृत श्रमिक की विवाह योग्य पुत्रियों का विवाह संस्कार सुुगमता से सम्पन्न कराये जाने के उददेश्य से आर्थिक सहायता प्र्रदान करना है। वहुदा यह देखा जाता है, कि निर्माण श्रमिक धन आभाव के कारण कम उम्र की पुत्रियों का विवाह करने को विवश होते है, और विवाह भी कम उम्र के लडको से कर दिया जाता है, जो सुयोग्य वर भी नही होते है। यह सभी स्थितियों अधिकाशंतः धन आभाव के कारण होती है। इस योजना के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्रियों के विवाह हेतु रू0 55000 (पचपन हजार मात्र) की धनशशि बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी। अंर्तजातीय विवाह हेतु (इक्सठ हजार मात्र) की धनराशी आर्थिक सहासता के रूप में प्रदान की जायेगी।

Read More »