Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » 2017 » November » 12

Daily Archives: 12th November 2017

वार्ड-67 की कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने किया

कानपुर नगर, धमेन्द्र रावत। वार्ड-67 की कांग्रेस पार्टी की पार्षद प्रत्याशी विभा श्रीवास्तव के बर्रा-6 स्थित कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने विभा श्रीवास्तव को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव रूपेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दीक्षित, सुमित श्रीवास्तव, अनिल परिहार, टिल्लू अवस्थी, योगी, अनिल, चर्तुवेदी व क्षेत्रीय जनता भारी संख्या में मौजूद रही।

Read More »

भाजपा कानपुर महानगर (दक्षिण) के दो चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया गया

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर (दक्षिण) जिले कि दो विधानसभाओं छावनी विधानसभा के वार्ड 36 बाबूपुरवा मंडल के पार्षद प्रत्याशी अशोक पाल के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन बगाही में दक्षिण जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में रमा सिंह, प्रमोद सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, फैजल सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष मनोज पंत, केशव गुप्ता आदि मौजूद थे। किदवईनगर विधानसभा के वार्ड 39 ट्रांसपोर्ट नगर के पार्षद प्रत्याशी मनोज राठौर के कार्यालय का उद्धघाटन ढ़कनापुरवा में प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने किया। इस अवसर उन्होंने ने कहा कानपुर नगर निगम की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय के साथ ही सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को जनता जितायेगी क्योंकि जनता को पता है,

Read More »

सपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क, मांगे वोट

कानपुरः जन सामना संवाददाता। शहर के चुन्नीगंज वार्ड तीन से समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी विक्रम बाघमार ने अपने वार्ड में क्षेत्र की जनता के बीच जाकर जनसम्पर्क किया और अपने लिए वोट मांगे। इस मौके पर विक्रम बाघमार ने कहा कि वार्ड का विकास ही प्रमुख उद्देश्य है। इस मौके श्री बाघमार ने कहा कि ‘मै आपका बेटा हूं व आपका सेवक हूं। किसी प्रकार की क्षेत्र में कभी भी किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो हम आप की समस्या को निस्तारित करने का हर सम्भव प्रयास करुगा यही हमारा वादा है।

Read More »

निकाय चुनाव में हारेंगे के बीजेपी के लोगः अखिलेश यादव

इटावा, राहुल तिवारी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए और इस मौके पर श्री यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर साधा निशाना और गुजरात में कांग्रेस को जिताने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जहां हमारी पार्टी ठीक होगी वहां हम चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बहुत सी ऐसी सीटे हैं जहां पर हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और जहाँ पर कांग्रेस का नुकसान हो, वहां जनता को कांग्रेस का साथ देना चाहिए। उन्होंने गुजरात की जनता से कहा कि कांग्रेस को मौका दें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी के लोग हार जाएंगे फिर यूपी की जनता के सामने झुक जाएंगे फिर जीएसटी में बदलाव लाएंगे।

Read More »

बाइक सवार दम्पति से सोने के आभूषण सहित नगदी लूटी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर बाइक सवार दम्पति से नकदी और आभूषण लूट लिये। बदमाशा हाथों में तमंचा लहराते हुए भाग निकले।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव भिटी निवासी अखिलेश अपनी पत्नी प्रीती के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। जैसे ही बड़े गांव स्थित नहर पुल के निकट पहुंचे। घात लगाये बैठें बदमाशों ने तंमचे की नौंक पर बाइक रूकवा ली। प्रीती से कानों के कुंडल, जंजीर व हजारो रूपये की नगदी लूट लिये।

Read More »

भाजपा विधायक की गाडी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जसराना के भाजपा विधायक की गाडी को ट्रक द्वारा टक्कर मारने का प्रयास करने पर पुलिस ने ट्रक के चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी शानिवार को गाडी से फरिहा और अवागढ रोड पर आ रहे थे। जैसे ही गांव खेरिया के निकट पहुंचे तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी गाडी ने ट्रक्कर मारने का प्रयास किया था। जिससे वह बाल बच गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विधायक द्वारा इस संबंध किसी प्रकार कोई तहरीर नहीं दी गई है। रविवार को विधायक के साथ भाजपाई थाना फरिहा पहुंचे जहाॅ सीओ शिकोहाबाद, सीओ जसराना के साथ घटना के संबंध में वार्ता की गई।

Read More »

मेयर व पार्षद के प्रत्याषी घर-घर कर रहे जनसम्पर्क

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव में नामांकन पत्रो की जांच होने के बाद मेयर व पार्षद पद के प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे है। प्रातःकाल से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक घरों की दरवाजे खटखटाते हुए घर के अंदर घुस जाते है और चरण बंदना शुरू कर देते है।
निकाय चुनाव के लिऐ नामांकन प्रकिया समाप्त होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिनमें कई प्रत्याशियों के प्रपत्र न पूरे व अन्य खामियों के कारण नामांकन पत्र निरस्त कर दिये गये थे। मेयर पद के लिये 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए है। नामांकन वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की सही स्थिति का पता चल सकेगा।

Read More »

कांग्रेस ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष नियुक्त किये

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की नियुक्त किये गये है। जिससे जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के निकाय चुनाव में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की कमान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग को सौंपी है। वर्तमान मे निकाय चुनाव को देखते हुए जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी को जिले में काफी दौड़ धूप करनी पड़ रही है। जिले की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में मैदान में है। दोनो कार्यवाहक पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद चारों लोग जिले में सक्रियता से पार्टी हित मे कार्य कर सकेगे।

Read More »

स्काउट गाइड रैली का आयोजन जसराना में

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। 13 और 14 नवम्बर को आज लोक राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज जसराना में 26 वीं जनदपदीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रितू गोयल जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद द्वारा प्रातः 10 बजे हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा। जिले के सभी प्रधानाचार्यों, स्काउट गाइड मास्टर, गाइड कैप्टन से अपील है कि अपने – अपने विद्यालय के पंजीकृत दल के 16-16 स्काउट-गाइड, विद्यालय के दल का वैनर पूर्ण गणवेष, 3 मीटर सूत की डोरी, बर्तन तम्बू बनाने का सामान, मौसम के अनुसार कपड़े लेकर पहॅुचें।

Read More »

सपा का वोट दो हिस्सों में बटेगा,पैर पकड़ने से बदलेंगे समीकरण

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। शिकोहाबाद में नामांकन के बाद पूरा जोर भारतीय जनता पार्टी का जनसम्पर्क पर है। इसी के तहत आज भाजपा प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता ने नगर के कई वार्डो में जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया और केन्द्र में व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जनसम्पर्क के दौरान एक बात सामने उभर कर आयी है। कि कल तक नगर के सम्भ्रान्त लोग जो सपा का गुणगान करते थे वो आज भाजपा के जनसम्पर्क में नजर आये। जैसे कि सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी उर्फ बाबा के सैकड़ों साथी अखलाख कुरैशी, लल्ला कुरैशी, घनश्याम गुप्ता, कौशलेन्द्र, रिजवान कुरैशी इसके अलावा सपा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता भी भाजपा के जनसम्पर्क में दिखाई दिये। जिससे ये स्पष्ट होता है कि अब शिकोहाबाद के समीकरण बदलने वाले हैं।

Read More »