Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 04

Daily Archives: 4th November 2017

मेयर पद के लिए दस प्रत्याशियो ने नामांकन प्रपत्र खरीदें

पार्षद पद के लगभग 325 प्रपत्रों की हुई बिक्री
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रपत्र की हुई बिक्री
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि नगरीय निकास सामान्य निर्वाचन हेतु नामंकन प्रक्रिया 4 नबम्बर से प्रारम्भ हो गई है। जो प्रतीक आवंटन 14 नबम्बर तक सम्पन्न होगी। जिला मुख्यालय सिविल लाइन पर नगर निगम के महापौर एवं पार्षदों हेतु नामांकन प्रक्रिया शनिवार को प्रारम्भ हुई। जबकि सभी अन्य नगर पालिका, नगर पंचायतों हेतु संबंधित तहसील में नामंाकन प्रक्रिया प्रारम्भ हुयी। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चारो तरफ बेरिंकेटिंग के पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। वाहनों को बेरिकेटिंग के अन्दर जाने की अनुमति नही दी गई। शानिवार को कोई भी नामांकन नही हुआ।

Read More »

नन्हें मुन्नें बच्चों को बाटीं गई सामग्री

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। कोमल फाउडेशन एंव आई.डी.एफ. के संहयोग से संचालित माॅ बैकुन्ठी गुरूकुल में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हे मुन्ने बच्चों को दिव्य सेवा फाउडेशन के फाउन्डर दीपक महाजन के सहयोग से पाठय सामग्री वितिरत की गई पाठय सामगी्र पाकर बच्चो को अतियन्त खुशी हुई कोमल फाउडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि संस्था द्वारा कोमल बाल गुरूकुल एंव माॅ बैकुन्ठी बाल गुरूकुल फिरोजाबाद तथा रामबती बाल गुरूकुल ऐआ में सचालित है इन बाल गुरूकुलों में नन्हे मुन्ने बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है जिससे यह बच्चे पढ लिख कर हमारे देश का नाम रोशन करें और हम सब की जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को शिक्षा से जोडे कार्यक्रम में माॅ बैकुन्ठी बाल गुरूकुल की शिक्षिका डौली गुप्ता, मीनू गुप्ता, प्रिंश कुमार, गौरी गुप्ता, प्रदीप कुमार सुधा सिह, रागिनी सिह आदि मौजूद रहे ।

Read More »

टूंडला: पहले दिन नहीं हुआ एक भी नहीं नामांकन

टूंडला, जन सामना ब्यूरो। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। तहसील में पहले दिन एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं आया। अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 25 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में कडी सुरक्षा व्यवस्था रही।शनिवार सुबह नामांकन को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई थी। नामांकन के लिए तीन कक्ष चार, पांच और छह नंबर बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में दो टेबल डाली गई हैं। एक टेबल पर अध्यक्ष और दूसरी टेबल पर सभासद पद के प्रत्याशियों के नामांकन होंगे। नामांकन प्रपत्र की खरीद के लिए नजारत कक्ष में व्यवस्था की गई है। तहसील परिसर में प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई थी। मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई थी।

Read More »

यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं मिला शव

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्वारई की घटना
डूबने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना नहाने गया युवक डूब गया। देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। सूचना के बाद भी काफी देरी से पहुंची पुलिस को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनिवार को नगला सिंघी गांव के आधा दर्जन बच्चे ग्वारई स्थित महेश्वरनाथ मंदिर के समीप यमुना में स्नान करने गए थे। मदनबाबू का 14 वर्षीय पुत्र नितिन अपने साथी कौशल पुत्र राजवीर, जीत पुत्र राजन सिंह और दीपू पुत्र रमेश चन्द्र के साथ यमुना में नहा रहा था। नहाते समय नितिन यमुना की गहराई में चला गया। अन्य बच्चों ने नितिन को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी गहराई में जाने से बच गए। बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मंदिर पर बैठे ग्रामीण बाहर निकल आए।

Read More »

अध्यक्षपद के पांच और सभासद के लए 56 फार्म बिके

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच फार्म तथा सभासद पद के लिए 56 फार्म बिके। सुबह से ही तहसील परिसर में व्यवस्थायें चाक चैबंद कर दी गई थीं। एसडीएम केएस वर्मा की देख रेख में पहले दिन फार्मों की बिक्री हुई। सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। एसओ ऊदल सिंह ने नगर में कई बैरियर लगा कर यातायात को नियंत्रित रखा।

Read More »

गृह कलह से तंग बीएसएफ के सिपाही ने लगाई फांसी, मौत

शव को फंदे पर लटका देख परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद के लक्ष्मीनगर निवासी 40 वर्षीय दुष्यंत यादव ने शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब पत्नी की साड़ी पंखे में बांध कर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दुष्यंत यादव पुत्र चोब सिंह निवासी ४० लक्ष्मीनगर बीएसएफ में तैनात थे। उनकी ड्यूटी लखनऊ में चल रही थी। शुक्रवार सुबह वह छुट्टी लेकर घर आये थे। सायं को दुष्यंत का पत्नी सरिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतक के पुत्र अजीत ने बताया कि पापा और मम्मी में विवाद के बाद दोनों चुपचाप सो गये। शनिवार दोपहर जब हम सभी अपने कमरों में सो रहे थे, तभी पापा ने अपने कमरे में जाकर मम्मी की साड़ी को पंखे से बांध कर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। जब उनका शव फंदे पर लटका हुआ देखा तब चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Read More »

रेलवे ट्रैक पर मिला शव असुआ के सुशील का था

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार सुबह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला कांस के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात शव की पहचान अशुआ निवासी सुशील (३२) पुत्र बनवारी के रूप में हुई। युवक की मौत की जनकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नगला कांस के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Read More »

प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते पकड़ी नवविवाहिता

पुलिस दोनों को लेकर थाने आई, युवक को हिरासत में लिया
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एक नवविवाहिता ने पिता के साथ ही ससुरालीजनों का सिर शर्म से झुका दिया। शादी के दो दिन बाद ही प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को लेकर थाने आई। पुलिस ने नवविवाहिता को थाने बैठाया जबकि प्रेमी को हिरासत में ले लिया।
मामला पडौसी थाना क्षेत्र सिरसागंज से जुड़ा हुआ है। यहां निवासी एक युवती की २९ अक्टूबर को मटसेना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। ३० अक्टूबर को पिता ने बेटी को डोली में बैठा कर विदा किया था। उसे क्या पता था कि जिस बेटी को डोली में बैठा रहा है, वह शादी के दो दिन बाद ही उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा देगी। तीन नवंबर को पिता बेटी को बिदा कराकर घर ले आया। रात आठ बजे के करीब युवती शौच के बहाने घर से बाहर गई,जहां उसका प्रेमी (शिक्षक) इंतजार कर रहा था। नवविवाहिता प्रेमी संग थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक गांव में आकर रुके।

Read More »

जसराना में 11 लोगों ने खरीदे पर्चे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जसराना में निकाय चुनावों के नामांकन के पहले दिन 17 लोगों ने अध्यक्ष पद के पर्चे खरीदे। वहीं सभासद पद के लिए भी पर्चे खरीदे गए।
जसराना से ओमप्रकाश गुप्ता, अजय प्रताप, वारिस अहमद, ललित कुमार, शहनाज, संजय कुमार, अमित कुमार, अर्चना गुप्ता, मनोज कुमार, पवन कुमार, राजकुमार ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा गया। एवं जसराना नगर पंचायत के वार्डाें के लिए 27 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।

Read More »

गुरूनानक प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

गुरूद्वारों में सैकडों लोगो ने पाया लंगर प्रसाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा, स्टेशन रोड, आर्यनगर गुरूद्वारा आदि स्थानों पर आज गुरूनानक जयन्ती के उपलब्क्ष में प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। दोहपर को भव्य भण्डारा प्रसाद, क्रीर्तन आदि कार्यक्रम किये गये।
हर वर्ष की भाॅति गुरूनानक देवी का 546 वाॅ प्रकाश उत्सप बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसकी शुरूआत 26 अक्टूबर 2017 को प्रभात फेरी निकालकर कर प्रारम्भ की गया था। प्रभात फेरी की सेवा गुरचरनसिंह , गुरूमीत सिंह द्वारा की गयी। 27. 28.29 को आर्यनगर की साध संगत सिंधी समाज , पंजाब समाज, सिक्ख समाज ने मिलकर आर्यनगर के गुरूद्वासरे में की गयी। 30 अक्टूबर को 31 को गुजन कालौनी के समाज द्वारा सेवा की गयी। एक नबम्बर को सुरजीत एन्क्लेव की संगत द्वारा जानी प्रभात फेरी समाप्त हुई। दो को अखण्ड पाठ का सुभारम्भ किया गया। जिसकी सेवा हरमिन्दर सिंह मल्होत्रा के परिवार द्वारा की गयी। सााि ही चोला साहब चढ़ाया गया। तीन की रात्रि में कानपुर से आये रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया। आज चार तारीख को गुरूद्वारों में कीर्तन के साथ दोपहर को लंगर का आयोजन, रात्रि में बच्चो द्वारा कविता, शब्द कीर्तन आदि प्रोगं्राम किये गये। वही दूसरी ओर आर्यनगर स्थित गुरूद्वारा में भी गुरूनानक प्रकाश उत्सव भी बडी धूमधाम के साथ दिल्ली आलम सिंह कीर्तन मण्डल द्वारा गुरूवाणी की गयी, आगरा की पार्टी द्वारा भी सुबह से सांय तक कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला पुरूषों , बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस मौके पर रिवोद कृपलानी, गिरधारी,लाल, खुशाल लालवनी, अनिल लालवनी, पूजा लालवनी, तुसूर सोनी, हेमा लालवान, गुरूमीत सिंह मन्जीते, निहाल सिंह , हरंवंश सिंह मल्होत्रा राजेन्द्र सिंह मल्होला, आदि सिख समाज की महिलाये मौजूद रहीं।

Read More »