Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 10

Daily Archives: 10th November 2017

धान खरीद में लापरवाही बरतने पर उप निदेशक निलम्बित

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि धान क्रय केन्द्रों की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर उपयुक्त स्थान पर साइनेज बोर्डध्बैनर पर धान के निर्धारित समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुये साफ-साफ एवं बड़े अक्षरों में लिखाया जाये कि ‘प्रिय किसान बन्धुओं धान काॅमन का प्रति कुन्तल रू 1550 की दर से तथा धान ग्रेड ‘ए’ का प्रति कुन्तल रू0 1590 की दर से धान का मूल्य प्राप्त करना आपका अधिकार है, इससे कम मूल्य पर धान का विक्रय न करें’ इसके अतिरिक्त उतराई, छनाई हेतु प्रति कुन्तल 15 रूपये अतिरिक्त दिया जायेगा, सम्पूर्ण धनराशि का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जायेगा। उन्होंने रौजा, जिला शाहजहांपुर में धान क्रय हेतु निर्दिष्ट विभिन्न क्रय एजेन्सियों द्वारा धान क्रय में शासन की नीतियों के विरूद्ध कार्य करने तथा कृषकों के हितों की उपेक्षा करने के मामले में उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।  मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रदेश में धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु अधिकारियों के प्रस्तुत भ्रमण रिपोर्ट के प्रस्तुतिकरण पर किसानों से सीधे खरीदे जा रहे धान क्रय केन्द्रों पर कतिपय विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करने पर निर्देश देते हुये कहा कि किसानों को धान का निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान प्रत्येक दशा में कराया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को कतई विवश न किया जाये कि वह किसी भी स्थिति में निर्धारित न्यूनतम मूल्य से कम दर पर आढ़तियों को धान बेचने हेतु विवश हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाये जाने वाले धान में नमी होने पर क्रय केन्द्रों पर ही किसानों को धान सुखाने की सुविधा उपलब्ध कराकर नियमानुसार धान की खरीद सुनिश्चित कराई जाये। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिये कि मण्डी परिषद द्वारा मण्डी क्रय केन्द्रों हेतु किसानों के आने वाले रास्ते पर धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के साइनेज बोर्डध्बैनर लगवाये जायें ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी भली भांति हो सके और वह किसी भी स्थिति में बिचैलियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दर पर अपना धान बेचने हेतु विवश न हो सकें।

Read More »

पकडी अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में असलाह बरामद

आधा दर्जन बने तमंचा सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज पुलिस ने विगत रात्रि में गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जरैला मोड पर जैतपुर जंगल में एक टयूवैल पर अवैध असलाह बनाने की फैक्टी पर छापा मार कार्यवाही करते हुए तीन लोगो को दबोच लिया। जिनके पास से भारी मात्रा में बने अध बने असलाह व बनाने के उपकरण भी बरामद किये गये।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए वार्ता के दौरा एसपी देहात महेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना सिरसागंज प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को सूचना मिली कि जरैला मोड पर जैतपुर के जंगल में बने विनोद कुमार के टयूबैल पर एक कोठरी में अवैघ असलाह बनाने का कार्य चल रहा है। जिनको प्रयोग निकाय चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था को खराब करने के लिए किया जायेगा।

Read More »

पिता की प्रेरणा से उतरी हॅू, महापौर चुनाव मैदान में : नूतन राठौर

पीने के पानी के साथ स्वच्छता होगी प्रथमिकता- नूतन राठौर
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी नगर निगम की महापौर प्रत्याशी ने वार्ता के दौरान बताया कि जीत के बाद शहर के पानी की समस्या, गन्दी को गम्भीरता से लिया जायेगा। सब का साथ सबका विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाकर वोट मांगने का कार्य महापौर प्रत्याशी करेगी।
वार्ता के दौरान मेयर प्रत्याशी नूतन राठौर पुत्री मंगलसिह राठौर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों प्रदेश कमान ने जो मेरे पिता की कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए चुनाव जीतने के लिए मौका दिया है। जीतने के बाद मेयर बनकर जनता की सेवा करूगी। नगर निगम से पूर्व नगर पालिका फिरोजाबाद में जो घोटाले , भ्रष्टाचार हुआ था। उसको अव नही होने दिया जायेगा। जतना का प्यार , वोट मुझे नगर निगम तक पहुचाता है तो जनता के पैसे को जनता के बीच इमानदारी से विकास कार्य में लगवाने के लिए जनता के साथ खडे होकर विकास कार्य कराया जायेगा। शहर में पीने के पानी की समस्या को खत्म करना मेरी प्राथमिकता होगी, स्वच्छ भारत का मिशन मोदी जी, योगी जी ने चलाया है। उसको शहर में जनता के सहयोग से पूरा किया जायेगा।

Read More »

नटवर लाल ने नकली नोटो की गड्डी दे महिला से लूटे आभूषण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल में दवा लेने आयी एक महिला को नटबर लाल ने नकली नोट देकर उसके आभूषण ले गया। महिला नकली नोटो की गड्डी देख महिला फूट-फूट कर रोने लगी। मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच में जुटी।
जिला अस्पताल में चैकी पर तैनात पुलिस हर समय संदिग्ध लोगो को घूम-घूम कर नजर रखती है। लेकिन मौका देख नटबर लाल लोगो को ठग ले जाते है। ऐसा ही मामला उस समय देखने को मिला। जब थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड माता मन्दिर के पास दखल निवासी सोनी पत्नी अनिल कुमार जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए आयी थी। जहां उसकी भेट एक नटबर लाल से हो गयी। नटबर लाल ने येसा जादू चलाया कि महिला को एक कपडे में बन्द नकली नोटो की गड्डी को असली बताकर उसके आभूषण उतरवा ले गया।

Read More »

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यों समीक्षा कर दिए निर्देश

कानपुर नगरः जन सामना ब्यूरो। जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण और निर्धारित समय के अंदर होना चाहिये। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की उपस्थिति, चिकित्सको की भर्ती, एम्बुलेंस की सेवाएं, संस्थागत प्रसवों की उचित देखभाल जन हित के कार्यो को वरीयता पूर्वक सम्पन्न कराया जाये। अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये उनके ऊपर विभागीय कार्यवाही की जाये न कि वेतन रोका जाये। फसली ऋण योजना में पात्र किसानों के खातों में 13 सौ करोड़ से अधिक रूपये दिये जा चुके हैं। मण्डल में बच्चों की देखभाल हेतु बन रहे 550 आई सी डी एस केन्द्रो में 205 छोटे कार्यो से अवशेष केन्द्रो को दिसंबर तक पूर्ण करा दिया जाये। मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर को उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालयों एवं शौचालयो में टायलिंग कराया गया। इनके कार्य को नजीर बताकर अन्य जनपदों के अधिकारियों को भी प्रेरित होना चाहिये।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी के महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये और कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाये। बैठक में उपस्थित संयुक्त निदेशक चिकित्सा को निर्देशित किया कि ई टेंडर के आधार पर ही समान्यध्दवाएं क्रय की जाये क्योंकि अब इस विभाग को जी एस टी नंबर मिल चुका है।

Read More »

नीली बत्ती लगाकर ट्रक लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार

इटावाः राहुल तिवारी। विगत काफी समय से जनपद इटावा व आस-पास के जनपदों में चीनी/ गेंहू आदि लदे ट्रकों की लूट की घटनाएं लगातार हो रही थी। इन घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी सैफई के कुशल नेतृत्व में थाना सैफई क्षेत्रान्तर्गत में हुयी चीनी के ट्रक की लूट में वांछित / वारन्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में आज जनपद हरदोई से दिनांक 17.07.2017 को चीनी से लदे ट्रक को लूटकर उसके चालक व क्लीनर को बांधकर थाना सैफई क्षेत्र में फेके जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए क्राइम ब्रांच इटावा व थाना सैफई पुलिस द्वारा एक नीली बत्ती लगी टबैरा गाडी नं0 यूपी 84 डब्ल्यू 8125 में बैठे सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनाबरण किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सैफई पर मु0अ0सं0 186/17 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया था
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगण सफेद टवैरा / सफेद बुलेरो गाडी पर नीली बत्ती लगाकर चीनी / गेंहू लदे ट्रकों को ओवर टेक कर रुकवाते थे। जिससे ट्रक के चालक / क्लीनर को ए आर टी ओ द्वारा ट्रक रुकवाने का संदेह होता था। ट्रक रुकने पर गैंग के सदस्य गाडी से उतरकर ट्रक में सवार हो जाते थे तथा ट्रक के ड्राइवर / क्लीनर को गाडी में डाल लेते थे तथा गिरोह के सदस्य स्वयं ट्रक चलाने लगते थे तथा गाडी से ड्राइवर / क्लीनर को अज्ञात स्थान पर छोड देते थे तथा ट्रक का माल गायब करने के बाद ट्रक को भी लावारिस में छोड देते थे। गैंग के सदस्यों में से गोल्डी नामक अभियुक्त की ए आर टी ओ नकल करता था।

Read More »

मार्ग दुर्घटना की रिपोर्ट डेढ़ माह बाद दर्ज

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद मार्ग दुर्घटना की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिबियापुर निवासी अनूप कुमार की पत्नी निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि बीती 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे मेरे पति अनूप कुमार मेरा भाई लव कुश पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र निवासी बारादौलतपुर मोटरसाइकिल द्वारा दिव्यापुर जा रहे थे। मवई मोड से पहले विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मेरे पति व भाई की मौके पर मौत हो गई।

Read More »

करोड़ों रूपये की भूमाफियों ने जमीन बेची

औरंगाबादः बुलन्दशहर। यहां पिछले 20 वर्षो में भूमाफियों ने अब तक कस्बे के नगर पंचायत की 200 करोड़ रूपये की भूमी बेचकर ईधर उधर कर दी है। कस्बे में दो तीन तालाबो पर भी जगह पर कब्जा करके अपनी रिआइस बना ली है। स्याना रोड पर गऊषाला की जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है।

Read More »

दो कारों की टक्कर में इनोबा सवार चार लोग घायल

एक की हालत गम्भीर, अन्य हादसों में कई लोग घायल
फिरोजाबाद, संवाददाता। थाना मक्खनपुर के समीप हाईवे पर दो कारों की भिडन्त में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। जिसमें युवती को गम्भीर चोट आने पर उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद इटावा के बेबर निवासी 55 वर्षीय हरीराम पुत्र नेम सिंह अपनी पुत्री 18 वर्षीय पूनम, पुत्रबधू 25 वर्षीय श्रीमती निधि पत्नी जितेन्द्र सिंह के साथ नातिन चार वर्षीय कु0 आरोही को दवा दिलाने के लिए इनोबा गाडी द्वारा आगरा के लिए जा रहे थे। उसी दौरान मक्खनपुर हाईवे पर दूसरी ओर से आ रही एक कार की टक्कर से उक्त इनोबा सवार लोग घायल हो गये। जिसमें पूनम को अधिक चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Read More »

बहन के घर से लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत

फिरोजाबाद, संवाददाता। टूण्डला से ट्रेन द्वारा अपने घर वापस जा रहे एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जिला अस्पताल पहुचे परिजनों ने वृद्ध की शिनाख्त श्रीराम के रूप में की है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम भी कराया गया।
चैकी जीआरपी शिकोहाबाद के जवानों ने मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेक पर पडे लगभग 60 वर्षीय वृद्ध के शव को मौके पर पहुच कर उठाने के बाद जिला अस्पताल पहुचा। कुछ समय बाद वृद्ध की तलाश में जिला अस्पताल पहुचे परिजनों ने वृद्ध की शिनाख्त मक्खनपुर थाना क्षेत्र गांव जरारी निवासी 60 वर्षीय श्रीराम पुत्र तुलसीराम के रूप में की गयी।

Read More »