Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November (page 10)

Monthly Archives: November 2017

अलग गृहस्थी के विवाद में सास बहू ने किया खुदकुशी का प्रयास

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। परिवार से अलग रहने को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद सास बहू के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार की सुबह दोनों ने जान देने की कोशिश की जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राहा निवासी दीपू सिंह की पत्नी स्वाति सिंह 30 वर्ष व माँ रानी सिंह 55 के बीच कई दिनों से अलग गृहस्थी ररवने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण 3 दिन से उनके घर में खाना भी नहीं बना था। माँ रानी सिंह अपने इकलौते पुत्र दीपू सिंह को अलग करने को तैयार नहीं थी जबकि बहू स्वाति हर हाल में परिवार से अलग कर अपनी गृहस्थी बसाना चाहती थी। शनिवार सुबह बात बढ़ने पर सांस रानी सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।

Read More »

असेन्ट स्कूल में बच्चों ने ली कौमी एकता की शपथ

कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई एवं डीआईओएस के निर्देश पर कौमी एकता सप्ताह की सफल शुरुआत राष्ट्रीय एकता हेतु जन जागरुकता विषय पर विशेष उद्बोधन के द्वारा की गई। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रार्थना सभा में समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कौमी एकता की महा शपथ ली गई एवं सभी लोगों को कौमी एकता की महत्ता को समझाते हुए भाषाई सौहार्द सांस्कृतिक एकता महिलाओं का सम्मान पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देते हुए जागरुक किया गया एवं जन जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। आगामी 27 नवंबर से 29 नवंबर तक विद्यालय के कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों द्वारा जन जागरूकता लाने हेतु रैली निबंध लेखन प्रतियोगिता वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके जरिए विद्यार्थी समाज को कौमी एकता धर्मनिरपेक्षता कमजोर वर्गों का उत्थान संबंधी संदेश पहुंचाएंगे कौमी एकता की शपथ पीटीआई नृपेंद्र सचान द्वारा दिलाई गई।

Read More »

स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूक रैली

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का किया शुभारम्भ
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा आज नगर के जैन मन्दिर चैराहा से मतदाता जागरूक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर दर्जनों स्कूलों के छात्र -छात्रायें शिक्षक मौजूद रहे।
जहां एक ओर जनपद में लोगो से वोट मांगने के लिए प्रत्याशी लुभाने का कार्य कर रहे है। वही चुनाव अधिकारी जागरूक रैली के माध्यम से अच्छा प्रत्याशी चुनने सतप्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा नैतिक मतदान जागरूक रैली का शुभारम्भ हरी झंण्डी दिखाकर किया।

Read More »

राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल ने मुमताज के लिए मांगे वोट

अम्बानी, अडानी तथा रामदेव ही पूँजीपति हो रहे हैं- नरेश अग्रवाल
फिरोजाबादः जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल नेशिकोहाबाद के कायम कोल्ड स्टोरेज पर एक सभा को संबोधित कर चेयरमैन प्रत्याशी मुमताज बेगम के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का भला समाजवादी पार्टी में है।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज ब्रामण सभी पार्टियों में अपनी पैठ बनाये हुए हैं। वैश्य वर्ग को समझाते हुए कहा कि आप लोग चंदा देने वाले तक ही सीमित न रहें। राजनीति में आकर अपनी ताकत को मजबूत करें। वैश्य समाज आज राजनीतिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति की कुंजी के बगैर समाज का विकास नहीं हो सकता। सभी जातियों ने अपना नेता चुना हैए लेकिन वैश्य समाज ने अपना कोई नेता नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी ने छह प्रत्याशियों को निकाय टिकट दी है। फिरोजाबाद में मुसलमान समाजवादी पार्टी का सपोर्ट कर रहे हैं।

Read More »

22 वें अवार्ड 2017 का आॅडिशन टेस्ट छः दिसम्बर को

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था फ्रेंन्ड्स प्रतिभा दर्पण के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी द्वारा एक वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनकी संस्था 22 वें यूपी टेलैण्ट अवार्ड 2017 के लिए आॅडिशन स्की्रन टेस्ट का आयोजन स्थानीय होटल गर्ग में छः दिसम्बर 2017 को दोपहर 12 बजे से करने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान संदेश स्वच्छ भारत मिशन एक कदम स्वच्छता की ओर होगा।

Read More »

उप मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं को किया सावधान

कहा-सुधर जाओ वरना होगी जेल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शनिवार दोपहर दो बजे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा ने नगर के पाली इंटर कॉलेज में चुनावी जन सभा में कहा कि भाजपा एक पारदर्शी समाज बनाना चाहती है। जिस समाज में ऊंचए नीचए भेदभाव का कोई स्थान न हो। शिकोहाबाद.फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताया। माफियाओं को सुधर जाने को कहा। चेतावनी दी अगर नकल कराते पकड़े गये तो विद्यालय को डिबार किया जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिले को औद्योगिक क्षेत्र में आलू चिप्स तथा चूड़ी उद्योग को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।जन सभा में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा जो कहती हैए वो करती है। सरकार बनते ही किसान का कर्जा माफ करने की घोषणा कीए जिसे पूरा किया। शिकोहाबादए फिरोजाबाद को नकल का अड्डा बताते हुए इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा नकल कराते पकड़े जाने पर स्कूल को डिबार किया जाएगा। धिकारी की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज को पारदर्शी बनाना है। निकाय चुनाव के बाद भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। विधान सभा और लोकसभा चुनाव में गड़बडी हुईंए लेकिन निकाय चुनाव में नहीं होने दी जाएगी। सरकार क्षेत्र में औद्योगिक विकास चाहती है। इसके लिए आलू चिप्स की फेक्ट्री और फिरोजाबाद के कांच उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार रोजगार के क्षेत्र में वृहद स्तर पर काम करेगी। महिला और युवाओं को रोजगार मुहैया कराये जाएंगे। सरकार बगैर किसी भेदभाव के चैमुखी विकास चाहती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा नगर का विकास कराना है तो मनोरमा गुप्ता को विजयी बनाना होगा। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता के लिए वोट मांगे।

Read More »

निकाय चुनावों में दोहराना होगा विधानसभा का प्रदर्शन – दिनेश शर्मा

⇒नगर के विकास का वादा कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की और विपक्षियों पर बोला हमला
⇒निकाय चुनाव बडे चुनावों का होते है आधार, सभी जगह भाजपा की सरकार बनने से साफ होगा विकास का रास्ता
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। निकाय चुनावों में विधानसभा का प्रदर्शन दोहराना होगा। नगर में विकास की गाथा लिखने के लिए पालिका या निगम में भाजपा के व्यक्ति का होना जरूरी है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है यदि पालिका या महापौर के चुनावों में भी भाजपा के प्रत्याशी जीतते है तो तीनों सरकारों का ऐसा समन्वय बनेगा जो विकास के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर कर देगा। उक्त विचार प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने संकल्प रैली के दौरान सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्यक्त किये।
नगर के इटावा रोड स्थित बस स्टैंड मैदान पर शनिवार को भाजपा की संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा का पालिका प्रत्याशी सोनी शिवहरे, अविनाश सिंह भोले, डा. चंद्रसेन जादौंन, अमित गुप्ता, केशव प्रसाद व ठा. गजेंद्र सिंह 51 किलो की माला पहिनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार है और प्रदेश में योगी की सरकार है। अब बारी है पालिका, महापौर या पंचायत के चुनावों की। यह चुनाव बडे चुनावों का आधार होते है इसलिए इनमें जीत जरूरी है। ताकि विकास के मार्ग की बाधा पूरी तरह साफ हो सके और ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता इतनी गिरी हुई है कि इशरत को बेटी, दाउद को भाई, अफजल गुरू को गुरू और कन्हैया कुमार को अपना बेटा कहते है। ऐसी मानिकसता वाले लोग लोगों को बांटने का कार्य करते है। आप सोनी शिवहरे को जिताईये और नगर के विकास में कोई बाधा आती है तो मुझसे आकर लखनऊ मिलिये पूरा समाधान होगा।

Read More »

भाजपा ने सदैव जातिगत एवं दलगत नीतियों से हटकर की राजनीति-सतीश महाना

लालगंज, रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को भैरवनाथ मंदिर के निकट भाजपा प्रत्याशी केसी गुप्ता के प्रचार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार, भय और भूख लेकर राजनीति नहीं की है। जिस प्रतिनिधि से हमें डर लगे उसे कभी नहीं चुनना चाहिए। भाजपा का हर कार्यकर्ता मणि के समान है। मणि के प्रकाश से ही हम विकास कर रहे हैं। जाति, संप्रदाय, घृणा से हटकर विकास की राजनीति भाजपा ने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास नारा लेकर कार्य कर रहे हैं। केंद्र, यूपी, सरेनी विधान सभा में भाजपा विधायक के बाद अब नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं।
पूर्व न्याय एवं विधि मंत्री गिरीशनारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार समाप्त करने का कार्य कर रही है। देश व प्रदेश को विकास की राह से जोड़ा है।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नगर पंचायत को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं।

Read More »

सपा से विद्याशंकर यादव ने किया जनसम्पर्क

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु सपा प्रतयाशी श्रीमती नसरीन के पक्ष में मतदाताओं को लामबंद करने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विद्या शंकर यादव एडवोकेट के नेतृत्व में प्रचार टीम ने करीब आधा दर्जन मोहल्ला में सघन सम्पर्क किया।  यादव बाहुल्य इन मोहल्लों के मतदाताओं ने कहा कि वे प्रत्याशी को नहीं मुलायम सिंह यादव को जानते हैं, और साइकिल निशान पर मुहर लगायेंगे।   वरिष्ठ नेता विद्याशंकर यादव के साथ पूर्व सदर प्रत्याशी आर0पी0 यादव राजेश चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य छोटे लाल, प्रधान राजकुमारी आदि ने अहिया रायपुर, अहिरन का पुरवा, भोंदू का पुरवा, छेदी का पुरवा, बरवारीपुर, रतापुर, बैरिहा का पुरवा, खसपरी, गड़रियन का पुरवा, कांसीराम कालोनी में घर-घर जाकर श्रीमती नसरीन के लिए वोट मांगा।   अधिवक्ता श्री यादव ने मतदाताओं से कहा कि इस परीक्षा की घड़ी में सपा को इसलिए चुनना है, क्येांकि सपा ने ही पेंशन योजना का जहाँ सही क्रियान्वयन किया है, वहीं किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त कर दी, सपा ने श्वेत क्रांति व हरित क्रांति का इतिहास रचा, इसलिए सपा ही जनता की हितैसी है।  श्री यादव के तर्को से प्रभावित मतदाताओं ने एक स्वर से साइकिल पर मुहर लगाकर प्रत्याशी को जिताने का वचन दिया।  

Read More »

स्वामी स्वात्मानन्द ने किया सुदामा और कृष्ण की मित्रभाव की व्याख्या

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। श्री सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत हृदय नवाह्न परायण कथा के अंतिम सोपान नौंवे दिन वीतराग ज्ञानागार संत स्वामी सूर्य प्रबोधाश्रम (स्वामी स्वात्मानन्द) ने कृष्ण सुदामा मित्रभाव की अत्यन्त विशद् व्याख्या की। उन्होंने कहाकि परमात्मा रूप श्रीकृष्ण जीव भाव अल्पज्ञ साथियों के साथ समता भाव से क्रीड़ा करते हैं। वे अपने साथियों के मध्य अपने वैभव का प्रदर्शन नहीं करते।  स्वामी जी ने कहाकि प्रभु श्रीकृष्ण की मित्रता में समता की वैशिष्टता के दर्शन स्पष्ट रूप से होते हैं। उन्होंने कहाकि भगवान श्री कृष्ण तथा ब्राहम्ण सुदामा की मित्रता लोक सिद्ध है। इस मित्रता में असमान धनस्थिति के कारा आत्मीयता का अभाव रहता है। प्रभु कृष्ण अतीत धनवान हैं और सुदामा अतीव जनहीन हैं। सुदामा भिक्षा पर आश्रित जीवन जीते हैं और श्रीकृष्ण जी अपार समृद्धशाली जीवन जीते हैं। स्वामी जी ने कहाकि सुदामा जब अपने मित्र से मिलने जाते हैं तो मित्र को भेंट में देने के लिए उनके घर में कुछ नहीं होता है। वे उधार के टूटे चावल लेकर मित्र कृष्ण से मिलने जाते हैं। ऐसे सुदामा का परमात्मा कृष्ण आत्मविभोर होकर स्वागत करते हैं। वे अपने से आयु ज्येष्ठ और गुरू सानिध्य में अधिक समय तक रहने वाले सुदामा का जिस तरह स्वागत करते हैं वह व्यक्ति के अनुकरणीय है।  स्वामी जी ने कहाकि सुदामा प्रभु कृष्ण के द्वारा दिए अतीव सम्मान और आत्मीयता से अभिभूत होते हैं और इसे अपने लिए कुछ ज्यादा मानते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि आपने गुरू सानिध्य में मुझे ज्यादा समय बिताया है। साथ आपे विद्या धन में मुझसे अधिक धनवान हैं।

Read More »